Shuru
Apke Nagar Ki App…
मछलीशहर के सुजानगंज मे मिश्रमऊ मे बिजली चालू करो
,भारत सरकार ,उत्तर प्रदेश सरकार
मछलीशहर के सुजानगंज मे मिश्रमऊ मे बिजली चालू करो
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- चाचकपुर में रात का दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आया 25 वर्षीय युवक, मौके पर मौत जौनपुर। मंगलवार रात चाचकपुर के पास रेलवे ट्रैक पर हुए हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। भंडारी-जफराबाद रेल मार्ग पर ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय अजीत यादव की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा रात करीब 9:45 बजे हुआ। ट्रेन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और घटनास्थल पर ही उसकी जान चली गई। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है। युवक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। #जौनपुर #चाचकपुर #रेलहादसा #TrainAccident #JaunpurNews #BreakingNews #Jaunpur1
- जौनपुर में यातायात पुलिसकर्मियों पर मारपीट का गंभीर आरोप। जौनपुर में यातायात पुलिसकर्मियों पर मारपीट का गंभीर आरोप। TI मनोज पांडेय, TSI जय नारायण यादव और हमराही रुद्र प्रताप सिंह के खिलाफ DM से शिकायत? जौनपुर। जिले में पुलिसकर्मियों पर मारपीट के गंभीर आरोप लगाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, टीआई मनोज पांडेय, टीएसआई जय नारायण यादव और हमराही रुद्र प्रताप सिंह पर उसके साथ कथित रूप से मारपीट करने का आरोप है। पीड़ित ने पूरे मामले को लेकर जिलाधिकारी को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पुलिसकर्मियों द्वारा उसके साथ मारपीट की गई, जिसके बाद उसने अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई। अब बड़ा सवाल यह है कि पीड़ित के लगाए आरोपों में कितनी सच्चाई है? क्या मामले की निष्पक्ष जांच होगी और अगर आरोप सही पाए गए तो संबंधित पुलिसकर्मियों पर क्या कार्रवाई होगी? फिलहाल, मामले में शिकायत पत्र के आधार पर जांच और संबंधित पक्ष का आधिकारिक बयान सामने आना बाकी है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी शेष है।1
- दुकानदार को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा है वायरल पुलिस अधीक्षक ने टीममें गठित की पिस्टल की नोक पर दुकानदार की पिटाई, वीडियो वायरल सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मल्हनी बाजार का बताया जा रहा वायरल वीडियो। अजीत यादव नाम के युवक और उसके साथियों पर पिस्टल दिखाकर दुकानदार से मारपीट करने का आरोप। अजीत यादव मल्हनी बाजार उत्तर पट्टी का निवासी बताया जा रहा है।1
- #samsan ramghat jila Jaunpur tantrik Baba Bangali #varal1
- इंजीनियरिंग दिवस पर देश के सभी इंजीनियरों को हार्दिक शुभकामनाएं नई सोच, तकनीकी प्रतिभा और विकास की दिशा में इंजीनियरों का योगदान देश की प्रगति की मजबूत नींव है। इंजीनियरिंग दिवस के अवसर पर मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन की ओर से देश के सभी इंजीनियरों, तकनीकी विशेषज्ञों एवं विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं अभिनंदन। इंजीनियर अपने ज्ञान, कौशल, नवाचार और वैज्ञानिक सोच के माध्यम से देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सड़क, पुल, भवन, उद्योग, ऊर्जा, संचार, डिजिटल तकनीक, चिकित्सा और अंतरिक्ष जैसे अनेक क्षेत्रों में इंजीनियरों का योगदान समाज को आधुनिक और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण है। यह दिवस महान अभियंता एवं भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जी की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। उनका जीवन देश के युवाओं को मेहनत, अनुशासन, तकनीकी ज्ञान और राष्ट्रनिर्माण की प्रेरणा देता है। मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन के रिपोर्टर सूर्य प्रकाश पाण्डेय जी ने कहा कि इंजीनियरिंग केवल तकनीक का क्षेत्र नहीं, बल्कि मानव जीवन को बेहतर, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने का माध्यम भी है। आज के इंजीनियरों को नवाचार के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को भी प्राथमिकता देनी चाहिए। इंजीनियरिंग दिवस पर सभी अभियंताओं को पुनः हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं। मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन रिपोर्टर – सूर्य प्रकाश पाण्डेय जी1
