सकतपुरा में तीन भैंस चोरी का मामला: पुलिस की देरी से नाराज़ ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन शाहजहांपुर कस्बे के समीप थाना क्षेत्र मुंडावर के ग्राम सकतपुरा में तीन भैंस चोरी की घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष देखने को मिला। पुलिस की देरी और लापरवाही का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। पीड़ित बस्तीराम पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी सकतपुरा ने बताया कि 2 जनवरी की सुबह करीब 1 से 3 बजे के बीच अज्ञात चोर उनकी तीन भैंस चुरा ले गए। इस दौरान पास ही सो रहे बस्तीराम के कमरे की कुंडी बाहर से लगा दी गई, जिससे वे बाहर नहीं निकल सके। बस्तीराम ने बताया कि घटना की सूचना उन्होंने तुरंत 100 नंबर पर दी, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद वे स्वयं मुंडावर थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप है कि रिपोर्ट के करीब 15 घंटे बाद पुलिस गांव पहुंची और घटना की जानकारी ली, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने बताया कि पहले सकतपुरा गांव शाहजहांपुर थाना क्षेत्र में आता था, तब सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत पहुंच जाती थी, लेकिन अब थाना क्षेत्र दूर होने के कारण पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुंच पा रही है। इससे क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और लोग भय के माहौल में जीने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने पुलिस गश्त न होने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे चोरों के हौसले बुलंद हो रहे हैं और बार-बार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। विरोध प्रदर्शन में रोहित कुमार, सोनू, ज्ञानचंद, विक्रम, कृष्णा, राजेश, लालाराम, अनिल, लीलूराम, हेम सिंह, सोनू कुमार, मिथुन, अशोक, विक्की, हर्ष, शेर सिंह, रोहतास, राधेश्याम, योगेश, धीरेंद्र सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि थाना क्षेत्र की दूरी की समस्या का समाधान किया जाए, सकतपुरा को नजदीकी थाना क्षेत्र में शामिल किया जाए, चोरी की घटना में तत्काल प्रभाव से कार्रवाई हो तथा आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। साथ ही नियमित पुलिस गश्त शुरू कर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग की गई है।
सकतपुरा में तीन भैंस चोरी का मामला: पुलिस की देरी से नाराज़ ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन शाहजहांपुर कस्बे के समीप थाना क्षेत्र मुंडावर के ग्राम सकतपुरा में तीन भैंस चोरी की घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष देखने को मिला। पुलिस की देरी और लापरवाही का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। पीड़ित बस्तीराम पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी सकतपुरा ने बताया कि 2 जनवरी की सुबह करीब 1 से 3 बजे के बीच अज्ञात चोर उनकी तीन भैंस चुरा ले गए। इस दौरान पास ही सो रहे बस्तीराम के कमरे की कुंडी बाहर से लगा दी गई, जिससे वे बाहर नहीं निकल सके। बस्तीराम ने बताया कि घटना की सूचना उन्होंने तुरंत 100 नंबर पर दी, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद वे स्वयं मुंडावर थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप है कि रिपोर्ट के करीब 15 घंटे बाद पुलिस गांव पहुंची और घटना की जानकारी ली, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने बताया कि पहले सकतपुरा गांव शाहजहांपुर थाना क्षेत्र
में आता था, तब सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत पहुंच जाती थी, लेकिन अब थाना क्षेत्र दूर होने के कारण पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुंच पा रही है। इससे क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और लोग भय के माहौल में जीने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने पुलिस गश्त न होने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे चोरों के हौसले बुलंद हो रहे हैं और बार-बार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। विरोध प्रदर्शन में रोहित कुमार, सोनू, ज्ञानचंद, विक्रम, कृष्णा, राजेश, लालाराम, अनिल, लीलूराम, हेम सिंह, सोनू कुमार, मिथुन, अशोक, विक्की, हर्ष, शेर सिंह, रोहतास, राधेश्याम, योगेश, धीरेंद्र सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि थाना क्षेत्र की दूरी की समस्या का समाधान किया जाए, सकतपुरा को नजदीकी थाना क्षेत्र में शामिल किया जाए, चोरी की घटना में तत्काल प्रभाव से कार्रवाई हो तथा आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। साथ ही नियमित पुलिस गश्त शुरू कर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग की गई है।
- भिवाड़ी: यूआईटी फेज-3 क्षेत्र में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पत्नी सहित तीन पर लगाए हत्या के आरोप भिवाड़ी के यूआईटी फेज-3 थाना क्षेत्र के जाना इलाके में एक शादीशुदा युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक की उम्र करीब 24 वर्ष बताई जा रही है। घटना के बाद परिजनों में भारी आक्रोश देखने को मिला। परिजनों ने मृतक की पत्नी सहित दो अन्य लोगों पर सुनियोजित तरीके से हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता था, जिसके चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया1
- बसई गाँव में ucg को लेकर पंचायत1
- स्कूल में वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ,जवानपुरा पब्लिक सीनियर सैकण्डरी स्कूल संचालक अर्जुन लाल यादव विशिष्ट अतिथि थे। विद्यालय के छोटे बच्चों की नृत्य प्रस्तुतियों ने अभिभावकों का ध्यान आकर्षित किया। छात्राओं ने अवधी भाषा में वैवाहिक गीत भी प्रस्तुत किए। अतिथियों और विद्यालय की प्राचार्य ने वर्ष भर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।1
- जवानपुरा पब्लिक सीनियर सैकंडरी स्कूल चतरपुरा में वार्षिक उत्सव में पूजा भारती छाबड़ा ने नशा मुक्ति के लिए दिलाई शपथ1
- Post by RAJ.JANTA .971
- विराटनगर के ग्राम पंचायत चतरपुरा स्थित जवानपुरा पब्लिक सीनियर सैकण्डरी स्कूल चतरपुरा ने अपना वार्षिक उत्सव 2026 विद्यालय परिसर में आयोजित किया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों की प्रतिभा सम्मान समारोह,विद्यालय की उपलब्धियों और भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिली। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत ईश्वर वंदना से हुई, छात्रों ने परिवार के महत्व पर आधारित गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए। वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे । जवानपुरा पब्लिक सीनियर सैकण्डरी स्कूल संचालक अर्जुन लाल यादव विशिष्ट अतिथि थे। विद्यालय के छोटे बच्चों की नृत्य प्रस्तुतियों ने अभिभावकों का ध्यान आकर्षित किया। छात्राओं ने अवधी भाषा में वैवाहिक गीत भी प्रस्तुत किए। अतिथियों और विद्यालय की प्राचार्य ने वर्ष भर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।1
- 0037 group1
- मुझे बोलने नही दे रहे हैं - राहुल गांधी1
- पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट आज कोटपूतली-बानसूर दौरान, जिला पार्षद मंजू रावत ने किया स्वागत1