आजमगढ़: कृषि विभाग के 89 नवनियुक्त प्राविधिक सहायकों को मिला नियुक्ति पत्र, खिले चेहरे आजमगढ़: जनपद में मंगलवार को कृषि विभाग के अंतर्गत उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ द्वारा चयनित 89 नवनियुक्त प्राविधिक सहायक (ग्रुप-सी) कार्मिकों को विकास भवन सभागार में आयोजित एक भव्य समारोह में नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर नवनियुक्त युवाओं के चेहरे खुशी से खिलखिला उठे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भापजा जिलाध्यक्ष आजमगढ़ एवं माननीय विधान परिषद सदस्य के प्रतिनिधि संदीप राजभर की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण लखनऊ में मुख्यमंत्री द्वारा नवनियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण रहा, जिसे जनपद स्तर पर आयोजित समारोह में सभी नवनियुक्त कार्मिकों और अधिकारियों ने बड़े उत्साह के साथ देखा। किसानों के हितों से जुड़ा है कृषि विभाग: अतिथिगण समारोह के दौरान मुख्य अतिथि ध्रुव कुमार सिंह एवं विशिष्ट अतिथि संदीप राजभर ने नवनियुक्त प्राविधिक सहायकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कृषि विभाग सीधे तौर पर किसानों के हितों से जुड़ा एक अत्यंत महत्वपूर्ण विभाग है। उन्होंने नवनियुक्त कार्मिकों से आह्वान किया कि वे सरकार की मंशा के अनुरूप कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े पात्र किसानों तक पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पहुंचाएं। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ उनका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने में प्राविधिक सहायकों की भूमिका बेहद अहम होगी। किसानों की समस्याओं को समझकर उनका त्वरित समाधान करना और उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों से अवगत कराना उनकी प्राथमिकता होनी चाहिए। उप कृषि निदेशक ने दी प्रेरणा उप कृषि निदेशक आशीष कुमार ने सभी नवनियुक्त प्राविधिक सहायकों का स्वागत करते हुए कहा कि कृषि विभाग की योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने की बड़ी जिम्मेदारी अब उनके कंधों पर है। उन्होंने कार्मिकों को प्रेरित किया कि वे विभागीय योजनाओं, आधुनिक कृषि तकनीकों और किसान-हितैषी कार्यक्रमों की पूरी जानकारी प्राप्त करें, ताकि किसानों को अधिकतम लाभ मिल सके। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्मिक अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी पारदर्शिता, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ करें। किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान हो और आधुनिक तकनीकों के माध्यम से कृषि उत्पादन बढ़ाकर किसानों की आय दोगुनी करने में सहयोग किया जाए। समारोह में ये रहे मौजूद कार्यक्रम के अंत में सभी नवनियुक्त प्राविधिक सहायकों को नियुक्ति पत्र प्राप्त होने पर बधाई दी गई और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की मंगलकामनाएं की गईं। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, कृषि रक्षा अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी सहित कृषि विभाग के तमाम अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

- खेत में काम कर रहे युवक पर मारपीट का आरोप, वरिष्ठ अधिकारियों से कार्रवाई की मांग अतरौलिया, आजमगढ़। अतरौलिया थाना क्षेत्र के पकड़ियापुर मखनहा गांव निवासी अनिल निषाद पुत्र रामनिहोर निषाद ने गांव के ही कुछ लोगों पर खेत में काम करने के दौरान लाठी-डंडे, खुरपा समेत अन्य धारदार हथियार से मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार घटना 21 अगस्त की सुबह करीब आठ बजे की है। अनिल निषाद ने बताया कि वह अपने खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान विपक्षी सिजोर पप्पू पुत्र श्रीपति, रेखा पत्नी सिजोर, नीलम और पूनम पत्नी सिजोर सहित अन्य लोग एक राय होकर वहां पहुंचे और उसके साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडे और खुरपा आदि से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घायल अनिल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित का कहना है कि वह विदेश में रहकर मेहनत-मजदूरी करता है और उसे आशंका है कि विपक्षी पक्ष प्रशासन को गुमराह कर उसके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराने का प्रयास कर रहा है, ताकि वह विदेश जाकर काम न कर सके। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि उसके परिवार के लोगों के साथ भी मारपीट की गई, जिससे वे घायल हुए हैं। अनिल निषाद ने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान मामले की ओर आकृष्ट कराते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ अविलंब कार्रवाई किए जाने की मांग की है। हालांकि, मामले में दूसरे पक्ष का पक्ष सामने नहीं आया है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1
- अतरौलिया का अगला विधायक कौन? कोयलसा बाजार की जनता ने रखी अपनी राय! कोयलसा बाजार में जनता की खुली राय!1
- DEVLA Ka Video hai. DEVLAS hai. Etna bhid ki kya hi bataye Etna log aap log kab DEVLAS hai. Etna bhid ki kya hi bataye Etna log aap log kab dekhe the comment me jarur bataye video.1
- यूपी में 3 दिन महिलाओं और एक सहयात्री की बस यात्रा बिल्कुल मुफ्त!1
- ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने स्वयं सहायता समूहों की प्रदर्शनी का किया अवलोकन1
