खापा स्वामी में सनसनी: बीमार बुजुर्ग पलंग पर जिंदा जले, मौत से इलाके में हड़कंप!! हादसा या साजिश ? पलंग पर जिंदा जले बुजुर्ग की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस न्यूज़ ऐसीपी भारत से गोपाल मालवीय (न्यूज़ ऐसीपी भारत-जुन्नारदेव/खापा स्वामी)-जुन्नारदेव थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी डूंगरिया अंतर्गत खापा स्वामी गांव में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक और रहस्यमयी घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। लगभग पांच वर्षों से बीमार चल रहे 75 वर्षीय बुजुर्ग मदन डहरिया की पलंग पर जिंदा जलकर मौत हो गई। •• घटना सोमवार दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार बुजुर्ग अपने घर में पलंग पर लेटे हुए थे। इसी दौरान अचानक आग लग गई और देखते ही देखते वे आग की लपटों में घिर गए। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। •• मौके की सूचना मिलते ही डूंगरिया चौकी प्रभारी अंजना मरावी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। घटना के बाद गांव में भय, शोक और तरह-तरह की चर्चाओं का माहौल बना हुआ है। •• पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान मदन डहरिया (75 वर्ष), निवासी खापा स्वामी के रूप में हुई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि आग कैसे लगी — यह एक हादसा है, लापरवाही का मामला है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। फिलहाल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में मार्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है.। •••पुलिस अब इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू पर जांच कर रही है और मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्रारंभिक जांच के बाद ही घटना की असली वजह सामने आ पाएगी कि यह हादसा था या कुछ और बड़ा खेल !!

- आज दिनांक 30/3/2026 को दक्खिनगांव सैंदर निंदूरा बाराबंकी एक्वा पाम आइसलैंड राजस्व टीम ने1
- छिंदवाड़ा सिंगोड़ी की खबरें देखें फटाफट एवं विस्तार से छिंदवाड़ा सिंगोड़ी की खबरें देखें फटाफट एवं विस्तार से1
- सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में बाघ हत्याकांड! बैल के बदले किसान ने जहर देकर बाघ को मार डाला, शव दफनाया। वन विभाग ने डॉग स्क्वॉयड से राज खोला, 6 गिरफ्तार। DFO साहिल गर्ग की बाइट। वन्यजीव संरक्षण पर बड़ा सवाल! 🐅⚖️ #TigerPoaching #Satpuda #ChhindwaraNews #WildlifeCrime1
- Post by AMLA NEWS1
- 🔹जिला बैतूल में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं त्वरित कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना मुलताई पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। 🔹दिनांक 28.03.2026 को चौकी दुनावा, थाना मुलताई में *आवेदिका श्रीमती चमेली बाई पति जी.एस. रघुवंशी निवासी कालापाठा बैतूल* द्वारा लिखित आवेदन प्रस्तुत कर बताया गया कि उनके निर्माणाधीन मकान (आदित्य TVS के सामने, दुनावा) से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हेवेल्स कंपनी के बिजली वायर के 28 बंडल (कीमती लगभग 98,000/- रुपये) चोरी कर लिए गए हैं। 🔹आवेदन की जांच के दौरान उपलब्ध CCTV फुटेज, खरीदी बिल एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात आरोपियों द्वारा चोरी किया जाना प्रथम दृष्टया प्रमाणित पाया गया। 🔹 इस पर थाना मुलताई में *अपराध क्रमांक 201/2026 धारा 331(3), 305(ए)* भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 🔹*CCTV फुटेज से मिला अहम सुराग* 🔹जांच के दौरान CCTV फुटेज में दिनांक 22.03.2026 को दो व्यक्ति स्कूटी से आकर मकान का ताला तोड़कर वायर चोरी करते हुए दिखाई दिए। 🔹आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी मुलताई श्री नरेंद्र सिंह परिहार द्वारा विशेष टीम गठित की गई। 🔹*आरोपी गिरफ्तार* पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर *आरोपी नितिन विश्वकर्मा पिता दिलीप विश्वकर्मा, उम्र 38 वर्ष, निवासी भारत भारती, थाना कोतवाली, जिला बैतूल* को दिनांक 28.03.2026 को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। 🔹एक अन्य *आरोपी सूरज उर्फ एलियन भावसार* फरार है जिसकी शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी है। 🔹 *जब्ती* आरोपी से चोरी गए 28 मंडलों में से 26 केबल वायर के बंडल जप्त किए गए हैं। अनुमानित कीमत 95000/– 🔹*सराहनीय भूमिका* इस कार्यवाही में थाना प्रभारी मुलताई निरीक्षक श्री नरेंद्र सिंह परिहार, चौकी प्रभारी दुनावा श्री नेपाल सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक सुनील पांड्रम, आरक्षक अभिषेक वाडीवा एवं आरक्षक नरेश तुमराम, आरक्षक सोनू भारती, सैनिक विजय रघुवंशी की सराहनीय भूमिका रही। 🔹*पुलिस अधीक्षक की अपील* 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने नागरिकों से अपील की है कि अपने घरों एवं निर्माणाधीन स्थलों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करें, जैसे CCTV कैमरे, मजबूत ताले एवं नियमित निगरानी। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाने या डायल 100 पर दें। 🔹उन्होंने यह भी कहा कि बैतूल पुलिस अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है एवं जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतत प्रयास जारी रहेंगे।1
