*नर्मदापुरम संभाग की गर्ल्स सीनियर टीम की का गठन,,,,,,,, नर्मदापुरम क्रिकेट संघ ने इंदौर में आयोजित जे एस आनंद ट्रॉफी के लिए गर्ल्स सीनियर टीम की घोषणा की है। नर्मदापुरम संभाग के सचिव श्री प्रदीप सिंह तोमर ने बताया कि टीम इंदौर रवाना हो चुकी है। टीम की घोषणा चैयरमेन श्री दिलीप नामदेव और सदस्यों ने की है *टीम सदस्य:* 1. अनन्या दुबे (कप्तान) 2. कल्याणी जाधव 3. माही ठाकुर 4. यामिनी बिल्लोरे (विकेटकीपर) 5. वान्या शुक्ला 6. सिद्धि दुबे 7. अजीता यादव 8. पल्लवी यादव 9. अनामिका सिंह 10. यामिनी सिंह 11. वेधै राजपूत 12. वैष्णवी सिंह 13. अलिशा यादव 14. पूर्वी वागद्रे 15. प्रतिष्ठा सेन *सपोर्ट स्टाफ:* - *कोच*: श्री तनु रावत - *सहायक कोच*: कृतिका चावरे - *ट्रेनर*: शिवानी सांतोरे नर्मदापुरम संभाग के एम पी सी ए मैनेजिंग कमेटी सदस्य श्री अनुराग मिश्रा ने कहा है कि नर्मदापुरम संभाग की टीम में अनुभवी खिलाड़ी है जो प्रदेश की टीम में खेल रहे हैं। नर्मदापुरम क्रिकेट संघ के सभी पदाधिकारियों एवं खिलाड़ियों ने टीम को शुभकामनाएं दी हैं और टीम से उत्कृष्ट प्रदर्शन की अपेक्षा की है।
*नर्मदापुरम संभाग की गर्ल्स सीनियर टीम की का गठन,,,,,,,, नर्मदापुरम क्रिकेट संघ ने इंदौर में आयोजित जे एस आनंद ट्रॉफी के लिए गर्ल्स सीनियर टीम की घोषणा की है। नर्मदापुरम संभाग के सचिव श्री प्रदीप सिंह तोमर ने बताया कि टीम इंदौर रवाना हो चुकी है। टीम की घोषणा चैयरमेन श्री दिलीप नामदेव और सदस्यों ने की है *टीम सदस्य:* 1. अनन्या दुबे (कप्तान) 2. कल्याणी जाधव 3. माही ठाकुर 4. यामिनी बिल्लोरे (विकेटकीपर) 5. वान्या शुक्ला 6. सिद्धि दुबे 7. अजीता यादव 8. पल्लवी यादव 9. अनामिका सिंह 10. यामिनी सिंह 11. वेधै राजपूत 12. वैष्णवी सिंह 13. अलिशा यादव 14. पूर्वी वागद्रे 15. प्रतिष्ठा सेन *सपोर्ट स्टाफ:* - *कोच*: श्री तनु रावत - *सहायक कोच*: कृतिका चावरे - *ट्रेनर*: शिवानी सांतोरे नर्मदापुरम संभाग के एम पी सी ए मैनेजिंग कमेटी सदस्य श्री अनुराग मिश्रा ने कहा है कि नर्मदापुरम संभाग की टीम में अनुभवी खिलाड़ी है जो प्रदेश की टीम में खेल रहे हैं। नर्मदापुरम क्रिकेट संघ के सभी पदाधिकारियों एवं खिलाड़ियों ने टीम को शुभकामनाएं दी हैं और टीम से उत्कृष्ट प्रदर्शन की अपेक्षा की है।
- नर्मदा पुरम में हर्ष उल्लास के साथ मनाया जा रहा है भगवान श्री परशुराम रिकार्ड्स ऑफ़ समिति राजा मोहल्ला नर्मदापुरम के सौरभ तिवारी ने बताया कि 19 अप्रैल 2026 दिन रविवार को सायं 7ः30 बजे राजा मोहल्ले में भगवान परशुराम चालीसा का पाठ और 56 भोग दर्शन के पश्चात सूजी के हलवे का प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विप्र समाज के पुरुष एवं महिला सदस्य शामिल रहे। विप्र बंधुओ का स्वागत तिलक लगाकर किया गया। कार्यक्रम के दौरान कक्षा पांचवी, कक्षा आठवीं, कक्षा दसवीं और कक्षा बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में 80 % से अधिक अंक लाने वाले समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अधिवक्ता संघ सचिव मनोज जराठे, अधिवक्ता दिनेश दुबे विक्रम परते,अनुराग दुबे, संजीव शर्मा आनंद थापक, केंएन त्रिपाठी, मोनिका दुबे, सरला दुबे, एकता दूबे ज्योति तिवारी अभिषेक दुबे हरिनारायण दुबे आदि मौजूद रही बाक्स कार्यक्रम में कक्षा बारहवीं की परीक्षा 93.4% अंक लाकर उत्तीर्ण करने वाले समाज की प्रतिभा छात्र हर्षवर्धन तिवारी, कक्षा दसवीं की परीक्षा 98% अंक से उत्तीर्ण करने और प्रदेश की मैरिट सूची में स्थान बनाने वाली छात्रा दिशा तिवारी और कक्षा दसवीं की परीक्षा 90% अंक से पास करने वाले जयंत तिवारी के अलावा कक्षा आठवीं की परीक्षा उत्कृष्ट अंकों से उत्तीर्ण करने वाली छात्रा निशि तिवारी, दिव्यांशु तिवारी तथा कक्षा पांचवी की बोर्ड परीक्षा अच्छे अंको से पास करने वाले वैदिक तिवारी, मृदुल तिवारी और रिद्धिमा शर्मा को सम्मानित किया गया।1
- गोदड़ी में हुआ यदुवंशी समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन1
