बारात में किन्नरों का हंगामा, ₹11 हजार की मांग पर विवाद, पथराव और फायरिंग ब्रेकिंग न्यूज़ | संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा फोनों कराएं 9026249659 बारात में किन्नरों का हंगामा, ₹11 हजार की मांग पर विवाद, पथराव और फायरिंग बदायूं के थाना कुंवरगांव क्षेत्र के गांव हुसैनपुर में एक बारात के दौरान किन्नरों के हंगामे से अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि बुधवार रात मौर्य समाज के एक परिवार में शादी समारोह चल रहा था। गुरुवार सुबह भांवरे की रस्म शुरू होने से पहले आधा दर्जन किन्नर बोलेरो कार से मौके पर पहुंचे। किन्नरों ने नेग में ₹11,000 की मांग रखी, जबकि दुल्हन के पिता प्रेम शंकर मौर्य के अनुसार दूल्हा पक्ष ₹1,100 देने को तैयार था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ गई और विवाद ने उग्र रूप ले लिया। आरोप है कि किन्नरों ने पथराव और फायरिंग शुरू कर दी, जिससे एक बाराती घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए एक तमंचा बरामद किया और सभी किन्नरों को हिरासत में ले लिया। साथ ही उनकी बोलेरो गाड़ी, जिस पर समाजवादी पार्टी का स्टीकर लगा था, को भी थाने लाया गया। घायल बाराती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
बारात में किन्नरों का हंगामा, ₹11 हजार की मांग पर विवाद, पथराव और फायरिंग ब्रेकिंग न्यूज़ | संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा फोनों कराएं 9026249659 बारात में किन्नरों का हंगामा, ₹11 हजार की मांग पर विवाद, पथराव और फायरिंग बदायूं के थाना कुंवरगांव क्षेत्र के गांव हुसैनपुर में एक बारात के दौरान किन्नरों के हंगामे से अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि बुधवार रात मौर्य समाज के एक परिवार में शादी
समारोह चल रहा था। गुरुवार सुबह भांवरे की रस्म शुरू होने से पहले आधा दर्जन किन्नर बोलेरो कार से मौके पर पहुंचे। किन्नरों ने नेग में ₹11,000 की मांग रखी, जबकि दुल्हन के पिता प्रेम शंकर मौर्य के अनुसार दूल्हा पक्ष ₹1,100 देने को तैयार था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ गई और विवाद ने उग्र रूप ले लिया। आरोप है कि किन्नरों ने पथराव और
फायरिंग शुरू कर दी, जिससे एक बाराती घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए एक तमंचा बरामद किया और सभी किन्नरों को हिरासत में ले लिया। साथ ही उनकी बोलेरो गाड़ी, जिस पर समाजवादी पार्टी का स्टीकर लगा था, को भी थाने लाया गया। घायल बाराती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
- कछला स्थित राधेलाल इंटर कालेज के छात्र सुधांशु ने इंटरमीडिएट में जिले में पाया दूसरा स्थान बदायूं। उझानी क्षेत्र के कस्बा कछला स्थित राधेलाल इंटर कालेज के छात्र ने कछला के गौरव को बढ़ाते हुए जिले की टॉपटैन लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल किया है। इस छात्र ने 90.60 प्रतिशत अंक हासिल किए है। छात्र को शिक्षकों के अलावा नागरिकों ने भी सम्मानित किया है। राधेलाल इंटर कालेज के इंटरमीडिएट के छात्र सुधांशु और उसके परिवार की खुशिया उस वक्त बढ़ गई जब यूपी बोर्ड के रिजल्ट में उसे परीक्षा के परिणाम में 90.60 प्रतिशत अंक मिले। सुधांशु ने जिले के टॉप टैन की लिस्ट में दूसरा स्थान प्राप्त कर लिया। इस सफलता के लिए सुधांशु अपने शिक्षकों और परिजनों की प्ररेणा बताता है। उसका कहना है कि उसने अपनी पढ़ाई ऑनलाइन की है। सुधांशु एग्रीकल्चर प्रोफेसर के रूप में कार्य कर देश और छात्र छात्राओं को उच्च स्तरीय शिक्षा देने की इच्छा रखता है।1