- BRC पीसी बोस ने बताया सेंट फ्रांसिस सारणी, लिटिल फ्लावर पाथाखेड़ा, एमजीएम बागडोना के स्कूलों में शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत नहीं हो पा रहा एडमिशन का कारण1
- बनखेड़ी। प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मिट्टी की उर्वरता बचाए रखने के उद्देश्य से तहसील के विभिन्न ग्रामों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज बनखेड़ी तहसील के ग्राम खरसली में रात्रि 08 बजे एवं कामती में रात्रि 09 बजे विशेष ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नायब तहसीलदार रामसिपाही मरावी, सहायक नोडल अधिकारी शिवशंकर सरयाम ने किसानों को नरवाई न जलाने की शपथ दिलाई। ग्राम चौपाल में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए नायब तहसीलदार रामसिपाही मरावी ने कहा कि नरवाई जलाना न केवल पर्यावरण के लिए हानिकारक है, बल्कि यह कानूनन अपराध भी है। इससे भूमि के सूक्ष्म पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं और जमीन बंजर होने लगती है। सहायक नोडल अधिकारी शिवशंकर सरयाम ने किसानों को नरवाई प्रबंधन के आधुनिक तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। ग्राम कामती में आयोजित चौपाल में कृषक सुजय चौकसे ने नरवाई प्रबंधन के साथ-साथ जैविक खेती पर विशिष्ट जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि किस प्रकार फसल अवशेषों को जलाए बिना उन्हें खाद के रूप में परिवर्तित कर खेती की लागत कम की जा सकती है और उत्पादन की गुणवत्ता बढ़ाई जा सकती है। खरसली में आयोजित कार्यक्रम में सरपंच गजेंद्र सिंह पटेल, बाबूलाल विश्वकर्मा, ललित पटवा, देवेन्द्र वर्मा, गोविन्द परधान ग्राम कोटवार साहब सिंह मेहरा तथा कामती की चौपाल में भी किसानों की भारी उपस्थिति रही, जहाँ नरवाई न जलाने का सामूहिक संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सरपंच दुर्गा प्रसाद मेहरा, बसंत यादव, कन्हैया साहू, राजेंद्र चौकसे, रजनीश यादव सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य किसानों को यह समझाना है कि नरवाई जलाना मित्र कीटों और जमीन की नमी को खत्म करता है। इसके बजाय किसान हैप्पी सीडर, मल्चर, रोटावेटर, सुपर सीडर जैसे यंत्रों का उपयोग करें या अवशेषों को खेत में ही सड़ाकर जैविक खाद बनाएँ।1
- श्री राम जन्मोत्सव में उमड़ा जनसैलाब श्री राम मंदिर में प्रातः काल से लगी रही भक्तों की भारी भीड़ विशाल भंडारे में पहुंच समूचा सिंगोड़ी नगर एवं आसपास क्षेत्र का जनमानस स्थानीय श्री राम मंदिर सिंगोड़ी में प्रातः काल 10:00 बजे से जिले एवं प्रदेश से आए संगीत कलाकारों के द्वारा भगवान श्री रामचंद्र जी के मधुर भजनों के साथ श्री राम जन्मोत्सव मनाया गया श्री राम जन्म महोत्सव के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन सिंगोड़ी के श्री राम मंदिर परिसर में किया गया जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया जानकारी देते हुए श्री राम मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष मोहित साहू ने बताया कि प्रतिवर्तन अनुसार इस वर्ष भी बड़े ही भव्य तरीके से श्री राम मंदिर की में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी का दिव्य एवं आलौकिक जन्म महोत्सव मनाया गया सुमधुर भजनों की प्रस्तुति में लोगों ने झूम-झूम कर नृत्य किया बधाई गीत पर महिलाओं ने भी भाव विभोर होकर नृत्य किया श्री मानस सेवा सत्संग समिति के अध्यक्ष पप्पू राव सोनी जी द्वारा स्वर्गीय भास्कर राव सोनी की स्मृति में स्मृति चिन्ह देकर अपने विशेष कार्यों के लिए गणमान्य नागरिकों का जन्मोत्सव के दौरान सम्मान किया गया बाहर से आए संगीत कलाकारों का उत्साह वर्धन करने लोगों ने कोई कसर नहीं छोड़ी एक से बढ़कर एक संगीत भजनों का लोगों ने आनंद लिया जन्मोत्सव के तुरंत बाद मंदिर परिसर में एक दिवसीय विशाल भंडारे का आयोजन दोपहर 12:00 बजे से लगातार 8:00 बजे रात्रि तक चलता रहा क्योंकि श्री राम मंदिर सिंगोड़ी की एक अनूठी परंपरा रही है। योगेश यादव एवं पवन राल सोनी ने जानकारी दी की देर रात श्री राम भगवान की पालकी यात्रा का शुभारंभ देवी दुर्गा मंदिर से प्रारंभ हुआ एवं संपूर्ण गांव का भ्रमण करते हुए बस स्टैंड सिंगोड़ी पहुंचा जहां अंजुमन कमेटी के द्वारा उनका स्वागत किया गया तत्पश्चात सुंदर आकर्षक आतिशबाजी का लोगों ने आनंद लिया जगह-जगह भंडारा प्रसाद का वितरण समितियां के द्वारा सामूहिक रूप से किया गया शोभायात्रा का समापन श्रीदेवी दुर्गा मंदिर में श्री राम के जय घोष के साथ संपन्न हुआ देर रात तक भाग प्रतियोगिता का आयोजन चलता रहा।1