Shuru
Apke Nagar Ki App…
नेहा सिंह राठौड़ का नया लोकगीत तेज़ी से वायरल हो रहा है। नीट प्रदर्शन पर बने इस 'नीट प्रोटेक्ट सॉन्ग' के ज़रिए "धर्मेंद्र प्रधान से जवाब माँगिला..." कहते हुए धर्मेंद्र प्रधान से सीधा जवाब माँगा गया है।
EN Daily National
नेहा सिंह राठौड़ का नया लोकगीत तेज़ी से वायरल हो रहा है। नीट प्रदर्शन पर बने इस 'नीट प्रोटेक्ट सॉन्ग' के ज़रिए "धर्मेंद्र प्रधान से जवाब माँगिला..." कहते हुए धर्मेंद्र प्रधान से सीधा जवाब माँगा गया है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- GEN-Z के आंदोलन के बीच देर रात एक वीडियो जारी किया गया है, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है। इस आंदोलन के प्रभाव से प्रधानमंत्री मोदी संबोधन में 'मित्रों' शब्द की जगह 'फ्रेंड' पर आ गए हैं। देर रात जारी हुआ यह वीडियो लगातार सुर्खियां बटोर रहा है।1
- उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित बाढ़ खंड कार्यालय में अधिशासी अभियंता विपिन सिंह के साथ मारपीट करने और उन पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। यह पूरी घटना गुरुवार दोपहर करीब एक बजे की बताई जा रही है, जो दफ्तर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में काला हेलमेट पहने एक युवक अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर अधिशासी अभियंता पर थप्पड़ों की बरसात करता दिखाई दे रहा है। इस मामले में पीड़ित अधिशासी अभियंता ने अपने ही कार्यालय के एक क्लर्क पर हमला करवाने का आरोप लगाया है। वारदात की सूचना मिलते ही कैंट पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।1
- सोनम वांगचुक ने 26 दिनों से चल रहा अपना अनशन समाप्त कर दिया है। अनशन खत्म करने के बाद उन्होंने अपना पहला बयान जारी किया है और इसके साथ ही NEET पेपर लीक मामले को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है।1
- सांसद रवि किशन ने एक बड़ा बयान देते हुए जात के नाम पर वोट मांगने वालों पर सीधा निशाना साधा है। उन्होंने कहा, "दो महीना में सब लुटेरा निकलेहीं!, जात के नाम पे मंगहीं वोट..."। अपने इस बयान में उन्होंने आरोप लगाया कि लोग जात-पात का सहारा लेकर वोट मांगते हैं, लेकिन महज दो महीने के भीतर ही सब लुटेरे साबित होते हैं।1
- उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित नेपाल क्लब के सर्वोदय हॉल में एक भव्य साड़ी कैटवॉक शो का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारतीय नारी की पहचान, गरिमा, सौंदर्य और व्यक्तित्व की प्रतीक साड़ी के महत्व को प्रस्तुत करना था। इस पूरे आयोजन का नेतृत्व संस्था की अध्यक्षा डॉ. दिशा चौधरी और सचिव सोनी राय ने मिलकर किया। शो में कई आकर्षक दौर आयोजित किए गए, जिनमें स्टेट्स राउंड, एलीगेंस एवं ग्लैमर राउंड, तीन पीढ़ियों का संयुक्त राउंड और भारत की विभिन्न पारंपरिक साड़ियों का प्रदर्शन शामिल रहा। इसके अलावा संस्था की पूर्व अध्यक्षों ने अपनी साड़ी से जुड़ी विशेष स्मृतियों को भी साझा किया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य महिला परिषद की उपाध्यक्ष और पूर्व महापौर चारू चौधरी के साथ-साथ संस्था की पूर्व अध्यक्षाएँ सुधा मोदी, नसरीन, शाहला, सरिता, उषा, डॉ. शालिनी और अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की भव्यता और सुंदर प्रस्तुति की सभी उपस्थित लोगों ने सराहना की और इस सफल आयोजन के लिए आयोजक टीम, डॉ. दिशा चौधरी और सोनी राय को बधाई दी।1
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर वासियों को बड़ी सौगात देते हुए शहर के पहले सिक्स लेन फ्लाई ओवर का लोकार्पण कर दिया है। लगभग 429 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया यह सिक्स लेन फ्लाई ओवर 2.6 किलोमीटर लंबा है। इसके अलावा सीएम योगी आदित्यनाथ ने देवरिया बाईपास फ्लाई ओवर का भी लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने गोरखपुर के लिए कुल 995 करोड़ रुपये की 14 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया है।1
- मुख्यमंत्री योगी गोरखपुर पहुंचे हैं, जहां उन्होंने क्षेत्र के लिए विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया।1
- सांसद रवि किशन ने कहा है कि उन्होंने अपने जन्मदिन के अवसर पर आमंत्रित किया था, लेकिन वे नहीं आए।1