logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

केलवा की बेटी ने बढ़ाया मान, RAS 2024 में हासिल की 403वीं रैंक केलवा। क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है कि गोमती उप-अधीक्षक कार्यालय में कार्यरत ड्राइवर श्री ईश्वर सिंह चुण्डावत की पुत्री विजय कुंवर ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) परीक्षा 2024 में पूरे प्रदेश में 403वीं रैंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। विजय कुंवर ने अपनी प्रारंभिक एवं उच्च शिक्षा आमेट में प्राप्त की। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कड़ी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया, जिससे क्षेत्र में खुशी की लहर है। इस उपलब्धि पर केलवा स्थित ॐ समृद्धि पैलेस में महेंद्र कोठारी (अपैक्स) के नेतृत्व में उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने विजय कुंवर को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उल्लेखनीय है कि विजय कुंवर का परिवार मूल रूप से भीलवाड़ा जिले के ठिक्रिया गांव का निवासी है। उनकी सफलता से न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी है।

2 hrs ago
user_Suresh Bagora
Suresh Bagora
Newspaper publisher राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
2 hrs ago
c35c01ae-d85f-447c-ad54-c1ecdb06d040

केलवा की बेटी ने बढ़ाया मान, RAS 2024 में हासिल की 403वीं रैंक केलवा। क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है कि गोमती उप-अधीक्षक कार्यालय में कार्यरत ड्राइवर श्री ईश्वर सिंह चुण्डावत की पुत्री विजय कुंवर ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) परीक्षा 2024 में पूरे प्रदेश में 403वीं रैंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। विजय कुंवर ने अपनी प्रारंभिक एवं उच्च शिक्षा आमेट में प्राप्त की। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कड़ी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया, जिससे क्षेत्र में खुशी की लहर है। इस उपलब्धि पर केलवा स्थित ॐ समृद्धि पैलेस में महेंद्र कोठारी (अपैक्स) के नेतृत्व में उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने विजय कुंवर को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उल्लेखनीय है कि विजय कुंवर का परिवार मूल रूप से भीलवाड़ा जिले के ठिक्रिया गांव का निवासी है। उनकी सफलता से न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    4
    Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    user_फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    Photographer राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • “आज एक मिस कॉल… कल हजारों की सेवा 🐄🔥 गौ सेवा आह्वान अभियान से अभी जुड़ें _माधव लाल बैरवा, कपासन_ संरक्षक - श्री राधे कृष्ण बजरंग गौशाला सेवा संस्थान पंजी. मातृकुण्डियां
    1
    “आज एक मिस कॉल…
कल हजारों की सेवा 🐄🔥
गौ सेवा आह्वान अभियान से अभी जुड़ें _माधव लाल बैरवा, कपासन_
संरक्षक - श्री राधे कृष्ण बजरंग गौशाला सेवा संस्थान पंजी. मातृकुण्डियां
    user_Madhav lal Bairwa
    Madhav lal Bairwa
