एसपी ट्रैफ़िक निशा यादव ने किया संभावित पार्किंग स्थलों का भ्रमण एसपी ट्रैफ़िक निशा यादव ने किया संभावित पार्किंग स्थलों का भ्रमण लगातार बढ़ रहे वाहनों व जाम की स्थिति से निजात दिलाने हेतु पुलिस ने खोजे विकल्प रानीपुर मोड़,ज्वालापुर एवं शिवालिक नगर क्षेत्र में किया स्थलीय भ्रमण हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देशानुसार आज पुलिस अधीक्षक यातायात निशा यादव द्वारा यातायात/सीपीयू टीम के साथ रानीपुर मोड़, ज्वालापुर मार्केट एवं शिवालिक नगर क्षेत्र का स्थलीय भ्रमण किया गया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में बढ़ते वाहनों एवं जाम की समस्या को देखते हुए दुपहिया एवं चौपहिया छोटे वाहनों की पार्किंग व्यवस्था के लिए संभावित स्थलों का चिन्हीकरण किया गया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रीय लोगों से भी वार्ता कर पार्किंग के उपयुक्त विकल्पों पर चर्चा की गई। यातायात पुलिस द्वारा यह पहल शहर में बढ़ती यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने तथा बाजार क्षेत्रों में लगने वाले जाम की स्थिति से निजात दिलाने के उद्देश्य से की जा रही है। हमारा उद्देश्य शहर में सुगम आवागमन सुनिश्चित करना तथा नागरिकों को बेहतर पार्किंग व्यवस्था उपलब्ध कराना है, जिससे बाजार क्षेत्रों में यातायात दबाव कम किया जा सके।
एसपी ट्रैफ़िक निशा यादव ने किया संभावित पार्किंग स्थलों का भ्रमण एसपी ट्रैफ़िक निशा यादव ने किया संभावित पार्किंग स्थलों का भ्रमण लगातार बढ़ रहे वाहनों व जाम की स्थिति से निजात दिलाने हेतु पुलिस ने खोजे विकल्प रानीपुर मोड़,ज्वालापुर एवं शिवालिक नगर क्षेत्र में किया स्थलीय भ्रमण हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देशानुसार आज पुलिस अधीक्षक यातायात निशा यादव द्वारा यातायात/सीपीयू टीम के साथ रानीपुर मोड़, ज्वालापुर मार्केट एवं शिवालिक नगर क्षेत्र का स्थलीय भ्रमण किया गया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में बढ़ते वाहनों एवं जाम की समस्या को देखते हुए दुपहिया एवं चौपहिया छोटे वाहनों की पार्किंग व्यवस्था के लिए संभावित स्थलों का चिन्हीकरण किया गया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रीय लोगों से भी वार्ता कर पार्किंग के उपयुक्त विकल्पों पर चर्चा की गई। यातायात पुलिस द्वारा यह पहल शहर में बढ़ती यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने तथा बाजार क्षेत्रों में लगने वाले जाम की स्थिति से निजात दिलाने के उद्देश्य से की जा रही है। हमारा उद्देश्य शहर में सुगम आवागमन सुनिश्चित करना तथा नागरिकों को बेहतर पार्किंग व्यवस्था उपलब्ध कराना है, जिससे बाजार क्षेत्रों में यातायात दबाव कम किया जा सके।
- दिनांक 12.04.2026 को कोतवाली लक्सर के भोगपुर स्थित मंदिर में कार्य करने वाले राजवीर की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस टीम व फील्ड यूनिट टीम ने मौके पर मौजूद वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित किए तथा घटनास्थल का मुआयना किया। इस दौरान एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल द्वारा भी मौका मुआयना किया गया। प्रकरण के संबंध में कोतवाली लक्सर पर मु0अ0स0 313/2026 धारा 103(1) बी0एन0एस0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। इसके साथ ही घटनास्थल के पास ही स्थित अन्य मन्दिर से एम्पलीफायर चोरी करने के संबंध में मु0अ0स0- 314/26 धारा 303(2) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया। धार्मिक स्थल पर हत्या व चोरी के इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा CO लक्सर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम कर घटना के अनावरण व अज्ञात आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजने