ध्यानचंद स्मृति में 29 अगस्त को फूलियाकलां में होगा भव्य हॉकी मुकाबला* *ध्यानचंद स्मृति में 29 अगस्त को फूलियाकलां में होगा भव्य हॉकी मुकाबला* फूलियाकलां (के. एम. कुरेशी)। हॉकी के जादूगर एवं भारत रत्न मेजर ध्यानचंद की स्मृति में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर फूलियाकलां में एक दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन 29 अगस्त 2026 को 16 बीघा हॉकी मैदान, फूलियाकलां में होगा। आयोजन को लेकर स्थानीय खेलप्रेमियों और हॉकी खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है। युवा रत्नदीप हॉकी क्लब फूलियाकलां की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन 29 अगस्त को सुबह 7:30 बजे किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा तथा विजेता एवं उपविजेता टीमों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 2100 रुपये नकद एवं स्मृति चिन्ह, जबकि उपविजेता टीम को 1100 रुपये नकद एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों ने प्रतियोगिता में प्रवेश को निःशुल्क रखा है। पोस्टर के अनुसार प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों के लिए प्रवेश की अंतिम समय-सीमा 28 अगस्त को सुबह 10 बजे तक निर्धारित की गई है। प्रतियोगिता का उद्देश्य हॉकी खेल को बढ़ावा देना, ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराना तथा युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है। आयोजक युवा रत्नदीप हॉकी क्लब फूलियाकलां ने क्षेत्र के हॉकी खिलाड़ियों एवं खेलप्रेमियों से प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। प्रतियोगिता से संबंधित जानकारी के लिए 8107644224, 9785647417 एवं 9887696923 नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।

- पाइपलाइन की खुदाई बनी वार्डवासियों के लिए मुसीबत, गड्ढों में फंसा कचरा वाहन* *30 दिन से वार्ड 26 में बदहाल रास्ते और पाइपलाइन फाल्ट, बारिश ने बढ़ाई परेशानी; जलदाय विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल* शाहपुरा (के. एम. कुरेशी)। शहर के वार्ड नंबर 26 स्थित धूलकोट महलों के पीछे जलदाय विभाग की ओर से पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़क और रास्तों की समुचित मरम्मत नहीं किए जाने से वार्डवासियों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। पाइपलाइन में जगह-जगह फाल्ट और खुदाई के बाद छोड़े गए गहरे गड्ढे अब लोगों के लिए मुसीबत बन गए हैं। करीब एक माह से समस्या झेल रहे मोहल्लेवासियों का आरोप है कि बार-बार सूचना देने के बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से समस्या के समाधान को लेकर प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही। हालात इतने खराब हैं कि करीब एक माह से कचरा संग्रहण वाहन भी मोहल्ले के अंदर तक नहीं पहुंच पा रहा है। हाल ही में लंबे अंतराल के बाद कचरा वाहन मोहल्ले में पहुंचा तो वह खुदाई से बने गड्ढे में फंस गया। काफी मशक्कत के बाद वाहन को बाहर निकाला जा सका। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इन रास्तों से आम लोगों का गुजरना कितना मुश्किल हो गया है। बारिश में कीचड़ और पानी ने बढ़ाई आफत बारिश के मौसम में खुले गड्ढों और क्षतिग्रस्त रास्तों पर पानी एवं कीचड़ भरने से स्थिति और विकट हो गई है। महिला, पुरुष, बुजुर्गों सहित बच्चों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह बने गड्ढे दुर्घटना की आशंका को भी बढ़ा रहे हैं। वहीं कचरा वाहन के नियमित नहीं पहुंचने से मोहल्ले में कचरा जमा होने की समस्या भी सामने आ रही है। शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं मोहल्लेवासियों का कहना है कि समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों को कई बार फोन के माध्यम से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक न तो पाइपलाइन के फाल्ट को स्थायी रूप से दुरुस्त किया गया और न ही खुदाई वाले स्थानों को समतल कर रास्ता आवागमन योग्य बनाया गया। लोगों का आरोप है कि विभागीय लापरवाही के कारण उन्हें नारकीय हालात में रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। तत्काल समाधान की मांग वार्डवासियों ने जलदाय विभाग के अधिकारियों एवं प्रशासन से मांग की है कि पाइपलाइन के सभी फाल्ट तत्काल ठीक करवाए जाएं, खुदाई से बने गहरे गड्ढों को भरकर रास्ते को समतल कराया जाए तथा कचरा संग्रहण वाहन की नियमित आवाजाही सुनिश्चित की जाए। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे उच्च अधिकारियों के समक्ष शिकायत दर्ज कराने के साथ आंदोलनात्मक कदम उठाने को मजबूर होंगे।1