    Artist कपासन, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • 🚨 सड़क हादसा केस: घायल युवती को मिला 40.75 लाख का मुआवजा चित्तौड़गढ़, 20 अप्रैल — मोटर वाहन दुर्घटना दावा अधिकरण, निम्बाहेड़ा (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संख्या-02) की अदालत ने एक अहम फैसला सुनाते हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवती को 40 लाख 75 हजार रुपये का मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं। यह फैसला पीठासीन अधिकारी कुसुम सूत्रकार द्वारा सुनाया गया। 📌 क्या है पूरा मामला? निम्बाहेड़ा की अटल नगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय काजल जैन ने अपने वकील करणसिंह भाटी के माध्यम से दावा पेश किया था। घटना 20 मई 2022 की है, जब काजल अपने साथियों के साथ बाइक से चित्तौड़गढ़ से निम्बाहेड़ा लौट रही थी। रास्ते में रावलिया गांव के पास पीछे से आ रहे एक ट्रेलर ने लापरवाही से टक्कर मार दी। ⚠️ हादसे के परिणाम बाइक चालक की मौके पर ही मौत काजल जैन गंभीर रूप से घायल इलाज के दौरान बायां पैर काटना पड़ा स्थायी दिव्यांगता 🏢 बीमा कंपनी की दलील नेशनल इंश्योरेंस कंपनी की ओर से कहा गया कि: बाइक पर तीन लोग सवार थे दुर्घटना चालक की गलती से हुई ट्रेलर के पास वैध परमिट और फिटनेस नहीं था ⚖️ कोर्ट का निर्णय अदालत ने सभी साक्ष्यों और तथ्यों पर विचार करते हुए: काजल को कुशल श्रमिक माना उसकी अविवाहित स्थिति और भविष्य पर प्रभाव को ध्यान में रखा 👉 33,83,000 रुपये मुआवजा + 6% ब्याज 👉 कुल मिलाकर 40,75,000 रुपये देने का आदेश ✅ यह निर्णय सड़क दुर्घटना पीड़ितों के अधिकारों और न्याय के लिए एक महत्वपूर्ण उदाहरण माना जा रहा है। . . #Rajasthan #chittorgah #acssident
    1
    🚨 सड़क हादसा केस: घायल युवती को मिला 40.75 लाख का मुआवजा
चित्तौड़गढ़, 20 अप्रैल — मोटर वाहन दुर्घटना दावा अधिकरण, निम्बाहेड़ा (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संख्या-02) की अदालत ने एक अहम फैसला सुनाते हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवती को 40 लाख 75 हजार रुपये का मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं। यह फैसला पीठासीन अधिकारी कुसुम सूत्रकार द्वारा सुनाया गया।
📌 क्या है पूरा मामला?
निम्बाहेड़ा की अटल नगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय काजल जैन ने अपने वकील करणसिंह भाटी के माध्यम से दावा पेश किया था।
घटना 20 मई 2022 की है, जब काजल अपने साथियों के साथ बाइक से चित्तौड़गढ़ से निम्बाहेड़ा लौट रही थी। रास्ते में रावलिया गांव के पास पीछे से आ रहे एक ट्रेलर ने लापरवाही से टक्कर मार दी।
⚠️ हादसे के परिणाम
बाइक चालक की मौके पर ही मौत
काजल जैन गंभीर रूप से घायल
इलाज के दौरान बायां पैर काटना पड़ा
स्थायी दिव्यांगता
🏢 बीमा कंपनी की दलील
नेशनल इंश्योरेंस कंपनी की ओर से कहा गया कि:
बाइक पर तीन लोग सवार थे
दुर्घटना चालक की गलती से हुई
ट्रेलर के पास वैध परमिट और फिटनेस नहीं था
⚖️ कोर्ट का निर्णय
अदालत ने सभी साक्ष्यों और तथ्यों पर विचार करते हुए:
काजल को कुशल श्रमिक माना
उसकी अविवाहित स्थिति और भविष्य पर प्रभाव को ध्यान में रखा
👉 33,83,000 रुपये मुआवजा + 6% ब्याज
👉 कुल मिलाकर 40,75,000 रुपये देने का आदेश
✅ यह निर्णय सड़क दुर्घटना पीड़ितों के अधिकारों और न्याय के लिए एक महत्वपूर्ण उदाहरण माना जा रहा है।
.
.
