रचना पाठ की द्वितीय श्रृंखला में गूंजे जनसरोकारों से जुड़े स्वर, कवियों ने सुनाईं चुनिंदा रचनाएं अशोकनगर। जन संस्कृति मंच अशोकनगर की ओर से रचना पाठ की द्वितीय श्रृंखला का आयोजन किया गया। वरिष्ठ कवि प्रयास जोशी (भोपाल) की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में अतिथि कवि विनोद पदरज (सवाई माधोपुर) और विवेक चतुर्वेदी (जबलपुर) ने अपनी रचनाओं का पाठ कर साहित्यप्रेमियों को भाव-विचारों से जोड़ा। कार्यक्रम की शुरुआत जनगीतों की प्रस्तुति से हुई। जन संस्कृति मंच के साथी श्याम मुद्गल, संतोष कुमार दुबे, सचिव जसपाल बांगा और हरगोविंद पुरी ने ‘अपने लिए जिए तो क्या जिए’, ‘समाजवाद बबुआ धीरे-धीरे आई’ और ‘लड़ते हुए सिपाही का गीत बनो रे’ जैसे जनगीत प्रस्तुत किए। जिला पुस्तकालय संघ अशोकनगर की ओर से अमिता सेठी, रानी विवेक राजोरिया और वैशाली सलूजा ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ एवं पुस्तक भेंट कर स्वागत किया। मंच के साथियों ने भी अतिथियों का पुष्पमालाओं से अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. रजनी शुक्ला ने अतिथि रचनाकारों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसके बाद विवेक चतुर्वेदी ने ‘स्त्रियां घर लौटती हैं’, ‘ताला-चाबी’ सहित अपनी 10 महत्वपूर्ण रचनाओं का पाठ किया। वहीं विनोद पदरज ने अपनी 10 कविताएं और अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ कवि प्रयास जोशी ने अपनी कई चर्चित कविताएं प्रस्तुत कीं। रचनाओं को श्रोताओं ने खूब सराहा। इसके बाद स्थानीय कवियों जगदीश शर्मा, भानुप्रकाश रघुवंशी, हरगोविंद पुरी, संजय माथुर और अरबाज खान सहित अन्य रचनाकारों ने भी अपनी कविताओं का पाठ किया। कार्यक्रम में शहर के साहित्यप्रेमी, प्रतिष्ठित नागरिक, बुद्धिजीवी और पत्रकार बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस अवसर पर पंकज दीक्षित, मुकेश बिजौले, सीमा राजोरिया, हरिओम राजोरिया, सत्तार खान, नंदकिशोर पटवा, महेश कुशवाह, विनोद शर्मा, अमिता सेठी, देवेश जोनवर, अशोक चावड़ीकर, हरिराम अहिरवार, रमेश कुमार इटोरिया, नीलम सिंह यादव, रंजीत, नीतू, डाली सहित 50 से अधिक श्रोता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रजनी शुक्ला ने किया, जबकि इकाई के सचिव जसपाल बांगा ने आभार व्यक्त किया।
रचना पाठ की द्वितीय श्रृंखला में गूंजे जनसरोकारों से जुड़े स्वर, कवियों ने सुनाईं चुनिंदा रचनाएं अशोकनगर। जन संस्कृति मंच अशोकनगर की ओर से रचना पाठ की द्वितीय श्रृंखला का आयोजन किया गया। वरिष्ठ कवि प्रयास जोशी (भोपाल) की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में अतिथि कवि विनोद पदरज (सवाई माधोपुर) और विवेक चतुर्वेदी (जबलपुर) ने अपनी रचनाओं का पाठ कर साहित्यप्रेमियों को भाव-विचारों से जोड़ा। कार्यक्रम की शुरुआत जनगीतों की प्रस्तुति से हुई। जन संस्कृति मंच के साथी श्याम मुद्गल, संतोष कुमार दुबे, सचिव जसपाल बांगा और हरगोविंद पुरी ने ‘अपने लिए जिए तो क्या जिए’, ‘समाजवाद बबुआ धीरे-धीरे आई’ और ‘लड़ते हुए सिपाही का
गीत बनो रे’ जैसे जनगीत प्रस्तुत किए। जिला पुस्तकालय संघ अशोकनगर की ओर से अमिता सेठी, रानी विवेक राजोरिया और वैशाली सलूजा ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ एवं पुस्तक भेंट कर स्वागत किया। मंच के साथियों ने भी अतिथियों का पुष्पमालाओं से अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. रजनी शुक्ला ने अतिथि रचनाकारों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसके बाद विवेक चतुर्वेदी ने ‘स्त्रियां घर लौटती हैं’, ‘ताला-चाबी’ सहित अपनी 10 महत्वपूर्ण रचनाओं का पाठ किया। वहीं विनोद पदरज ने अपनी 10 कविताएं और अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ कवि प्रयास जोशी ने अपनी कई चर्चित कविताएं प्रस्तुत कीं। रचनाओं को श्रोताओं
ने खूब सराहा। इसके बाद स्थानीय कवियों जगदीश शर्मा, भानुप्रकाश रघुवंशी, हरगोविंद पुरी, संजय माथुर और अरबाज खान सहित अन्य रचनाकारों ने भी अपनी कविताओं का पाठ किया। कार्यक्रम में शहर के साहित्यप्रेमी, प्रतिष्ठित नागरिक, बुद्धिजीवी और पत्रकार बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस अवसर पर पंकज दीक्षित, मुकेश बिजौले, सीमा राजोरिया, हरिओम राजोरिया, सत्तार खान, नंदकिशोर पटवा, महेश कुशवाह, विनोद शर्मा, अमिता सेठी, देवेश जोनवर, अशोक चावड़ीकर, हरिराम अहिरवार, रमेश कुमार इटोरिया, नीलम सिंह यादव, रंजीत, नीतू, डाली सहित 50 से अधिक श्रोता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रजनी शुक्ला ने किया, जबकि इकाई के सचिव जसपाल बांगा ने आभार व्यक्त किया।
