कौशांबी: खेत में भैंस जाने को लेकर विवाद, महिला ने ग्रामीणों व पुलिस पर मारपीट का लगाया आरोप कौशांबी जनपद के कोखराज थाना क्षेत्र की चौकी शहजादपुर में एक महिला ने ग्रामीणों के साथ-साथ पुलिसकर्मियों पर भी मारपीट और अभद्र व्यवहार का गंभीर आरोप लगाया है। मिली जानकारी के अनुसार, भादवा गांव निवासी इंद्र रानी पत्नी राम आसरे ने बताया कि उनकी बेटी भैंस लेकर घर जा रही थी। इसी दौरान भैंस छूटकर पास के एक गेहूं के खेत में चली गई। महिला के मुताबिक उन्होंने खेत मालिक से माफी भी मांगी, लेकिन इसी बात को लेकर गांव के ही धानी और राजेंद्र नाराज हो गए। आरोप है कि दोनों ने इंद्र रानी और उनकी बेटी को भद्दी-भद्दी गालियां दीं और उनके साथ मारपीट की। महिला का यह भी आरोप है कि राजेंद्र ने उनकी बेटी के कपड़े तक फाड़ दिए। इंद्र रानी का कहना है कि जब वह इस घटना की शिकायत करने के लिए चौकी शहजादपुर पहुंचीं तो वहां मौजूद उपेंद्र नाम के सिपाही और एक दरोगा ने भी उनसे और उनकी बेटी से अभद्र भाषा में बात की तथा मारपीट की। महिला ने पुलिसकर्मियों पर गाली-गलौज और मारपीट का गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है। वहीं इस पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। फिलहाल मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

- Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- कौशाम्बी: उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा का सख्त जायजा लिया IG प्रयागराज जोन ने औचक निरीक्षण में पहुंचे अजय कुमार मिश्रा, दिए सख्त निर्देश – परीक्षा की शुचिता और सुरक्षा पर जोर1
- Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी1
- ईरान का अरब देशों पर water bomb1
- कौशाम्बी एवं डीएम कौशाम्बी द्वारा परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा व अधिकारियों/कर्मचारियों को दिए आवश्यक निर्देश। शुभम पांडेय ब्यूरो चीफ़ श्रेय टीवी कौशाम्बी 9737416155 SHREY TV1
- Post by Devendra Kumar1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1