‘मोर गांव मोर पानी’ अभियान : परसदा में जल संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम का हुवा आयोजन कलेक्टर ने दिलाई जल संरक्षण की शपथ आज बुधवार की शाम 5:30 पर पी आर ओ द्वारा जारी किये गए प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार जिले में जल संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘मोर गांव मोर पानी’ अभियान के अंतर्गत आज बुधवार को बिल्हा विकासखंड के ग्राम परसदा में भू-संरक्षण एवं जल संरक्षण पर आधारित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने ग्रामीणों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। जल संरक्षण के लिए देश में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज सेवी श्री नीरज वानखेड़े ने ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व और भू जल को सहेजने के वैज्ञानिक तरीकों की जानकारी दी। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल और बिल्हा के जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री राम कुमार कौशिक सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि जल जीवन के लिए अनमोल है लेकिन हमारे लगातार दोहन से भू जल स्तर में गिरावट आई है जिससे भावी पीढ़ी को जल संकट का सामना करना पड़ेगा, हमारी ये जिम्मेदारी है कि हम वर्षा जल का संरक्षण कर पानी को सहेजें और इस विकट समस्या से अपने गांव को बचाएं। उन्होंने वैकल्पिक खेती पर जोर देते हुए फसल विविधिकरण का संदेश दिया जिससे पानी की बचत हो। उन्होंने कहा कि हमें विभिन्न उपायों के माध्यम से जल संरक्षण के लिए काम करना है। उन्होंने ग्रामीणों से जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि ‘मोर गांव मोर पानी’ अभियान तभी सफल होगा जब प्रत्येक नागरिक इसमें अपनी जिम्मेदारी समझे और पानी बचाने में अपनी भूमिका निभाएं। जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल ने कार्यक्रम में आजीविका डबरी निर्माण के विषय में जानकारी दी और बताया कि डबरी निर्माण पर शासन द्वारा 3 लाख की सहायता राशि दी जाती है। इससे मछली, बत्तख पालन जैसी आजीविका गतिविधियांे के साथ ही पानी का उपयोग सिंचाई व निस्तारी के लिए किया जा सकता है। जनपद अध्यक्ष श्री रामकुमार कौशिक ने विशेष रूप से जीरामजी के विषय में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जीराम के माध्यम से ग्रामीण स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता और सामुदायिक सहभागिता को मजबूत किया जा रहा है। इससे गांव आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। जल संरक्षण क्षेत्र में काम करने वाले वाटर हीरो के नाम से मशहूर जल संरक्षण कार्यकर्ता श्री नीरज वानखेड़े ने जागरूकता कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व, गिरते भू-जल स्तर और इसके दुष्परिणामों की जानकारी दी। उनके द्वारा वर्षा जल संचयन, जल-स्रोतों के संरक्षण, खेत तालाब निर्माण, मिट्टी कटाव रोकने तथा जल के विवेकपूर्ण उपयोग जैसे विषयों पर विस्तार से बताया गया। यहां मॉडल के जरिए यह बताया कि किस तरह गांवों में भू जल संवर्धन से हरियाली लाई जा सकती है। कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई तथा भविष्य में जल बचाने और भू-संरक्षण गतिविधियों को अपनाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री विक्रम सिंह, जनपद पंचायत बिल्हा के सीईओ श्री कुमार सिंह, परसदा के सरपंच जितेन्द्र निर्णेजा सहित बड़ी संख्या में जनपद के अधिकारी-कर्मचारी और ग्रामीण और समूह की दीदियां उपस्थित थीं।

- हाईकोर्ट बिलासपुर में माननीय मुख्य न्यायाधीश महोदय के न्यायालय कक्ष में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के दो अधिवक्ताओ के स्वर्गवास पर शोक सभा का आयोजन आज बुधवार की साम 7:00 पर पी आर ओ द्वारा जारी किए गए प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार आज दिनांक 04.02.2026 को दोपहर 03:45 बजे छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर में माननीय मुख्य न्यायाधीश महोदय के न्यायालय कक्ष में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन बिलासपुर के सदस्य स्वर्गीय श्री विनीत कुमार पाण्डेय एवं स्वर्गीय श्री नितेश पंत की मृतात्मा की शांति के लिए शोकसभा का आयोजन किया गया। माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर तथा अन्य सभी माननीय न्यायमूर्तिगण की उपस्थिति में उक्त शोक सभा आयोजित की गई। माननीय श्री मुख्य न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा साहब ने स्वर्गीय श्री विनीत कुमार पाण्डेय एवं स्वर्गीय श्री नितेश पंत के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया व श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक सभा में मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई एवं शोक सभा पश्चात् न्यायालय की आगे की कार्यवाही को स्थगित किया गया। माननीय उच्च न्यायालय के इस फुल कोर्ट रेफ्रेंस को माननीय उच्च न्यायालय की कार्यवाही में शामिल करते हुए संवेदनाएं उनके परिजनों को प्रेषित की गई। शोकसभा में श्री विवेक शर्मा महाधिवक्ता, श्री राजेश कुमार केशरवानी प्रशासक उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ, श्री रमाकांत मिश्रा उप सालिसिटर जनरल भारत सरकार, वरिष्ठ अधिवक्तागण एवं अन्य अधिवक्तागण, रजिस्ट्रार जनरल, रजिस्ट्री, न्यायिक अकादमी एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।1
- क्या एक 'Block Button' किसी की जान ले सकता है? बिलासपुर में मोबाइल ब्लॉक करने पर प्रेमिका ने दी खौफनाक सजा! BilaspurCity ,hhattisgarhnews breakingnews, MurderCase1
- हाइवे किंग ढाबा के पास लूट का खुलासा बिलासपुर पुलिस का प्रहार। ASP मधुलिका सिंह, SDOP नूपुर उपाध्याय के निर्देशन व। थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में 4 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। और 2.28 लाख की मशरूका संपत्ति बरामद किया गया है।1
- कोटा में गाड़ी पार्किंग को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो रसूखदारों के बीच तलवार चलने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मामला बढ़ते-बढ़ते थाने तक पहुंचा, जहां गाली-गलौज और मारपीट हुई। घटना का CCTV फुटेज सामने आया है। एसएसपी रजनेश सिंह ने थाने में हंगामा करने वालों पर FIR दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।1
- Post by Bijulal Aahake1
- होलीका दहन1
- Post by Hari Sharma Sharma1
- धान खरीदी में तारीख बढ़ाने पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने साय सरकार का माना आभार आज बुधवार की शाम 5:00 बजे बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक जी के निज सचिव से मिली जानकारी के अनुसार आज बुधवार को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने साय सरकार द्वारा किसानों को उन्नति और राहत दिलाने के लिए धान खरीदी की तारीख बढ़ाए जाने पर कृषकों के ओर से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभारा व्यक्त किया है। श्री कौशिक ने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए यह एक नया दौर है जहाँ किसानों के हर समस्याओं और तकलीफों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार “मोदी की गारंटी” के अनुरूप किसानों की उन्नति के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य कर रही है। धान खरीदी की अवधि बढ़ाना इसका सशक्त उदाहरण है। साय सरकार का यह निर्णय किसानों के प्रति संवेदनशीलता और उनकी उपज के सुरक्षित एवं सुचारु विक्रय के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह निर्णय न केवल पारदर्शी और सुगम है, बल्कि किसानों को उनके पसीने की कमाई का पूरा हक दिला रही है। इस निर्णय से छत्तीसगढ़ के कृषकों के बीच में खुशियों की लहर है।1