- नाहरकोला में शादी समारोह बना खूनखराबे का मैदान: चाकूबाजी में 1 की मौत, 6 घायल, पुलिस पर भी हमला नर्मदापुरम जिले के शिवपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नाहरकोला में रविवार रात एक शादी समारोह के दौरान मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। चाकूबाजी की इस घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद जब पुलिस आरोपियों को पकड़ने पहुंची तो उन पर भी हमला कर दिया गया, जिसमें एक आरक्षक बुरी तरह घायल हो गया। शराब के नशे में शुरू हुआ विवाद पुलिस के अनुसार, रामनारायण के भतीजे की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान आरोपी अमर सिंह कीर शराब के नशे में समारोह में पहुंचा। रामनारायण ने उसे खाना खाने के लिए कहा, लेकिन आरोपी ने नशे में अपमानजनक बातें करना शुरू कर दीं। भीड़ अधिक होने के कारण उसे वहां से भेज दिया गया। कुछ देर बाद आरोपी अमर सिंह अपने बेटे लोकेश कीर के साथ वापस लौटा। इस बार अमर सिंह के हाथ में डंडा और लोकेश के पास चाकू था। दोनों ने आते ही विवाद शुरू कर दिया। समझाने आए लोगों पर हमला जब दूल्हे के चाचा हरिनारायण ने उन्हें समझाने की कोशिश की तो लोकेश ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए दौलत कीर, रामनारायण कीर, जय नारायण कीर और महिला क्षमा बाई सहित अन्य लोगों पर भी आरोपियों ने ताबड़तोड़ चाकू से वार किए। इस हमले में दौलत कीर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। वहीं रामनारायण और जय नारायण सहित अन्य घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल नर्मदापुरम रेफर किया गया है। पुलिस पर भी किया हमला घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी केएन रजक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपियों को पकड़ने के दौरान जब पुलिस ने पीछा किया तो आरोपी ने आरक्षक ओम जाट पर भी चाकू से हमला कर दिया। आरक्षक ओम जाट के पेट, हाथ और पैर में कुल 9 जगह चाकू के वार लगे। गंभीर हालत में उन्हें सिवनी मालवा से नर्मदापुरम रेफर किया गया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर है। आधी रात को मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी घटना की गंभीरता को देखते हुए देर रात पुलिस अधीक्षक सांई कृष्णा एस थोटा, एएसपी और एसडीओपी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। एसपी ने अस्पताल जाकर घायल आरक्षक की स्थिति का जायजा लिया। आरोपियों की तलाश जारी एसपी सांई कृष्णा एस थोटा ने बताया कि बाप-बेटे के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास के दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है और उनकी तलाश जारी है। घटना में घायल महिला क्षमा बाई ने बताया कि डीजे बजने को लेकर आरोपी अमर सिंह गाली-गलौज कर रहा था। समझाने पर वह चला गया, लेकिन कुछ देर बाद अपने बेटे के साथ लौटकर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में उनके भाई की मौत हो गई।1
- ग्राम गुंदरई में 34 वर्षीय व्यक्ति के साथ दो आरोपियों ने की मारपीट, पुलिस ने किया मामला दर्ज सोहागपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम गुंदरई में विवाद के चलते 34 वर्षीय जगदीश पिता प्रहलाद सिंह अहिरवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है फरियादी जगदीश अहिरवार ने मामले को लेकर सोहागपुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है फरियादी ने पुलिस को बताया कि विवाद के चलते आरोपी उतरी अहिरवार पिता रमेश अहिरवार और गंगा अहिरवार पति जगदीश अहिरवार ने मिलकर उसके साथ गली-गलौच की व मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी है फरियादी की शिकायत पर सोहागपुर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सोमवार दोपहर 12:00 के लगभग प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- Post by Naved khan1
- रायसेन जिले में सैटेलाइट गड़बड़ी से अटकी गेहूं खरीदी, हजारों किसान परेशान1
