logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

श्री धनोप माता मन्दिर दानपात्र से 26.70 लाख की राशि निकली फूलियाकलां सोमवार को धनोप गांव में स्थित श्री धनोप माता मंदिर का दानपात्र खोला। मंदिर पुजारी योगेश पंडा ने बताया कि आरती से पूर्व 7 बजे मंदिर कमेटी अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह राणावत की मौजूदगी में दानपात्र खोला व दानपात्र से निकली राशि की गणना की। मंदिर अध्यक्ष व पूर्व एडिशनल एसपी एस.एस. राणावत ने बताया कि नवरात्रा के बाद सोमवार को पुजारीयों, मंदिर कमेटी सदस्यों व श्रद्धालुओं के समक्ष दानपात्र खोला जो मंदिर दानपेटी से 26 दिनों में 26 लाख 69 हजार 927 रुपए की राशी इकट्ठी हुई। प्रतिदिन एक लाख रुपए का एवरेज मानते हुए 26 दिनों में उक्त राशि इकट्ठे होना माता रानी का भक्तों की प्रति आस्था का प्रतीक माना जा रहा है। राशि गिनने में 6 घंटे का समय लगा जो सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक रूपयों की गिनती चली। इससे पहले 4 मार्च बुधवार को दानपात्र खोला जिसमें 3 माह में 35.68 लाख की राशि निकली थी। इस दौरान ट्रस्ट अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह राणावत, माधवेंद्र सिंह, सचिव रमेश चंद्र पंडा, ट्रस्टी कैलाश चंद्र पंडा, प्रदीप पंडा, कालु पंडा, हेमेंद्र सिंह राणावत, महेश चंद्र जोशी, सुनील कुमार पाड़लेचा, लाला माली, रामधन गुर्जर, किशन लाल, उमराव सिंह व अन्य यात्री उपस्थित रहे।

2 hrs ago
user_MEWAD NEWS
MEWAD NEWS
Local News Reporter Phooliya Kalan, Bhilwara•
2 hrs ago
ba679fa0-3e3d-479d-9cc4-39c86c02615e

श्री धनोप माता मन्दिर दानपात्र से 26.70 लाख की राशि निकली फूलियाकलां सोमवार को धनोप गांव में स्थित श्री धनोप माता मंदिर का दानपात्र खोला। मंदिर पुजारी योगेश पंडा ने बताया कि आरती से पूर्व 7 बजे मंदिर कमेटी अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह राणावत की मौजूदगी में दानपात्र खोला व दानपात्र से निकली राशि की गणना की। मंदिर अध्यक्ष व पूर्व एडिशनल एसपी एस.एस. राणावत ने बताया कि नवरात्रा के बाद सोमवार को पुजारीयों, मंदिर कमेटी सदस्यों व श्रद्धालुओं के समक्ष दानपात्र खोला जो मंदिर दानपेटी से 26 दिनों में 26 लाख 69 हजार 927 रुपए की राशी इकट्ठी हुई। प्रतिदिन एक लाख रुपए का एवरेज मानते हुए 26 दिनों में उक्त राशि इकट्ठे होना माता रानी का भक्तों की प्रति आस्था का प्रतीक माना जा रहा है। राशि गिनने में 6 घंटे का समय लगा जो सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक रूपयों की गिनती चली। इससे पहले 4 मार्च बुधवार को दानपात्र खोला जिसमें 3 माह में 35.68 लाख की राशि निकली थी। इस दौरान ट्रस्ट अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह राणावत, माधवेंद्र सिंह, सचिव रमेश चंद्र पंडा, ट्रस्टी कैलाश चंद्र पंडा, प्रदीप पंडा, कालु पंडा, हेमेंद्र सिंह राणावत, महेश चंद्र जोशी, सुनील कुमार पाड़लेचा, लाला माली, रामधन गुर्जर, किशन लाल, उमराव सिंह व अन्य यात्री उपस्थित रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • ग्राम मे फैली सनसनी निकटवर्ती ग्राम जगपुरा मे सोमवार की शाम मंदिर के पास कट्टे के अंदर प्लास्टिक की थैली मे लिपटे नवजात का शव मिलने के बाद जहां ग्राम मे सनसनी फेल गई वही सुचना मिलते ही पुलिस ने मोके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे मे लिया l इस संदर्भ मे मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात कुमाता द्वारा नवजात को प्लास्टिक की थैली मे पैक कर ग्राम जगपुरा स्थित बालाजी के मंदिर के पास पथवारी मार्ग पर फेक दिया गया वही ग्राम वासियों को खबर लगते ही वे मोके पर एकत्रित हो गए l उक्त घटनाक्रम के बारे मे पुलिस को सुचना मिलते ही सरवाड़ पुलिस ने मोके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे मे लिया l
    1
    ग्राम मे फैली सनसनी 
निकटवर्ती ग्राम जगपुरा मे सोमवार की शाम मंदिर के पास कट्टे के अंदर प्लास्टिक की थैली मे लिपटे नवजात का शव मिलने के बाद जहां ग्राम मे सनसनी फेल गई वही सुचना मिलते ही पुलिस ने मोके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे मे लिया l इस संदर्भ मे मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात कुमाता द्वारा नवजात को प्लास्टिक की थैली मे पैक कर ग्राम जगपुरा स्थित बालाजी के मंदिर के पास पथवारी मार्ग पर फेक दिया गया वही ग्राम वासियों को खबर लगते ही वे मोके पर एकत्रित हो गए l उक्त घटनाक्रम के बारे मे पुलिस को सुचना मिलते ही सरवाड़ पुलिस ने मोके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे मे लिया l
