logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुमेरपुर हमीरपुर नीलामी कबूतर में डंप माल गेहूं खरीद के लिए जगह पुल सुमेरपुर (हमीरपुर)। नवीन गल्ला मंडी में गेहूं खरीद केंद्रों के लिए आवंटित नीलामी चबूतरा संख्या चार पर व्यापारियों का माल डम्प होने से खरीद व्यवस्था शुरू होने से पहले ही अव्यवस्था के हालात बन गए हैं। पूरे चबूतरे में माल भरा होने के कारण गेहूं रखने तक की जगह नहीं बची है। हर वर्ष की तरह इस बार भी इसी चबूतरे पर विपणन शाखा और क्रय-विक्रय सहकारी समिति के केंद्र स्थापित किए गए हैं, लेकिन सहकारी समिति को मिली जगह पर पूरी तरह व्यापारियों का कब्जा है। विपणन शाखा के एक केंद्र के पास सीमित जगह है, जबकि दूसरे केंद्र पर जगह का घोर अभाव बना हुआ है। विपणन शाखा प्रथम के प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि चबूतरे पर न सिर्फ व्यापारियों का माल डम्प है, बल्कि साफ-सफाई की भी गंभीर कमी है। माल हटने के बाद ही दवा का छिड़काव कर खरीद की तैयारी संभव है, लेकिन इस दिशा में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं सहकारी समिति के प्रभारी शुभम त्रिपाठी ने कहा कि उन्हें जो स्थान मिला है, वहां खरीद करना फिलहाल संभव नहीं है। मंडी सचिव ब्रजेश कुमार निगम का कहना है कि केंद्रों के लिए जगह का कोई स्थायी निर्धारण नहीं होता, जरूरत के अनुसार व्यवस्था की जाती है। उन्होंने बताया कि अभी खरीद शुरू नहीं हुई है, शुरू होते ही जगह उपलब्ध करा दी जाएगी और व्यापारियों को माल हटाने के निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि वर्ष 2012-13 में समय पर चबूतरा खाली न कराने पर तत्कालीन जिलाधिकारी बी. चंद्रकला ने मंडी सचिव के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर जेल भिजवाया था, जिसके बाद रातों-रात चबूतरा खाली कराया गया था। वर्तमान स्थिति में चबूतरे पर माल के अंबार के कारण किसानों के बैठने तक की जगह नहीं है, जबकि शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि खरीद केंद्रों पर छाया, पानी और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। चबूतरा कब तक खाली होगा, इस पर मंडी सचिव संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।

1 day ago
user_ISLAM
ISLAM
Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
1 day ago
64b47c97-8205-430e-92bb-85bbbb01f7ec

सुमेरपुर हमीरपुर नीलामी कबूतर में डंप माल गेहूं खरीद के लिए जगह पुल सुमेरपुर (हमीरपुर)। नवीन गल्ला मंडी में गेहूं खरीद केंद्रों के लिए आवंटित नीलामी चबूतरा संख्या चार पर व्यापारियों का माल डम्प होने से खरीद व्यवस्था शुरू होने से पहले ही अव्यवस्था के हालात बन गए हैं। पूरे चबूतरे में माल भरा होने के कारण गेहूं रखने तक की जगह नहीं बची है। हर वर्ष की तरह इस बार भी इसी चबूतरे पर विपणन शाखा और क्रय-विक्रय सहकारी समिति के केंद्र स्थापित किए गए हैं, लेकिन सहकारी समिति को मिली जगह पर पूरी तरह व्यापारियों का कब्जा है। विपणन शाखा के एक केंद्र के पास सीमित जगह है, जबकि दूसरे केंद्र पर जगह का घोर अभाव बना हुआ है। विपणन शाखा प्रथम के प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि चबूतरे पर न सिर्फ व्यापारियों का माल डम्प है, बल्कि साफ-सफाई की भी गंभीर कमी है। माल हटने के बाद ही दवा का छिड़काव कर खरीद की तैयारी संभव है, लेकिन इस दिशा में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं सहकारी समिति के प्रभारी शुभम त्रिपाठी ने कहा कि उन्हें जो स्थान मिला है, वहां खरीद करना फिलहाल संभव नहीं है। मंडी सचिव ब्रजेश कुमार निगम का कहना है कि केंद्रों के लिए जगह का कोई स्थायी निर्धारण नहीं होता, जरूरत के अनुसार व्यवस्था की जाती है। उन्होंने बताया कि अभी खरीद शुरू नहीं हुई है, शुरू होते ही जगह उपलब्ध करा दी जाएगी और व्यापारियों को माल हटाने के निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि वर्ष 2012-13 में समय पर चबूतरा खाली न कराने पर तत्कालीन जिलाधिकारी बी. चंद्रकला ने मंडी सचिव के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर जेल भिजवाया था, जिसके बाद रातों-रात चबूतरा खाली कराया गया