- महिलाओं को सुरक्षित, सुगम एवं सम्मानजनक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता महिलाओं को सुरक्षित, सुगम एवं सम्मानजनक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा का हुआ शुभारंभ गाजीपुर 26 अगस्त, 2026 (सू0वि0)- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को सुरक्षित एवं सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने वाली लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा का शुभारम्भ एवं विशेष बसों का फ्लैग ऑफ माननीय मुख्यमंत्री उ0 प्र0 श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा लखनऊ से किया गया। इस अवसर पर रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रदेश की माताओं, बहनों एवं बेटियों को परिवहन निगम की बसों में उनके साथ एक सहयात्री सहित निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की गई। इसी क्रम में जनपद गाजीपुर के रायफल क्लब सभागार में मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें माननीय जनप्रतिनिधिगण की उपस्थिति में माननीय मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लाइव प्रसारण किया गया तथा माननीय मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन को सुना गया। इस दौरान उक्त योजना पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई गई। कार्यक्रम में मा0 कैबिनेट मंत्री, पंचायती राज तथा अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार श्री ओम प्रकाश राजभर, मा0 सांसद राज्यसभा श्रीमती संगीता बलवंत, माननीय विधायक जखनियां श्री बेदी राम, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, जिलाध्यक्ष सुभासपा सुरेंद्र राजभर, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, अन्य अधिकारीगण सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही। कार्यक्रम के दौरान माननीय मंत्री जी ने उपस्थित सभी महिलाओं को भेंटस्वरूप साड़ी और मिष्ठान प्रदान करते हुए कहा कि रक्षाबंधन के इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई योजना अंतर्गत 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को नि:शुल्क बस यात्रा की सुविधा, महिलाओं के सम्मान, आधी आबादी की खुशहाली एवं शसक्तीकरण को प्रदर्शित करती है। शासन ने आधी आबादी की शिक्षा, रोजगार, सुरक्षा के बारे में चिंतन करते हुए उनके हित के प्रति सदैव प्रतिबद्ध है। रक्षाबंधन पर तीन दिवस पर बहनों के नि:शुल्क यात्रा के पश्चात 60 वर्ष से अधिक महिलाओं को अनवरत नि:शुल्क बस यात्रा एक अच्छी पहल है। उन्होंने सभी से अपील किया कि अपनी बेटियों को पढ़ाएं व सशक्त बनाएं। साथ ही उन्होंने उपस्थित सभी को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं भी दी। माननीय सांसद राज्यसभा संगीता बलवंत जी ने माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी का यह पहल महिला सशक्तिकरण तथा शासन की महिलाओं के हितार्थ प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है। इसी क्रम में माननीय विधायक जी, माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष, माननीय नगर पालिका अध्यक्ष जी ने भी रक्षाबंधन पर सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी के इस पहल पर उनकी उनके प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तीकरण के साथ-साथ वरिष्ठ महिलाओं को सुगम एवं सुरक्षित परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया गया। *रक्षाबंधन पर महिलाओं को मिलेगी विशेष सुविधा* रक्षाबंधन के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा माताओं, बहनों एवं बेटियों को विशेष सुविधा प्रदान करते हुए परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था की गई। इसके साथ ही महिला यात्री के साथ एक सहयात्री को भी निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इस पहल से महिलाओं को पर्व के अवसर पर अपने मायके एवं अन्य स्थानों तक आवागमन में आर्थिक राहत के साथ-साथ सुविधा प्राप्त होगी। *महिला सम्मान एवं सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल* लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा के माध्यम से 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलना महिला सम्मान एवं सामाजिक सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे वरिष्ठ महिलाओं को अपने आवश्यक कार्यों, सामाजिक एवं पारिवारिक दायित्वों तथा अन्य यात्राओं के लिए आर्थिक भार से राहत मिलेगी। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं सशक्तीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। निःशुल्क बस यात्रा जैसी योजनाएं महिलाओं की सुविधा बढ़ाने के साथ ही उन्हें समाज में अधिक सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित करती हैं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित महिलाओं ने प्रदेश सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि महिला एवं वरिष्ठ नागरिकों के हित में उठाए जा रहे कदम सरकार की संवेदनशीलता और महिला सम्मान के प्रति प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करते हैं। *महिलाओं ने जिलाधिकारी को बांधी राखी* रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला को राखी बांधी और उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। महिलाओं ने जिलाधिकारी के प्रति सम्मान एवं विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में जनपद में महिलाओं के बीच सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी की कार्यशैली प्रेरणादायक एवं भरोसेमंद है तथा प्रशासन द्वारा महिलाओं एवं जरूरतमंद लोगों की समस्याओं के समाधान के साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। महिलाओं ने जिलाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रशासन की संवेदनशील एवं जनहितकारी कार्यशैली से आमजन में शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है। इस अवसर पर परियोजन निदेशक, जिला विकास अधिकारी, डीसीएनआरएलएम, एआरएम रोडवेज सहित अन्य अधिकारीगण, कर्मचारीगण, बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।4
- आज़मगढ़ के अहरौला में ढाई महीने की इंस्टाग्राम दोस्ती पहुंची थाने — पंचायत के बाद बाबा पालदास मंदिर में हुई शादी, क्षेत्र में चर्चा1
- चिरैयाकोट में भीषण सड़क हादसा: बाइक दुर्घटनाग्रस्त, युवक गंभीर रूप से घायल स्थान: चिरैयाकोट चिरैयाकोट क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा होने की खबर सामने आई है। सड़क किनारे एक मोटरसाइकिल बुरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त स्थिति में मिली है, जिससे हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। हादसे के तुरंत बाद एक युवक सड़क पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा हुआ देखा गया, जिसके सिर से खून बह रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थानीय निवासियों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था की, ताकि उसे समय पर चिकित्सा मिल सके।1