#Rajasthan #chittorgah #acssident
    user_RDX News
    RDX News
    Local News Reporter वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • उदयपुर। शहर में सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया जब निर्माणाधीन पानी की टंकी पर फंसे युवक का अग्निशमन दल ने साहसिक रेस्क्यू कर सुरक्षित नीचे उतारा। अशोकनगर क्षेत्र में स्थित ओवरहेड टंकी पर काम के दौरान अचानक मचान गिर गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। हादसे में दो मजदूर घायल हो गए, जबकि एक युवक टंकी के ऊपर ही फंस गया। सूचना मिलते ही नगर निगम अग्निशमन टीम मौके पर पहुंची और करीब 2 घंटे तक चले हाई-रिस्क ऑपरेशन में स्काई लिफ्ट की मदद से युवक को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। अग्निशमन विभाग की सूझबूझ, आधुनिक तकनीक और टीमवर्क से एक बड़ा हादसा टल गया और एक जिंदगी बच गई।
    1
    उदयपुर। शहर में सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया जब निर्माणाधीन पानी की टंकी पर फंसे युवक का अग्निशमन दल ने साहसिक रेस्क्यू कर सुरक्षित नीचे उतारा।
अशोकनगर क्षेत्र में स्थित ओवरहेड टंकी पर काम के दौरान अचानक मचान गिर गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। हादसे में दो मजदूर घायल हो गए, जबकि एक युवक टंकी के ऊपर ही फंस गया।
सूचना मिलते ही नगर निगम अग्निशमन टीम मौके पर पहुंची और करीब 2 घंटे तक चले हाई-रिस्क ऑपरेशन में स्काई लिफ्ट की मदद से युवक को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।
अग्निशमन विभाग की सूझबूझ, आधुनिक तकनीक और टीमवर्क से एक बड़ा हादसा टल गया और एक जिंदगी बच गई।
    user_Lake City News Rajasthan
    Lake City News Rajasthan
    Journalist बड़गाँव, उदयपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • संस्थाप्रधान विद्यार्थियों के समग्र विकास पर दे बल - भाटी पाली ब्लॉक स्तरीय संस्था प्रधान सत्रारंभ वाकपीठ का हुआ समापन पली 21 अप्रैल। श्रीमती चीमाबाई संचेती राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पैकेज कॉलोनी पाली में ब्लॉक स्तरीय संस्था प्रधानों माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक, निजी एवं राजकीय विद्यालय के सत्रारंभ वाकपीठ का मंगलवार को गरिमामय वातावरण में समापन हुआ। वाकपीठ अध्यक्ष राधेश्याम सोनी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व उपसभापति मूलसिंह भाटी ने शिक्षा में संस्कारों की महत्ता प्रतिपादित करते हुए विद्यार्थियों के समग्र विकास पर बल देने की बात कही। अध्यक्षता करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक एवं माध्यमिक (मुख्यालय) पाली राहुल राजपुरोहित ने कहा कि संस्थाप्रधान विद्यालय विकास की धुरी है। वाकपीठ संयोजक मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पाली दिलीप करमचंदानी अपने उद्बोधन में ब्लॉक रैंकिंग, सूचना संप्रेषण की सुदृढ़ व्यवस्था तथा शिक्षा गुणवत्ता संवर्धन के विविध आयामों पर विस्तार से प्रकाश डाला सेवानिवृत होने वाले कार्मिको का हुआ सम्मान - वाकपीठ सचिव शिवराम ने बताया कि वाकपीठ समापन पर आगामी दिनो मे राजकीय सेवा से सेवानिवृत होनेे वाले राहुल राजपुरोहित एवं राधेश्याम सोनी तथा सेवानिवृत हो चुके पाली के पूर्व एसीबीइओ देवाराम सीरवी का स्मृति चिह्न एवं चांदी का सिक्का भेंट कर बहुमान किया गया । विद्यालय में जलगृह निर्माण के भामाशाह आवासन मंडल प्रधानाचार्य शंकर लाल सोनी एवं समाजसेवी दीपक जैन का भी विशेष रूप से सम्मान हुआ। भाटी को सौपी कमान - वाक्पीठ कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा हो जाने पर नवीन कार्यकारिणी में वाकपीठ अध्यक्ष मोहन लाल भाटी प्रधानाचार्य गुड़ा एंदला सचिव हितेश रामावत प्रधानाचार्य सोड़ावास ,महिला सचिव नीतू जालवाल प्रधानाचार्य रूपावास निर्विरोध रूप से चुने गए । इस दौरान शक्ति सिंह तंवर,भगवान सिंह चारण ,मोहन लाल भाटी, देवेंद्र प्रसाद डाबी द्वारा शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार प्रस्तुत किए । कार्यक्रम मे विद्यालय स्टाफ पंकज शर्मा ,कृष्णा शर्मा ,शोभा शर्मा, राजकुमारी जैन , मनीषा बोराणा का माला एवं स्मृति चिह्न देकर बहुमान किया गया । मंच संचालन रामदयाल जांगिड़ द्वारा किया गया।
