logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आमजन जनगणना की सही जानकारी दें- कलेक्टर सुश्री बाफना आमजन जनगणना की सही जानकारी दें- कलेक्टर सुश्री बाफना जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित शाजापुर, 16 फरवरी 2026/ कलेक्‍टर सुश्री ऋजु बाफना की अध्‍यक्षता में आज जिला जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिसमें जनगणना के कार्ययोजना के संबंध में विस्‍तार से चर्चा की गई। कलेक्टर सुश्री बाफना ने बताया कि जनगणना 2027 के माध्यम से सही डाटा एकत्रित करने के लिए किया जा रहा हैं। देश में पहली बार डिजिटल माध्यम से जनगणना होगी, इसके लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तैयार किया गया है। जनगणना में स्व-गणना का विकल्प भी उपलब्ध कराया जा रहा है। नागरिक मोबाइल, लैपटॉप और डेस्क-टॉप से जानकारी दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनगणना करते समय सही-सही जानकारी दर्ज करें। किसी भी स्थिति में गलत जानकारी नहीं भरें। कलेक्टर सुश्री बाफना ने अनुरोध किया कि आमजन फील्ड अधिकारियों को सही जानकारियां देंने में घबराएं नहीं, जनगणना कार्य के दौरान नागरिकगण अपनी सही-सही जानकारी फील्ड अधिकारी को दें। इस कार्य से किसी भी व्यक्ति का नाम शासकीय योजनाओं से नहीं काटा जायेगा। इसलिये सही जानकारी देने में संकोच नहीं करें। कलेक्टर सुश्री बाफना ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनगणना के लिए प्रशिक्षण दें। मास्टर ट्रेनर्स की नियुक्ति करें। इस दौरान प्रशिक्षण स्थल पर बैठक, पेयजल आदि सभी व्यवस्थाएं रहें, यह सुनिश्चित करें। बैठक में जनगणना प्रभारी अधिकारी शाजापुर श्री मिलिंद देशपांडे ने बताया गया कि यह जनगणना वर्ष 1872 से 16वीं एवं स्‍वतंत्रता के बाद की 8वीं जनगणना होगी, पिछली जनगणना वर्ष 2011 में हुई थी। जनगणना दो चरणों में होगी। प्रथम चरण 01 मई से 30 मई 2026 जिसमें मकान सूचीकरण और मकानों की गणना तथा द्वितीय चरण फरवरी-मार्च 2027 में जनसंख्‍या की गणना की जायेगी। इस दौरान कहा गया कि जनगणना का कार्य निर्धारित सीमा समय पर किया जाता है, अत: समय सीमा में किसी भी प्रकार का विस्‍तार व परिवर्तन संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि 2027 की जनगणना के लिए अब तक की गई कार्यवाहियों के बारे में बताया गया और आगामी कार्यवाही की कार्ययोजना के संबंध में भी जानकारी दी गई। जिसमें जनगणना 2027 में स्‍व-गणना पोर्टल(SE पोर्टल), मोबाईल एप (HLO APP) के माध्‍यम से आंकड़ो का संकलन किया जायेगा। इसी क्रम में मकान सूचीकरण ब्‍लॉक क्रिएटर (HLBC) वेब पोर्टल के माध्‍यम से मकानसूचीकरण ब्‍लॉक का सृजन की कार्ययोजना है। जनगणना प्रबंधन और निगरानी प्रणाली वेब पोर्टल के माध्‍यम से मॉनिटरिंग की जायेगी। जिला जनगणना के लिए विस्‍तार से चर्चा करते हुए जिला स्‍तरीय अधिकारी, चार्ज अधिकारी, फील्‍ड ट्रेनर्स, मास्‍टर ट्रेनर्स, प्रगणक, पर्यवेक्षक आदि के संबंध में भी आवश्‍यक जानकारी दी गई। साथ ही जनगणना निदेशालय मध्‍यप्रदेश द्वारा जारी परिपत्र के संबंध में बताया गया। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अनुपमा चौहान, अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर सुश्री मनीषा वास्कले, अनुविभागीय अधिकारी शुजालपुर श्री राजकुमार हलदार, डिप्टी कलेक्टर सुश्री नेहा गंगारे, जिला शिक्षा अधिकारी श्री राजेन्द्र शिप्रे, नगर पालिका सीएमओ, जनपद पंचायत सीईओ सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे। 