logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

5 हजार की रिश्वत लेते जिला उद्योग विभाग का बाबू गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ दबोचा ब्यूरो प्रभारी. अजीत कुमार लोकेशन. कुशीनगर 5 हजार की रिश्वत लेते जिला उद्योग विभाग का बाबू गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ दबोचा ब्यूरो प्रभारी. अजीत कुमार लोकेशन. कुशीनगर कुशीनगर। जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन संगठन गोरखपुर की ट्रैप टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र में तैनात कनिष्ठ सहायक (बाबू) शैलेश कुमार कुशवाहा को ₹5 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत स्वीकृत ऋण की सब्सिडी जारी कराने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार अमन कश्यप पुत्र अनिलेश कश्यप, निवासी मंगल बाजार, कप्तानगंज, जनपद कुशीनगर ने एंटी करप्शन संगठन गोरखपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उनकी पत्नी के खाते में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत स्वीकृत 9 लाख रुपये के ऋण पर मिलने वाली सब्सिडी जारी करने के लिए जिला उद्योग विभाग में तैनात कनिष्ठ सहायक शैलेश कुमार कुशवाहा ₹5 हजार रिश्वत की मांग कर रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन संगठन ने पूरे मामले का सत्यापन कराया। शिकायत सही पाए जाने पर ट्रैप टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। शुक्रवार को जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र के कार्यालय में जाल बिछाया गया। दोपहर लगभग 12:25 बजे जैसे ही शिकायतकर्ता अमन कश्यप ने आरोपी कर्मचारी को ₹5 हजार दिए, पहले से मौजूद ट्रैप टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शैलेश कुमार कुशवाहा पुत्र मुन्नी लाल, निवासी शेखपुर पोस्ट कुलगांव, थाना महाराजपुर, जनपद कानपुर नगर के रूप में हुई है। वह वर्तमान में जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र, कुशीनगर में कनिष्ठ सहायक (बाबू) के पद पर कार्यरत था। एंटी करप्शन संगठन के प्रभारी निरीक्षक शिव मनोहर यादव ने बताया कि कुशीनगर के उद्योग विभाग में तैनात कनिष्ठ सहायक के विरुद्ध रिश्वत लेने की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत का सत्यापन कर साक्ष्य जुटाए गए, जिसके आधार पर ट्रैप टीम ने आरोपी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई रविन्द्रनगर धूस थाना में की जा रही है।

5 hrs ago
user_Ajeet kumar gond ऊर्फ भोलू
Ajeet kumar gond ऊर्फ भोलू
Photographer पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

5 हजार की रिश्वत लेते जिला उद्योग विभाग का बाबू गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ दबोचा ब्यूरो प्रभारी. अजीत कुमार लोकेशन. कुशीनगर 5 हजार की रिश्वत लेते जिला उद्योग विभाग का बाबू गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ दबोचा ब्यूरो प्रभारी. अजीत कुमार लोकेशन. कुशीनगर कुशीनगर। जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन संगठन गोरखपुर की ट्रैप टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र में तैनात कनिष्ठ सहायक (बाबू) शैलेश कुमार कुशवाहा को ₹5 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत

स्वीकृत ऋण की सब्सिडी जारी कराने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार अमन कश्यप पुत्र अनिलेश कश्यप, निवासी मंगल बाजार, कप्तानगंज, जनपद कुशीनगर ने एंटी करप्शन संगठन गोरखपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उनकी पत्नी के खाते में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत स्वीकृत 9 लाख रुपये के ऋण पर मिलने वाली सब्सिडी जारी करने के लिए जिला उद्योग विभाग में तैनात कनिष्ठ सहायक शैलेश कुमार कुशवाहा ₹5 हजार रिश्वत की मांग कर रहे हैं। शिकायत मिलने

