बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें: SIR पर सम्राट का विपक्ष को खुला चैलेंज, थाने में LIC एजेंट की पिटाई; नेपाल की बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा... Bihar News Today: बिहार की 10 बड़ी खबरों में SIR को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का विपक्ष को चुनौती देने वाला बयान चर्चा में है। उन्होंने विपक्ष से SIR पर तथ्यों के साथ आने को कहा और चुनाव आयोग का बचाव किया। वहीं पटना में एक LIC एजेंट ने पुलिस पर थाने में बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगाया है। मामले में जांच शुरू होने की जानकारी सामने आई है। उधर नेपाल के तराई क्षेत्र में भारी बारिश के कारण बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ा है। गंडक, बागमती और कोसी नदी तंत्र से जुड़े 17 जिलों में प्रशासन को अलर्ट किया गया है और NDRF-SDRF को तैयार रखा गया है। वाल्मीकिनगर बराज के लिए भी 5.25 से 5.5 लाख क्यूसेक पानी का अलर्ट बताया गया है। Jamui और Bihar की ताजा खबरों के लिए City Channel Jamui को Subscribe करें।
बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें: SIR पर सम्राट का विपक्ष को खुला चैलेंज, थाने में LIC एजेंट की पिटाई; नेपाल की बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा... Bihar News Today: बिहार की 10 बड़ी खबरों में SIR को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का विपक्ष को चुनौती देने वाला बयान चर्चा में है। उन्होंने विपक्ष से SIR पर तथ्यों के साथ आने को कहा और चुनाव आयोग का बचाव किया। वहीं पटना में एक LIC एजेंट ने पुलिस पर थाने में बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगाया है। मामले में जांच शुरू होने की जानकारी सामने आई है। उधर नेपाल के तराई क्षेत्र में भारी बारिश के कारण बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ा है। गंडक, बागमती और कोसी नदी तंत्र से जुड़े 17 जिलों में प्रशासन को अलर्ट किया गया है और NDRF-SDRF को तैयार रखा गया है। वाल्मीकिनगर बराज के लिए भी 5.25 से 5.5 लाख क्यूसेक पानी का अलर्ट बताया गया है। Jamui और Bihar की ताजा खबरों के लिए City Channel Jamui को Subscribe करें।
- वार्ड 23 में सड़क निर्माण NOC के अभाव में अटका, वार्ड पार्षद ने बताई वजह हवेली खड़गपुर के वार्ड नंबर 23 में प्रस्तावित सड़क निर्माण का कार्य अब तक शुरू नहीं हो सका है। वार्ड पार्षद के अनुसार, सिंचाई विभाग की ओर से NOC नहीं मिलने के कारण सड़क निर्माण का कार्य अटका हुआ है। सड़क नहीं बनने से वार्ड में रहने वाले लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की स्थिति को देखते हुए जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू होना जरूरी है। वार्ड पार्षद ने संबंधित विभाग से NOC जारी करने और सड़क निर्माण का रास्ता साफ करने की मांग की है, ताकि लोगों को आवागमन की समस्या से राहत मिल सके। #HaveliKharagpur #Ward23 #Munger #RoadConstruction #NOC #SinchaiVibhag #NagarParishad #LocalNews #BiharNews #BiharGanga011
- चेवाड़ा-शेखपुरा मार्ग पर सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया चेवाड़ा-शेखपुरा मार्ग पर सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। एनएच-333 पर अंबेडकर चौक से आगे एक सरसों लदा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में ट्रक चालक बाल-बाल बच गया। घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार, सरसों लदा ट्रक पश्चिम बंगाल से शेखपुरा की ओर जा रहा था। इसी दौरान अंबेडकर चौक से आगे सड़क पर एक महिला स्कूटी चालक सामने आ गई। उसे बचाने के प्रयास में ट्रक चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद ट्रक सड़क किनारे स्थित गड्ढे में जाकर पलट गया। ट्रक के पलटते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, हादसे में चालक को किसी तरह की चोट नहीं आई और वह सुरक्षित बाहर निकल गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर थाना पुलिस के साथ 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को सड़क से हटाने के लिए राहत कार्य शुरू कराया। पुलिस की मौजूदगी में मौके पर जमा भीड़ को हटाया गया। इस दौरान मार्ग पर कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित रहा। यह घटना सोमवार की सुबह करीब 8 बजे की बताई गई है।1
