logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

साइबर सेल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय सक्रिय बावरी गैंग का पर्दाफाश अजमेर जिले के पुलिस थाना पीसांगन व साइबर सेल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय सक्रिय बावरी गैंग का पर्दाफाश कर बड़ी सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई में चार शातिर नकबजन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है। यह गिरोह सूने और बंद मकानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन में गठित टीम ने तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर तंत्र और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें दबोचा। पूछताछ में आरोपियों ने अजमेर सहित राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में करीब 10 चोरी की वारदातें कबूल की हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 50 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, नकदी, एक हथियार, चोरी में प्रयुक्त पिकअप वाहन और मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस अब गिरोह के फरार सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।

2 hrs ago
user_Shahid hussain
Shahid hussain
Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
2 hrs ago

साइबर सेल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय सक्रिय बावरी गैंग का पर्दाफाश अजमेर जिले के पुलिस थाना पीसांगन व साइबर सेल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय सक्रिय बावरी गैंग का पर्दाफाश कर बड़ी सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई में चार शातिर नकबजन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है। यह गिरोह सूने और बंद मकानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन में गठित टीम ने तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर तंत्र और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें दबोचा। पूछताछ में आरोपियों ने अजमेर सहित राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में करीब 10 चोरी की वारदातें कबूल की हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 50 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, नकदी, एक हथियार, चोरी में प्रयुक्त पिकअप वाहन और मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस अब गिरोह के फरार सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • अजमेर से बड़ी खबर सामने आई है। आना सागर झील के रामप्रसाद घाट पर एक युवक ने हाई वोल्टेज ड्रामा करते हुए अचानक झील में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू किया। युवक को बाहर निकालने के लिए सिविल डिफेंस की टीम को बुलाया गया, जिसने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित झील से बाहर निकाल लिया। झील से बाहर आते ही युवक ने हंगामा शुरू कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक को काबू में किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और उसके परिजनों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद घाट पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
    1
    अजमेर से बड़ी खबर सामने आई है। आना सागर झील के रामप्रसाद घाट पर एक युवक ने हाई वोल्टेज ड्रामा करते हुए अचानक झील में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू किया। युवक को बाहर निकालने के लिए सिविल डिफेंस की टीम को बुलाया गया, जिसने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित झील से बाहर निकाल लिया। झील से बाहर आते ही युवक ने हंगामा शुरू कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक को काबू में किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और उसके परिजनों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद घाट पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
    user_Shahid hussain
    Shahid hussain
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Post by Kailash Fulwari
    1
    Post by Kailash Fulwari
    user_Kailash Fulwari
    Kailash Fulwari
    अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • Post by KHABRON KA SAFAR NEWS
    1
    Post by KHABRON KA SAFAR NEWS
    user_KHABRON KA SAFAR NEWS
    KHABRON KA SAFAR NEWS
    Ajmer, Rajasthan•
    8 hrs ago