था। वर्तमान स्थिति में चबूतरे पर माल के अंबार के कारण किसानों के बैठने तक की जगह नहीं है, जबकि शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि खरीद केंद्रों पर छाया, पानी और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। चबूतरा कब तक खाली होगा, इस पर मंडी सचिव संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे की गल्ला मंडी में नई मण्डी पुलिस चौकी का फीता अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार गुप्ता ने काटकर उद्घाटन किया। उपनिरीक्षक अभिषेक त्रिवेदी को चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि चौकी का उद्देश्य अपराध नियंत्रण और जनता को त्वरित पुलिस सहायता सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी कर्णवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी राजकुमार पाण्डेय, कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह व अन्य जनप्रतिनिधि व समाजसेवी मौजूद रहे।
    1
    मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे की गल्ला मंडी में नई मण्डी पुलिस चौकी का फीता अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार गुप्ता ने काटकर उद्घाटन किया। उपनिरीक्षक अभिषेक त्रिवेदी को चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि चौकी का उद्देश्य अपराध नियंत्रण और जनता को त्वरित पुलिस सहायता सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी कर्णवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी राजकुमार पाण्डेय, कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह व अन्य जनप्रतिनिधि व समाजसेवी मौजूद रहे।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • बाँदा में भाजपा ने 6 अप्रैल को होने वाले स्थापना दिवस को लेकर तैयारियां तेज।
    1
    बाँदा में भाजपा ने 6 अप्रैल को होने वाले स्थापना दिवस को लेकर तैयारियां तेज।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • अलीगंज में घर के कमरे में लगी आग एक महिला की मौत बांदा। जनपद के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अलीगंज में एक घर के कमरे में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, फायर सर्विस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और घर में मौजूद सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। इस दर्दनाक घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि पति और बेटी गंभीर रूप से झुलस गए। जिनको उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर हालत सामान्य बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक और फायर विभाग की टीमें जांच में जुटी हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक ने बताया कि 100 को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और और अन्य लोगों का उपचार कराया जा रहा है मामले की जांच कराई जा रही है।
    1
    अलीगंज में घर के कमरे में लगी आग एक महिला की मौत
बांदा। जनपद के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अलीगंज में एक घर के कमरे में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, फायर सर्विस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और घर में मौजूद सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। इस दर्दनाक घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि पति और बेटी गंभीर रूप से झुलस गए। जिनको उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर हालत सामान्य बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक और फायर विभाग की टीमें जांच में जुटी हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक ने बताया कि 100 को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और और अन्य लोगों का उपचार कराया जा रहा है मामले की जांच कराई जा रही है।
    user_Shrikant Shrivastav
    Shrikant Shrivastav