    user_KHABRON KA SAFAR NEWS
    KHABRON KA SAFAR NEWS
    सरवर, अजमेर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • *विधायक शत्रुघ्न गौतम ने विधानसभा के प्रमुख भाजपा कार्यकर्ताओं की ली बैठक* *आगामी कार्यक्रमों को लेकर दिए विस्तृत निर्देश* *केकड़ी 30 मार्च (पवन राठी )* *केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम ने आज नगर पालिका सभागार में केकड़ी विधानसभा के सभी सातो मंडल के भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक आयोजित की जिसमें आने वाले आगामी समय विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर विस्तार से दिशा निर्देशित किया गया। शत्रुघ्न गौतम ने बताया कि आगामी 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के पावन पर्व पर विधानसभा के हर बूथ पर हनुमान जयंती मनाई जाएगी जिसमें उस बूथ के हनुमान मंदिर में हनुमान जी की पूजा अर्चना व हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन व प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया जाएगा। आगामी 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस है जिसको लेकर भी विधायक ने विधानसभा के हर बूथ पर पार्टी का स्थापना दिवस मनाने का दिशा निर्देश दिया। हर बूथ पर सभी बूथ के कार्येकर्ता पार्टी का झंडा लगाकर पार्टी स्थापना दिवस मनाएंगे और पार्टी के संस्थापक सदस्य श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय व भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी व केंद्र राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। आगामी 14 अप्रैल को संविधान निर्माता भीमराव रामाराम अंबेडकर की जयंती भी बड़े धूमधाम से पार्टी स्तर पर मनाई जाएगी जिसकी तैयारीयो को लेकर आवश्यक मीटिंग बहुत जल्द की जाएगी। आगामी 21 जून को योग दिवस मनाया जाएगा जिसमें पार्टी से जुड़े लोगों के साथ-साथ आमजन की भी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।* *बैठक में केकड़ी शहर मंडल अध्यक्ष रितेश जैन, बावन माता मण्डल अध्यक्ष राजवीर हावा, वीर सावरकर मंडल अध्यक्ष राजवीर भीचर, सरवाड़ शहर मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल खींची, ब्राह्मणी माता मण्डल अध्यक्ष सत्यनारायण गुर्जर, बजरंग मंडल अध्यक्ष रामेश्वर गोस्वामी, गणेश चौकी मंडल उपाध्यक्ष पाबूदान नायक, शहर मंडल उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह शक्तावत धनराज चौधरी पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी महामंत्री केदार शर्मा कैलाश चौधरी, इंद्र नारायण गुर्जर धनराज कच्छावा भंवर चेतन सिंह कैलाश घारु सज्जन सिंह जोधा सहित अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण उपस्थित रहेl*
    4
    *विधायक शत्रुघ्न गौतम ने विधानसभा के  प्रमुख भाजपा कार्यकर्ताओं की ली बैठक*
*आगामी कार्यक्रमों को लेकर दिए विस्तृत निर्देश*
*केकड़ी 30 मार्च (पवन राठी )*
*केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम ने आज नगर पालिका सभागार में केकड़ी विधानसभा के  सभी सातो मंडल के भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं की  आवश्यक बैठक आयोजित की जिसमें आने वाले आगामी समय विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर विस्तार से  दिशा निर्देशित किया गया। शत्रुघ्न गौतम ने बताया कि आगामी 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के पावन पर्व पर विधानसभा के हर बूथ पर हनुमान जयंती मनाई जाएगी जिसमें उस बूथ के हनुमान मंदिर में हनुमान जी की पूजा अर्चना व हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन  व प्रसाद वितरण  का कार्यक्रम किया जाएगा। आगामी 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस है जिसको लेकर भी विधायक ने विधानसभा के हर बूथ पर पार्टी का स्थापना दिवस मनाने का दिशा निर्देश दिया। हर बूथ पर  सभी बूथ के कार्येकर्ता पार्टी का झंडा लगाकर पार्टी स्थापना दिवस मनाएंगे और पार्टी के संस्थापक सदस्य श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय व भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी व केंद्र राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। आगामी 14 अप्रैल को संविधान  निर्माता  भीमराव रामाराम अंबेडकर की जयंती भी बड़े धूमधाम से पार्टी स्तर पर मनाई जाएगी जिसकी तैयारीयो को लेकर आवश्यक मीटिंग बहुत जल्द की जाएगी। आगामी 21 जून को योग दिवस मनाया जाएगा जिसमें पार्टी से जुड़े लोगों के साथ-साथ  आमजन की भी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।