logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अंबेडकर जयंती पर गजरौला में विधानसभा स्तरीय संगोष्ठी,  विधायक राजीव तरारा ने संविधान के मूल्यों पर दिलाई गई शपथ अमरोहा/गजरौला में भारत रत्न भीमराव अंबेडकर की जयंती के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, द्वारा गजरौला विधानसभा क्षेत्र के ग्रैंड प्लाजा में भव्य विधानसभा स्तरीय “अंबेडकर सम्मान विचार संगोष्ठी” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धनोरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजीव तरारा मौजूद रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के विचारों और उनके योगदान को नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी। साथ ही सभी उपस्थित लोगों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई, जिससे संविधान के मूल्यों और आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई गई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक राजीव तरारा ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने भारतीय संविधान के माध्यम से देश को समानता, न्याय और अधिकारों की मजबूत नींव दी। उन्होंने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समतामूलक और सशक्त भारत के निर्माण में योगदान देना चाहिए।विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है।जिलाध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी ने कहा कि बाबा साहब का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने शिक्षा, संगठन और संघर्ष के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संदेश दिया। भारतीय जनता पार्टी उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रेम सिंह सैनी, राजीव चौहान, जिला उपाध्यक्ष सतवीर सिंह जाटव, पूर्व विधायक तोताराम सिंह, जिला मंत्री राजीव अग्रवाल, जगत सिंह सैनी, मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंह पाल, रोहित आर्य, कपिल भड़ाना, सोम प्रकाश, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष राम रतन सिंह, हरचरण प्रधान, सुशील मौर्य, पूर्व प्रधान पवन, चरण सिंह प्रधान, विक्रम वासीपुर प्रधान, मंडल महामंत्री अशोक जाटव, महक पाल प्रधान, प्रेमपाल प्रधान, भजन सिंह प्रधान, आकाश बहादुर, विनोद प्रधान, नरेंद्र धनौरा, प्रिंस जाटव, नरेंद्र कटारिया, अंकित सैनी, धर्मवीर प्रधान, सोनू सलेमपुर सहित जिला व मंडल पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया गया।

4 hrs ago
user_Kapil kumar
Kapil kumar
Local News Reporter अमरोहा (खास), अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

अंबेडकर जयंती पर गजरौला में विधानसभा स्तरीय संगोष्ठी,  विधायक राजीव तरारा ने संविधान के मूल्यों पर दिलाई गई शपथ अमरोहा/गजरौला में भारत रत्न भीमराव अंबेडकर की जयंती के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, द्वारा गजरौला विधानसभा क्षेत्र के ग्रैंड प्लाजा में भव्य विधानसभा स्तरीय “अंबेडकर सम्मान विचार संगोष्ठी” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धनोरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजीव तरारा मौजूद रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के विचारों और उनके योगदान को नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी। साथ ही सभी उपस्थित लोगों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई, जिससे संविधान के मूल्यों और आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई गई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक राजीव तरारा ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने भारतीय संविधान के माध्यम से देश को समानता, न्याय और अधिकारों की मजबूत नींव दी। उन्होंने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समतामूलक और सशक्त भारत के निर्माण में योगदान देना चाहिए।विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है।जिलाध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी ने कहा कि बाबा साहब का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने शिक्षा, संगठन और संघर्ष के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संदेश दिया। भारतीय जनता पार्टी उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रेम सिंह सैनी, राजीव चौहान, जिला उपाध्यक्ष सतवीर सिंह जाटव, पूर्व विधायक तोताराम सिंह, जिला मंत्री राजीव अग्रवाल, जगत सिंह सैनी, मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंह पाल, रोहित आर्य, कपिल भड़ाना, सोम प्रकाश, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष राम रतन सिंह, हरचरण प्रधान, सुशील मौर्य, पूर्व प्रधान पवन, चरण सिंह प्रधान, विक्रम वासीपुर प्रधान, मंडल महामंत्री अशोक जाटव, महक पाल प्रधान, प्रेमपाल प्रधान, भजन सिंह प्रधान, आकाश बहादुर, विनोद प्रधान, नरेंद्र धनौरा, प्रिंस जाटव, नरेंद्र कटारिया, अंकित सैनी, धर्मवीर प्रधान, सोनू सलेमपुर सहित जिला व मंडल पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया गया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Gulfam Saifi prees repotar
    3
    Post by Gulfam Saifi prees repotar
    user_Gulfam Saifi prees repotar
    Gulfam Saifi prees repotar
    गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • MLA कमाल अख्तर पहुचें सड़क उद्घाटन में उन्होंने मीडिया के सवालों पर क्या कहा?