- खटीक समाज ने मंशापूर्ण महादेव के किया जलाभिषेक राधा-कृष्ण, मंशापूर्ण महादेव के लगाया खीर-मालपुए का भोग एवं माणा घाट महादेव के बैठे पांच जोड़े शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार शाहपुरा-पिवनिया तालाब के सामने शिव शक्ति धर्मशाला के यहा राधा-कृष्ण मन्दिर व मंशापूर्ण महादेव के जलाभिषेक कर के खीर-मालपुए का भोग लगाया गया।जिसमें खटीक समाज के सभी समाजजनों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।समाज के इस कार्यक्रम में महिलाओं ने भी मुख्य भूमिका निभाई है।महिलाओं ने दिन भर महादेव व राधा-कृष्ण के भजन गाये एवं भगवान के भजनों पर नृत्य भी किया।पुरूषों ने महादेव का जलाभिषेक कर प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया।साम को समाज के समस्त सभी समाजजनों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। वही दूसरी और पिवनिया तालाब के किनारे माणा घाट शिव मन्दिर के पुजारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि महादेव के दिन भर महिलाओं द्वारा भजन-कीर्तन चलता रहा महिलाएं भजनों पर नाचती हुई महादेव की भक्ति में लीन हो गई।इस दौरान महादेव के पांच जोड़े में बैठे थे।साम को भक्तों द्वारा भोजन-प्रसादी का कार्यक्रम भी रहा गया।सभी भक्तों ने भोजन-प्रसादी का आनन्द लिया।1
- नसीराबाद भाजपा मंडल में संजय निर्मल यादव की धमाकेदार वापसी, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह नसीराबाद भाजपा मंडल में संजय निर्मल यादव की धमाकेदार वापसी, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह1
- भीलवाड़ा में बारहवफात पर मुस्लिम समाज द्वारा निकाला भव्य जुलूस1
- आसींद पालिका चुनावों के चलते नामांकन दाखिल करना हुआ शुरू पहले दिन 1 निर्दलीय 2 भाजपा के अभ्यर्थियों ने किए नामांकन दाखिल दूसरे चरण में 11 सितंबर को होगा आसींद नगर पालिका का चुनाव आसींद/आसींद नगर पालिका चुनावों को लेकर आज नामांकन दाखिल करने का दौर शुरू हो चुका है वही आज आसींद निर्वाचन कार्यालय पर निर्वाचन अधिकारी विकास मोहन भाटी के समक्ष वार्ड संख्या 9 से भाजपा से चंचल पिता चुन्नी लाल वार्ड संख्या 15 से भाजपा से संपत लाल पिता जगन्नाथ साहू, वार्ड संख्या 21 से बसंती देवी पति कैलाश बंजारा ने निर्दलीय के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया ,देखा जाए तो आसींद पालिका में वार्डो की संख्या 25 है तथा इस बार सामान्य सीट आई है जिसके चलते अबकी बार चुनावों में रोचकता देखी जा सकती है आसींद मंजूर 94138895961
- व्हाट्सएप स्टेटस लगाए और पैसे कमाने का मौका पाए लाइक करें सब्सक्राइब करें Ajmer हजरत बख्तियार काकी रहमतुल्लाह अलैह का उर्स मुबारक चिल्ले शरीफ पर हुई चादर पेशDainik news Ajmer1
- नसीराबाद में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक में दिखा दमखम 20 वार्डों के दावेदारों ने किया शक्ति प्रदर्शन नसीराबाद में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक में दिखा दमखम 20 वार्डों के दावेदारों ने किया शक्ति प्रदर्शन1
- मांडल चौराहे पर रोडवेज बस की टक्कर, बाइक सवार गंभीर घायल मांडल | ब्रेकिंग न्यूज़ जयपुर-उदयपुर नेशनल हाईवे पर मांडल चौराहे के समीप रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार जयपुर की तरफ से आ रही रोडवेज बस ने गोविंद सिंह पुत्र रघुवीर सिंह शक्तावत (35), निवासी सिंहपुरा-बड़लियास को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस पायलट प्रभु प्रजापत एवं मेल नर्स सतवीर सिंह ने घायल को प्राथमिक उपचार के बाद महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय, भीलवाड़ा पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।1