    पत्रकार Banda, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • बांदा में दर्दनाक हादसा या साजिश? घर में आग से महिला की मौत, ससुराल पर हत्या का आरोप 👉 बांदा के अलीगंज इलाके में देर रात एक घर में लगी भीषण आग में महिला की जलकर मौत 👉 आग की चपेट में आकर पति और मासूम बच्ची भी झुलसे, अस्पताल में भर्ती 👉 सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच शुरू 👉 परिजनों का गंभीर आरोप—ससुराल वालों ने महिला को जलाकर मार डाला 👉 घटना से एक दिन पहले घर में हुआ था विवाद, मारपीट का भी आरोप 👉 मृतका के बेटे ने दादा-दादी, फूफी और चाचा पर लगाया हत्या का आरोप 👉 घटना के बाद सास-ससुर, ननद और देवर फरार बताए जा रहे 👉 पुलिस ने फॉरेंसिक जांच शुरू की, आग लगने के कारणों की पड़ताल जारी
    1
    बांदा में दर्दनाक हादसा या साजिश? घर में आग से महिला की मौत, ससुराल पर हत्या का आरोप
👉 बांदा के अलीगंज इलाके में देर रात एक घर में लगी भीषण आग में महिला की जलकर मौत
👉 आग की चपेट में आकर पति और मासूम बच्ची भी झुलसे, अस्पताल में भर्ती
👉 सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच शुरू
👉 परिजनों का गंभीर आरोप—ससुराल वालों ने महिला को जलाकर मार डाला
👉 घटना से एक दिन पहले घर में हुआ था विवाद, मारपीट का भी आरोप
👉 मृतका के बेटे ने दादा-दादी, फूफी और चाचा पर लगाया हत्या का आरोप
👉 घटना के बाद सास-ससुर, ननद और देवर फरार बताए जा रहे
👉 पुलिस ने फॉरेंसिक जांच शुरू की, आग लगने के कारणों की पड़ताल जारी
    user_LK Tiwari Ram G
    LK Tiwari Ram G
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बांदा जिले की बबेरू तहसील स्थित चरका खदान में बालू का अवैध परिवहन आम समस्या बनता जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार खदान से बालू निकालकर ट्रक चालकों द्वारा इसे “दुल्हन की तरह” ट्रिपाल से ढककर ले जाया जा रहा है। यह ओवरलोड ट्रक दिनदहाड़े तेज गति से सड़क पर दौड़ते दिखाई दे रहे हैं, जिससे न केवल सड़क सुरक्षा को खतरा है बल्कि नियमों की भी खुली अवहेलना हो रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि खदानों की निगरानी और परिवहन की कड़ी जांच की जाए, ताकि अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर लगाम लग सके। ग्रामीणों का कहना है कि यदि इस पर तुरंत कार्रवाई नहीं की गई, तो सड़क दुर्घटनाओं और पर्यावरणीय नुकसान की संभावना बढ़ सकती है। ट्रक चालकों का यह तरीका – बालू को ढककर तेज गति से ले जाना – कानून को चुनौती देने जैसा प्रतीत होता है और यह स्पष्ट संकेत है कि खनन क्षेत्र में निगरानी की कमी है।
    1
    बांदा जिले की बबेरू तहसील स्थित चरका खदान में बालू का अवैध परिवहन आम समस्या बनता जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार खदान से बालू निकालकर ट्रक चालकों द्वारा इसे “दुल्हन की तरह” ट्रिपाल से ढककर ले जाया जा रहा है। यह ओवरलोड ट्रक दिनदहाड़े तेज गति से सड़क पर दौड़ते दिखाई दे रहे हैं, जिससे न केवल सड़क सुरक्षा को खतरा है बल्कि नियमों की भी खुली अवहेलना हो रही है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि खदानों की निगरानी और परिवहन की कड़ी जांच की जाए, ताकि अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर लगाम लग सके। ग्रामीणों का कहना है कि यदि इस पर तुरंत कार्रवाई नहीं की गई, तो सड़क दुर्घटनाओं और पर्यावरणीय नुकसान की संभावना बढ़ सकती है। ट्रक चालकों का यह तरीका – बालू को ढककर तेज गति से ले जाना – कानून को चुनौती देने जैसा प्रतीत होता है और यह स्पष्ट संकेत है कि खनन क्षेत्र में निगरानी की कमी है।
    user_Amod Kumar
    Amod Kumar
    रिपोर्टर बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • हमीरपुर। शासन ने सुमेरपुर कस्बे के बांदा मार्ग पर बने रेलवे के गेट संख्या 31 सी के ऊपर ओवर ब्रिज के निर्माण के लिए 1579 लाख की धनराशि अवमुक्त की है। इसका निर्माण 7196.69 लाख से होना है। इसके लिए गत वर्ष मई माह में नगर पंचायत अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंप कर ओवरब्रिज की मांग की थी। इसके पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष भी कई बार ओवरब्रिज की मांग कर चुके हैं। कस्बे के मध्य से गुजरे बांदा पैलानी तिंदवारी मार्ग पर छोटी बाजार एवं धर्मेश्वर बाबा मुहाल के मध्य कानपुर बांदा रेल खंड का गेट संख्या 31सी बना