Shuru
Apke Nagar Ki App…
नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शातिर मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, 7 लाख कीमत की 11 बाइक बरामद नरसिंहपुर: जिले में चोरी की वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाने और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नरसिंहपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना स्टेशनगंज पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 11 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। बरामद वाहनों की कुल अनुमानित कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई जा रही है।
पत्रकार आशीष कुमार दुबे
नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शातिर मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, 7 लाख कीमत की 11 बाइक बरामद नरसिंहपुर: जिले में चोरी की वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाने और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नरसिंहपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना स्टेशनगंज पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 11 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। बरामद वाहनों की कुल अनुमानित कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई जा रही है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- *घर में घुसकर मारपीट, महिला से धक्का-मुक्की, दो पर SC/ST एक्ट में FIR* *आदतन आरोपी राहुल बिलवार पर पहले से दर्ज हैं कई शिकायतें, कार्रवाई न होने से ग्रामीणों में आक्रोश* नरसिंहपुर/गोटेगांव:- ग्राम पंचायत बगासपुर में एक बार फिर दबंगई का मामला सामने आया है। आवारा गाय-बैलों को गांव से बाहर तालाब की ओर ले जाने की बात को लेकर दो युवकों ने एक परिवार के साथ न केवल चाय दुकान के पास मारपीट की, बल्कि घर में घुसकर छोटे भाई और महिला के साथ भी मारपीट व धक्का-मुक्की की। पुलिस ने फरियादी राजेश ठाकुर पिता रामलाल ठाकुर, निवासी बगासपुर की रिपोर्ट पर राहुल बिलवार और सुनील पटेल निवासी बगासपुर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296(बी) गाली-गलौज, 115(2) मारपीट, 351(2) जान से मारने की धमकी, 3(5) तथा अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। *ऐसे हुई घटना - एफआईआर में यह है उल्लेख* फरियादी के अनुसार 13 सितंबर शनिवार शाम करीब 7:30 बजे वह गांव के आवारा गाय-बैलों को हांककर तालाब की ओर छोड़ने गया था। वापस लौटते समय गांव में सूरज कहार की चाय दुकान के पास राहुल बिलवार और सुनील पटेल मिले। आरोप है कि दोनों ने पुरानी रंजिश को लेकर उसे रोक लिया और अश्लील गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर राहुल बिलवार ने लाठी से सिर पर वार कर दिया, जिससे सिर के पीछे और दाहिने कान के पास गंभीर चोट आई। सुनील पटेल ने लात-घूंसों से मारपीट की। फरियादी जान बचाकर नहर की तरफ भाग गया! एफआईआर के अनुसार फरियादी के भागने के कुछ देर बाद दोनों आरोपी उसके घर पहुंच गए। वहां उसके छोटे भाई अभय ठाकुर के साथ भी लाठी-डंडों से मारपीट की, जिससे उसके सिर के पीछे चोट लगी। जब पत्नी सोनम ठाकुर बीच-बचाव करने आई तो आरोपियों ने उसके साथ भी धक्का-मुक्की की, जिससे उसे शरीर में अंदरूनी चोट व दर्द है। *जातिसूचक शब्दों से किया अपमान* फरियादी ने शिकायत में बताया कि आरोपियों को उनके अनुसूचित जाति वर्ग से होने की जानकारी है, इसके बावजूद उन्होंने जातिसूचक अपमानजनक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया और जान से खत्म करने की धमकी दी। *आदतन आरोपी है राहुल बिलबार, पहले भी कई FIR* ग्रामीणों के अनुसार मुख्य आरोपी राहुल बिलवार गांव का आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ पूर्व में भी गांव के कई लोगों के साथ मारपीट, गाली-गलौज की कई शिकायतें गोटेगांव थाने में दर्ज हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत दर्ज होने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे उसके हौसले बुलंद हैं और वह आए दिन किसी न किसी से झगड़ा करता रहता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- पटवारियों को अलग रखने की मांग, मुख्यमंत्री और कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश पटवारी संघ ने “स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन-2026” योजना के तहत होने वाले निष्पादन, ई-केवाईसी, पंजीयन एवं व्यक्तिगत दायित्व से जुड़े कार्यों से पटवारी संवर्ग को पृथक रखने की मांग की है। इस संबंध में जिला पटवारी संघ नरसिंहपुर की ओर से मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन एवं कलेक्टर नरसिंहपुर के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में जिला अध्यक्ष राहुल पटेल ने कहा कि पटवारी संघ स्वामित्व योजना का