- “माननीय स्वास्थ्य मंत्री जी, जब एक मरीज को अस्पताल पहुंचाने के लिए आज भी खटिया का सहारा लेना पड़े, तो ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था और एंबुलेंस सुविधा पर सवाल उठना स्वाभाविक है। आखिर जिम्मेदारी किसकी है?” बरमसिया में मरीज को खटिया पर लादकर ले जाने का वीडियो वायरल। गिरिडीह के देवरी प्रखंड के बरमसिया गांव में सड़क की बदहाली का वीडियो सामने आया है। बीमार मुंशी किस्कू को ग्रामीण करीब एक किलोमीटर तक खटिया पर लादकर मुख्य सड़क तक ले गए। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क खराब होने से एंबुलेंस भी गांव तक नहीं पहुंच पाती। #गिरिडीह #बरमसिया #सड़क #वायरलवीडियो #झारखंड1
- कच्ची कांवरिया पथ पर बिछड़ी कांवरिया को डायल-112 ने परिजनों से मिलाया भादो पूर्णिमा को लेकर कच्ची कांवरिया पथ पर सुल्तानगंज से बाबाधाम जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई है। शनिवार को तारापुर थाना क्षेत्र के कच्ची कांवरिया पथ पर परिजनों से बिछड़ी एक कांवरिया को डायल-112 की टीम ने सुरक्षित बरामद कर परिजनों के हवाले कर दिया। भागलपुर जिले के चंद्रभानपुर गांव निवासी रीता कुमारी अपनी मां और परिजनों के साथ सुल्तानगंज से बाबाधाम जा रही थीं। असरगंज के समीप वह परिजनों से बिछड़ गईं। इसके बाद परिजनों ने डायल-112 पर सूचना दी। तारापुर डायल-112 में तैनात पुलिसकर्मी अकबर अंसारी और राकेश कुमार को सूचना मिली कि रीता कुमारी धोबई कच्ची कांवरिया पथ पर मौजूद हैं। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और उन्हें सुरक्षित तारापुर थाना ले आई। पूछताछ के बाद रीता को उनकी मां जीवा देवी और भाई प्रमोद मंडल के हवाले कर दिया गया। बहन के सकुशल मिलने पर परिजनों ने तारापुर पुलिस और डायल-112 टीम के प्रति आभार जताया।1
- वित्तरहित शिक्षक के नए वेतनमान पर से कब हटेगा पर्दा? क्या MLC चुनाव बाद जुमला साबित होगा नया वेतनमान वित्तरहित शिक्षकों के समान कार्य के लिए समान वेतन के मुद्दे पर क्या है प्रशांत किशोर की राय नया वेतनमान भाजपा का झूठ का पुलिंदा : दिनेश कुमार सिंह, प्रदेश सलाहकार समिति सदस्य, जन सुराज बिहार के वित्तरहित शिक्षकों के लिए नए वेतनमान पर से कब हटेगा पर्दा क्या MLC चुनाव बाद वित्तरहित शिक्षकों के लिए जुमला साबित होगा नया वेतनमान1
- कोशि स्नातक चुनाव को लेकर मुंगेर में महागठबंधन की महत्वपूर्ण बैठक रजत प्रत्याशी रितेश कुमार यादव के समर्थन में बनी चुनाव रणनीति। मुंगेर, 28 सितंबर 2026। कोशी स्नातक विधान परिषद चुनाव को लेकर सोमवार को मुंगेर के पीपलपांती रोड स्थित मंगल मूर्ति पैलेस के सभागार में मुंगेर जिला महागठबंधन की एकदिवसीय महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष संजय बिंद ने की, जबकि संचालन आकाशदीप यादव ने किया। बैठक में कोशी स्नातक क्षेत्र से महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी नितेश कुमार यादव के समर्थन में चुनावी रणनीति, संगठनात्मक समन्वय एवं स्नातक मतदाताओं के बीच व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए राजद के पूर्व सांसद सह विधायक विजय कुमार विजय ने महागठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ स्नातक मतदाताओं तक पहुंचने और चुनावी अभियान को मजबूती देने का आह्वान किया। वहीं मुंगेर विधानसभा के पूर्व राजद प्रत्याशी अविनाश कुमार विद्यार्थी उर्फ मुकेश यादव ने कोशी स्नातक क्षेत्र के चुनाव को लेकर कहा कि