लेबर अड्डे पर लगा श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने कराई स्वास्थ्य जांच सोनभद्र, 18 सितंबर 2026।श्रमिकों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण को लेकर नगर के लेबर अड्डे के पास शुक्रवार को ‘श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर’ का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में श्रमिकों ने पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराया। शिविर में श्रम प्रवर्तन अधिकारी प्रतिपाल वर्मा तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. जे.पी. सिंह मौजूद रहे। चिकित्सकों की टीम ने श्रमिकों का बीपी, शुगर सहित विभिन्न सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किए। जांच के बाद जरूरत के अनुसार श्रमिकों को चिकित्सीय परामर्श और दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान श्रम प्रवर्तन अधिकारी प्रतिपाल वर्मा ने श्रमिकों को श्रम विभाग की ओर से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने श्रमिकों को सुरक्षा मानकों का पालन करने तथा शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया। श्रमिकों के पंजीयन और ई-श्रम कार्ड से संबंधित प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई, ताकि पात्र श्रमिक सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ प्राप्त कर सकें। शिविर के समापन पर अधिकारियों ने कहा कि श्रमिकों के स्वास्थ्य और हितों को प्राथमिकता देते हुए भविष्य में भी इस तरह के स्वास्थ्य एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
लेबर अड्डे पर लगा श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने कराई स्वास्थ्य जांच सोनभद्र, 18 सितंबर 2026।श्रमिकों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण को लेकर नगर के लेबर अड्डे के पास शुक्रवार को ‘श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर’ का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में श्रमिकों ने पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराया। शिविर में श्रम प्रवर्तन अधिकारी प्रतिपाल वर्मा तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. जे.पी. सिंह मौजूद रहे। चिकित्सकों की टीम ने श्रमिकों का बीपी, शुगर सहित विभिन्न सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किए। जांच के बाद जरूरत के अनुसार श्रमिकों को चिकित्सीय परामर्श और दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान श्रम प्रवर्तन अधिकारी प्रतिपाल वर्मा ने श्रमिकों को श्रम विभाग की ओर से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने श्रमिकों को सुरक्षा मानकों का पालन करने तथा शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया। श्रमिकों के पंजीयन और ई-श्रम कार्ड से संबंधित प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई, ताकि पात्र श्रमिक सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ प्राप्त कर सकें। शिविर के समापन पर अधिकारियों ने कहा कि श्रमिकों के स्वास्थ्य और हितों को प्राथमिकता देते हुए भविष्य में भी इस तरह के स्वास्थ्य एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
- 🚨 ब्रेकिंग: सोनभद्र बच्चों के बीच पहुंचे डीएम चर्चित गौड़, खुद बनाई ड्राइंग 🎨 उच्च प्राथमिक विद्यालय रॉबर्ट्सगंज में निरीक्षण के दौरान डीएम ने बच्चों के साथ बैठकर ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्र सेवा प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। साफ-सफाई, रसोई और मिड-डे मील का भी जायजा लिया। बेहतर अंक पाने वाले बच्चों को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। #Sonbhadra #DM #SchoolInspection #Education DM Sonbhadra SP Sonbhadra1
- *बच्चों के रंगों में सजा ‘मेरे सपनों का भारत’, जिलाधिकारी ने बच्चों संग थामा ब्रश* सोनभद्र/दिनांक 18 सितम्बर,2026। *बच्चों के रंगों में सजा ‘मेरे सपनों का भारत’, जिलाधिकारी ने बच्चों संग थामा ब्रश* *बच्चों के बीच पहुंचे जिलाधिकारी तो खुद थाम ली रंगों की कूची, खिल उठे बच्चों के चेहरे* *सेवा संकल्प अभियान के तहत कला प्रतियोगिता में बच्चों की रचनात्मकता को मिला मंच* *जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने बच्चों के बीच बैठकर चित्र में भरे रंग, बढ़ाया उत्साह* *विद्यालय में मिड-डे-मील की गुणवत्ता भी परखी, बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के दिए निर्देश* माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय रॉबर्ट्सगंज में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषयक कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी कल्पना और रंगों के माध्यम से विकसित, समृद्ध एवं सशक्त भारत की तस्वीर उकेरी। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने बच्चों के बीच बैठकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने स्वयं भी रंग और ब्रश थामकर चित्रकला में सहभागिता की और चित्र में रंग भरकर बच्चों के साथ रचनात्मक पल साझा किए। जिलाधिकारी ने बच्चों द्वारा बनाई जा रही पेंटिंग को देखा तथा उनकी कल्पनाशीलता एवं प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसी गतिविधियां बच्चों की कल्पनाशक्ति और सृजनात्मक क्षमता को विकसित करने के साथ ही उन्हें अपने देश और समाज के प्रति सकारात्मक सोच के लिए प्रेरित करती हैं। बच्चों की पेंटिंग में उनके सपनों के विकसित भारत की सुंदर झलक दिखाई दी। इस दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय में बच्चों के लिए तैयार किए जा रहे मिड-डे-मील का भी निरीक्षण किया और भोजन की गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं को परखा। उन्होंने बच्चों को निर्धारित मेन्यू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री मुकुल आनंद पांडेय, खंड शिक्षा अधिकारी सहित विद्यालय के शिक्षक एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।1
- दोस्तों संग शराब पीने निकला युवक सुबह शिव मंदिर के गेट पर मिला अचेत, 112 ने पहुंचाया अस्पताल दोस्तों संग शराब पीने निकला युवक सुबह शिव मंदिर के गेट पर मिला अचेत, 112 ने पहुंचाया अस्पताल हरनाकछार में रातभर युवक के साथ क्या हुआ? होश आने पर राजू ने बताई आखिरी जानकारी, पुलिस जांच में जुटी। विंढमगंज/सोनभद्र। विंढमगंज थाना क्षेत्र के हरनाकछार गांव में 17 सितंबर की रात एक युवक के अचेत अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई। युवक शाम करीब छह बजे अपने दोस्तों के साथ घर से निकला था। अगले दिन 18 सितंबर की सुबह करीब छह बजे वह शिव मंदिर के गेट के पास अचेत अवस्था में मिला। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। मिली जानकारी के अनुसार हरनाकछार निवासी राजू यादव पुत्र श्री राम यादव, उम्र करीब 30 वर्ष अपने दोस्तों धर्मेंद्र चंद्रवंशी और शिवम यादव के साथ गुरुवार शाम करीब छह बजे घर से निकला था। घायल राजू के अनुसार, तीनों पहले विंढमगंज स्थित एक बीयर बार पहुंचे, जहां उन्होंने शराब पी। इसी दौरान दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर नोकझोंक भी हुई। राजू ने बताया कि इसके बाद सभी लोग अपने घर वापस आए। कुछ समय बाद वह फिर अपने दोस्तों शिवम यादव और धर्मेंद्र चंद्रवंशी के साथ केवाल स्थित मेवालाल गुप्ता के यहां गए। राजू के मुताबिक वहां भी उन्होंने शराब पी। इसके बाद उसके साथ क्या हुआ, उसे इसकी जानकारी नहीं है। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे राजू शिव मंदिर के गेट के पास अचेत अवस्था में मिला। युवक के वहां पड़े होने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। 112 पुलिस ने तत्काल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार कराया गया। युवक के होश में आने के बाद उसने रात में दोस्तों के साथ हुई गतिविधियों की जानकारी दी। हालांकि, वह शिव मंदिर के गेट तक कैसे पहुंचा और उसके साथ वास्तव में क्या हुआ, यह अभी स्पष्ट नहीं है। घटना को लेकर ग्रामीणों में चर्चा का माहौल है। मामले की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर ही स्पष्ट हो सकेगी।1
- जोरूखाड़ में धूमधाम से मनाया गया विश्वकर्मा पूजा, सैकड़ों भक्तों ने की पूजा-अर्चना जोरूखाड़ में धूमधाम से मनाया गया विश्वकर्मा पूजा, सैकड़ों भक्तों ने की पूजा-अर्चना *दुद्धी, सोनभद्र।* ग्राम सभा जोरूखाड़ में आज विश्वकर्मा पूजा बड़े ही भव्य तरीके से मनाया गया। सुबह से ही विश्वकर्मा मंदिर / पंडाल में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। ढोल-नगाड़े और जय बाबा विश्वकर्मा के जयकारों से पूरा गांव गूंज उठा। इस अवसर पर विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई और गांव की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की गई। पूजा के बाद प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया गया। इस भव्य आयोजन में मुख्य रूप से *ग्राम सभा फूलवार के नागरिक प्रेम शंकर यादव* भी मौजूद रहे। वहीं ग्राम सभा जोरूखाड़ के सम्मानित नागरिकों में *मिथिलेश विश्वकर्मा, अमरेश विश्वकर्मा, कृष्णा विश्वकर्मा, वीरेंद्र विश्वकर्मा, विनय विश्वकर्मा, टुनटुन विश्वकर्मा, विनोद विश्वकर्मा, राकेश विश्वकर्मा, राजन विश्वकर्मा, महेंद्र विश्वकर्मा, विंध्याचल विश्वकर्मा* सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी विश्वकर्मा पूजा एकता और भाईचारे के साथ मनाई गई। *रिपोर्ट - प्रेम शंकर यादव, जोरूखाड़ / दुद्धी*1