के बाद एंटी करप्शन संगठन ने पूरे मामले का सत्यापन कराया। शिकायत सही पाए जाने पर ट्रैप टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। शुक्रवार को जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र के कार्यालय में जाल बिछाया गया। दोपहर लगभग 12:25 बजे जैसे ही शिकायतकर्ता अमन कश्यप ने आरोपी कर्मचारी को ₹5 हजार दिए, पहले से मौजूद ट्रैप टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शैलेश कुमार कुशवाहा पुत्र मुन्नी लाल, निवासी शेखपुर पोस्ट कुलगांव, थाना महाराजपुर,

जनपद कानपुर नगर के रूप में हुई है। वह वर्तमान में जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र, कुशीनगर में कनिष्ठ सहायक (बाबू) के पद पर कार्यरत था। एंटी करप्शन संगठन के प्रभारी निरीक्षक शिव मनोहर यादव ने बताया कि कुशीनगर के उद्योग विभाग में तैनात कनिष्ठ सहायक के विरुद्ध रिश्वत लेने की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत का सत्यापन कर साक्ष्य जुटाए गए, जिसके आधार पर ट्रैप टीम ने आरोपी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई रविन्द्रनगर धूस थाना में की जा रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कुशीनगर में रिश्वतखोर बाबू गिरफ्तार, 5 हजार लेते रंगे हाथ दबोचा
    1
    कुशीनगर में रिश्वतखोर बाबू गिरफ्तार, 5 हजार लेते रंगे हाथ दबोचा
    user_MANOJ KUMAR YADAV
    MANOJ KUMAR YADAV
    Video Creator हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • औचक निरीक्षण में बड़ा खुलासा, पढ़ाई गायब... कर्मचारी गहरी नींद में! देवरिया में मुख्य विकास अधिकारी के औचक निरीक्षण में एक संस्कृत महाविद्यालय की बड़ी लापरवाही सामने आई। निरीक्षण के दौरान कर्मचारी कुर्सी पर सोता मिला और महाविद्यालय में पढ़ाई की व्यवस्था भी नहीं मिली। इसके बाद सीडीओ ने जांच के आदेश दे दिए। देवरिया के पांडेयचक स्थित श्री विजय राघव संस्कृत महाविद्यालय का शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में महाविद्यालय की व्यवस्था बेहद खराब मिली। एक कर्मचारी कार्यालय में कुर्सी पर सोता मिला, जबकि परिसर में पढ़ाई का माहौल और आवश्यक संसाधन नहीं मिले।
    1
    औचक निरीक्षण में बड़ा खुलासा, पढ़ाई गायब... कर्मचारी गहरी नींद में!
देवरिया में मुख्य विकास अधिकारी के औचक निरीक्षण में एक संस्कृत महाविद्यालय की बड़ी लापरवाही सामने आई। निरीक्षण के दौरान कर्मचारी कुर्सी पर सोता मिला और महाविद्यालय में पढ़ाई की व्यवस्था भी नहीं मिली। इसके बाद सीडीओ ने जांच के आदेश दे दिए।
देवरिया के पांडेयचक स्थित श्री विजय राघव संस्कृत महाविद्यालय का शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में महाविद्यालय की व्यवस्था बेहद खराब मिली। एक कर्मचारी कार्यालय में कुर्सी पर सोता मिला, जबकि परिसर में पढ़ाई का माहौल और आवश्यक संसाधन नहीं मिले।
    user_Birendra Kumar Reporter
    Birendra Kumar Reporter
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    25 min ago
  • जमीन विवाद में ससुर की हत्या का खुलासा, बहू समेत चार गिरफ्तार चार घंटे में फरेंदा पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा, हत्या में प्रयुक्त सामान भी बरामद महराजगंज, 31 जुलाई। फरेंदा थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव में जमीन के विवाद को लेकर हुई बुजुर्ग की हत्या का पुलिस ने मात्र चार घंटे में खुलासा करते हुए मुख्य अभियुक्ता (बहू) सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल के साथ साक्ष्य मिटाने में इस्तेमाल किए गए वाइपर और पोछा भी बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी (आईपीएस) के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तथा क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा के नेतृत्व में फरेंदा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना फरेंदा पर दर्ज मुकदमा संख्या 210/2026 से संबंधित सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि मुख्य अभियुक्ता अपने ससुर पर जमीन का हिस्सा अपने नाम कराने का दबाव बना रही थी। इसी विवाद के चलते 30 जुलाई को उसने बातचीत के बहाने उन्हें अपने घर बुलाया। वहां पहले उनकी आंखों में मिर्च पाउडर डाला गया, फिर अन्य आरोपियों की मदद से पकड़कर कुदाल के बेंत से हमला किया गया, जिससे उनकी मौत हो गई। जांच में यह भी सामने आया कि वारदात के बाद आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने और साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया। रात के समय शव को घसीटकर गांव के बाहर खाली प्लॉट में फेंक दिया गया। पुलिस ने वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना का सफल अनावरण करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य अभियुक्ता के अलावा रमेश गुप्ता, धनई यादव तथा श्रीकांत चौहान शामिल हैं। पुलिस ने सभी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। फरेंदा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है।
    1
    जमीन विवाद में ससुर की हत्या का खुलासा, बहू समेत चार गिरफ्तार