स्नातक मतदाताओं में वर्तमान भाजपा एमएलसी एनके यादव के प्रति नाराजगी है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि विगत 12 वर्षों में उन्होंने विधान परिषद में स्नातक युवाओं, छात्रों और शिक्षा-जगत से जुड़े मुद्दों को अपेक्षित मजबूती से नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि आज कोशी स्नातक क्षेत्र के युवा, छात्र एवं शिक्षित वर्ग अपने भविष्य, शिक्षा और रोजगार से जुड़े सवालों को लेकर गंभीर चिंताओं का सामना कर रहे हैं। महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी नितेश कुमार यादव ने बैठक में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी यादव जी ने उन्हें एक बार फिर कोशी स्नातक क्षेत्र से राजद प्रत्याशी बनाकर जनता के बीच भेजा है। उन्होंने स्नातक मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि यदि उन्हें प्रथम वरीयता का मत देकर विधान परिषद में भेजा जाता है तो वे स्नातक मतदाताओं के मान-सम्मान, उच्च स्तरीय शिक्षा, रोजगार एवं छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को सदन में प्रमुखता से उठाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। जमालपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी नरेन्द्र तांती ने संगठनात्मक एकजुटता को मजबूत करने तथा स्नातक मतदाताओं से निरंतर संवाद स्थापित करने पर जोर दिया। बैठक को राजद प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार, पूर्व प्रत्याशी संजय यादव, भाकपा माले नेता दशरथ सिंह, जफर अहमद, शिक्षक नेता वकील राम, योगेंद्र बाबू, राजद नेता गजेन्द्र कुमार हिमांशु सहित कई प्रमुख नेताओं ने संबोधित किया। इस अवसर पर महागठबंधन के शिशिर लालू, डॉ. बबीता भारती, मनीष यादव, राजद प्रवक्ता सौरव जायसवाल, राजेश रमण, मो. जुनैद मखमूर, हसीबर रहमान, मो. आबिद हुसैन, डॉ. बमबम यादव, सुनील सिंह, निरंजन यादव सहित सैकड़ों नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन की एकजुटता के साथ चुनावी अभियान को गति देने, अधिक से अधिक स्नातक मतदाताओं से संवाद स्थापित करने तथा महागठबंधन समर्थित प्रत्याशी नितेश कुमार यादव के पक्ष में सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।1
- सिझोड़ी में महिलाओं को गाय पालन व वर्मी कंपोस्ट निर्माण का प्रशिक्षण। सिझोड़ी में महिलाओं को गाय पालन व वर्मी कंपोस्ट निर्माण का प्रशिक्षण। सिझोड़ी गांव में ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान, शेखपुरा के द्वारा महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से 12 दिवसीय गाय पालन एवं वर्मी कंपोस्ट निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। प्रशिक्षण के लिए 35 महिला अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को गाय पालन से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां दी जा रही हैं। साथ ही वर्मी कंपोस्ट तैयार करने की प्रक्रिया, इसके उपयोग तथा इससे होने वाले लाभ के बारे में भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ पशुपालन और जैविक खाद निर्माण के क्षेत्र में व्यावहारिक एवं जानकारी देना है। प्रशिक्षण के दौरान अभ्यर्थियों को पशुओं की देखभाल, खान-पान, स्वच्छता सहित अन्य आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। प्रशिक्षक राजीव कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण में चयनित 35 महिला अभ्यर्थियों को निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद महिलाओं को स्वरोजगार के लिए आवश्यक जानकारी और तकनीकी समझ प्राप्त होगी। रविवार की शाम करीब 6 बजे प्रशिक्षण का 11वां दिन संपन्न हुआ। प्रशिक्षण का 12वां और अंतिम दिन भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूरा किया जाएगा।1