- जर्जर स्कूल भवन का विधायक इंजी, हरि बाबू राय ,ने किया निरीक्षण जर्जर स्कूल भवन का विधायक इंजी. हरिबाबू राय ने किया निरीक्षण आज विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान ग्राम जुग्या में ग्रामवासियों ने शासकीय प्राथमिक विद्यालय के जर्जर भवन एवं विद्यार्थियों को हो रही समस्याओं से विधायक इंजी. हरिबाबू राय जी को अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय में लगभग 97 विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, लेकिन भवन की स्थिति जर्जर होने के कारण बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत मिलने पर विधायक जी ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय भवन की दीवारों एवं छत के कई स्थानों पर सरिया दिखाई दे रहे थे, वहीं विद्यार्थियों के बैठने के लिए भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। विद्यालय में अतिरिक्त कक्ष उपलब्ध होने के बावजूद विद्यार्थियों की संख्या के अनुरूप पर्याप्त स्थान उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जिसके कारण बच्चों को बैठने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विधायक जी ने मौके से ही संबंधित शिक्षा विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर विद्यालय की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने, जर्जर भवन की आवश्यक मरम्मत कराने तथा विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित एवं पर्याप्त बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। विधायक इंजी. हरिबाबू राय ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और उन्हें बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। विद्यालय से जुड़ी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित कराया जाएगा।1
- हम भी पब्लिक के बीच में जाने का मौका दें ताकि मैं पब्लिक के बीच में जाकर वीडियो बना सकूं1
- राघौगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई ,अपहृत 16 वर्षीय किशोरी को श्योपुर से सुरक्षित बरामद दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा गुना। जिले के राघौगढ़ थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी के अपहरण मामले में पुलिस ने सक्रिय कार्रवाई करते हुए किशोरी को श्योपुर जिले से सुरक्षित दस्तयाब कर लिया है। वहीं पीड़िता के बयान के आधार पर दुष्कर्म के आरोपी रोहित उर्फ अभिषेक सहारिया को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार 28 जुलाई 2026 को एक महिला ने अपनी 16 वर्षीय पुत्री के 18 जुलाई से लापता होने की रिपोर्ट राघौगढ़ थाने में दर्ज कराई थी। इस पर अपराध क्रमांक 205/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू की गई। मुखबिर तंत्र और लगातार प्रयासों के बाद पुलिस को किशोरी के श्योपुर जिले में होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम रवाना हुई और 24 अगस्त 2026 को किशोरी को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। पीड़िता ने अपने बयान में आरोप लगाया कि ग्राम अगरा निवासी रोहित सहारिया उसे बहला-फुसलाकर साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 64(2)(m) बीएनएस तथा 5(L)/6 पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाईं। आरोपी रोहित उर्फ अभिषेक, पिता चम्पालाल सहारिया, उम्र 18 वर्ष, निवासी ग्राम अगरा, थाना म्याना, को 24 अगस्त को गिरफ्तार किया गया। 25 अगस्त 2026 को न्यायालय में पेश किए जाने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम की भूमिका इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अजय जाट, चौकी प्रभारी रसना सिंह, सउनि घनश्याम सिंह, प्रधान आरक्षक शशि कपूर, दामोदर धाकड़, धर्मेंद्र रावत एवं महिला आरक्षक रेखा बैष्णव की विशेष भूमिका रही। कार्रवाई एसपी हितिका वासल के निर्देशन एवं एसडीओपी राघौगढ़ दीपा डोडवे के पर्यवेक्षण में की गई।1
- ब्रेकिंग ब्रेकिंग साईं फॉर्चून कॉलोनी में चोरी से दहशत ब्रेकिंग ब्रेकिंग साईं फॉर्चून कॉलोनी में चोरी से दहशत विदिशा की साईं फॉर्चून कॉलोनी में देर रात करीब 4 बजे अज्ञात चोरों ने मकान के दो ताले तोड़कर नकदी और सामान चोरी कर लिया। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि करीब 3 फीट की बाउंड्री के कारण चोर आसानी से अंदर दाखिल हुए। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस जांच में जुटी है। रहवासियों ने सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है। साईं फॉर्चून कॉलोनी में चोरी से दहशत विदिशा की साईं फॉर्चून कॉलोनी में देर रात करीब 4 बजे अज्ञात चोरों ने मकान के दो ताले तोड़कर नकदी और सामान चोरी कर लिया। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि करीब 3 फीट की बाउंड्री के कारण चोर आसानी से अंदर दाखिल हुए। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस जांच में जुटी है। रहवासियों ने सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है।4