के सुस्पष्ट निर्देश जारी किए गए। पड़ताल में जुटी पुलिस टीम ने बारीकी से सभी सबूतों की पड़ताल करत हुए तकनीकी व मैनुअल पुलिसिंग की मदद से आस-पास के दो मन्दिरो में हुई घटना की कड़ी से कड़ी जोड़कर अलग-अलग क्षेत्र में मुखबिर तंत्र को एक्टिव किया तथा निरंतर प्रयासों के पश्चात दिनांक 14.04.2026 को भागने की फिराक में तैयार घटना के एक संभावित संदिग्ध को दबोचकर उसके कब्जे से हथोड़ी, पेचकस व मन्दिर से चोरी किये इन्वर्टर तथा एम्पलिफायर बरामद किए। *पूछताछ में हकीकत आयी सामने-* पकड़ में आए मेरठ निवासी संदिग्ध से पूछताछ में सामने आया कि वह पेशे पेशे से ड्राईवर है और शराब पीने का आदी है। दिनांक 11.04.26 के आरोपी अपने मुज्जफरनगर स्थित किराये के मकान से काम की तलाश में कनखल में ट्रेवल एजेंट के पास आया और शाम को भोगपुर में शिव मन्दिर के निकट रहने वाली अपनी मौसी के घर पर रुका। रात आरोपी शराब के नशे में चोरी छिपे पेचकस और हथोडा लेकर नजदीकी वाले मन्दिर में पहुंचा जहां मन्दिर का ताला तोड़ने के दौरान मन्दिर के बाहर खाट पर सोया बुजुर्ग जाग गया और चिल्लाकर आरोपी को पकडने लगा। बचने के गरज से आरोपी ने पहले बुजुर्ग व्यक्ति के सिर पर हथोड़े से वार कर उसे गंभीर रुप से घायल किया और फिर पहले मन्दिर के अन्दर से चढावे के करीब 200 रूपये और एक इनवेटर और फिर बगल वाले मन्दिर से एक एम्पलीफाईर चोरी कर ले गया। आरोपी ने ये भी बताया कि वह इसके बाद चोरी किया सामान वही आस-पास छुपाकर वापस चुपचाप अपनी मौसी के घर जा कर सो गया। सुबह जब चारों तरफ पुलिस की गतिविधिया व सतर्कता को दिखी तो वह डर के मारे बिना चोरी के सामान के सुबह मुजफ्फरनगर चला गया। कल वह उक्त सामान को लेने के लिए आज टांडा भागमल क्षेत्र में आया था जहाँ सामान के साथ पुलिस टीम के हत्थे चढ़ गया। बेहद कम समय में वास्तविकता को सामने लाकर ब्लाइन्ड हत्या का खुलासा कर हत्यारोपी को गिरफ्तार करने पर क्षेत्रीय जनता द्वारा एसएसपी नवनीत सिंह व हरिद्वार पुलिस की मेहनती कार्यशैली की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। *पंजीकृत मुकदमें-* 1-मु0अ0सं0-313/26 धारा 103(1)/ 309(6)/317(2) बी0एन0एस0 2-मु0अ0सं0-314/26 धारा 303(2)/ 317(2) बी0एन0एस0 *विवरण आरोपित-* विशाल चौधरी पुत्र परविन्दर कुमार निवासी अलमासपुर गली न0 02 कुंज विहार कालोनी थाना नई मंडी जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश उम्र 25 वर्ष *बरामदगी मु0अ0सं0 313/26-* 1-हत्या में इस्तेमाल हथोड़ी व पेचकस 2-मन्दिर से चोरी इन्वर्टर *बरामदगी मु0अ0सं0 314/26-* मन्दिर से चोरी किये गये एमप्लीफायर *पुलिस टीम-* 1-सीओ लक्सर देवेन्द्र सिंह नेगी 2-प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी 3-व0उ0नि0 नितिन चौहान 4-उ0नि0 यशवीर सिंह नेगी 5- हे0कानि0 रियाज अली 6-हे0कानि0 पंचम प्रकाश 7-हे0कानि0 विनोद कुमार 8-कानि0 गंगा सिंह 9-कानि0 ध्वजवीर सिंह 10- कानि0 वसीम SOG1
- हरिद्वार से विकास पाल की रिपोर्ट, खबर हरिद्वार के ग्राम रावली महदूद से हैं जहां बड़े धूमधाम से बनाई गई संविधान के रचयिता डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वी जयंती, बाबा साहब डॉ. भीम राव अम्बेडकर एक ऐसी शख्सियत हैं जिन्होंने न केवल सदियों पुरानी अनेक रूढ़िवादी परम्पराओं को तोड़ने का साहस किया अपितु सामाजिक न्याय के ढांचे को मजबूती दी। सामाजिक बदलाव के जन आंदोलनों की कमान महिलाओं को सौंपकर उनकी शक्ति को शिक्षा और संघर्ष से जोड़ा और संवैधानिक अधिकारों की राह दिखाई। राष्ट्र के निर्माण में देश को शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और संघर्ष के मुद्दों पर चिंतन करने का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने जीवन में शिक्षा और संघर्ष के माध्यम से बड़ी- बड़ी चुनौतियों को हल किया। भारत मां के इस वीर सपूत को भारत सहित विश्वभर में सामाजिक न्याय के पैरोकार के रूप में याद किया जाता है। मुखिया अतिथि के रूप में पाहुंचे मनोज धनगर राजवीर चौहान मुल्क राज नितिन खुराना राजू खुराना विश्वास पुराना अमरदीप समस्त ग्रामवासियों का सहयोग रहा वाह पुलिस प्रशासन की मौजुदगी में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी का जन्मोत्सव मनाया गया10