00000000000 अवमानक दूध का कारोबार करने के लिए संचालक पर 2 लाख रूपये अर्थदंड राशि अधिरोपित शाजापुर, 16 फरवरी 2026/ अवमानक दूध का कारोबार करने के लिए न्याय निर्णयन अधिकारी कोर्ट ने संचालक पर 2 लाख रूपये का अर्थदण्ड अधिरोपित किया हैं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मुख्यालय खा़द्य सुरक्षा अधिकारी श्री एमके वर्मा ने बताया कि दिनेश चंद्र पाटीदार फर्म कृष्ण डेयरी इंडस्ट्रियल एरिया शाजापुर से 24 फरवरी 2024 को तत्कालीन खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपा टटवादे ने पनीर का सैंपल लिया था, जो अवमानक पाया गया। अवमानक पनीर का कारोबार करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 51 का दोषी पाएं जाने पर न्याय निर्णयन अधिकारी कोर्ट का फैसला 05 फरवरी 2026 अनुसार 2 लाख रूपये अर्थदंड राशि अधिरोपित की गई। उन्होंने बताया कि उक्त राशि 15 दिवस में विभागीय चालान से जमा करवाना होगा, अन्यथा संबंधित क्षेत्र के तहसीलदार द्वारा वसूली भू-राजस्व संहिता तथा अधिनियम की धारा 96 अनुसार बकाया राशि के रूप की जायेगी तथा राशि जमा नहीं करने तक संबंधित की खाद्य अनुज्ञप्ति एवं पंजीयन निलंबित रहेगी। 00000000000000 पंजीकृत श्रमिक ई-केवायसी कराएं शाजापुर, 16 फरवरी 2026/ म.प्र. भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल योजना अंतर्गत जिले की नगरीय निकाय एंव जनपद पंचायत अंतर्गत पंजीकृत श्रमिको की 100 प्रतिशत ई-केवायसी किया जाना है। श्रम पदाधिकारी ने बताया कि इस संबधं में शासन की ओर से स्पष्ट निर्देश जारी किये गये है कि म.प्र. भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल योजना अंतर्गत सभी पंजीकृत श्रमिक एक माह की समय सीमा में अपना ई-केवायसी अवश्य करवा ले, श्रम विभाग शाजापुर की ओर से जारी अपील में सभी पंजीकृत श्रमिको से अपील की गई हैं कि जिन श्रमिको द्वारा अभी तक ई-केवायसी नही कराया गया है वे एक माह की समय सीमा में अपनी ई-केवायसी अनिवार्यतः करवा लें, जिससे श्रमिको के लिए संचालित शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। पंजीकृत श्रमिक अपनी समग्र आईडी की ई-केवायसी एम. पी. आनलाईन के माध्यम से कियोस्क सेन्टर, सीएससी सेन्टर (कामन सर्विस सेन्टर) आदि के माध्यम से करा सकते हैं। इसके अलावा स्वयं भी अपने मोबाईल से ओटीपी प्राप्त कर ई-केवायसी कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए धोबी चौराह पर स्थित श्रम विभाग शाजापुर में सम्पर्क कर सकते हैं। 000000000

19 hrs ago
user_Amjad Khan
Amjad Khan
शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
19 hrs ago
8540e0ea-05eb-4941-b9cf-e6036c39699b

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • शाजापुर - भारतीय किसान संघ की जिला बैठक आज 17 फ़रवरी 2026 को किसान भवन शाजापुर कृषि उपज मंडी कार्यालय पर सम्पन्न हुई. भारतीय किसान संघ की जिला बैठक संगठनात्मक मजबूती के वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक में प्रांत स्तर से पधारे प्रांत महामंत्री एवं जिले के प्रभारी रमेश दांगी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उनके साथ संभाग सदस्य राज बहादुर गुर्जर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सवाई सिंह सिसोदिया ने की। जिला मंत्री मुकेश पाटीदार सहित जिले एवं सभी तहसील स्तर के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक में संगठन विस्तार,आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, किसानों की विभिन्न समस्याओं एवं उनके समाधान पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। प्रांत महामंत्री रमेश दांगी ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय किसान