Shuru
Apke Nagar Ki App…
हर पटवारी घूसखोर नहीं होता पटवारी ने कह दी बड़ी बात,,, पदोन्नति और वेतन विसंगति की दो सूत्री मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ पटवारी संघ एक बार फिर आंदोलन की राह पर है। सोमवार को जिले के पटवारी बड़ी संख्या में जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और विभागीय अधिकारियों के माध्यम से राज्य सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा।
Ziya khan
हर पटवारी घूसखोर नहीं होता पटवारी ने कह दी बड़ी बात,,, पदोन्नति और वेतन विसंगति की दो सूत्री मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ पटवारी संघ एक बार फिर आंदोलन की राह पर है। सोमवार को जिले के पटवारी बड़ी संख्या में जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और विभागीय अधिकारियों के माध्यम से राज्य सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा।
More news from Bilaspur and nearby areas
- भोजपुरी मत्स्य बीज प्रक्षेत्र ने उत्पादन लक्ष्य से अधिक उपलब्धि हासिल की भोजपुरी मत्स्य बीज प्रक्षेत्र ने उत्पादन लक्ष्य से अधिक उपलब्धि हासिल की सोमवार की शाम 5:00 पी आर ओ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति से मेरी जानकारी के अनुसार बिलासपुर, सौमवार 3 अगस्त 2026/मत्स्य पालन विभाग अंतर्गत संचालित मत्स्य बीज प्रक्षेत्र भोजपुरी ने वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित मत्स्य बीज उत्पादन लक्ष्य को पार करते हुए उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। प्रक्षेत्र को 1500 लाख मत्स्य बीज उत्पादन का लक्ष्य दिया गया था, जिसके विरुद्ध 1505 लाख मत्स्य बीज का उत्पादन कर लक्ष्य से अधिक उपलब्धि दर्ज की गई है। मत्स्य पालन विभाग के अनुसार इस सफलता में प्रक्षेत्र प्रभारी एवं सहायक मत्स्य अधिकारी श्री दीनदयाल रात्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके सतत प्रयास, बेहतर प्रबंधन एवं योजनाबद्ध कार्यप्रणाली के परिणामस्वरूप निर्धारित लक्ष्य से अधिक उत्पादन संभव हो सका। इस कार्य में सहायक मत्स्य अधिकारी श्री योगेश मानवटकर का भी मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त हुआ, जिससे उत्पादन कार्य को सफलतापूर्वक पूरा किया गया।1
- शिक्षा व्यवस्था पर NSUI का प्रदर्शन, 8 सूत्रीय मांगों के साथ DEO कार्यालय का घेराव स्कूलों की बदहाली और निजी संस्थानों की मनमानी पर जताया विरोध कोरबा (सुघर गांव)। जिले की शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सोमवार को NSUI और युवा कांग्रेस ने जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) मनमोहन राठौर एवं नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। प्रतिनिधिमंडल ने 8 सूत्रीय ज्ञापन सौंपते हुए सरकारी स्कूलों में भवन, पेयजल, शौचालय, कंप्यूटर और रिक्त शिक्षक पदों को भरने की मांग की। साथ ही निजी स्कूलों की मनमानी फीस, अनिवार्य किताब खरीद और नियम विरुद्ध संचालन की जांच की मांग उठाई। जिला शिक्षा अधिकारी ने एक माह के भीतर कार्रवाई शुरू करने का आश्वासन दिया।4
- पहली बारिश में ही टूटा 20 लाख का पुल, ग्रामीणों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप तिल्दा-नेवरा। विकासखंड तिल्दा-नेवरा के ग्राम भुरसुदा में लगभग 20 लाख रुपये की लागत से निर्मित पुल पहली ही तेज बारिश के बाद क्षतिग्रस्त हो गया। करीब सवा महीने पहले बने इस पुल में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ने और सड़क धंसने के बाद ग्रामीणों और उपसरपंच ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाते हुए भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं तथा निष्पक्ष जांच की मांग की है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत भुरसुदा और गुजरा के बीच नाले पर किसानों और ग्रामीणों की सुविधा के लिए लगभग 15 मीटर लंबी पुल का निर्माण कराया गया था। वर्षों से इस पुल की मांग की जा रही थी, क्योंकि बारिश के दिनों में आवागमन और खेतों तक पहुंचना बेहद कठिन हो जाता था। लेकिन निर्माण पूरा होने के कुछ ही समय बाद पहली बारिश में ही पुल की सड़क धंस गई और कई स्थानों पर चौड़ी दरारें दिखाई देने लगीं। उपसरपंच राजेश नायक का आरोप है कि उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता को लेकर पहले ही जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) को लिखित शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उनका कहना है कि शिकायत के बावजूद निर्माण एजेंसी को भुगतान कर दिया गया और बाद में दरारों को छिपाने के लिए रातों-रात सीमेंट-कंक्रीट से मरम्मत कर लीपापोती की गई। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि पंचायत की निर्वाचित सरपंच महिला हैं, लेकिन अधिकांश कार्य उनके पति और पुत्र द्वारा संचालित किए जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता की अनदेखी की गई है। ग्रामीणों ने पूरे निर्माण कार्य की उच्च स्तरीय तकनीकी जांच कराने, निर्माण एजेंसी, पंचायत के जिम्मेदार लोगों तथा गुणवत्ता प्रमाणित करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते जांच नहीं हुई तो भविष्य में यह पुल किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है।4
- मड़वा रानी मंदिर से बाइक चोरी अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज1
- भाजपा वरिष्ठ नेता केदारनाथ अग्रवाल ने तीखी प्रतिक्रिया दी कटघोरा। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में छात्रों के प्रदर्शन के बीच भाजपा की वरिष्ठ नेता केदारनाथ अग्रवाल ने निष्पक्ष जांच, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और जनप्रतिनिधियों से गंभीरता से हस्तक्षेप करने की मांग की।1
- कुलगांम आतंकी हमला सक्ति जिला के मृत श्रमिकों को मुख्यमंत्री ने परिजनों को 20 -20 लाख की सहायता1