सिसई में जनगणना और सांस्कृतिक संरक्षण को लेकर खड़िया समाज की महाबैठक **सिसई (गुमला):** गुमला जिला अंतर्गत सिसई प्रखंड के समल जोरगो टोली बगीचा में 'खड़िया विकास समिति' के तत्वाधान में खड़िया समाज की एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों से समाज के प्रबुद्ध जन और सैकड़ों की संख्या में अगुवा शामिल हुए। सभा की अध्यक्षता प्रकाश खड़िया ने की। *जनगणना के प्रति जागरूकता पर जोर** सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष प्रकाश खड़िया ने आगामी जनगणना के विषय में समाज को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि राज्य में होने वाली जनगणना खड़िया समाज के भविष्य और पहचान के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने समाज के लोगों से अपील की कि वे अपनी सही पहचान और भाषाई विवरण के साथ जनगणना में शामिल हों, ताकि समाज की सटीक शक्ति और स्थिति का आंकलन हो सके। *पत्थलगड़ी: खड़िया समाज की अभिन्न पहचान* बैठक में उपस्थित समाज के वरिष्ठ अगुओ ने समाज की ज्वलंत समस्याओं पर मुखरता से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि आज के समय में खड़िया समाज को हर विषय पर जागरूक होना अनिवार्य है। उन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाजों में हस्तक्षेप पर गहरी चिंता व्यक्त की। पत्थलगड़ी हमारे खड़िया समाज की रूढ़िवादी परंपरा और पूर्वजों की विरासत है। सभा के दौरान वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि खड़िया समाज में **9 गोत्र** होते हैं और पत्थलगड़ी उनके समाज का एक अभिन्न अंग है। इसके माध्यम से ही वे अपनी संस्कृति, इतिहास और पहचान को जीवित रखते हैं। इस अवसर पर जिले के नवो गोत्र के नवो प्रखंडो से आए खड़िया समाज के प्रबुद्ध नागरिकों ने समाज की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया।
सिसई में जनगणना और सांस्कृतिक संरक्षण को लेकर खड़िया समाज की महाबैठक **सिसई (गुमला):** गुमला जिला अंतर्गत सिसई प्रखंड के समल जोरगो टोली बगीचा में 'खड़िया विकास समिति' के तत्वाधान में खड़िया समाज की एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों से समाज के प्रबुद्ध जन और सैकड़ों की संख्या में अगुवा शामिल हुए। सभा की अध्यक्षता प्रकाश खड़िया ने की। *जनगणना के प्रति जागरूकता पर जोर** सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष प्रकाश खड़िया ने आगामी जनगणना के विषय में समाज को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि राज्य में होने वाली जनगणना खड़िया समाज के भविष्य और पहचान के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने समाज के लोगों से अपील की कि वे अपनी सही पहचान और भाषाई विवरण के साथ जनगणना में शामिल हों, ताकि समाज की सटीक
शक्ति और स्थिति का आंकलन हो सके। *पत्थलगड़ी: खड़िया समाज की अभिन्न पहचान* बैठक में उपस्थित समाज के वरिष्ठ अगुओ ने समाज की ज्वलंत समस्याओं पर मुखरता से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि आज के समय में खड़िया समाज को हर विषय पर जागरूक होना अनिवार्य है। उन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाजों में हस्तक्षेप पर गहरी चिंता व्यक्त की। पत्थलगड़ी हमारे खड़िया समाज की रूढ़िवादी परंपरा और पूर्वजों की विरासत है। सभा के दौरान वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि खड़िया समाज में **9 गोत्र** होते हैं और पत्थलगड़ी उनके समाज का एक अभिन्न अंग है। इसके माध्यम से ही वे अपनी संस्कृति, इतिहास और पहचान को जीवित रखते हैं। इस अवसर पर जिले के नवो गोत्र के नवो प्रखंडो से आए खड़िया समाज के प्रबुद्ध नागरिकों ने समाज की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया।
- सिमडेगा उपायुक्त कंचन सिंह ने कोचेडेगा बांसपहार के सब्जी व फूल उत्पादन क्लस्टर का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों की आधुनिक खेती की सराहना की और खुद खेत में जाकर मिर्च तोड़कर उनका उत्साह बढ़ाया। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को किसानों को बड़े बाजारों से जोड़कर उचित मूल्य दिलाने का निर्देश दिया, जिससे उनकी आय बढ़े और अन्य किसान भी प्रेरित हों।1
- झारखंड के खुंटी जिले के मारंगहादा पैरिश में फादर अभिषेक को फादर एग्नेस नाग द्वारा संस्कार दिया गया। मुख्य अनुष्ठानकर्ता बिशप विनय कंडुलना की उपस्थिति में हुए इस आयोजन में करीब 1 लाख विश्वासियों की भीड़ उमड़ी।4
- Post by Awint kandulna1
- बाम्णी मोड़ के पास सड़क हादसा: बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, युवक गंभीर रेफर चैनपुर थाना क्षेत्र के बाम्णी मोड़ के पास शनिवार देर रात करीब 10:30 बजे हुए सड़क हादसे में जारी थाना क्षेत्र के कोमड़ो गांव निवासी 18 वर्षीय शिवा नायक एवं 14 वर्षीय किशोर राहुल नागेशिया गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर चैनपुर पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर में भर्ती कराया, जहां शिवा नायक की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवा नायक अपने साथी राहुल के साथ बाइक से कोमड़ो गांव से चैनपुर थाना क्षेत्र के छतरपुर गांव स्थित अपनी बहन के घर शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान बाम्णी मोड़ के पास बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। वहीं दुर्घटनाग्रस्त बाइक को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर थाना ले आई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।1
- कटकाही चर्च में दो नवपुरोहितों का अभिषेक, हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में गूंजा सेवा और समर्पण का संदेश चैनपुर प्रखंड अंतर्गत कटकाही चर्च परिसर गुरुवार को आध्यात्मिक उल्लास और श्रद्धा के माहौल में सराबोर रहा, जहां डिकन नेल्सन टोप्पो और अविनाश पंकज मिंज का पावन पुरोहित अभिषेक कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित किया गया। गुमला धर्मप्रांत के बिशप लिनुस पिंगल एक्का की अगुवाई में संपन्न इस समारोह में हजारों ईसाई धर्मावलंबी शामिल हुए और नवपुरोहितों को आशीर्वाद दिया।1
- गुमला में 'सेरेंग' फिल्म के कुछ दृश्यों को लेकर आदिवासी संगठनों ने विरोध जताया था। इन आपत्तियों के बावजूद, यह फिल्म सिनेमाघरों में हाउसफुल चल रही है।1
- Post by Awint kandulna2
- बम्णी मोड़ के पास सड़क हादसा: बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, युवक गंभीर रेफर चैनपुर थाना क्षेत्र के बाम्णी मोड़ के पास शनिवार देर रात करीब 10:30 बजे हुए सड़क हादसे में जारी थाना क्षेत्र के कोमड़ो गांव निवासी 18 वर्षीय शिवा नायक एवं 14 वर्षीय किशोर राहुल नागेशिया गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर चैनपुर पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर में भर्ती कराया, जहां शिवा नायक की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया।1
- लोहरदगा में इन दिनों कटहल का मौसम है और पेड़ स्वादिष्ट फलों से लदे हुए हैं। यह स्थानीय लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है, जिसे बड़े चाव से खाया जाता है।1