विरोध नहीं करता। संघ का मानना है कि योजना से ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को उनकी संपत्ति संबंधी अधिकारों का अभिलेख मिलने तथा ऋण आदि की सुविधा प्राप्त होने में मदद मिलेगी। हालांकि योजना के क्रियान्वयन में पटवारियों को दिए जा रहे अतिरिक्त दायित्वों को लेकर संघ ने आपत्ति जताई है। संघ के अनुसार ग्रामीण आबादी क्षेत्र की भूमि का स्वरूप सामान्य राजस्व कृषि भूमि से अलग है। स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीण आबादी का सर्वेक्षण एवं मानचित्रण पंचायत राज व्यवस्था के मार्गदर्शन में किया गया था। इस दौरान राजस्व विभाग के पटवारियों ने आवश्यक नक्शा, नाप एवं तकनीकी कार्यों में सहयोग किया। पटवारी संघ का कहना है कि पटवारियों की भूमिका मुख्य रूप से सहयोगात्मक एवं अभिलेखीय/मैदानी सहायता तक सीमित रही है। अब योजना के अंतर्गत ई-केवाईसी, पंजीयन एवं व्यक्तिगत दायित्व से जुड़े कार्यों को पटवारियों पर डालने का संघ ने विरोध किया है। संघ ने शासन से मांग की है कि पटवारी संवर्ग को इन अतिरिक्त कार्यों एवं व्यक्तिगत दायित्व से अलग रखा जाए। पटवारियों को अलग रखने की मांग, मुख्यमंत्री और कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश पटवारी संघ ने “स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन-2026” योजना के तहत होने वाले निष्पादन, ई-केवाईसी, पंजीयन एवं व्यक्तिगत दायित्व से जुड़े कार्यों से पटवारी संवर्ग को पृथक रखने की मांग की है। इस संबंध में जिला पटवारी संघ नरसिंहपुर की ओर से मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन एवं कलेक्टर नरसिंहपुर के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में जिला अध्यक्ष राहुल पटेल ने कहा कि पटवारी संघ स्वामित्व योजना का विरोध नहीं करता। संघ का मानना है कि योजना से ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को उनकी संपत्ति संबंधी अधिकारों का अभिलेख मिलने तथा ऋण आदि की सुविधा प्राप्त होने में मदद मिलेगी। हालांकि योजना के क्रियान्वयन में पटवारियों को दिए जा रहे अतिरिक्त दायित्वों को लेकर संघ ने आपत्ति जताई है। संघ के अनुसार ग्रामीण आबादी क्षेत्र की भूमि का स्वरूप सामान्य राजस्व कृषि भूमि से अलग है। स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीण आबादी का सर्वेक्षण एवं मानचित्रण पंचायत राज व्यवस्था के मार्गदर्शन में किया गया था। इस दौरान राजस्व विभाग के पटवारियों ने आवश्यक नक्शा, नाप एवं तकनीकी कार्यों में सहयोग किया। पटवारी संघ का कहना है कि पटवारियों की भूमिका मुख्य रूप से सहयोगात्मक एवं अभिलेखीय/मैदानी सहायता तक सीमित रही है। अब योजना के अंतर्गत ई-केवाईसी, पंजीयन एवं व्यक्तिगत दायित्व से जुड़े कार्यों को पटवारियों पर डालने का संघ ने विरोध किया है। संघ ने शासन से मांग की है कि पटवारी संवर्ग को इन अतिरिक्त कार्यों एवं व्यक्तिगत दायित्व से अलग रखा जाए।4
- सत्यधारा घाट दृश्य नर्मदे हर जिंदगी भर 🙏 नरसिंहपुर जिला1
- उमरिया- दर्द से तड़पती रही प्रसूता नही पहुची एंबुलेस महिला को पिक अप से अस्पताल लेकर पहुची महिला1
- नरसिंहपुर - चाचा और भतीजे देते थे चोरी की वारदात को अंजाम, 11 मोटरसाइकिल की जप्त अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन ईगल क्लॉ के तहत नरसिंहपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है नरसिंहपुर पुलिस ने मोटरसाइकिल चुराने वाले मुड़िया निवासी अखिलेश रजक और भतीजे बालकृष्ण रजक को पकड़ते हुए चोरी की 11 मोटरसाइकिल जप्त की है। नरसिंहपुर एसडीओपी मनोज कुमार गुप्ता ने प्रेसवार्ता को सम्बोधित किया और मामले की जानकारी दी वही पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए चोरी का मामला दर्ज कर लिया है और चोरी की गई 11 मोटरसाइकिल जप्त कर ली है,वहीं पुलिस इस मामले की पतासाजी में जुटी हुई है।1
- नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 चोरी की बाइक बरामद नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 चोरी की बाइक बरामद नरसिंहपुर। स्टेशनगंज पुलिस ने दो शातिर मोटरसाइकिल चोरों को अभिरक्षा में लेकर 7 चोरी की वारदातों का खुलासा किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 7 लाख रुपए कीमत की 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। पुलिस के अनुसार आरोपी अखिलेश रजक (33) और टावल रजक (52), निवासी ग्राम मुड़िया हैं। पूछताछ में स्टेशनगंज क्षेत्र की 5 तथा करेली और गाडरवारा क्षेत्र की 1-1 मोटरसाइकिल चोरी की वारदात स्वीकार की गई है। पुलिस आरोपियों से अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ कर रही है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना के निर्देशन में की गई।1
- दमोह= अवैव शराब के विरुद्ध ताबड़तोड कार्यवाही1
- दमोह- त्योहारों को लेकर हटा अनुभाग में पुलिस अलर्ट1