- संवाददाता संजय कुमार राणा बदायूं बिसौली:- विकास खंड आसफपुर क्षेत्र के गांव मिर्जापुर बेहटा में जमीन कब्जे का मामला अब बड़ा रूप लेता जा रहा है। गांव निवासी मनोज कुमार गुप्ता ने गांव के ही प्रदीप गुप्ता पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। मनोज का कहना है कि प्रदीप गुप्ता लंबे समय से क्षेत्र में भूमाफिया की तरह काम कर रहा है और सरकारी जमीनों के साथ-साथ कई ग्रामीणों की निजी जमीनों पर भी अवैध कब्जा कर चुका है। अब उसकी नजर उनकी पैतृक जमीन पर है। पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत उपजिलाधिकारी बिसौली से कर कार्रवाई की मांग की है। मनोज कुमार गुप्ता द्वारा दिए गए शिकायती पत्र के मुताबिक उनकी माता गंगादेवी के नाम गांव मिर्जापुर बेहटा में गाटा संख्या 1687, रकबा 0.153 हेक्टेयर भूमि दर्ज है। इस भूमि को लेकर पहले भी विवाद हुआ था, जिसके बाद मामला चकबंदी न्यायालय पहुंचा। वर्ष 2018 में न्यायालय चकबंदी अधिकारी सदर ने मामले की सुनवाई करते हुए 19 अक्टूबर 2018 को आदेश पारित किया था और राजस्व अभिलेखों में सही स्थिति दर्ज करने के निर्देश दिए थे। आरोप है कि चकबंदी विभाग और राजस्व कर्मचारियों की लापरवाही के कारण न्यायालय के आदेश का पूरी तरह पालन नहीं किया गया। अभिलेखों में बनी त्रुटियां आज भी जस की तस हैं और इसी का फायदा उठाकर प्रदीप गुप्ता कथित तौर पर जमीनों पर कब्जा करने का खेल खेल रहा है। मनोज का आरोप है कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन उनकी शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया गया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि 21 अप्रैल 2026 की रात करीब 12:30 बजे प्रदीप गुप्ता अपने कुछ समर्थकों और मजदूरों के साथ उनकी जमीन पर पहुंचा। वहां निर्माण सामग्री भी लाई गई और रातोंरात निर्माण कार्य शुरू कराने की कोशिश की गई। जैसे ही इसकी जानकारी मनोज गुप्ता को मिली, वह मौके पर पहुंचे और विरोध किया। मामला बढ़ता देख उन्होंने तुरंत डायल 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद निर्माण कार्य रुक गया, लेकिन पीड़ित का कहना है कि आरोपी लगातार उनकी जमीन हड़पने की साजिश कर रहा है। मनोज गुप्ता का आरोप है कि प्रदीप गुप्ता गांव में अपने प्रभाव और दबंगई के दम पर लोगों को डराता-धमकाता है। उनका कहना है कि गांव के कई लोग अपनी जमीनों को लेकर परेशान हैं, लेकिन भय के कारण खुलकर सामने नहीं आ रहे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि गांव की कुछ सरकारी जमीनों पर भी प्रदीप गुप्ता ने अवैध कब्जा कर रखा है, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर भारी नाराजगी देखी जा रही है। गांव में पूरे दिन इस मामले की चर्चाएं होती रहीं। लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब न्यायालय का आदेश होने के बावजूद जमीन सुरक्षित नहीं है तो आम ग्रामीण आखिर किस पर भरोसा करें। मनोज गुप्ता ने प्रशासन से मांग की है कि उनकी जमीन की पैमाइश कराकर कब्जे की कोशिश करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। साथ ही प्रदीप गुप्ता द्वारा किए गए कथित अवैध कब्जों की भी उच्चस्तरीय जांच कराई जाए ताकि भविष्य में किसी अन्य ग्रामीण को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। फिलहाल मामला प्रशासन तक पहुंच चुका है और अब देखने वाली बात यह होगी कि आरोपों के घेरे में आए प्रदीप गुप्ता पर प्रशासन क्या कार्रवाई करता है। गांव के लोगों की नजरें अब तहसील प्रशासन और राजस्व विभाग की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।3
- उझानी,(बदायूं)। श्री ब्राह्मण सभा के तत्वावधान में गुरूवार की शाम भगवान परशुराम की शोभायात्रा भव्यता के साथ निकाली गई। शोभायात्रा के समापन पर ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें समाज के मेधावी बच्चों और बुजर्गो को सम्मानित किया गया साथ ही सामाजिक एकजुटता पर जोर दिया गया। काली अखाड़ों, सुन्दर झांकियों, कलाकारों के करतबों से भरी भगवान परशुराम की शोभायात्रा बिहारी जी मंदिर से आज शाम प्रारंभ हुई। श्री ब्राह्मण सभा के पदाधिकारियों एवं समाज के लोगों ने भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की और इसके बाद ही शोभायात्रा का आरंभ हुआ। शोभायात्रा बाजारकला, किलाखेड़ा, बड़े महादेव के मंदिर, लालमन की पुलिया, बिल्सी