  • राजस्थान के जोधपुर से एक सनसनीखेज़ घटना सामने आई है। मंडोर गार्डन के मुख्य गेट पर 18 अप्रैल की शाम अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। CCTV में कैद इस घटना में पर्यटक और स्थानीय लोग दहशत में इधर-उधर भागते नजर आए। बताया जा रहा है कि गेट पर पिछले तीन दिनों से मधुमक्खियों का बड़ा छत्ता लगा हुआ था, लेकिन समय रहते प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसी लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, वहीं वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
    1
    राजस्थान के जोधपुर से एक सनसनीखेज़ घटना सामने आई है।
मंडोर गार्डन के मुख्य गेट पर 18 अप्रैल की शाम अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। CCTV में कैद इस घटना में पर्यटक और स्थानीय लोग दहशत में इधर-उधर भागते नजर आए।
बताया जा रहा है कि गेट पर पिछले तीन दिनों से मधुमक्खियों का बड़ा छत्ता लगा हुआ था, लेकिन समय रहते प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसी लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, वहीं वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
    user_Vishal chouhan
    Vishal chouhan
    Protestor Ajmer, Rajasthan•
    8 hrs ago
  • अजमेर के नसीराबाद रोड और आदर्श नगर के मध्य पेट्रोल पंप के सामने नॉन-वेंडिंग जोन में ठेले लगने से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शाम होते ही ठेले वाले सड़क पर आधी रोड तक फैल जाते हैं, जिससे सड़क संकरी हो जाती है और हादसों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। बताया जा रहा है कि हाल ही में यहां एक एक्सीडेंट भी हो चुका है, जिसके बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। वहीं, ठेलों से सामान खरीदने वाले लोग भी अपने वाहन सड़क पर ही खड़े कर देते हैं, जिससे जाम की स्थिति और गंभीर हो जाती है। सामाजिक संस्था "एक पहल सेवा" के संस्थापक शैलेश गर्ग ने प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या को गंभीरता से लिया जाए। उन्होंने कहा कि पहले समझाइश दी जाए, लेकिन अगर स्थिति नहीं सुधरती है तो सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और कब तक इस समस्या का समाधान होता है।
    1
    अजमेर के नसीराबाद रोड और आदर्श नगर के मध्य पेट्रोल पंप के सामने नॉन-वेंडिंग जोन में ठेले लगने से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शाम होते ही ठेले वाले सड़क पर आधी रोड तक फैल जाते हैं, जिससे सड़क संकरी हो जाती है और हादसों का खतरा लगातार बढ़ रहा है।
बताया जा रहा है कि हाल ही में यहां एक एक्सीडेंट भी हो चुका है, जिसके बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। वहीं, ठेलों से सामान खरीदने वाले लोग भी अपने वाहन सड़क पर ही खड़े कर देते हैं, जिससे जाम की स्थिति और गंभीर हो जाती है।
सामाजिक संस्था "एक पहल सेवा" के संस्थापक शैलेश गर्ग ने प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या को गंभीरता से लिया जाए। उन्होंने कहा कि पहले समझाइश दी जाए, लेकिन अगर स्थिति नहीं सुधरती है तो सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और कब तक इस समस्या का समाधान होता है।
    user_News Daily Hindi
    News Daily Hindi
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • Post by Mohan Swami
    1
    Post by Mohan Swami
    user_Mohan Swami
    Mohan Swami
    अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    1 day ago
  • नसीराबाद की यातायात व्यवस्था मात्र दो ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के भरोसे दुकानों के बाहर खड़े वाहन बने सिरदर्द
    1
    नसीराबाद की यातायात व्यवस्था मात्र दो ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के भरोसे दुकानों के बाहर खड़े वाहन बने सिरदर्द
    user_Dilip sen
    Dilip sen
    नसीराबाद, अजमेर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निदेश पर शहर में दहशत गर्दो पर कार्रवाई, दरगाह थाना पुलिस ने तारागढ़ के कच्चे रास्ते पर धरादार हथियार लेकर घूम रहा युवक को किया गिरफ्तार, दरग़ाह से तारागढ़ जाने वाले कच्चे रास्ते पर युवक छुर्रा लेकर घूमते हुए आरोपी की किया गिफ्तार, दरग़ाह थाना के एएसआई हुक्मारमा मुखबिर की सूचना पर आरोपी को किया गिरफ्तार,
    1
    जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निदेश पर शहर में दहशत गर्दो पर कार्रवाई,
दरगाह थाना पुलिस ने तारागढ़ के कच्चे रास्ते पर धरादार हथियार लेकर घूम रहा युवक को किया गिरफ्तार,
दरग़ाह से तारागढ़ जाने वाले कच्चे रास्ते पर युवक छुर्रा लेकर घूमते हुए आरोपी की किया गिफ्तार, दरग़ाह थाना के एएसआई हुक्मारमा मुखबिर की सूचना पर आरोपी को किया गिरफ्तार,
    user_Shahid hussain
    Shahid hussain
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.