    2
    संस्थाप्रधान विद्यार्थियों के समग्र विकास पर दे बल - भाटी 
पाली ब्लॉक स्तरीय संस्था प्रधान सत्रारंभ वाकपीठ का हुआ समापन 
पली 21 अप्रैल। श्रीमती चीमाबाई  संचेती राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पैकेज कॉलोनी पाली में ब्लॉक स्तरीय संस्था प्रधानों माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक, निजी एवं राजकीय विद्यालय के सत्रारंभ वाकपीठ का  मंगलवार को गरिमामय वातावरण में समापन हुआ। 
वाकपीठ अध्यक्ष राधेश्याम सोनी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व उपसभापति मूलसिंह भाटी ने शिक्षा में संस्कारों की महत्ता प्रतिपादित करते हुए विद्यार्थियों के समग्र विकास पर बल देने की बात कही। अध्यक्षता करते हुए   जिला  शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक एवं माध्यमिक (मुख्यालय) पाली राहुल राजपुरोहित ने कहा कि संस्थाप्रधान विद्यालय विकास की धुरी है। वाकपीठ संयोजक मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पाली  दिलीप करमचंदानी अपने उद्बोधन में ब्लॉक रैंकिंग, सूचना संप्रेषण की सुदृढ़ व्यवस्था तथा शिक्षा गुणवत्ता संवर्धन के विविध आयामों पर विस्तार से प्रकाश डाला
सेवानिवृत होने वाले कार्मिको का हुआ सम्मान - वाकपीठ सचिव शिवराम ने बताया कि वाकपीठ समापन पर आगामी दिनो मे राजकीय सेवा से सेवानिवृत होनेे वाले  राहुल राजपुरोहित एवं राधेश्याम सोनी तथा सेवानिवृत हो चुके पाली के पूर्व एसीबीइओ  देवाराम सीरवी का स्मृति चिह्न एवं चांदी का सिक्का  भेंट कर बहुमान किया गया ।  विद्यालय में जलगृह निर्माण के भामाशाह आवासन मंडल प्रधानाचार्य शंकर लाल सोनी एवं समाजसेवी  दीपक जैन का भी विशेष रूप  से सम्मान हुआ। 
भाटी को सौपी कमान - वाक्पीठ कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा हो जाने पर नवीन कार्यकारिणी में वाकपीठ अध्यक्ष मोहन लाल भाटी प्रधानाचार्य गुड़ा एंदला सचिव हितेश रामावत प्रधानाचार्य सोड़ावास ,महिला सचिव नीतू जालवाल प्रधानाचार्य रूपावास निर्विरोध रूप से चुने गए । इस दौरान शक्ति सिंह तंवर,भगवान सिंह चारण ,मोहन लाल भाटी, देवेंद्र प्रसाद डाबी  द्वारा शिक्षा से जुड़े  महत्वपूर्ण विषयों पर  विचार प्रस्तुत किए । कार्यक्रम मे विद्यालय स्टाफ पंकज शर्मा ,कृष्णा शर्मा ,शोभा शर्मा, राजकुमारी जैन , मनीषा बोराणा का माला एवं स्मृति चिह्न देकर बहुमान किया गया । मंच संचालन रामदयाल जांगिड़ द्वारा किया गया।
    user_Umed Joya
    Umed Joya
    Voice of people रानी, पाली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • आज प्रधानमंत्री द्वारा इसी रिफाइनरी का किया जाना था उद्घाटन मगर हादसे के कारण प्रधानमंत्री का कार्यक्रम हुआ रद्ेंसरिया इस मामले की कर रही है जांच की आग कैसे लगी
    1
    आज प्रधानमंत्री द्वारा इसी रिफाइनरी का किया जाना था उद्घाटन मगर हादसे के कारण प्रधानमंत्री का कार्यक्रम हुआ रद्ेंसरिया इस मामले की कर रही है जांच की आग कैसे लगी
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • रिपोर्टर भरत जीनगर रानी स्टेशन। रानी जैन श्वेताम्बर संघ द्वारा शांति नाथ मंदिर में आयोजित दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का समापन अत्यंत हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ यह आयोजन घनराज एवं गुलाबचंद ढालावत परिवार के सानिध्य में आयोजित किया गया जिसमें समाज के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया कार्यक्रम के अंतिम दिन विधि विधान के साथ मंदिर शिखर पर ध्वजारोहण किया गया ध्वजा चढ़ाने के इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा नजर आया चारों ओर भक्ति और आस्था का वातावरण बना रहा जिससे पूरा परिसर धर्ममय हो उठा दो दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन में पूजा अर्चना विविध धार्मिक अनुष्ठान भजन कीर्तन एवं नवकार