रोड, साहूकारा, गंजशहीदा, कछला रोड, मुख्य चौराहा, स्टेशन रोड होती हुई पंडित भगवानदास पैलेस में ब्राह्मण समाज के सम्मेलन के रूप में परिवर्तित हो गई। शोभायात्रा में काली अखाड़े, सुन्दर झाकियां, करतब और नृत्य करते चल रहे कलाकार नागरिकों में आकर्षण का केन्द्र बने हुए थे वही बैंड बाजों से बज रहे धार्मिक भजन श्रद्धा का केन्द्र बने रहे। शोभायात्रा का नगर में नागरिकों ने अनेकों स्थानों पर फूल बरसा कर स्वागत किया गया और इसमें शामिल विप्रो को जलपान कराया गया। इस अवसर पर उझानी सहकारी क्रय विक्रय के अध्यक्ष पं. किशन चंद्र शर्मा, प्रवीण शर्मा, स्नेह मिश्रा, राहुल शंखधार, छोटेलाल शंखधार गोपी बल्लभ शर्मा समेत बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे।1
- ब्लॉक म्याऊं परिसर में आज क्षेत्र पंचायत बैठक का आयोजन हुआ जिसमें आंवला सांसद नीरज मौर्य, दातागंज ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह उर्फ अंकित भईया , ब्लॉक प्रमुख म्याऊं विनीता शाक्य, भाजपा नेता के सी शाक्य , बीडीओ म्याऊं मनीष सिंह वर्मा समेत दर्जनों प्रधानगण, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ब्लॉक स्टाफ मौजूद रहे ।1
- डांस समारोह में नर्तकी के सामने युवक द्वारा असलहा (हथियार) लहराने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।1
- बदायूं में झूठे मुकदमों व धन उगाही का आरोप, SSP से कार्रवाई की मांग बदायूं। बिल्सी थाना क्षेत्र के निवासी यादराम पुत्र मनीराम ने एक दंपत्ति और उनके सहयोगियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपा है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उक्त दंपत्ति द्वारा लोगों को झूठे मुकदमों में फंसाकर धन उगाही की जाती है और धमकाकर दबाव बनाया जाता है। प्रार्थी के अनुसार, आरोपी महिला पहले भी कई मामलों में लोगों को फंसा चुकी है। एक पुराने मामले का जिक्र करते हुए बताया गया कि उसकी बेटी के नाम से दर्ज एक गंभीर मुकदमे में बाद में न्यायालय में बयान बदलने की बात सामने आई थी। खबर में पीड़ित युवती का नाम गोपनीय रखा गया है। शिकायत में यह भी आरोप है कि आरोपी दंपत्ति द्वारा प्रार्थी के पुत्र को झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवा दिया गया और अब पूरे परिवार पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। इसके अलावा अवैध कब्जा, गाली-गलौज और मारपीट जैसे आरोप भी लगाए गए हैं। यादराम ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है।1
- *एटा ब्रेकिंग...* *एटा में शॉर्ट सर्किट के कारण चलती बाइक में लगी भीषण आग,* *अचानक आग लगने से मची अफरा तफरी,* *आग का गोला बनी डिस्कवर बाइक,* *बाइक सवार ने कूदकर बचाई अपनी जान,* *धू-धूकर जली बाइक जलकर हुई राख,* *घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस,* *थाना मारहरा क्षेत्र की पूरी घटना।*1
- कुंवरगांव में किन्नरों का आंतक, मनमाना नेग न मिला तो कर दी फायरिंग, दूल्हे का भाई हुआ घायल, छह किन्नर गिरफ्तार, असलहें बरामद बदायूं। जिले के कुंवरगांव थाना क्षेत्र में गुरूवार की सुबह एक शादी समारोह में किन्नरों को दूल्हे के पिता से मनमाना नेग न मिला तो किन्नर गुण्डागर्दी पर उतर आए। पहले तो कपड़े उतारे और बद्दुआएं दी तब ग्रामीणों ने किन्नरों की हरकतों का विरोध किया तब किन्नरों ने तमंचा निकाल कर फायरिंग कर दी जिससे दूल्हे का भाई गौरव गोली लगने से घायल हो गया। फायरिंग के बाद ग्रामीणों ने घेराबंदी कर किन्नरों को घेर लिया और पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छह किन्नरों को हिरासत में लेकर उनके कब्जें से तमंचें, कारतूस, कैंची और डंडे बरामद किए है। पुलिस ने किन्नरों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर उन्हें जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। घायल दूल्हे के भाई को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। बारात हुसैनपुर के प्रेमशंकर के घर मूसाझाग थाना के गांव कथरा से आई थी1