Shuru
Apke Nagar Ki App…
खबर औरैया से जहां पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम किया गया *पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की गयी एवं समस्याओं के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु वीडियो कांन्फ्रेंस के माध्यम से जुडे जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये, इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक औरैया व क्षेत्राधिकारी बिधूना भी मौजूद रहे।*
आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
खबर औरैया से जहां पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम किया गया *पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की गयी एवं समस्याओं के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु वीडियो कांन्फ्रेंस के माध्यम से जुडे जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये, इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक औरैया व क्षेत्राधिकारी बिधूना भी मौजूद रहे।*
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- उत्तर प्रदेश के औरैया में अवैध खनन कर रहे एक ट्रैक्टर ने डायल 112 की पुलिस गाड़ी को टक्कर मारने की कोशिश की। ड्राइवर की सूझबूझ से पुलिसकर्मियों की जान बाल-बाल बची; पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। सूत्रों के अनुसार, ट्रैक्टर एक नाबालिग चला रहा था, जिससे अवैध खनन करने वालों के दुस्साहस का पता चलता है।1
- दौलतपुर गांव में एक बुजुर्ग से मारपीट की गई थी, जिसका मुकदमा दर्ज होने के बावजूद फफूंद थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी उसे जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। बुजुर्ग ने औरैया एसपी से न्याय और अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है।1
- औरैया में अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की बैठक में 17 मई को होने वाले प्रांतीय प्रतिनिधि सम्मेलन की रूपरेखा तय की गई। कानपुर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता मुख्य अतिथि होंगे, जहाँ वैश्य समाज के बुजुर्गों और समाजसेवियों को सम्मानित किया जाएगा। सभी से इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।1
- औरैया के गायत्री नगर में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। श्रद्धालुओं के भजन-कीर्तन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा, जिसने वातावरण में अद्भुत ऊर्जा भर दी। कथा व्यास सतीश जी महाराज ने भागवत कथा का महत्व बताया।1
- संदलपुर में वाहन ओवरटेक को लेकर कार और बाइक सवारों में मारपीट, बीच सड़क पर हुआ हंगामा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल संदलपुर कस्बे में सोमवार शाम करीब 5 बजे कार सवार युवकों और बाइक सवारों के बीच वाहन ओवरटेक करने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी गाली-गलौज में बदल गई और कुछ ही देर में दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि बलियापुर गांव के कुछ युवक कार से सिकंदरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान संदलपुर चौकी के पास एक बाइक सवार से ओवरटेक को लेकर विवाद हो गया। पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जिसके बाद मामला बढ़कर मारपीट तक पहुंच गया। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कराया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं संदलपुर चौकी प्रभारी संजय दत्त वर्मा ने बताया कि मामले में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1
- डेरापुर ब्लॉक परिसर में सोमवार दोपहर करीब दो बजे भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत में किसानों का गुस्सा खुलकर सामने आया। पंचायत की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश कमल ने की। इस दौरान किसानों ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को लेकर खंड विकास अधिकारी संजू सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द समाधान की मांग की। पंचायत में सबसे ज्यादा मुद्दा आवारा पशुओं से बर्बाद हो रही फसलों का छाया रहा। किसानों ने कहा कि टिड़वा, रेसी, बहरी और उमरी समेत कई गांवों में रात-दिन फसल बचाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने प्रशासन से अभियान चलाकर आवारा पशुओं को पकड़कर गोशालाओं में सुरक्षित रखने की मांग की। ओलावृष्टि से हुए नुकसान का मुद्दा भी जोरशोर से उठाया गया। किसानों ने प्रभावित परिवारों को शीघ्र और पर्याप्त मुआवजा देने की मांग करते हुए कहा कि राहत में देरी से किसानों की आर्थिक स्थिति और बिगड़ रही है। पंचायत में पेयजल संकट भी प्रमुख मुद्दा रहा। किसानों ने बताया कि हर घर जल योजना के तहत टिड़वा और डुंडेली सहित कई गांवों में जलापूर्ति लंबे समय से ठप है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द पानी की व्यवस्था बहाल नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया1
- दिल्ली पुलिस ने ऑपरेशन “GANG BUST” के तहत करोल बाग फायरिंग केस के दो वांछित शूटरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। इस दौरान एक इंस्पेक्टर की बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोली लगी, जिससे उनकी जान बच गई। पुलिस ने बदमाशों के पास से हथियार और चोरी की स्कूटी बरामद की है।1
- *Breaking इटावा- भोगनीपुर नहर में डूबी किशोरी का शव बरामद…* *इटावा- भोगनीपुर नहर में डूबी किशोरी का शव बरामद…* *15 वर्षीय उपासना शुक्रवार से थी लापता, सहेलियों संग नहर में नहाते समय डूब गई थी किशोरी, ग्रामीण ने तीन लड़कियों की बचाई थी जान, SDRF टीम ने रविवार सुबह चलाया सर्च ऑपरेशन, पुल से करीब 200 मीटर दूर मिला शव, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, थाना लवेदी क्षेत्र के धर्मपुरा गांव की घटना…!!*1
- पुखरायां के डॉक्टर जयनीत कटियार के खिलाफ वायरल वीडियो निकला षड्यंत्र! महिला ने खुद सामने आकर बताया कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया। Kanpur dehat पुखरायां के डॉक्टर जयनीत कटियार को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का मामलाछवि धूमिल और आर्थिक लाभ पाने के लिए रचा गया था षड्यंत्र - आरोप महिला का बयान गुमराह पूर्वक वायरल करने का आरोप महिला ने कहा- उनके बयान को भ्रमित कर पेश किया गया रिपोर्ट और बातचीत को गलत तरीके से दिखाकर डॉक्टर की छवि खराब की गई महिला ने कहा- बच्चे न होने को लेकर इलाज चल रहा था,कई सालों से नही बच्चे इमोशनल होने पर बहकावे में कह दिया - महिला वसूली और दबाव बनाने की नीयत से अफवाह फैलाने का आरोप डॉक्टर जयनीत कटियार पेशे डॉक्टर हैं,उनके खिलाफ षड्यंत्र रचे जाने की बात कही गई महिला ने वायरल वीडियो आगे शेयर न करने की अपील की कहा- गलत तरीके से वीडियो फैलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी बाईट - अजरा ( महिला ) बाईट - ताबसुम ( महिला )3