Shuru
Apke Nagar Ki App…
गाजीपुर के सुहवल थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी के एक मामले में 23 वर्षीय सूरज बनवासी को गिरफ्तार किया है। ताड़ीघाट रेलवे फ्लाईओवर के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने इस आरोपी को दबोचा। तलाशी लेने पर उसके पास से एक 315 बोर का देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के जेवर भी बरामद किए हैं, जिनमें तीन जोड़ी चांदी की पायल, सोने के दो लॉकेट, दो गुरिया, दो जोड़ी कान के टप्स और दो जोड़ी कान की झाली शामिल हैं। अवैध हथियार मिलने के कारण पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत एक अलग मुकदमा दर्ज किया है और उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Anubha tiwari
गाजीपुर के सुहवल थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी के एक मामले में 23 वर्षीय सूरज बनवासी को गिरफ्तार किया है। ताड़ीघाट रेलवे फ्लाईओवर के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने इस आरोपी को दबोचा। तलाशी लेने पर उसके पास से एक 315 बोर का देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के जेवर भी बरामद किए हैं, जिनमें तीन जोड़ी चांदी की पायल, सोने के दो लॉकेट, दो गुरिया, दो जोड़ी कान के टप्स और दो जोड़ी कान की झाली शामिल हैं। अवैध हथियार मिलने के कारण पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत एक अलग मुकदमा दर्ज किया है और उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- उत्तर प्रदेश के बलिया जिला अंतर्गत रेवती थाने में एक दलित व्यक्ति की कस्टोडियल डेथ का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर क्षेत्र की भाजपा विधायक केतकी सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है।1
- मऊ के भेड़ियाधर ग्राम पंचायत में लाखों रुपये की लागत से बन रही इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कार्य अभी पूरा भी नहीं हुआ था कि सड़क के किनारे सहारे के लिए बनाई गई ईंटों की साइड दीवार कई जगहों पर ढह गई। बारिश के दौरान सड़क किनारे बनी यह दीवार मिट्टी के साथ धंसकर सीधे खेत की तरफ गिर गई। सड़क निर्माण का कार्य पूरा होने से पहले ही दीवार के गिर जाने के बाद अब स्थानीय ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि काम पूरा होने से पहले ही दीवार का इस तरह गिर जाना निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाता है।1
- मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना स्थित सेक्रेट हार्ट स्कूल के छात्र जैश कुमार वर्मा ने अपने पहले ही प्रयास में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यानी नीट (UG) पास कर ली है। जैश ने परीक्षा में 668 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया में 574वीं रैंक हासिल की है। प्रारंभिक स्तर से लेकर इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई सेक्रेट हार्ट स्कूल से पूरी करने वाले जैश ने अपनी इस शानदार सफलता का राज साझा किया है। जैश वर्मा ने बताया कि समाज में अस्पतालों की सुविधाओं में कमी को देखकर उनका बचपन से ही डॉक्टर बनने का सपना था। नीट परीक्षा क्वालीफाई करने के बाद अब वह एमबीबीएस करेंगे और उसके बाद एमएस की पढ़ाई पूरी करना चाहते हैं। न्यूरोलॉजी के क्षेत्र में काम करने की गहरी रुचि होने के कारण वह इसी क्षेत्र में आगे की तैयारी कर बेहतर काम करना चाहते हैं। परीक्षा की तैयारी के दौरान उन्होंने प्रतिदिन 6 से 7 घंटे तक पढ़ाई की और इसके लिए उन्होंने घर तथा मोबाइल से पूरी तरह दूरी बनाकर रखी। इस कठिन सफर में शिक्षकों और परिवार का जैश को पूरा सहयोग मिला, जिन्होंने मन छोटा होने पर हमेशा उनका हौसला बढ़ाया। जैश के अनुसार, तैयारी के दौरान सबसे बड़ी चुनौती टेस्ट सीरीज में कम नंबर आना था, लेकिन उन्होंने अपना हौसला डिगने नहीं दिया। सामान्य स्कूलों की तरह तैयारी के दौरान छुट्टियां नहीं मिलने के कारण उन पर लगातार पढ़ाई करने का काफी दबाव रहता था, लेकिन नियमित तैयारी और सभी के सहयोग से उन्हें यह सफलता मिली है। अब वह आगे और मेहनत कर डॉक्टर के रूप में लोगों की सेवा करना चाहते हैं।1
