Shuru
Apke Nagar Ki App…
अग्रवाल महिला सेवा समिति मिर्जापुर द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन अभिरुचि शिविर बच्चों एवं महिलाओं के बीच आकर्षण का केंद्र बन गया है।
Anil Kumar journalist
अग्रवाल महिला सेवा समिति मिर्जापुर द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन अभिरुचि शिविर बच्चों एवं महिलाओं के बीच आकर्षण का केंद्र बन गया है।
More news from Sawai Madhopur and nearby areas
- राजस्थान विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष रामकेश मीणा ने गंगापुर सिटी में एक गंभीर आरोप लगाया है। मीणा ने कहा कि अगर किसी को असली नक्सलवाद देखना है तो वह पाचना बाँध पर मिलेगा। उन्होंने सीधे तौर पर गृहमंत्री पर कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगाते हुए कड़ी आलोचना की।1
- गुरुवार को पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत का श्री महावीरजी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया। मंत्री कुमावत गांवड़ी मीना में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे। इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमारी जाटव और पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह मीना ने मंत्री को माला पहनाकर गुलदस्ता भेंट किया। इस अवसर पर मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि सरकार जन कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है, और उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुँचाने का आग्रह किया। श्री महावीरजी भाजपा मंडल अध्यक्ष कपलेश शर्मा ने मंत्री को क्षेत्र की समस्याओं और स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली से अवगत कराया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष शिबू राम मीना, जिला कोषाध्यक्ष विभांशु मोदी, अमरसिंह राजपूत, बालाजी मण्डल अध्यक्ष नमोनारायण, मंडल महामंत्री दिगम्बर सिंह, कमल जांगिड़, जगदीश जांगिड़, आशीष चौधरी, विक्रम कांदरोली और हाकिम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।2
- लालसोट में गुरुवार को ईद उल अजहा का त्योहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने कोथून रोड स्थित ईदगाह में नमाज अदा कर शहर में अमन-चैन और भाईचारे की विशेष दुआ मांगी। नमाज संपन्न होने के बाद लोगों ने आपस में गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर मस्जिदों, मोहल्लों और घरों में आकर्षक सजावट की गई, वहीं बाजारों में दिनभर खरीदारी को लेकर खासी रौनक दिखाई दी। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए थानाधिकारी पवन कुमार जाट के नेतृत्व में पुलिस बल भी तैनात रहा।3
- कोटा के रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक रेल कर्मचारी के 10 वर्षीय बेटे का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने मंगलवार को एक नाबालिग को पकड़ा है। मृतक मयंक का शव आधा गायब मिला, जिसमें केवल सिर और पैर ही मौजूद थे, जबकि उसका चेहरा नुकीले पत्थरों से बुरी तरह कुचला हुआ था। शुरुआती आशंका अप्राकृतिक मैथुन की भी जताई जा रही है। मृतक मयंक, रेलवे वर्कशॉप बॉडी रिपेयर शॉप में फिटर के पद पर कार्यरत अमर सिंह मीणा का बेटा था। मयंक सोमवार शाम करीब 5 बजे साइकिल लेकर खेलने घर से निकला था, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने पूरी रात उसकी तलाश की और कहीं पता न चलने पर अमर सिंह ने रेलवे कॉलोनी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने हरकत में आते ही सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें एक 14-15 साल का नाबालिग मयंक को अपने साथ ले जाता दिखाई दिया। पुलिस ने इस नाबालिग का पता लगाया, जो पूनम कॉलोनी लेबर चौराहे के पास रहता है। पूछताछ के लिए थाने लाए जाने पर नाबालिग पहले तो मना करता रहा, लेकिन सख्ती दिखाने पर उसने मयंक की हत्या करने की बात कबूल कर ली और शव सोगरिया के पास झाड़ियों में पड़ा बताया। नाबालिग की निशानदेही पर पुलिस ने मौके से मयंक का शव बरामद किया। शव का आधा हिस्सा गायब था, संभवतः रात भर पड़े रहने से कुत्तों ने उसे नोच खाया था। नाबालिग ने बताया कि मयंक द्वारा 200 रुपये नहीं देने पर उसने पहले उसे बेल्ट से मारा और फिर पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। मयंक की पैंट घुटनों तक उतरी हुई मिलने से अप्राकृतिक मैथुन की आशंका भी जताई जा रही है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। तुरंत पुलिस के आला अधिकारी, फोरेंसिक जांच टीम और खोजी कुत्ते मौके पर पहुंचे। करीब 2 घंटे की जांच के बाद पुलिस ने आधी रात को मयंक के शव को एमबीएस अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया। घटना के विरोध में बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी और समाज बंधु मौके पर एकत्रित हो गए और आधी रात को वर्कशॉप गेट के सामने रेल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने डीआरएम अनिल कालरा और मुख्य कारखाना प्रबंधक सुधीर सरवरिया को मौके पर बुलाने की मांग की। पुलिस की समझाइश के बाद कर्मचारी मुश्किल से शांत हुए। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो बुधवार सुबह जोरदार विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उनकी मांगों में रेलवे की खाली पड़ी जमीन से झाड़ियां साफ कर फेंसिंग कराना और खाली पड़े रेलवे आवासों में अवैध रूप से रह रहे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना शामिल है।1