- जनपद सोनभद्र के घोरावल तहसील में ग्राम पंचायत भैसवार में भारती किसान यूनियन लोक शक्ति का धरना प्रदर्शन 487 दिन में पहुंच गया भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा ने बताया कि 31 / 03/1992में जनपद सोनभद्र के जिला अधिकारी काआदेश जंगल विभाग की जो जमीनी थी खारिज थी। धरने पर मौजूद रहे जिला अध्यक्ष सोनभद्र जिला सचिव संजय कुमार यादव गजेंद्र बहादुर सिंह सीताराम सिद्धनाथ आदि भारी संख्या में मौजूद रहे2
- ग्राम वासियों से पूछा जाए पैसे लेते हुए किसी ने देखा देखते रहिए हमारे साथ ताजा न्यूज़ खबर ब्रेकिंग न्यूज़ ग्राम प्रधान पर पैसे लेकर सरकारी जमीन पर बेसन का रोड जिला सोनभद्र तहसील घोरावल थाना करमा ग्राम सभा बिहार पहाड़ी पर भगत सिंह स्टेडियम के बगल में सिस्ट पानी टंकी के पास की ग्राम प्रधान द्वारा लोगों से 20 से ₹25000 लेकर सरकारी जमीन पर बसाया जाट जिन भूमि और गरीबों परिवारों के पास पैसे नहीं है उन्हें बचाने का लाभ नहीं मिल रहा है हैदराबाद में मामले के निपट जांच कर विचित्र कार्रवाई की मांग की है ऊपर के प्रति में डाले सरकारी जमीन बेसन के आप नाम पर पैसे लेने का1
- बच्चों के रंगों में सजा ‘मेरे सपनों का भारत’, डीएम ने बच्चों संग थामा ब्रश सोनभद्र, 18 सितंबर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय रॉबर्ट्सगंज में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर कला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी कल्पनाओं और रंगों के माध्यम से विकसित, समृद्ध एवं सशक्त भारत की मनमोहक तस्वीरें उकेरीं। कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ बच्चों के बीच पहुंचे और उनके साथ बैठकर चित्रों को देखा। उन्होंने बच्चों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए स्वयं भी रंग और ब्रश थामकर चित्र में रंग भरे। जिलाधिकारी के इस अंदाज से बच्चों में खासा उत्साह नजर आया। जिलाधिकारी ने कहा कि कला एवं रचनात्मक गतिविधियां बच्चों की कल्पनाशक्ति और सृजनात्मक क्षमता को विकसित करती हैं। साथ ही ऐसी गतिविधियां बच्चों में देश और समाज के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने में सहायक होती हैं। उन्होंने बच्चों को भविष्य में भी रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय में बच्चों के लिए तैयार किए जा रहे मिड-डे-मील का भी निरीक्षण किया। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं को परखा और निर्धारित मेन्यू के अनुसार बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री मुकुल आनंद पांडेय, खंड शिक्षा अधिकारी, विद्यालय के शिक्षक एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।1
- विंढमगंज रेलवे स्टेशन पर श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई विश्वकर्मा पूजा विंढमगंज रेलवे स्टेशन पर श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई विश्वकर्मा पूजा विधि-विधान से हुआ पूजन, भक्ति गीतों और जयकारों से गूंजता रहा रेलवे परिसर विंढमगंज, सोनभद्र। विंढमगंज रेलवे स्टेशन परिसर में भगवान विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर रेलवे कर्मचारियों की ओर से श्रद्धा और उत्साह के साथ धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की गई। पूजन कार्यक्रम का आयोजन समिति के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा एवं पीडब्ल्यूआई (PWI) के नेतृत्व में कराया गया। पूजा के दौरान रेलवे कर्मचारी और श्रद्धालु बड़ी संख्या में मौजूद रहे। भगवान विश्वकर्मा की आराधना के साथ परिसर में जयकारे लगाए गए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। आयोजन को सफल बनाने में काशीराम, संतोष कुमार, पंकज कुमार, कपिल कुमार, कुलदेव पासवान, सुबोध कांत सिंह, बाबू दिवाकर कुमार, विश्वनाथ पासवान सहित रेलवे के अन्य कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूजा संपन्न होने के बाद कर्मचारियों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। भक्तिमय माहौल के बीच कई लोग नाचते-झूमते नजर आए। इस दौरान भगवान विश्वकर्मा से रेलवे परिवार सहित क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की गई। कार्यक्रम के दौरान आपसी भाईचारे और सौहार्द का माहौल बना रहा। रेलवे कर्मचारियों ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा की पूजा तकनीकी कार्यों और निर्माण क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए विशेष महत्व रखती है। आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ।1
- 🚨 ब्रेकिंग: सोनभद्र जयंत सराफा डकैती का सोनभद्र पुलिस ने किया खुलासा मुठभेड़ में आरोपी रोशन कुमार घायल, गिरफ्तार। कब्जे से लूट के सोने के आभूषण, करीब ₹50 हजार नकद, पिस्टल, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद। एक आरोपी फरार, अन्य बदमाशों की तलाश जारी। #Sonbhadra #BreakingNews #Police DM Sonbhadra SP Sonbhadra Aaj Tak1