Shuru
Apke Nagar Ki App…
चतरा जिला सिमरिया विधानसभा क्षेत्र विधायक उज्जवल कुमार ने सांसद नितिन नबीन जी से मुलाकात कर संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया । आज भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय कार्यालय नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद नितिन नबीन जी से मुलाकात कर संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया । इस अवसर पर उन्हें माँ भद्रकाली की पावन प्रतिमा एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर माँ भद्रकाली मंदिर, इटखोरी पधारकर माँ के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने हेतु सादर आमंत्रित किया।
Aakash Kumar paswan
चतरा जिला सिमरिया विधानसभा क्षेत्र विधायक उज्जवल कुमार ने सांसद नितिन नबीन जी से मुलाकात कर संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया । आज भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय कार्यालय नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद नितिन नबीन जी से मुलाकात कर संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया । इस अवसर पर उन्हें माँ भद्रकाली की पावन प्रतिमा एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर माँ भद्रकाली मंदिर, इटखोरी पधारकर माँ के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने हेतु सादर आमंत्रित किया।
More news from Hazaribagh and nearby areas
- *आरोग्यम अस्पताल में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर,130 से अधिक लोगों ने कराई आंखों की जांच* *विशेषज्ञ चिकित्सक ने मरीजों की जांच कर दी आवश्यक सलाह, समय पर नेत्र जांच कराने के प्रति किया जागरूक* *स्वास्थ्य सेवाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उद्देश्य : हर्ष अजमेरा* *नियमित जांच से समय रहते बीमारी की पहचान संभव : जया सिंह* हजारीबाग आरोग्यम अस्पताल परिसर में शनिवार को निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चले शिविर में 130 से अधिक लोगों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई। शिविर का उद्देश्य लोगों को नेत्र संबंधी समस्याओं की समय रहते पहचान और उचित उपचार के प्रति जागरूक करना रहा। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. विवेक कुमार ने मरीजों की विस्तृत जांच की। इस दौरान मोतियाबिंद, नजर कमजोर होना, आंखों में जलन एवं दर्द, पानी आना, खुजली, लालपन, धुंधला दिखाई देना तथा चश्मे के नंबर में बदलाव जैसी समस्याओं की जांच की गई। मरीजों को उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श और आगे के उपचार की जानकारी भी दी गई। आज की बदलती जीवनशैली में मोबाइल, कंप्यूटर और अन्य डिजिटल उपकरणों के बढ़ते इस्तेमाल के कारण आंखों पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर विशेषज्ञ लगातार जागरूकता की आवश्यकता पर जोर देते हैं। वहीं उम्र बढ़ने के साथ आंखों से जुड़ी समस्याओं की संभावना भी बढ़ती है। ऐसे में नियमित अंतराल पर नेत्र जांच कराना जरूरी है, ताकि किसी भी समस्या की पहचान शुरुआती स्तर पर की जा सके। आरोग्यम अस्पताल के निर्देशक हर्ष अजमेरा ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सेवा केवल उपचार तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि लोगों को बीमारी से बचाव और समय पर जांच के प्रति जागरूक करना भी जरूरी है। निःशुल्क नेत्र जांच शिविर के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक विशेषज्ञ चिकित्सकीय सलाह पहुंचाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी जनहित से जुड़े ऐसे स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अस्पताल के प्रशासक जया सिंह ने कहा कि आंखों से संबंधित छोटी-सी परेशानी को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। नियमित जांच से नेत्र संबंधी बीमारी की समय रहते पहचान की जा सकती है और उचित उपचार शुरू किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि शिविर में लोगों की उत्साहजनक भागीदारी से अस्पताल प्रबंधन का उद्देश्य सफल हुआ है। आरोग्यम अस्पताल आगे भी जरूरत के अनुसार इस तरह के स्वास्थ्य शिविर आयोजित करता रहेगा।4
- परीक्षाओं में धांधली एवं अनियमितताओं के विरोध में भाजपा ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन हजारीबाग | झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार के लगभग सात वर्षों के कार्यकाल के दौरान आयोजित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में सामने आई कथित अनियमितताओं, पेपर लीक, अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ हुए खिलवाड़ के विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी, हजारीबाग के प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राज्यपाल के नाम उपायुक्त हजारीबाग को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि राज्य में जेपीएससी, जेएसएससी-सीजीएल, उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा सहित अनेक प्रतियोगी परीक्षाओं में गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। बार-बार पेपर लीक, परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता का अभाव तथा कथित रूप से सीटों की खरीद-फरोख्त जैसी घटनाओं ने लाखों युवाओं का विश्वास तोड़ा है। इससे मेहनत करने वाले अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है और राज्य की भर्ती व्यवस्था की विश्वसनीयता पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े हुए हैं। भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राज्यपाल से इन सभी मामलों की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने, दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा भविष्य में भर्ती परीक्षाओं को पूर्णतः पारदर्शी, निष्पक्ष