लखनऊ में सख्त पुलिस चेकिंग शराब पीकर ड्राइविंग और मोडिफाइड साइलेंसर पर बड़ी कार्रवाई संवाददाता उर्वशी रोहित कुमार लखनऊ के गोमती नगर विस्तार थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा सख्त चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की गई। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना और हुड़दंग करने वालों पर लगाम लगाना था। अभियान के दौरान पुलिस ने शराब पीकर वाहन चला रहे एक चार पहिया वाहन को सीज कर दिया। इसके साथ ही स्पोर्ट्स बाइकों में मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज करने और स्टंट करने वाले कई युवकों की गाड़ियों को भी जब्त किया गया। चेकिंग अभियान के दौरान सुधीर अवस्थी अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने खुद निगरानी करते हुए नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की। पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि सड़क पर शराब पीकर वाहन चलाने, तेज आवाज में साइलेंसर बजाने और स्टंट करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह अभियान जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोगों को यातायात नियमों का पालन करने का सख्त संदेश मिला है।
लखनऊ में सख्त पुलिस चेकिंग शराब पीकर ड्राइविंग और मोडिफाइड साइलेंसर पर बड़ी कार्रवाई संवाददाता उर्वशी रोहित कुमार लखनऊ के गोमती नगर विस्तार थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा सख्त चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की गई। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना और हुड़दंग करने वालों पर लगाम लगाना था। अभियान के दौरान पुलिस ने शराब पीकर वाहन चला रहे एक चार पहिया वाहन को सीज कर दिया। इसके साथ ही स्पोर्ट्स बाइकों में मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज करने और स्टंट करने वाले कई युवकों की
गाड़ियों को भी जब्त किया गया। चेकिंग अभियान के दौरान सुधीर अवस्थी अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने खुद निगरानी करते हुए नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की। पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि सड़क पर शराब पीकर वाहन चलाने, तेज आवाज में साइलेंसर बजाने और स्टंट करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह अभियान जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोगों को यातायात नियमों का पालन करने का सख्त संदेश मिला है।
- *(RY) इटावा-* *अज्ञात कारणों से खेतों में लगी भीषण आग......!!* आग की लपटें देख ग्रामीणों में मचा हड़कंप। करीब 250 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक। कई किलोमीटर दूर तक धुएं का दिखा गुबार। दमकल ने कड़ी मशक्कत से आग पर पाया काबू। थाना कोतवाली भरथना क्षेत्र का मामला1
- Post by Rohit Kumar1
- Post by Urvashi singh4
- इटावा: दंपत्ति के साथ लूट करने वाले गिरोह के चार शातिर बदमाश विश्वास उर्फ विशु, राघवेंद्र शुक्ला, सूरज राजावत, शंकर सोनी सुनार पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश विश्वास उर्फ विशु और राघवेंद्र शुक्ला घायल, गिरफ्तार बदमाशों के पास से बिना नंबर की अपाचे मोटरसाइकिल, पंद्रह ग्राम पिघला हुआ सोना, पांच मोबाइल फोन, दो तमंचे छ जिंदा और चार खोखा कारतूस बरामद, थाना बकेवर पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम ने संयुक्त रूप से की कार्यवाही।4
- इटावा पुलिस ने थाना लवेदी क्षेत्र में हुई झपटमारी की घटना का सफल खुलासा करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। घटना 28 मार्च 2026 की है, जब बाइक सवार बदमाशों ने लालपुर पुलिया के पास एक दंपत्ति से सोने की चेन छीन ली थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने एसओजी, सर्विलांस और स्थानीय थानों की संयुक्त टीम गठित की। 5/6 अप्रैल की रात चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक सवारों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो आरोपी घायल हो गए, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही दो अन्य आरोपियों को भी पकड़ लिया गया, जिनमें एक रेकी करने वाला और एक सुनार शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के पास से बिना नंबर की अपाचे बाइक, 15 ग्राम पिघला सोना, पांच मोबाइल फोन, अवैध तमंचे, कारतूस और नकदी बरामद की है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।3
- Post by Kanhaiya lal1
- जसवंतनगर क्षेत्र में रसोई गैस की भारी किल्लत के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को इंडेन गैस एजेंसी के सिलेंडर वितरण स्थल पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग गईं। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल थे। घंटों इंतजार के बावजूद गैस की आपूर्ति नहीं हो पाई, जिससे लोगों में असंतोष देखा गया। स्थिति तब और बिगड़ गई जब गैस आपूर्ति वाहन निर्धारित समय पर नहीं पहुंचा। इसके बावजूद, हजारों लोग सिलेंडर मिलने की उम्मीद में हाइवे किनारे जमा रहे। इस दौरान वितरण स्थल पर अव्यवस्था का माहौल रहा। इतनी बड़ी भीड़ के बावजूद मौके पर कोई पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी। पुलिस बल की तैनाती या भीड़ नियंत्रण के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए थे। लोग अव्यवस्थित ढंग से हाइवे के किनारे खड़े और घूमते रहे, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहा। रामकिशोर, दिलीप, पूजा, ऊषा, आलोक, मनोज, आशा, प्रतीक्षा, संजय, अखिलेश, शेर सिंह और मनीष सहित कई उपभोक्ताओं ने बताया कि उन्हें आए दिन गैस की किल्लत का सामना करना पड़ता है। उन्होंने प्रशासन से नियमित गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने और वितरण के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।1
- *कानपुर नगर ब्रेकिंग* *कानपुर फूलबाग फल मंडी के पास लगी आग* *4 सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग* *फूलबाग स्थित फल मंडी में हुआ भीषण अग्निकांड फायर विभाग की कई गाड़ियाँ सीएफओ दीपक शर्मा के नेतृत्व में आग बुझाने के कार्य में लगाई गई जिसके परिणाम स्वरूप अग्निविरों के अथक प्रयासों से फायर ब्रिगेड के पांच वाहनों द्वारा चारों तरफ से कांबिंग करके भीषण अग्निकांड पर अग्नि वीरों ने पाया काबू पूरे घटनाक्रम के दौरान मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा भी घटना स्थल पर मौजूद रहे मीडिया को जानकारी देते हुए उन्होंने बताया शॉर्ट सर्किट के कारण शुरूआती जाँच मे आग लगने की जानकारी प्रतीत हो रही है बाकी जांच के उपरांत ही स्पष्ट बताया जा सकेगा की आग लगने का क्या कारण रहा घटना में किसी भी प्रकार की कोई भी जनहानि नहीं हुई है अग्निकांड को पूरी तरह से बुझाया जा चुका है।*2