    1
    MLA कमाल अख्तर पहुचें सड़क उद्घाटन में उन्होंने मीडिया के सवालों पर क्या कहा?
    user_JAI HIND MEDIA
    JAI HIND MEDIA
    Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • क्या आपको यह बात सही लगी
    1
    क्या आपको यह बात सही लगी
    user_Harveer Yadav
    Harveer Yadav
    Farmer Sambhal, Uttar Pradesh•
    15 hrs ago
  • *उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड/राजस्थान/कर्नाटक/मध्य प्रदेश/छत्तीसगढ़/बिहार/गुजरात/हरियाणा और दिल्ली* *की अब तक की खबरें देखिए हमारे तेज इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल के इस मॉर्निंग बुलेटिन में,जुड़े रहे हमारे चैनल तेज इंडिया लाइव न्यूज़ के साथ* *अपने आसपास की ऐसी ही छोटी बड़ी खबरें पाने के लिए हमारे चैनल को अभी सब्सक्राइब करें, और अब आपका पसंदीदा चैनल आगया है:- sky tv channel no:-185, City den Plus channel no,:-779 or jio hot flex ch no-349 पर 24*7 लाइव और जल्द आ रहा है आके अपने टीवी पर फ्री डिश, जिओ टीवी,एमएक्स प्लेयर भी* *पूरे _देश में कहीं से भी अनुभवी युवक युवतियां हमारे चैनल से जुड़ने के लिए जल्द संपर्क_* *प्रधान संपादक/डायरेक्टर मोहित कुमार* *संपर्क सूत्र:-* *9557903552*
    1
    *उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड/राजस्थान/कर्नाटक/मध्य प्रदेश/छत्तीसगढ़/बिहार/गुजरात/हरियाणा और दिल्ली* *की अब तक की खबरें देखिए हमारे तेज इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल के इस मॉर्निंग बुलेटिन में,जुड़े रहे हमारे चैनल तेज इंडिया लाइव न्यूज़ के साथ* *अपने आसपास की ऐसी ही छोटी बड़ी खबरें पाने के लिए हमारे चैनल को अभी सब्सक्राइब करें, और अब आपका पसंदीदा चैनल आगया है:- sky tv channel no:-185, City den Plus channel no,:-779 or jio hot flex ch no-349 पर 24*7 लाइव और जल्द आ रहा है आके अपने टीवी पर फ्री डिश, जिओ टीवी,एमएक्स प्लेयर भी* 
*पूरे _देश में कहीं से भी अनुभवी युवक युवतियां हमारे चैनल से जुड़ने के लिए जल्द संपर्क_*
*प्रधान संपादक/डायरेक्टर मोहित कुमार* *संपर्क सूत्र:-* *9557903552*
    user_Mohit Kumar
    Mohit Kumar
    चांदपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • हापुड़ जनपद गढ़मुक्तेश्वर के गांव आठसैनी में आज भारतीय किसान यूनियन (भगत सिंह) द्वारा संगठन विस्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों किसानों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण कर अपनी एकजुटता का परिचय दिया। इस मौके पर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला और किसानों ने अपने अधिकारों के लिए संघर्ष का संकल्प लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और किसानों पर हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ एक सशक्त आवाज उठाना बताया गया। इस दौरान संस्थापक नितिन भाटी ने साफ शब्दों में कहा कि किसी भी कीमत पर किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और संगठन हर हाल में किसानों के हक की लड़ाई लड़ेगा। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन भाटी ने कहा कि अब समय आ गया है जब किसान और मजदूर केवल भाषणों तक सीमित न रहें, बल्कि अपने अधिकारों के लिए जमीन पर उतरकर मजबूती से संघर्ष करें। उन्होंने कहा कि संगठन परिवर्तन की दिशा में लगातार काम कर रहा है और आने वाले समय में इसका प्रभाव और व्यापक होगा। राष्ट्रीय सलाहकार शिवम उपाध्याय ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे इस आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और संगठन से जुड़कर किसानों की आवाज को बुलंद करें। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही इस लड़ाई को नई दिशा दे सकती है। इस दौरान जिला अध्यक्ष हापुड़ अहमद की, आबिद अली समेत सैकड़ों किसान और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम ने साफ संकेत दे दिया है कि आने वाले समय में किसान यूनियन अपनी ताकत को और मजबूती से मैदान में उतारने की तैयारी में है।
    1
    हापुड़ जनपद गढ़मुक्तेश्वर के गांव आठसैनी में आज भारतीय किसान यूनियन (भगत सिंह) द्वारा संगठन विस्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों किसानों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण कर अपनी एकजुटता का परिचय दिया। इस मौके पर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला और किसानों ने अपने अधिकारों के लिए संघर्ष का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और किसानों पर हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ एक सशक्त आवाज उठाना बताया गया। इस दौरान संस्थापक नितिन भाटी ने साफ शब्दों में कहा कि किसी भी कीमत पर किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और संगठन हर हाल में किसानों के हक की लड़ाई लड़ेगा।
वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन भाटी ने कहा कि अब समय आ गया है जब किसान और मजदूर केवल भाषणों तक सीमित न रहें, बल्कि अपने अधिकारों के लिए जमीन पर उतरकर मजबूती से संघर्ष करें। उन्होंने कहा कि संगठन परिवर्तन की दिशा में लगातार काम कर रहा है और आने वाले समय में इसका प्रभाव और व्यापक होगा।