और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया। साथ ही राज्य के युवाओं के हितों की रक्षा करते हुए उन्हें न्याय दिलाने की मांग भी की गई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे और युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष कुणाल दुबे जी ने किया। मुख्य रूप से कार्यक्रम में प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक यादव, जिला मंत्री इंद्र नारायण कुशवाहा, रेणुका साहू, कार्यालय मंत्री विवेक सिंह, एसी मोर्चा जिला अध्यक्ष महेंद्र बिहारी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राजकरण पांडेय, जिला मंत्री निरंजन मेहता, अनिल मेहता, मंडल अध्यक्ष कुलदीप कृष्णा तरुण कसेरा, राजेश चंद्रवंशी, राजेश यादव, विकास गुप्ता, राजेश ठाकुर, विनोद ओझा, चंदन सिहं, कटकमसांडी पश्चिमी विधायक प्रतिनिधि सुमन राय, दारू प्रखंड विधायक प्रतिनिधि दिलीप साहू, गोविन्द यादव, दीपक मेहता, विकास गुप्ता, शशांक शेखर, बालकिशन कुमार राजेंद्र चंद्रवंशी, राकेश राय, दीपक प्रजापति, नरेश साहू, कामेश्वर रविदास, बिरजू रवि, दिलीप कुमार सहित भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित करते हुए राज्य के युवाओं के भविष्य की रक्षा के लिए शीघ्र एवं प्रभावी हस्तक्षेप की मांग की।1
- Hazaribagh Mein Geet ka Swagat purushon Aur bacchon Ka budho ka aayojan hua geet mein report by Shabnam ara1
- जेपीएससी जेएसएससी पेपर लीक मामले को लेकर मनोज यादव का बड़ा बयान जेपीएससी जेएसएससी पेपर लीक मामले को लेकर JLKM नेता का बड़ा बयान, डर पैदा करना होगा डर...1
- सारले पंचायत सचिवालय का भव्य उद्घाटन एवं विभिन्न योजनाओं का किया गया प्रखंड क्षेत्र में शिलान्यास। बुढ़मू के विभिन्न स्कूल की चारदीवारी निर्माण कार्य का शिलान्यास शनिवार को डीएमएफटी निधि से संपन्न हुआ। शिलान्यास समारोह में कांके के विधायक श्री सुरेश बैठा और सांसद प्रतिनिधि श्री अर्जुन राम विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसी अवसर पर सारले पंचायत सचिवालय का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन भी किया गया। दोनों परियोजनाओं का लोकहित और शिक्षा-सुविधा में सुधार के लिए महत्व बताया गया। वहीं दूसरी ओर बुढ़मू प्रखंड के चैनगड़ा पंचायत स्थित राजकीय मध्य विद्यालय गेसवे में विद्यालय की चारदीवारी एवं शौचालय निर्माण कार्य का शिलान्यास सांसद सह केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री श्री संजय सेठ और विधायक श्री सुरेश बैठा के संयुक्त रूप से किया गया। जिला परिषद सदस्य मनोज वाजपेई, मंडल भाजपा अध्यक्ष संतोष यादव, प्रमुख सतनारायण मुंडा, मुखिया देवंती देवी, उप प्रमुख हरदेव साहू के साथ स्थानीय नेता तपेश्वर मिश्रा, उत्पल सहदेव, कमल मोदी, रामकुमार दुबे और संजय पटेल समेत कई गणमान्यजन एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- आरोग्यम अस्पताल में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर,130 से अधिक लोगों ने कराई आंखों की जांच विशेषज्ञ चिकित्सक ने मरीजों की जांच कर दी आवश्यक सलाह, समय पर नेत्र जांच कराने के प्रति किया जागरूक स्वास्थ्य सेवाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उद्देश्य : हर्ष अजमेरा नियमित जांच से समय रहते बीमारी की पहचान संभव : जया सिंह हजारीबाग | आरोग्यम अस्पताल परिसर में शनिवार को निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चले शिविर में 130 से अधिक लोगों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई। शिविर का उद्देश्य लोगों को नेत्र संबंधी समस्याओं की समय रहते पहचान और उचित उपचार के प्रति जागरूक करना रहा। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. विवेक कुमार ने मरीजों की विस्तृत जांच की। इस दौरान मोतियाबिंद, नजर कमजोर होना, आंखों में जलन एवं दर्द, पानी आना, खुजली, लालपन, धुंधला दिखाई देना तथा चश्मे के नंबर में बदलाव जैसी समस्याओं की जांच की गई। मरीजों को उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श और आगे के उपचार की जानकारी भी दी गई। आज की बदलती जीवनशैली में मोबाइल, कंप्यूटर और अन्य डिजिटल उपकरणों के बढ़ते इस्तेमाल के कारण आंखों पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर विशेषज्ञ लगातार जागरूकता की आवश्यकता पर जोर देते हैं। वहीं उम्र बढ़ने के साथ आंखों से जुड़ी समस्याओं की संभावना भी बढ़ती है। ऐसे में नियमित अंतराल पर नेत्र जांच कराना जरूरी है, ताकि किसी भी समस्या की पहचान शुरुआती स्तर पर की जा सके। आरोग्यम अस्पताल के निर्देशक हर्ष अजमेरा ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सेवा केवल उपचार तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि लोगों को बीमारी से बचाव और समय पर जांच के प्रति जागरूक करना भी जरूरी है। निःशुल्क नेत्र जांच शिविर के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक विशेषज्ञ चिकित्सकीय सलाह पहुंचाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी जनहित से जुड़े ऐसे स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अस्पताल के प्रशासक जया सिंह ने कहा कि आंखों से संबंधित छोटी-सी परेशानी को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। नियमित जांच से नेत्र संबंधी बीमारी की समय रहते पहचान की जा सकती है और उचित उपचार शुरू किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि शिविर में लोगों की उत्साहजनक भागीदारी से अस्पताल प्रबंधन का उद्देश्य सफल हुआ है। आरोग्यम अस्पताल आगे भी जरूरत के अनुसार इस तरह के स्वास्थ्य शिविर आयोजित करता रहेगा।1
- बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, चौपारण से तीन संदिग्ध अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, चौपारण से तीन संदिग्ध अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार1