सोहना में 30 अगस्त को होगा प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान सोहना | संवाददाता राजेन्द्र कुमार होटला समाज उत्थान न्यास (रजि.), गुरुग्राम के तत्वावधान में वर्ष 2026 में 10वीं एवं 12वीं कक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह रविवार, 30 अगस्त 2026 को सुबह 9 बजे महाराजा अग्रसेन भवन, पलवल रोड, सोहना में आयोजित होगा ! भाजपा जिला मीडिया प्रभारी नरेश सैनी के अनुसार समारोह का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करना और उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती सुमन सैनी, उपाध्यक्ष, हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद एवं धर्मपत्नी मुख्यमंत्री हरियाणा नायब सिंह सैनी होंगी। समारोह की अध्यक्षता प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी सुरेंद्र सैनी करेंगे। वहीं मानव निर्माण अभियान चैरिटेबल ट्रस्ट के श्री सुशील गिरी जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह, पूर्व मंत्री कंवर संजय सिंह, सोहना विधायक तेजपाल तंवर, गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा और पटौदी विधायक श्रीमती बिमला चौधरी अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। समाज उत्थान न्यास के अनुसार संस्था वर्ष 2010 से समाजहित एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय है। संस्था की ओर से युवाओं को समय-समय पर करियर संबंधी मार्गदर्शन, प्रतिभा सम्मान समारोह, स्वास्थ्य जांच शिविर तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। न्यास की ओर से बताया गया कि प्रतिभा सम्मान समारोह के साथ एजुकेशनल काउंसलिंग, स्वास्थ्य शिविर और पर्यावरण संरक्षण जैसे सामाजिक सरोकारों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। संस्था का उद्देश्य समाज की प्रतिभाओं को उचित मंच देकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम के संयोजकों में नरेश कुमार सैनी, ओ.पी. सैनी, श्रीपाल सैनी, सचिन सैनी (सोनू) और कृष्ण सैनी सहित न्यास की समस्त कार्यकारिणी एवं कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। आयोजकों ने क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों से समारोह में पहुंचकर प्रतिभाओं का उत्साह बढ़ाने का आह्वान किया है।

- गांव सुलैला स्कूल के सामने जलभराव, पानी में चलने को मजबूर बच्चे और ग्रामीण फिरोजपुर झिरका क्षेत्र के गांव सुलैला में सरकारी स्कूल के सामने मुख्य रास्ते पर जलभराव से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों के मुताबिक गलियों और नालियों का पानी सड़क पर जमा हो रहा है, जिसकी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। बच्चों को रोज इसी पानी से होकर स्कूल जाना पड़ता है, जबकि आए दिन बाइक फिसलने की घटनाएं भी हो रही हैं। ग्रामीणों का दावा है कि जलभराव के कारण करीब 40 प्रतिशत बच्चे स्कूल नहीं आ पाते। ग्रामीणों ने पंचायत या पीडब्ल्यूडी से जल्द जल निकासी और रास्ते की मरम्मत कराने की मांग की है।1
- Deepa colony1
- सड़कों पर निकले कार्यकर्ता वोट चोरी का लगाया आरोप सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं ने हाथों में पोस्टर बैनर लेकर किया प्रदर्शन1
- पुलिस द्वारा वीरवार को थाना मुंडकटी में शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने बताया कि शिविर में 7 शिकायतें आई। अधिकतर शिकायत मारपीट मामलों में गिरफ्तारी, पारिवारिक एवं जमीनी विवाद से जुड़ी थी जिनका जल्द से जल्द नियम अनुसार निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। पलवल इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने थाना मुंडकटी से सम्बन्धित क्राइम डायरी पर विस्तार से चर्चा की और अपराध तथा अपराधियों पर अंकुश लगाने की कड़ी हिदायत दी। उन्होंने कहा कि आमजन से मैत्रीपूर्ण व्यवहार करें और अपराध और अपराधियों से सख्ती से निपटें । बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने 30 दिनों से अधिक लंबित चोट के मामलों, 60 दिनों से अधिक लंबित हत्या एवं हत्या के प्रयास के मामलों और 45 दिनों से अधिक