राष्ट्रीय सलाहकार शिवम उपाध्याय ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे इस आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और संगठन से जुड़कर किसानों की आवाज को बुलंद करें। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही इस लड़ाई को नई दिशा दे सकती है।
इस दौरान जिला अध्यक्ष हापुड़ अहमद की, आबिद अली समेत सैकड़ों किसान और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम ने साफ संकेत दे दिया है कि आने वाले समय में किसान यूनियन अपनी ताकत को और मजबूती से मैदान में उतारने की तैयारी में है।
    user_Dayanand Kumar journalist
    Dayanand Kumar journalist
    Local News Reporter गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • स्योहारा: बिजनौर में स्मार्ट मीटर के खिलाफ सड़कों पर उतरीं महिलाएं, बिजली घर पर जमकर हंगामा
    1
    स्योहारा: बिजनौर में स्मार्ट मीटर के खिलाफ सड़कों पर उतरीं महिलाएं, बिजली घर पर जमकर हंगामा
    user_Focus Aap Tak News Chanel
    Focus Aap Tak News Chanel
    धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • अमरोहा जनपद में राष्ट्रीय लोक दल के जिला अध्यक्ष सचिन चौधरी के आवास पर पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने पत्रकार वार्ता के दौरान कई अहम मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। नोएडा में मजदूरों के प्रदर्शन को लेकर उन्होंने साफ कहा कि यह पूरा मामला ठेकेदारों की बदमाशी का नतीजा है। उनका आरोप था कि ठेकेदार मजदूरों का शोषण करते थे, उन्हें कम भुगतान किया जाता था जबकि खुद ज्यादा पैसा लेते थे, इसी कारण मजदूरों को सड़क पर उतरना पड़ा। त्रिलोक त्यागी ने कहा कि मजदूरों की मांगें जायज थीं और सरकार द्वारा उन्हें पूरा किया जाना सही कदम है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय लोक दल हमेशा मजदूरों के साथ खड़ा है, ठेकेदारी प्रथा के साथ नहीं। इसके साथ ही उन्होंने एनडीए गठबंधन में शामिल होने के बाद पार्टी के बढ़ते प्रभाव का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि गन्ने के दाम बढ़ाने को लेकर पार्टी लंबे समय से आंदोलन कर रही थी और इस मुद्दे को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने रखा गया। त्यागी के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने गन्ने के दाम में बढ़ोतरी का निर्णय लिया, जिसके लिए उन्होंने आभार व्यक्त किया। पत्रकार वार्ता में उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय लोक दल पहले की तरह आज भी किसानों के साथ मजबूती से खड़ा है और उनके हितों के लिए लगातार संघर्ष करता रहेगा। बाइट त्रिलोक त्यागी राष्ट्रीय महासचिव राष्ट्रीय लोकदल
    2
    अमरोहा जनपद में राष्ट्रीय लोक दल के जिला अध्यक्ष सचिन चौधरी के आवास पर पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने पत्रकार वार्ता के दौरान कई अहम मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। नोएडा में मजदूरों के प्रदर्शन को लेकर उन्होंने साफ कहा कि यह पूरा मामला ठेकेदारों की बदमाशी का नतीजा है। उनका आरोप था कि ठेकेदार मजदूरों का शोषण करते थे, उन्हें कम भुगतान किया जाता था जबकि खुद ज्यादा पैसा लेते थे, इसी कारण मजदूरों को सड़क पर उतरना पड़ा।
त्रिलोक त्यागी ने कहा कि मजदूरों की मांगें जायज थीं और सरकार द्वारा उन्हें पूरा किया जाना सही कदम है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय लोक दल हमेशा मजदूरों के साथ खड़ा है, ठेकेदारी प्रथा के साथ नहीं। इसके साथ ही उन्होंने एनडीए गठबंधन में शामिल होने के बाद पार्टी के बढ़ते प्रभाव का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि गन्ने के दाम बढ़ाने को लेकर पार्टी लंबे समय से आंदोलन कर रही थी और इस मुद्दे को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने रखा गया। त्यागी के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने गन्ने के दाम में बढ़ोतरी का निर्णय लिया, जिसके लिए उन्होंने आभार व्यक्त किया। पत्रकार वार्ता में उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय लोक दल पहले की तरह आज भी किसानों के साथ मजबूती से खड़ा है और उनके हितों के लिए लगातार संघर्ष करता रहेगा।
बाइट त्रिलोक त्यागी राष्ट्रीय महासचिव राष्ट्रीय लोकदल
    user_Kapil kumar
    Kapil kumar
    Local News Reporter अमरोहा (खास), अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by Gulfam Saifi prees repotar
    2
    Post by Gulfam Saifi prees repotar
    user_Gulfam Saifi prees repotar
    Gulfam Saifi prees repotar
    गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • ऐसे आदमी को फांसी भी कम है जिसमें अनसानियत नाम की चीज नहीं है इसको बही की जनता ने पीट कर मर डाला क्या बह की जनता ने सही किया
    1
    ऐसे आदमी को फांसी भी कम है जिसमें अनसानियत नाम की चीज नहीं है इसको बही की जनता ने पीट कर मर डाला क्या बह की जनता ने सही किया
    user_Harveer Yadav
    Harveer Yadav
    Farmer Sambhal, Uttar Pradesh•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.