- *सरस्वती शिशु मंदिर में राखी निर्माण कार्यशाला, सैनिक भाइयों को भेजी जाएंगी राखियां* लोकेशन:-बीना रिपोर्टर :- राकेश सेन बीना :- सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बीना में भैया-बहिनों द्वारा उत्साह एवं उमंग के साथ राखी निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में भैया-बहिनों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का परिचय देते हुए सुंदर एवं आकर्षक राखियों का निर्माण किया। इन राखियों को देश की रक्षा में समर्पित भारतीय सैनिक भाइयों के लिए भेजा जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सुनील कुमार मुडोतिया ने भैया-बहिनों को आशीर्वचन देते हुए कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र प्रेम, स्नेह, विश्वास और आपसी समर्पण का त्योहार है। यह पर्व हमें अपने रिश्तों के साथ-साथ देश की रक्षा करने वाले वीर सैनिकों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और राष्ट्रभक्ति की भावना रखने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि भैया-बहिनों द्वारा सैनिक भाइयों के लिए राखियां बनाने का यह प्रयास सराहनीय है। हमारी छोटी सी भावना भी सैनिक भाइयों तक पहुंचे तो उनके प्रति हमारे सम्मान और प्रेम का सुंदर संदेश बनती है। कार्यक्रम में भैया-बहिनों ने हर्ष एवं उत्साह के साथ सहभागिता की।4
- राजहंस में खाद विभाग ने मारा छापा ले गए सैंपल बीना टीवी न्यूज़ 241
- भारत का रहने वाला हूं भारत की बात सुनाता हूं, है प्रीत जहाँ की रीत सदा...!! अधिकार और कर्तव्य दोंनों🇮🇳☝एक ही सिक्के के दो पहलू होते है2
- सफाईकर्मी लगा रहा था मरीजों को इंजेक्शन, वीडियो वायरल होते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप सिंगरौली। जिले के निवास टाउन स्थित स्वास्थ्य केंद्र से स्वास्थ्य व्यवस्था में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में सफाईकर्मी राम लखन साकेत महिला और पुरुष मरीजों को कथित तौर पर इंजेक्शन लगाते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली और मरीजों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। डॉक्टर-पैरामेडिकल स्टाफ की गैरमौजूदगी का आरोप स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर और प्रशिक्षित पैरामेडिकल स्टाफ की गैरमौजूदगी के दौरान मरीजों का उपचार निचले स्तर के कर्मचारियों के भरोसे छोड़ दिया जाता है। यदि वायरल वीडियो में दिखाई दे रही गतिविधि की पुष्टि होती है, तो यह मरीजों की सुरक्षा के लिहाज से गंभीर मामला माना जा सकता है। इंजेक्शन लगाने जैसी चिकित्सकीय प्रक्रिया में प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में सफाईकर्मी द्वारा मरीजों को इंजेक्शन लगाए जाने के आरोप ने स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले सिंगरौली जिले में स्वास्थ्य केंद्रों की कार्यप्रणाली को लेकर इस तरह के मामले पहले भी सामने आने का दावा किया गया है। इससे पहले जिला अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड द्वारा मरीज का शुगर चेक करने और चितरंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गार्ड द्वारा मरीज को ड्रिप चढ़ाने के वीडियो सामने आने की बात कही गई थी। लगातार सामने आ रहे इन मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की निगरानी और अस्पतालों में जिम्मेदार चिकित्सा कर्मचारियों की उपलब्धता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। CMHO ने लिया संज्ञान, प्रभारी डॉक्टर को नोटिस मामला सामने आने के बाद सिंगरौली CMHO डॉ. पुष्पराज सिंह ने इसे संज्ञान में लेते हुए स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर को शोकॉज नोटिस जारी किया है। साथ ही मामले में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। अब सवाल यह है कि स्वास्थ्य केंद्र में सफाईकर्मी को मरीजों को इंजेक्शन लगाने की अनुमति या जिम्मेदारी किस परिस्थिति में मिली और उस समय प्रशिक्षित चिकित्सा स्टाफ कहां मौजूद था। विभागीय जांच के बाद ही इन सवालों का स्पष्ट जवाब सामने आएगा। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।1