logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बरगद पुलिस चौकी बंद, जंगल मार्ग पर बढ़ी असुरक्षा की चिंता भीरा-मैलानी मार्ग पर यात्रियों में भय, चौकी पुनः चालू करने की उठी मांग लखीमपुर-खीरी जिले के भीरा-मैलानी मार्ग पर जंगल क्षेत्र में रेलवे क्रासिंग के पास स्थित करीब 42 साल पुरानी “बरगद पुलिस चौकी” को बंद किए जाने से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। यह चौकी मैलानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आती थी और आसपास के कई गांवों की सुरक्षा का अहम केंद्र रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, लंबे समय से संचालित इस चौकी पर पुलिस की मौजूदगी के चलते जंगल मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों और ग्रामीणों को सुरक्षा का भरोसा रहता था। लेकिन अब चौकी पर पुलिस स्टाफ की तैनाती न होने से क्षेत्र में लूटपाट और अन्य आपराधिक घटनाओं की आशंका बढ़ गई है। जनता का कहना है कि यह मार्ग घने जंगल से होकर गुजरता है, जहां पहले भी छिटपुट घटनाएं होती रही हैं। ऐसे में पुलिस चौकी का बंद होना यात्रियों के लिए खतरे की घंटी साबित हो सकता है। खासकर रात के समय इस मार्ग से गुजरने वाले लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी गोला ने बताया कि बरगद पुलिस चौकी बन्द नहीं हुई है। चौकी का संचालन मैलानी थाने से ही होता है और दिन में चौकी पर स्टाफ रहता है, जबकि जंगल की वजह से रात में स्टाफ मैलानी थाने को वापस चला जाता है। फिलहाल पुलिस चौकी की वर्तमान स्थिति देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि महीनों से इसके ताले तक नहीं खोले गये हैं। क्षेत्रीय जनता ने मांग की है कि सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए बरगद पुलिस चौकी को जल्द से जल्द पुनः संचालित किया जाए, ताकि जंगल क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाई रखी जा सके और आमजन को राहत मिल सके।

2 hrs ago
user_निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के तालकटोरा क्षेत्र में भाजपा नेता चेतन तिवारी को बदमाशों ने सरेआम ताबड़तोड़ गोलियाँ मारीं। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, इस घटना से पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
    1
    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के तालकटोरा क्षेत्र में भाजपा नेता चेतन तिवारी को बदमाशों ने सरेआम ताबड़तोड़ गोलियाँ मारीं। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, इस घटना से पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
    user_Anuj Shukla
    Anuj Shukla
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • राजधानी लखनऊ के तालकटोरा कोतवाली क्षेत्र में भाजपा नेता चेतन तिवारी को बदमाशों ने सरेआम गोली मार दी। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई इस घटना से सनसनी फैल गई है।
    1
    राजधानी लखनऊ के तालकटोरा कोतवाली क्षेत्र में भाजपा नेता चेतन तिवारी को बदमाशों ने सरेआम गोली मार दी। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई इस घटना से सनसनी फैल गई है।
    user_Shaban Siddiqui
    Shaban Siddiqui
    Court reporter लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के दुधवा नेशनल पार्क में जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों को बाघिन और उसके शावकों का अद्भुत नजारा देखने को मिला। इस दुर्लभ दृश्य को बेहद करीब से देखकर पर्यटक रोमांचित हो उठे और उन्होंने इसे अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया। वन विभाग के अनुसार, बाघों की बढ़ती सक्रियता वन्यजीव संरक्षण के लिए सकारात्मक संकेत है।
    1
    उत्तर प्रदेश के दुधवा नेशनल पार्क में जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों को बाघिन और उसके शावकों का अद्भुत नजारा देखने को मिला। इस दुर्लभ दृश्य को बेहद करीब से देखकर पर्यटक रोमांचित हो उठे और उन्होंने इसे अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया। वन विभाग के अनुसार, बाघों की बढ़ती सक्रियता वन्यजीव संरक्षण के लिए सकारात्मक संकेत है।
    user_Ajay shukla
    Ajay shukla