- उत्तर प्रदेश के चंदौली स्थित चहनिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में डॉक्टर के वेश में रील बनाने का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। वायरल वीडियो में कुछ महिलाएं डॉक्टर जैसा परिधान पहनकर अस्पताल परिसर के भीतर रील बनाती नजर आ रही हैं, जिससे क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि चहनिया पीएचसी में पहले से ही चिकित्सकों की अनुपलब्धता और मरीजों को समय पर इलाज न मिलने की शिकायतें आती रही हैं, ऐसे में अस्पताल परिसर के भीतर इस तरह की गतिविधियां इसकी गरिमा पर बड़ा प्रश्नचिह्न लगाती हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो में दिख रही महिलाएं CBSK से जुड़ी भारतीय नर्सिंग की छात्राएं हैं, हालांकि इसकी अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस पूरे मामले की वास्तविकता संबंधित विभाग की जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। इस मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए चहनिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. संदीप ने कहा कि अस्पताल परिसर केवल मरीजों की सेवा और उपचार के लिए है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अस्पताल सेवा का केंद्र है, न कि कोई पिकनिक स्पॉट। चिकित्साधिकारी ने इसे एक गंभीर मामला बताते हुए पूरे प्रकरण की जांच कराने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। वहीं, स्थानीय लोगों ने भी मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो ताकि भविष्य में अस्पताल की गरिमा बनी रहे और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।1
- उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में बिजली विभाग के अधिकारियों की बड़ी लापरवाही और बेरुखी का मामला सामने आया है, जहां रेवती क्षेत्र में पिछले चार दिनों से बिजली आपूर्ति लगातार बाधित होने से आम जनता बेहाल थी। इस गंभीर समस्या को लेकर जब क्षेत्रीय भाजपा विधायक केतकी सिंह ने बिजली विभाग के अधिकारियों को संपर्क करने की कोशिश की, तो उन्होंने सत्ताधारी दल की विधायक का फोन उठाना तक मुनासिब नहीं समझा। अधिकारियों के इस अड़ियल और गैर-जिम्मेदाराना रुख से नाराज होकर विधायक केतकी सिंह ने सीधे उपजिलाधिकारी (SDM) से बात की और व्यवस्था को तुरंत ठीक करने के कड़े निर्देश दिए। अधिकारियों के रवैये से थक-हारकर विधायक देर रात खुद रेवती बिजली उपकेंद्र पर जा पहुंचीं और वहां मौजूद स्टाफ को जमकर फटकार लगाते हुए जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने को कहा।1
- उत्तर प्रदेश के हापुड़ में गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के बलवापुर गांव में डंपर की टक्कर लगने से एक गोवंश की मौत हो गई। इस घटना के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने हिंदू रक्षक दल के साथ मिलकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। आक्रोशित ग्रामीण और हिंदू रक्षक दल के कार्यकर्ता सड़क जाम कर धरने पर बैठ गए हैं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि क्षेत्र में अवैध तरीके से बेलगाम डंपर दौड़ रहे हैं। सड़क जाम होने की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। फिलहाल मौके पर ग्रामीणों और हिंदू रक्षक दल का प्रदर्शन जारी है और पुलिस उन्हें समझाने-बुझाने के प्रयास में जुटी हुई है।4
- अभिजीत दीपके पर हमला हुआ है और उन पर स्याही फेंकी गई है। इस घटना को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (#cockroachjantaparty) के खिलाफ तीखा आक्रोश व्यक्त किया जा रहा है। इस मामले में सोनम वांगचुक (#sonamwangchuk) को भी टैग किया गया है।1