- Post by Om tv haridwar1
- दो भाइयों के बीच बंटवारे का विवाद इतना बढ़ गया कि मामला लाठी-डंडों तक पहुंच गया… और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया… लेकिन अब हरिद्वार पुलिस ने इस मामले में सख्त एक्शन लिया है। SSP नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस ने इब्राहिमपुर पथरी लड़ाई मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है… जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। आपको बता दें कि इन तीनों आरोपियों पर एसएसपी हरिद्वार द्वारा ₹5000-₹5000 का इनाम भी घोषित किया गया था। “ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना पथरी पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। हरिद्वार पुलिस का साफ संदेश है — जो भी शांति व्यवस्था भंग करेगा, उसका ठिकाना अब सिर्फ सलाखों के पीछे होगा। 👉 जनता से अपील — किसी भी विवाद को कानून के दायरे में रहकर सुलझाएं, हिंसा का रास्ता केवल मुश्किलें बढ़ाता है।1
- Post by इलेक्ट्रीशियन सर्विस हरिद्वार1
- अमेरिका के उप राष्ट्रपति ने कर दिया बड़ा ऐलान पाकिस्तान में हुई वार्ता रही बेनतीजा1
- The Aman Times 🔥 “हाउ इज द जोश?” — हाई सर! 🔥 देहरादून में वीवीआईपी कार्यक्रम के दौरान दून पुलिस का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। एसएसपी देहरादून की मोटिवेशनल ब्रीफिंग का असर साफ दिखा—नए रिक्रूट्स का जोश और अनुभवी पुलिसकर्मियों की समझ का बेहतरीन तालमेल रहा। 👮♂️ पहली बार ड्यूटी पर उतरे जवानों को प्रेरित किया गया, वहीं सीनियर कर्मियों को अनुभव का सही इस्तेमाल करने की सीख दी गई। ✅ नतीजा: पूरा वीवीआईपी कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न। 👏 एसएसपी ने सभी ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को धन्यवाद और शुभकामनाएं दीं।1
- पुलिस महानिरीक्षक अग्निशमन एवं आपात सेवा उत्तराखंड देहरादून की आदेश की क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के निर्देश के पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व जनपद की सभी फायर स्टेशनों में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह के उपलक्ष्य में फायर स्टेशन परिसर पर परेड फ़ालिन कर सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक देहात एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी हरिद्वार द्वारा वर्ष 2025-26 मै ड्यूटी के दौरान अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए शहीद हुए फायर सर्विस अधिकारी/कर्मचारियों को श्रद्धांजलि देते हुए 2 मिनट का मौन रखा गया व पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया एवं उनके नाम पढ़कर सुनाया गया, तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी हरिद्वार ने फायर स्टेशन से वाहनों को हरी झंडा दिखाकर जनजागरुकता के लिए हरिद्वार शहर लेकर देहात क्षेत्र मे रैली निकाली गई क्षेत्र में फायर कर्मियों द्वारा लोगों को माइक अनाउंसमेंट पंपलेट वितरित किए गए व अग्निसुरक्षा संबंधी जागरूक अपील की गई की अग्नि सुरक्षा सप्ताह में स्वयं भी जागरूक रखें एवं अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करें जिससे कि आगजनी की घटनाओं से बचा जा सकेl अग्नि सुरक्षा सप्ताह 20 अप्रैल तक जनपद में जारी रहेगाl1