    Journalist लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी के पलिया में रात के अंधेरे में स्मैक का अवैध कारोबार खुलेआम फल-फूल रहा है। इससे स्थानीय लोगों में भारी रोष है और युवा पीढ़ी नशे की चपेट में आ रही है। बार-बार शिकायत के बावजूद पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठ रहे हैं।
    1
    लखीमपुर खीरी के पलिया में रात के अंधेरे में स्मैक का अवैध कारोबार खुलेआम फल-फूल रहा है। इससे स्थानीय लोगों में भारी रोष है और युवा पीढ़ी नशे की चपेट में आ रही है। बार-बार शिकायत के बावजूद पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठ रहे हैं।
    user_निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में सरकारी ज़मीन पर लगे बेशकीमती सागौन के पेड़ों का अवैध कटान सामने आया है। बेलराया वन रेंज के शीतलापुर में हुई इस घटना से करोड़ों की वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। इस मामले में वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
    1
    उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में सरकारी ज़मीन पर लगे बेशकीमती सागौन के पेड़ों का अवैध कटान सामने आया है। बेलराया वन रेंज के शीतलापुर में हुई इस घटना से करोड़ों की वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। इस मामले में वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
    user_Ajay patrkaar
    Ajay patrkaar
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपाही सुनील शुक्ला ने एक नया वीडियो जारी कर अपने ही विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि रात 1 बजे 6-7 पुलिसकर्मी नोटिस के बहाने उनके घर पहुंचे और विभाग पर वसूली करने वाले "काले अंग्रेजों" द्वारा चलाए जाने का आरोप लगाया। सिपाही ने कहा कि उन्हें शांत करने के लिए उनकी हत्या करनी पड़ेगी, क्योंकि उनकी मां ने "शेर पैदा किया है"।
    1
    उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपाही सुनील शुक्ला ने एक नया वीडियो जारी कर अपने ही विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि रात 1 बजे 6-7 पुलिसकर्मी नोटिस के बहाने उनके घर पहुंचे और विभाग पर वसूली करने वाले "काले अंग्रेजों" द्वारा चलाए जाने का आरोप लगाया। सिपाही ने कहा कि उन्हें शांत करने के लिए उनकी हत्या करनी पड़ेगी, क्योंकि उनकी मां ने "शेर पैदा किया है"।
    user_संदीप कुमार शर्मा
    संदीप कुमार शर्मा
    Photographer लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी के रामापुर चौराहे पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा; पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
    2
    लखीमपुर खीरी के रामापुर चौराहे पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा; पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
    user_Anuj Shukla
    Anuj Shukla
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी के दुधवा नेशनल पार्क में एक बाघिन अपने शावकों के साथ पर्यटकों के सामने आ गई। इस अप्रत्याशित और अद्भुत नज़ारे को देखकर सभी पर्यटक रोमांच से भर उठे।
    1
    लखीमपुर खीरी के दुधवा नेशनल पार्क में एक बाघिन अपने शावकों के साथ पर्यटकों के सामने आ गई। इस अप्रत्याशित और अद्भुत नज़ारे को देखकर सभी पर्यटक रोमांच से भर उठे।
    user_संदीप कुमार शर्मा
    संदीप कुमार शर्मा
    Photographer लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • दौलतापुर पंचायत घर में तहसीलदार दिव्यांशु साही ने ग्रामीणों को 'स्व-गणना' प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह भविष्य की सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों का आधार है, जिससे पात्र व्यक्तियों को सीधा लाभ मिल सकेगा। राजस्व विभाग की टीम को पारदर्शिता बरतने और ग्रामीणों की पूरी मदद करने के निर्देश दिए गए।
    2
    दौलतापुर पंचायत घर में तहसीलदार दिव्यांशु साही ने ग्रामीणों को 'स्व-गणना' प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह भविष्य की सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों का आधार है, जिससे पात्र व्यक्तियों को सीधा लाभ मिल सकेगा। राजस्व विभाग की टीम को पारदर्शिता बरतने और ग्रामीणों की पूरी मदद करने के निर्देश दिए गए।
    user_Ajay patrkaar
    Ajay patrkaar
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.