- कंधई पुलिस ने पांच एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार किए गिरफ्तार अभियुक्त हत्या जानलेवा हमले शाहिद गंभीर धारा में वांछित चल रहे थे विकासखंड पट्टी क्षेत्र के कंधई थाना पुलिस ने अभियान चलाकर पांच एनबीडब्ल्यू (गैर जमानती वारंट) वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को क्षेत्र में गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में विक्रम सरोज (31) निवासी मेहंदिया के खिलाफ जेठवारा थाने में वर्ष 2020 में धारा 376/506 के तहत मुकदमा दर्ज है। लालचन्द्र (38) निवासी उतरास के खिलाफ कंधई थाने में वर्ष 2003 में धारा 498ए के तहत मामला दर्ज है। इसके अलावा मो. सोएब (55) निवासी पूरेदेवजानी के खिलाफ कंधई थाने में धारा 308, 323, 504 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज है। इसी गांव के हिदायत (53) और जुबैद (57) के खिलाफ कंधई थाने में धारा 307, 506 और 302 के तहत दर्ज मुकदमे में गैर जमानती वारंट जारी था। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अनूपम पटेल, कांस्टेबल रामजी कुशवाहा, रिजर्व कांस्टेबल नदीम अहमद, उपनिरीक्षक जय प्रकाश, उपनिरीक्षक विनीत कुमार प्रजापति, हेड कांस्टेबल बदीनारायण सिंह और रिजर्व कांस्टेबल अभिषेक राम शामिल रहे।1
- अखिलेश यादव का आक्रामक तेवर: एआई और वायरल वीडियो के जरिए योगी सरकार पर लगातार हमले, सियासत में उबाल। लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नया और तीखा सियासी संग्राम छिड़ गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तथा सत्ताधारी दल के बीच वीडियो वार का दौर लगातार परवान चढ़ रहा है। एक के बाद एक सामने आ रहे वीडियो और डिजिटल हमलों ने सूबे के राजनीतिक माहौल को पूरी तरह से गरमा दिया है। सूत्रों के अनुसार, राजनीतिक दल अब आमने-सामने की बयानबाजी के बजाय डिजिटल और एआई (AI) जनरेटेड वीडियो के माध्यम से एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। अखिलेश यादव की ओर से लगातार आक्रामक रुख अपनाते हुए ताबड़तोड़ वीडियो साझा किए जा रहे हैं, जिन्हें पार्टी समर्थकों द्वारा मुंहतोड़ जवाब के रूप में देखा जा रहा है। वहीं दूसरी ओर, इस प्रकार के वीडियो सामने आने के बाद से सत्ता पक्ष और बीजेपी खेमे में भी तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है, जिससे दोनों दलों के बीच टकराव और अधिक बढ़ गया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले दिनों में यह डिजिटल और वर्चुअल वॉर चुनावी जमीन पर और अधिक असर दिखा सकता है, क्योंकि दोनों ही दल सोशल मीडिया के जरिए जनता के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने और विरोधी पक्ष को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं।1
- बेड पर सो रही 21 वर्षीय छात्रा को सांप ने डंसा, इलाज के दौरान मौत; घर में मचा कोहराम जौनपुर। बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के मछली गांव में दर्दनाक हादसा सामने आया है। घर में अपनी बहन के साथ बेड पर सो रही 21 वर्षीय छात्रा को सांप ने डंस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मछली गांव स्टेडियम के पास स्थित हरिजन बस्ती निवासी बीरे गौतम की बेटी आंचल (21) बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात वह अपनी बहन के साथ बेड पर सो रही थी। इसी दौरान अचानक बेड पर पहुंचे सांप ने आंचल को डंस लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे तत्काल सीएचसी बदलापुर लेकर पहुंचे। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने आंचल को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन उसे निजी अस्पताल भी ले गए, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने भी उसकी मौत की पुष्टि कर दी।आंचल का शव घर पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। गांव में शोक का माहौल है। वहीं सांप की तलाश में जुटे सर्प पकड़ने वाले आंचल को सांप के डंसने की जानकारी के बाद ग्रामीणों ने सर्प पकड़ने वालों को बुलाया। उन्होंने घर और आसपास के इलाके में काफी देर तक सांप की तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। ग्रामीणों ने भी आसपास खोजबीन की, मगर सफलता नहीं मिली।परिजनों के मुताबिक, आंचल अपनी बहन के साथ एक ही बेड पर सो रही थी। सांप आखिर बेड तक कैसे पहुंचा, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना के बाद परिवार के साथ-साथ आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल है। #Jaunpur #Badlapur #JaunpurNews #SnakeBite #जौनपुर #बदलापुर #सांपकेडंसनेसेमौत #BreakingNews #UPNews #RudraTimesNews1