चार घंटे में फरेंदा पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा, हत्या में प्रयुक्त सामान भी बरामद

महराजगंज, 31 जुलाई। फरेंदा थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव में जमीन के विवाद को लेकर हुई बुजुर्ग की हत्या का पुलिस ने मात्र चार घंटे में खुलासा करते हुए मुख्य अभियुक्ता (बहू) सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल के साथ साक्ष्य मिटाने में इस्तेमाल किए गए वाइपर और पोछा भी बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी (आईपीएस) के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तथा क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा के नेतृत्व में फरेंदा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना फरेंदा पर दर्ज मुकदमा संख्या 210/2026 से संबंधित सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि मुख्य अभियुक्ता अपने ससुर पर जमीन का हिस्सा अपने नाम कराने का दबाव बना रही थी। इसी विवाद के चलते 30 जुलाई को उसने बातचीत के बहाने उन्हें अपने घर बुलाया। वहां पहले उनकी आंखों में मिर्च पाउडर डाला गया, फिर अन्य आरोपियों की मदद से पकड़कर कुदाल के बेंत से हमला किया गया, जिससे उनकी मौत हो गई।
जांच में यह भी सामने आया कि वारदात के बाद आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने और साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया। रात के समय शव को घसीटकर गांव के बाहर खाली प्लॉट में फेंक दिया गया। पुलिस ने वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना का सफल अनावरण करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य अभियुक्ता के अलावा रमेश गुप्ता, धनई यादव तथा श्रीकांत चौहान शामिल हैं। पुलिस ने सभी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
फरेंदा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है।
    user_Rajesh yadav
    Rajesh yadav
    Photographer महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • राम मंदिर चंदा विवाद पर संसद में हंगामा, विपक्ष का प्रदर्शन नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के दौरान आज विपक्षी सांसदों ने अयोध्या के श्रीराम मंदिर में कथित चंदा चोरी के मामले को लेकर संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल सांसदों ने इस मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। विरोध के दौरान कुछ सांसदों ने सांकेतिक प्रदर्शन भी किया और आरोप लगाया कि श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस मामले में जवाबदेही तय होनी चाहिए। इस मुद्दे को लेकर लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही भी हंगामे की भेंट चढ़ी तथा विपक्ष ने सरकार से जवाब मांगा।
    1
    राम मंदिर चंदा विवाद पर संसद में हंगामा, विपक्ष का प्रदर्शन
नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के दौरान आज विपक्षी सांसदों ने अयोध्या के श्रीराम मंदिर में कथित चंदा चोरी के मामले को लेकर संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल सांसदों ने इस मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विरोध के दौरान कुछ सांसदों ने सांकेतिक प्रदर्शन भी किया और आरोप लगाया कि श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस मामले में जवाबदेही तय होनी चाहिए। इस मुद्दे को लेकर लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही भी हंगामे की भेंट चढ़ी तथा विपक्ष ने सरकार से जवाब मांगा।
    user_Birendra Kumar Reporter
    Birendra Kumar Reporter
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    33 min ago