- *प्रेस नोट...* *ईको फ्रेंडली संपन्न हुआ राठौर समाज का सामूहिक विवाह एवं परिचय सम्मेलन* -पर्यावरण के अनुकूल सम्मेलन का आयोजन -प्लास्टिक मुक्त संपन्न पूरा सम्मेलन -तांबे, स्टील के लोटे से पानी पीने की व्यवस्था -कागज से बने डिस्पोजल का होगा इस्तेमाल -प्लास्टिक से बने डिस्पोजल पर प्रतिबंध रहा -कागज की बचत करते हुए डिजिटल निमंत्रण -कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता का पूरा ध्यान रखा -दहेज प्रथा जैसी कुप्रथा को लेकर जागरूकता -ईरान युद्ध के चलते लकड़ी भट्टी को किया उपयोग ---------------------- राठौर संघ भोपाल ने सामूहिक विवाह एवं परिचय सम्मेलन पर्यावरण के अनुकूल तरीकों से आयोजित किया। इस सम्मेलन का उद्देश्य सिर्फ सामाजिक या सांस्कृतिक तक सीमित नहीं होता, बल्कि पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना भी होता है। सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुए पर्यावरण के तहत कई मुख्य बातों को ध्यान रखा गया। यह आयोजन 20 अप्रैल 2026 (अक्षय तृतीया) को पंडित खुशीलाल शर्मा आयुर्वेदिक चिकित्सा संस्थान, दशहरा मैदान, कलियासोत डेम, नेहरू नगर, भोपाल में संपन्न हुआ। राठौर संघ भोपाल ने समाज के लोगों से मिली सहायता और दान राशि से सामूहिक विवाह एवं परिचय सम्मेलन का आयोजन किया। इस दौरान समाज की एक पत्रिका का प्रकाशन भी किया गया। राठौर संघ के अनुसार परिचय सम्मेलन में लगभग 250 युवक, युवतियां अपना परिचय दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 8:00 बजे दीप प्रज्वलन एवं श्री गणेश वंदना के साथ हुआ। इसके बाद सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। परिचय सम्मेलन के बाद वैदिक रीति-रिवाजों से सामूहिक विवाह संस्कार संपन्न हुआ। इस अवसर पर नव दंपतियों को आशीर्वाद, अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन और विदाई समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान स्वल्पाहार और भोजन की भी व्यवस्था भी की गई थी। साथ ही इस सम्मेलन में दहेज जैसी कुप्रथा को लेकर समाज को जागरूक भी किया गया। *ईरान युद्ध के चलते लकड़ी भट्टी का फैसला...* ईरान युद्ध के बाद घरेलू गैस, पेट्रोल और डीजल को लेकर बनी स्थिति के मद्देनजर राठौर समाज ने लकड़ी भट्टी का फैसला लिया। सम्मेलन में बनने वाला भोजन अधिकांश लकड़ी की भट्टियों पर बनाया गया। *ईको फ्रेंडली संपन्न हुआ सम्मेलन...* राठौर संघ भोपाल ने सामूहिक विवाह एवं परिचय सम्मेलन को पूरी तरह पर्यावरण को समर्पित किया। पर्यावरण के अनुकूलता के अनुसार आयोजन किया। आयोजन को पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त करने की कोशिश की गई। सम्मेलन में प्लास्टिक डिस्पोजल का नहीं, बल्कि कागज से बने डिस्पोजल का इस्तेमाल किया गया। इतना ही नहीं पानी पीने के लिए प्लास्टिक के ग्लास नहीं, बल्कि स्टील और तांबे के लोटे का उपयोग किया गया। *स्वच्छता का रखा पूरा ध्यान...* समारोह के दौरान स्वच्छता का पूरा ध्यान रखा गया। कार्यक्रम स्थल पर गंदगी और कचरा ना फैले। इसके लिए राठौर समाज की एक टीम ने साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा। कार्यक्रम स्थल पर होने वाले कचरे को तत्काल हटाया गया। इतना ही नहीं कार्यक्रम के बाद भी कार्यक्रम स्थल को क्लीन भी किया गया। *निवेदन...* राज कुमार राठौर (राजू), अध्यक्ष, राठौर संघ भोपाल संतोष राठौर (वसंत), उपाध्यक्ष मदनलाल राठौर, कार्यक्रम अध्यक्ष गणेश राठौर, कोषाध्यक्ष जीएल राठौर महामंत्री समस्त राठौर समाज टीम *1
- सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह ने ग्राम माछा में दी श्रद्धांजलि सोहागपुर। क्षेत्रीय विधायक विजयपाल सिंह ने ग्राम माछा पहुंचकर स्वर्गीय श्रीमती चंद्रप्रभा ठाकुर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने दिवंगत के निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।विधायक ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करें। इस अवसर पर उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।1