*  *बैठक में केकड़ी शहर मंडल अध्यक्ष रितेश जैन, बावन माता मण्डल अध्यक्ष राजवीर हावा, वीर सावरकर मंडल अध्यक्ष राजवीर भीचर, सरवाड़ शहर मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल खींची, ब्राह्मणी माता मण्डल अध्यक्ष सत्यनारायण गुर्जर, बजरंग मंडल अध्यक्ष रामेश्वर गोस्वामी, गणेश चौकी मंडल उपाध्यक्ष पाबूदान नायक, शहर मंडल उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह शक्तावत धनराज चौधरी पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी महामंत्री केदार शर्मा कैलाश चौधरी, इंद्र नारायण गुर्जर धनराज कच्छावा भंवर चेतन सिंह कैलाश घारु सज्जन सिंह जोधा सहित अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण उपस्थित रहेl*
    user_Pawan kumar Rathi
    Pawan kumar Rathi
    Voice of people केकड़ी, अजमेर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • नसीराबाद में भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव: स्वर्ण रथ, भव्य झांकियों और शोभायात्रा से गूंजा शहर
    1
    नसीराबाद में भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव: स्वर्ण रथ, भव्य झांकियों और शोभायात्रा से गूंजा शहर
    user_Dilip sen
    Dilip sen
    नसीराबाद, अजमेर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • *समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें* | देवकरण माली = 6376478727
    1
    *समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें* |
देवकरण माली = 6376478727
    user_Dev karan Mali
    Dev karan Mali
    Local News Reporter भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.
    1
    Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.
    user_Jalampura AC morcha adhyaks D.
    Jalampura AC morcha adhyaks D.
    करेड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Post by Kailash Fulwari
    1
    Post by Kailash Fulwari
    user_Kailash Fulwari
    Kailash Fulwari
    अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • 🔴 NEWS CODE: AVA/RJ/BAR/260221/01 🚨 सेंदड़ा थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा सेंदड़ा थाना के पास ब्रिज के ऊपर अभी-अभी एक सड़क हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार, एक टेलर (ट्रेलर) ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। 📍 घायल व्यक्ति जैतारण विधानसभा क्षेत्र के निकट रास गांव का निवासी बताया जा रहा है। 📍 हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। 🚑 घायल को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है। 📢 प्रशासन से मामले की जांच और कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है। 👉 लोकल अपडेट के लिए जुड़े रहें — लोकल न्यूज़ मगरा के साथ #सेंदड़ा #जैतारण #रास #सड़क_हादसा #BreakingNews #RajasthanNews #LocalNews #AccidentNews #PaliNews #MagraNews #HindiNews
    1
    🔴 NEWS CODE: AVA/RJ/BAR/260221/01
🚨 सेंदड़ा थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा
सेंदड़ा थाना के पास ब्रिज के ऊपर अभी-अभी एक सड़क हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार, एक टेलर (ट्रेलर) ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
📍 घायल व्यक्ति जैतारण विधानसभा क्षेत्र के निकट रास गांव का निवासी बताया जा रहा है।
📍 हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।
🚑 घायल को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है।
📢 प्रशासन से मामले की जांच और कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है।
👉 लोकल अपडेट के लिए जुड़े रहें — लोकल न्यूज़ मगरा के साथ
#सेंदड़ा #जैतारण #रास #सड़क_हादसा #BreakingNews #RajasthanNews #LocalNews #AccidentNews #PaliNews #MagraNews #HindiNews
    user_राजू आपकी आवाज ✅👑
    राजू आपकी आवाज ✅👑
    Voice of people ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • नसीराबाद में चोरों का धावा: हाउसिंग बोर्ड झूलेलाल कॉलोनी के सूने मकान से नगदी-जेवर पार, पुलिस गश्त पर उठे सवाल
    1
    नसीराबाद में चोरों का धावा: हाउसिंग बोर्ड झूलेलाल कॉलोनी के सूने मकान से नगदी-जेवर पार, पुलिस गश्त पर उठे सवाल
    user_Dilip sen
    Dilip sen
    नसीराबाद, अजमेर, राजस्थान•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.