मंत्र सहित देवी देवताओं के मंत्रों का जाप किया गया श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ इन कार्यक्रमों में भाग लिया इस अवसर पर ओटरमल उत्तमचंद मनोज कुमार माणक भाई ढालावत परिवार सहित समाज के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे कार्यक्रम के समापन पर प्रभावना का वितरण किया गया जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने भाग लिया समारोह में रानी जैन संघ के राजकुमार राठौड़ मुकेश कुमार राठौड़ मोतिलाल राठौड़ उमेश भण्डारी मिठालाल जैन पन्नालाल जैन प्रकाश पारेख कुशलराज जैन महावीर जैन ईश्वर खण्डेलवाल प्रियांश सेमलानी तथा जैन महिला मंडल की कार्यकर्ताओं की विशेष उपस्थिति रही यह आयोजन समाज में धार्मिक आस्था एकता और सामूहिक सहभागिता का प्रतीक बनकर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ जिसने सभी श्रद्धालुओं के मन में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया
    1
    रिपोर्टर भरत जीनगर रानी स्टेशन। रानी जैन श्वेताम्बर संघ द्वारा शांति नाथ मंदिर में आयोजित दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का समापन अत्यंत हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ यह आयोजन घनराज एवं गुलाबचंद ढालावत परिवार के सानिध्य में आयोजित किया गया जिसमें समाज के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया
कार्यक्रम के अंतिम दिन विधि विधान के साथ मंदिर शिखर पर ध्वजारोहण किया गया ध्वजा चढ़ाने के इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा नजर आया चारों ओर भक्ति और आस्था का वातावरण बना रहा जिससे पूरा परिसर धर्ममय हो उठा दो दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन में पूजा अर्चना विविध धार्मिक अनुष्ठान भजन कीर्तन एवं नवकार मंत्र सहित देवी देवताओं के मंत्रों का जाप किया गया श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ इन कार्यक्रमों में भाग लिया इस अवसर पर ओटरमल उत्तमचंद मनोज कुमार माणक भाई ढालावत परिवार सहित समाज के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे कार्यक्रम के समापन पर प्रभावना का वितरण किया गया जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने भाग लिया समारोह में रानी जैन संघ के राजकुमार राठौड़ मुकेश कुमार राठौड़ मोतिलाल राठौड़ उमेश भण्डारी मिठालाल जैन पन्नालाल जैन प्रकाश पारेख कुशलराज जैन महावीर जैन ईश्वर खण्डेलवाल प्रियांश सेमलानी तथा जैन महिला मंडल की कार्यकर्ताओं की विशेष उपस्थिति रही यह आयोजन समाज में धार्मिक आस्था एकता और सामूहिक सहभागिता का प्रतीक बनकर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ जिसने सभी श्रद्धालुओं के मन में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया
    user_भरत जीनगर
    भरत जीनगर
    रानी, पाली, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • उदयपुर की फतेहसागर झील में सनसनी! सोमवार दोपहर झील में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव 😨 👮‍♂️ सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची 🤿 गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला 🪪 पर्स में मिला नाम – भवानी सिंह शेखावत (उम्र करीब 55 वर्ष) 📌 फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है 🚨 हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए अभी फॉलो करें 👉 @rdxnews_1 .
    1
    उदयपुर की फतेहसागर झील में सनसनी!
सोमवार दोपहर झील में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव 😨
👮‍♂️ सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची
🤿 गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला
🪪 पर्स में मिला नाम – भवानी सिंह शेखावत (उम्र करीब 55 वर्ष)
📌 फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है
🚨 हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए अभी फॉलो करें
👉 @rdxnews_1 
.
    user_RDX News
    RDX News
    Local News Reporter वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.