- शराब के नशे में अलग-अलग जगहों पर हंगामा, दो युवक गिरफ्तार तारापुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। ब्रेथ एनालाइजर जांच के बाद दोनों को मेडिकल जांच के लिए अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर भेजा गया, जहां चिकित्सक ने दोनों के शराब के नशे में होने की पुष्टि की। इसके बाद शनिवार को दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। एसआई हारून रसीद ने बताया कि गश्ती के दौरान सूचना मिली कि फजेलिगंज निवासी शिवा कुमार लौना गांव में शराब के नशे में हंगामा कर रहा है। वरीय पदाधिकारी को सूचना देने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शिवा कुमार को हंगामा करते हुए हिरासत में लिया। वहीं, पीटीसी बलजीत कुमार ने हरपुर निवासी कम्पनी पासवान को धोबई गांव में शराब के नशे में हंगामा करते हुए पकड़ा। दोनों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच के बाद मेडिकल जांच कराई गई। चिकित्सक ने शराब पीने की पुष्टि की। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार कम्पनी पासवान के खिलाफ तारापुर थाना में कांड संख्या 65/26 शराब बिक्री से संबंधित मामला भी दर्ज है।1
- कृपया विडियो देखें मदद में सुप्रीम कोर्ट से सुनवाई करवाकर यंत्रों को हटाने के लिए मदद की ज़रूरत है। 🙏 "Please watch the video, help is needed to get a hearing in the Supreme Court to have the devices/instruments removed. 🙏" #support #help #ᴠɪʀᴀʟᴠɪᴅᴇᴏ #viralreeĺs #video हमको अचानक पटना में हिंदू मुस्लिम के समूह छात्र सरकार के द्वारा 8 वर्ष पहले जबरन बेहोश करके ऑपरेशन करके पूरे शरीर ब्रेन में रोबोट टर्मिनेटर एआई सैटलाइट जीपीएस कैमरा साउंड सिस्टम बिजली के तार उल्टा घड़ी वाला मशीन कंप्यूटर कुत्ता मोबाइल बिजली इंटरनेट नियंत्रित ब्रेन चिप लगाकर सभी को हजारों कुत्ता बकरी जानवर में जोड़कर सामूहिक रूप से सभी यंत्रों को उल्टा घड़ी वाला मशीन से लाखों सैनिक और करोड़ों मनुष्य को रखकर रजनीकांत का रोबोट टर्मिनेटेर मशीन बनाने के कार्यों में विरोध करने पर सभी यंत्रों से हत्या सामूहिक रूप से हत्या एक्सीडेंट में हत्या करंट से हत्या हैदराबाद में पता चलने पर शरीर ब्रेन पर नियंत्रण मांगने पर पैदा लेने के उपरांत हाईजैक करने से पूर्व का जीवन का पूरा घटना को सभी यंत्रों में दिमाग के यंत्रों में सिनेमा देखने के जैसा निकाल कर रिकॉर्डिंग करके लाखों सैनिक करोड़ मनुष्य का सभी नष्ट करके हत्या में सम्मिलित प्राणी उसके पूर्व के जीवन उसके पूर्वज का घटना को रिकॉर्डिंग करके सामूहिक रूप से प्रयोग और सभी यंत्रों को एक्सेप्ट नहीं करने पर एक साथ मिलकर हत्या एक्सीडेंट में घर में घुसकर करंट को मारकर कुत्ता बकरी को मार कर पावर को बढ़कर और सभी यंत्रों को दिमाग के यंत्रों को कुत्ता से जोड़कर अपने आप को रखकर सभी के द्वारा अपने पूर्व के जीवन सभी नष्ट करके हत्या में सम्मिलित प्राणी लाखों सैनिक करोड़ों मनुष्य के प्रत्येक कार्यों के तर्ज पर प्रयोग के साथ प्रत्येक दिन बिजली के गति के रूप में परमाणु बम के यंत्र के तर्ज पर प्रार्थी के विरुद्ध वैसा ही नष्ट करके 15 से 16 घंटा तक प्रत्येक दिन प्रयोग वैसा ही नष्ट करके हथियार के रूप में और अपने कार्यों को सामूहिक रूप से एक साथ हजारों हिंदू मुस्लिम के समूह अपने भाषा गाली को डालकर अपने 8 वर्षों के घटना और अपने पूर्व के जीवन हजारों सिनेमा यंत्रों का सिनेमा को प्रयोग के रूप में उसको उल्टा करके अपने कार्यों को अपने द्वारा किया जाने वाला घटना और सभी के पूर्व के जीवन का घटना उसके विरुद्ध होने वाला घटना पर सभी के कार्य और सभी के दो पक्षों के कार्यों के तर्ज पर सभी यंत्रों का और भारत का साउथ इंडिया का सिनेमा इस्मार्ट शंकर पिक्चर को तैयार करके वैसा ही कार्यों को करवा कर हत्या सभी यंत्रों को एक्सेप्ट नहीं करने पर देश में नहीं रहने देकर एक साथ पुलिस सरकार हाईकोर्ट सुप्रीमकोर्ट दोनों परिवार के सदस्य सभी नष्ट करके हत्या में सम्मिलित सभी स्थानों का व्यक्ति समूह मिलकर किए जाने पर आपके द्वारा ज्यादा से ज्यादा वीडियो शेयर करने हेतु1