संघ सदैव किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और संगठन की मजबूती ही किसान शक्ति की असली पहचान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव तक संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान किया। संगठन में पारिवारिक भाव हो। जिला अध्यक्ष सवाई सिंह सिसोदिया ने कहा कि सभी गांव में ग्राम समिति कि बैठक नियमित रूप से होनी चाहिए। ग्राम समिति को सक्रिय रहना चाहिए बैठक में उपस्थित जिला कोषाध्यक्ष ललित नागर,जिला मंत्री चंद्रर सिंह सिसोदिया, जिला युवा वाहिनी खाम सिंह, जिला सदस्य पिंटू,तहसील अध्यक्ष सत्यनारायण,शंकर कुंभकार ,जीवन सिंह,रमेश परमार,तहसील मंत्री नरेंद्र पाटीदार,ज्ञान सिंह गुर्जर,जितेंद्र गोठी नगर अध्यक्ष जितेंद्र पाटीदार हुकम सिंह तहसील मीडिया प्रभारी राजेश मंडलोई सहित जिले एवं तहसील के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    1
    शाजापुर - भारतीय किसान संघ की जिला बैठक आज 17 फ़रवरी 2026 को किसान भवन शाजापुर कृषि उपज मंडी कार्यालय पर सम्पन्न हुई. भारतीय किसान संघ की जिला बैठक संगठनात्मक मजबूती के वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक में प्रांत स्तर से पधारे प्रांत महामंत्री एवं जिले के प्रभारी रमेश दांगी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उनके साथ संभाग सदस्य राज बहादुर गुर्जर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सवाई सिंह सिसोदिया ने की। जिला मंत्री मुकेश पाटीदार सहित जिले एवं सभी तहसील स्तर के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक में संगठन विस्तार,आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, किसानों की विभिन्न समस्याओं एवं उनके समाधान पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। 
प्रांत महामंत्री रमेश दांगी ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय किसान संघ सदैव किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और संगठन की मजबूती ही किसान शक्ति की असली पहचान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव तक संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान किया। संगठन में पारिवारिक भाव हो। जिला अध्यक्ष सवाई सिंह सिसोदिया ने कहा कि सभी गांव में ग्राम समिति कि बैठक नियमित रूप से होनी चाहिए। ग्राम समिति को सक्रिय रहना चाहिए बैठक में उपस्थित जिला कोषाध्यक्ष ललित नागर,जिला मंत्री चंद्रर सिंह सिसोदिया, जिला युवा वाहिनी खाम सिंह, जिला सदस्य पिंटू,तहसील अध्यक्ष सत्यनारायण,शंकर कुंभकार ,जीवन सिंह,रमेश परमार,तहसील मंत्री नरेंद्र पाटीदार,ज्ञान सिंह गुर्जर,जितेंद्र गोठी नगर अध्यक्ष जितेंद्र पाटीदार हुकम सिंह तहसील मीडिया प्रभारी राजेश मंडलोई सहित जिले एवं तहसील के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_Govind kumbhkar
    Govind kumbhkar
    पत्रकार शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • शाजापुर जिला अस्पताल में सोमवार देर रात एक सिक्योरिटी गार्ड के साथ मरीज के परिजनों ने मारपीट की। यह घटना डिलीवरी कक्ष के बाहर मुख्य गेट पर हुई। पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है, जिसमें परिजन गार्ड के साथ मारपीट करते दिख रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन ने इस मामले में पुलिस को शिकायत आवेदन दिया है। सिक्योरिटी गार्ड महेश प्रजापति डिलीवरी कक्ष के बाहर मुख्य गेट पर ड्यूटी पर थे। उन्होंने डिलीवरी कक्ष में भर्ती मरीज मुस्कान के परिजनों को अंदर जाने से रोका, क्योंकि पुरुषों का अंदर जाना मना है। इस पर परिजन विवाद