हुआ है। रेलवे लाइन के दोहरीकरण के बाद ट्रेनों की संख्या में इजाफा होने से यह गेट दिन और रात में कई मर्तबा बंद करना पड़ता है। इस वजह से यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को घंटो रेलवे फाटक के खुलने का इंतजार करना पड़ता है। सुबह शाम कई ट्रेनों का समय थोड़ी-थोड़ी देर के अंतराल में है। इस वजह से सुबह शाम लोगों को सर्वाधिक परेशानी होती है। इसके मद्देनजर व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू ने कई बार ज्ञापन सौंपा था। साथ ही नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे ने गत वर्ष 30 मई को मुख्यमंत्री से भेंट करके रेलवे क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज बनाने का ज्ञापन सौंपा था और आए दिन होने वाली राहगीरों की परेशानी से अवगत कराकर ओवरब्रिज निर्माण की मांग की थी। मुख्यमंत्री ने जल्द ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया था। इसके बाद 30 मार्च को शासन के अनु सचिव अभय प्रताप श्रीवास्तव ने प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग को पत्र भेज कर 7196.69 लाख की वित्तीय स्वीकृत प्रदान करके निर्माण शुरू कराने के लिए 1579.90 लाख की धनराशि अवमुक्त की है। धनराशि जारी होने पर नगर पंचायत अध्यक्ष व व्यापार मंडल अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि इससे कस्बे के विकास को गति मिलेगी और राहगीरों को जाम आदि की समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
    4
    हमीरपुर। शासन ने सुमेरपुर कस्बे के बांदा मार्ग पर बने रेलवे के गेट संख्या 31 सी के ऊपर ओवर ब्रिज के निर्माण के लिए 1579 लाख की धनराशि अवमुक्त की है। इसका निर्माण 7196.69 लाख से होना है। इसके लिए गत वर्ष मई माह में नगर पंचायत अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंप कर ओवरब्रिज की मांग की थी। इसके पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष भी कई बार ओवरब्रिज की मांग कर चुके हैं।
कस्बे के मध्य से गुजरे बांदा पैलानी तिंदवारी मार्ग पर छोटी बाजार एवं धर्मेश्वर बाबा मुहाल के मध्य कानपुर बांदा रेल खंड का गेट संख्या 31सी बना हुआ है। रेलवे लाइन के दोहरीकरण के बाद ट्रेनों की संख्या में इजाफा होने से यह गेट दिन और रात में कई मर्तबा बंद करना पड़ता है। इस वजह से यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को घंटो रेलवे फाटक के खुलने का इंतजार करना पड़ता है। सुबह शाम कई ट्रेनों का समय थोड़ी-थोड़ी देर के अंतराल में है। इस वजह से सुबह शाम लोगों को सर्वाधिक परेशानी होती है। इसके मद्देनजर व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू ने कई बार ज्ञापन सौंपा था। साथ ही नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे ने गत वर्ष 30 मई को मुख्यमंत्री से भेंट करके रेलवे क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज बनाने का ज्ञापन सौंपा था और आए दिन होने वाली राहगीरों की परेशानी से अवगत कराकर ओवरब्रिज निर्माण की मांग की थी। मुख्यमंत्री ने जल्द ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया था। इसके बाद 30 मार्च को शासन के अनु सचिव अभय प्रताप श्रीवास्तव ने प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग को पत्र भेज कर 7196.69 लाख की वित्तीय स्वीकृत प्रदान करके निर्माण शुरू कराने के लिए 1579.90 लाख की धनराशि अवमुक्त की है। धनराशि जारी होने पर नगर पंचायत अध्यक्ष व व्यापार मंडल अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि इससे कस्बे के विकास को गति मिलेगी और राहगीरों को जाम आदि की समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Pt Raj Shukla
    1
    Post by Pt Raj Shukla
    user_Pt Raj Shukla
    Pt Raj Shukla
    Hardware Shop अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • कोतवाली देहात पुलिस ने चोरी की वारदात का महज़ 12 घंटे के अंदर किया खुलासा, 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।
    1
    कोतवाली देहात पुलिस ने चोरी की वारदात का महज़ 12 घंटे के अंदर किया खुलासा, 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.