लंबित आईटीएसओ मामलों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए। इसके अलावा प्राथमिकता के आधार पर आमजन की शिकायतों का न्याय बुद्ध व समय पर निपटारा सुनिश्चित के निर्देश दिए। उन्होंने अन-इन्वेस्टिगेटेड मामलों के प्रतिशत में कमी लाने, आगे की जांच व एससी-एसटी मामलों का जल्द निस्तारण सुनिश्चित करने, पार्ट बी के निस्तारण को 15 प्रतिशत से कम रखने तथा धारा 182 के तहत आवश्यक कानूनी कार्यवाही अमल में लाने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर में साफ-सफाई, मालखाने को सुव्यवस्थित रखने, जब्त केस प्रॉपर्टी जैसे अवैध शराब व वाहनों का नियमानुसार जल्द निस्तारण करने, सीसीटीवी कैमरों की कवरेज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुराने व आदतन अपराधियों की नियमित चेकिंग करने, नए अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलने व पुरानी बंद करने तथा ईआरवी व राइडर कर्मचारियों को नियमित ब्रीफिंग देकर गश्त बढ़ाने के निर्देश जारी किए गए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शिकायत निवारण शिविर कार्यक्रम का उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है तथा आमजन का पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करना है। इसका उद्देश्य गैर जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करना भी है। पुलिस का लक्ष्य जनता की सुरक्षा व सेवा है। कार्यक्रम में उपस्थित जनता ने बारी-बारी अपनी शिकायतें रखीं। पीड़ितों की समस्याएं सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों से मामले की जानकारी ली तथा शीघ्र कार्रवाई का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि पुलिस कार्यप्रणाली में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता को त्वरित न्याय प्रदान करना और कानून व्यवस्था बनाए रखना पलवल पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।2
- अब क्या होगा सब सरकार ही | ऐसा काम करने लगी...............1
- गुरुग्राम मे टोल प्लाजा पर फास्ट टैग स्कैन न होने पर ड्राइवर से मारपीट, वीडियो हुआ वायरल गुरुग्राम मे टोल प्लाजा पर फास्ट टैग स्कैन न होने पर ड्राइवर से मारपीट, वीडियो हुआ वायरल1
- पत्नी की हत्या के दोषी पति को उम्रकैद, 50 हजार रुपये जुर्माना, आठ साल बाद मिला न्याय नूंह। वर्ष 2018 में तावडू सदर थाना क्षेत्र के गांव पढेनी में गर्भवती पत्नी की निर्मम हत्या के मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश संदीप चौहान की अदालत ने आरोपी पति राजपाल को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में उसे छ: माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार राजपाल ने अपनी गर्भवती पत्नी आरती की हत्या कर दी थी । मामलें की जांच और सुनवाई के दौरान सामने आया कि आरोपी अपनी पत्नी को सुनसान स्थान पर ले गया और गंडासे से उसके गले पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतका की गर्दन पर पांच गंभीर चोटें पाई गई थीं । घटना के बाद मृतका का शव जंगल में फेंक दिया गया था। इस मामले को लेकर मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या सहित गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद नूंह पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी । फैसले के साथ ही लंबे समय से न्याय की प्रतीक्षा कर रहे मृतका के परिजनों को राहत मिली है।1
- जोगीपुर रोड पर गंदगी के ढेर, 29 अगस्त को सीएम के सामने उठेगा मुद्दा नूंह शहर के जोगीपुर रोड पर गंदगी के ढेर से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एडवोकेट ताहिर हुसैन देवला ने आज बृहस्पतिवार 8 बजे बताया कि यह सड़क शहर की आधी आबादी के लिए सुबह-शाम घूमने का प्रमुख रास्ता है। क्रिकेट अकादमी बनने के बाद यहां आने-जाने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ी है, लेकिन जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। कई बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं हुआ। अब वार्ड और कस्बे के जिम्मेदार लोग 29 अगस्त को मुख्यमंत्री के सामने यह मुद्दा उठाएंगे।1