करने लगे। गार्ड ने नियमानुसार मरीज का मोबाइल नंबर मांगा, जिसके बाद परिजनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। गार्ड महेश के सिर में चोट आई है। जिला अस्पताल के डॉक्टर गोविंद पाटीदार ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि रात में ड्यूटी पर तैनात गार्ड के साथ मरीज के परिजनों ने झूमा-झटकी और मारपीट की है। अस्पताल प्रबंधन इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करा रहा है। गार्ड महेश प्रजापति ने बताया, "रात में ड्यूटी के दौरान मरीज मुस्कान के परिजन अंदर जाने लगे, तो मैंने उन्हें रोका और बताया कि पुरुषों का अंदर जाना मना है। इस पर वे विवाद करने लगे। मैंने उनसे रजिस्टर में एंट्री करवाने और मोबाइल नंबर मांगा। उन्हें लगा कि मैं उनकी बहन का नंबर मांग रहा हूं, जिसके बाद उन्होंने मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी।" वहीं, मरीज मुस्कान के पिता अशोक, जो ग्राम भरड़ के निवासी हैं, ने गार्ड के साथ हुए विवाद के बारे में अनभिज्ञता जताई। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है, क्योंकि वे कल रात बाहर गए हुए थे और आज ही लौटे हैं। उन्होंने किसी भी विवाद से इनकार किया।
    1
    शाजापुर जिला अस्पताल में सोमवार देर रात एक सिक्योरिटी गार्ड के साथ मरीज के परिजनों ने मारपीट की। यह घटना डिलीवरी कक्ष के बाहर मुख्य गेट पर हुई। पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है, जिसमें परिजन गार्ड के साथ मारपीट करते दिख रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन ने इस मामले में पुलिस को शिकायत आवेदन दिया है।
सिक्योरिटी गार्ड महेश प्रजापति डिलीवरी कक्ष के बाहर मुख्य गेट पर ड्यूटी पर थे। उन्होंने डिलीवरी कक्ष में भर्ती मरीज मुस्कान के परिजनों को अंदर जाने से रोका, क्योंकि पुरुषों का अंदर जाना मना है। इस पर परिजन विवाद करने लगे। गार्ड ने नियमानुसार मरीज का मोबाइल नंबर मांगा, जिसके बाद परिजनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। गार्ड महेश के सिर में चोट आई है।
जिला अस्पताल के डॉक्टर गोविंद पाटीदार ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि रात में ड्यूटी पर तैनात गार्ड के साथ मरीज के परिजनों ने झूमा-झटकी और मारपीट की है। अस्पताल प्रबंधन इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करा रहा है।
गार्ड महेश प्रजापति ने बताया, "रात में ड्यूटी के दौरान मरीज मुस्कान के परिजन अंदर जाने लगे, तो मैंने उन्हें रोका और बताया कि पुरुषों का अंदर जाना मना है। इस पर वे विवाद करने लगे। मैंने उनसे रजिस्टर में एंट्री करवाने और मोबाइल नंबर मांगा। उन्हें लगा कि मैं उनकी बहन का नंबर मांग रहा हूं, जिसके बाद उन्होंने मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी।"
वहीं, मरीज मुस्कान के पिता अशोक, जो ग्राम भरड़ के निवासी हैं, ने गार्ड के साथ हुए विवाद के बारे में अनभिज्ञता जताई। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है, क्योंकि वे कल रात बाहर गए हुए थे और आज ही लौटे हैं। उन्होंने किसी भी विवाद से इनकार किया।
    user_Amjad Khan
    Amjad Khan
    शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by User2908
    1
    Post by User2908
    user_User2908
    User2908
    Farmer Shajapur, Madhya Pradesh•
    4 hrs ago
  • दतिया।इंस्टाग्राम पर यह वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह हाथ में हथियार लेकर रौब झाड़ते हुए दिखाई दे रहा है,वीडियो के वायरल होते ही क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया है। ग्रामीणों ने इसे कानून व्यवस्था के लिए चिंताजनक बताते हुए कार्रवाई की मांग की है पुलिसआर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा सकती है।