  • फरेंदा में रहस्यमय मौत, परिजनों ने बहू पर लगाया साजिश का आरोप फरेंदा में रहस्यमय मौत, परिजनों ने बहू पर लगाया साजिश का आरोप महराजगंज जिले के फरेंदा थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव में एक अधेड़ व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सच्चा राम गुप्ता के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने जमीन विवाद को लेकर हत्या की आशंका जताई है और बहू पर कथित रूप से साजिश रचने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस ने अभी किसी आरोप की पुष्टि नहीं की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 👉 पूरी खबर जानने के लिए वीडियो को अंत तक देखें।
    1
    फरेंदा में रहस्यमय मौत, परिजनों ने बहू पर लगाया साजिश का आरोप
फरेंदा में रहस्यमय मौत, परिजनों ने बहू पर लगाया साजिश का आरोप
महराजगंज जिले के फरेंदा थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव में एक अधेड़ व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सच्चा राम गुप्ता के रूप में हुई है।
घटना के बाद परिजनों ने जमीन विवाद को लेकर हत्या की आशंका जताई है और बहू पर कथित रूप से साजिश रचने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस ने अभी किसी आरोप की पुष्टि नहीं की है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
👉 पूरी खबर जानने के लिए वीडियो को अंत तक देखें।
    user_S.P.RAWAT
    S.P.RAWAT
    Local News Reporter महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ | महराजगंज 🔴 जमीन विवाद में ससुर की हत्या का खुलासा, बहू समेत 4 गिरफ्तार ब्रेकिंग न्यूज़ | महराजगंज 🔴 जमीन विवाद में ससुर की हत्या का खुलासा, बहू समेत 4 गिरफ्तार फरेंदा के सोनबरसा गांव में बुजुर्ग की सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने महज 4 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक जमीन का हिस्सा अपने नाम कराने को लेकर विवाद था। आरोप है कि बातचीत के बहाने ससुर को घर बुलाया गया, आंखों में मिर्च पाउडर डाला गया और फिर कुदाल के बेंट से हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद शव को गांव के बाहर खाली प्लॉट में फेंकने और सबूत मिटाने का प्रयास किया गया। ✅ बहू समेत 4 आरोपी गिरफ्तार ✅ आलाकत्ल बरामद ✅ वाइपर और पोछा भी बरामद ✅ 4 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा 📍 फरेंदा, महराजगंज Public maharajganj #Maharajganj #Farenda #BreakingNews #MaharajganjNews #CrimeNews #UPNews #Sonbarsa #PoliceAction #MaharajganjPolice #FarendaPolice #CrimeNewsUP #UttarPradeshNews #BreakingNewsHindi
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ | महराजगंज
🔴 जमीन विवाद में ससुर की हत्या का खुलासा, बहू समेत 4 गिरफ्तार
ब्रेकिंग न्यूज़ | महराजगंज
🔴 जमीन विवाद में ससुर की हत्या का खुलासा, बहू समेत 4 गिरफ्तार
फरेंदा के सोनबरसा गांव में बुजुर्ग की सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने महज 4 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक जमीन का हिस्सा अपने नाम कराने को लेकर विवाद था।
आरोप है कि बातचीत के बहाने ससुर को घर बुलाया गया, आंखों में मिर्च पाउडर डाला गया और फिर कुदाल के बेंट से हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद शव को गांव के बाहर खाली प्लॉट में फेंकने और सबूत मिटाने का प्रयास किया गया।
✅ बहू समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
✅ आलाकत्ल बरामद
✅ वाइपर और पोछा भी बरामद
✅ 4 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा
📍 फरेंदा, महराजगंज
Public maharajganj 
#Maharajganj #Farenda #BreakingNews #MaharajganjNews #CrimeNews #UPNews #Sonbarsa #PoliceAction #MaharajganjPolice #FarendaPolice #CrimeNewsUP #UttarPradeshNews #BreakingNewsHindi
    user_PUBLIC MAHARAJGANJ
    PUBLIC MAHARAJGANJ
    महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.