    1
    दतिया।इंस्टाग्राम पर यह वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह हाथ में हथियार लेकर रौब झाड़ते हुए दिखाई दे रहा है,वीडियो के वायरल होते ही क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया है। ग्रामीणों ने इसे कानून व्यवस्था के लिए चिंताजनक बताते हुए कार्रवाई की मांग की है  पुलिसआर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा सकती है।
    user_सतेन्द्र अहिरवार
    सतेन्द्र अहिरवार
    Customer Service Representative बडोनी, दतिया, मध्य प्रदेश•
    2 min ago
  • Post by Yogendra singh dodiya
    1
    Post by Yogendra singh dodiya
    user_Yogendra singh dodiya
    Yogendra singh dodiya
    Voice of people Polaykala, Shajapur•
    8 hrs ago
  • श्री गणेश आज तारा मीरा निकालीहे
    1
    श्री गणेश आज तारा मीरा निकालीहे
    user_द श रथ Thakur ठिकाना लोहारिया
    द श रथ Thakur ठिकाना लोहारिया
    आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Suraj Kushwah
    1
    Post by Suraj Kushwah
    user_Suraj Kushwah
    Suraj Kushwah
    Agar, Agar Malwa•
    6 hrs ago
  • शाजापुर: बेरछा रोड पर सीमेंट से भरा ट्रैक्टर पलटने से लगा जाम, पुलिस की तत्परता से बहाल हुआ यातायात शाजापुर। स्थानीय बेरछा रोड पर आज एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से सड़क के दोनों ओर वाहनों का लंबा जाम लग गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीमेंट की बोरियों से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक असंतुलित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गई। भारी मात्रा में सीमेंट होने के कारण वाहन पूरी तरह मार्ग को अवरुद्ध कर चुका था, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिस की त्वरित कार्रवाई सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगने की सूचना तत्काल डायल 112 को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँचे प्रधान आरक्षक (537) अशोक और पायलट राजेंद्र सिंह सिकरवार ने स्थिति को संभाला। पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से सड़क पर बिखरी सीमेंट की बोरियों और पलटे हुए ट्रैक्टर को किनारे करवाने की व्यवस्था की।
    3
    शाजापुर: बेरछा रोड पर सीमेंट से भरा ट्रैक्टर पलटने से लगा  जाम, पुलिस की तत्परता से बहाल हुआ यातायात
शाजापुर। स्थानीय बेरछा रोड पर आज एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से सड़क के दोनों ओर वाहनों का लंबा जाम लग गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीमेंट की बोरियों से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक असंतुलित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गई। भारी मात्रा में सीमेंट होने के कारण वाहन पूरी तरह मार्ग को अवरुद्ध कर चुका था, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगने की सूचना तत्काल डायल 112 को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँचे प्रधान आरक्षक (537) अशोक और पायलट राजेंद्र सिंह सिकरवार ने स्थिति को संभाला। पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से सड़क पर बिखरी सीमेंट की बोरियों और पलटे हुए ट्रैक्टर को किनारे करवाने की व्यवस्था की।
    user_Amjad Khan
    Amjad Khan
    शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.