Shuru
Apke Nagar Ki App…
जालौन कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन झपटी। ➡️जालौन कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन झपटी। ➡️वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जो आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। ➡️पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
Ravindra Gautam
जालौन कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन झपटी। ➡️जालौन कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन झपटी। ➡️वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जो आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। ➡️पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Jalaun Konch Police ने 9 साल की लापता बच्ची को एट से सकुशल बरामद किया!! Good News. 9 वर्षीय बच्ची सकुशल बरामद, कोंच पुलिस ने एट से खोज निकाला जालौन/कोंच। कोंच पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लापता 9 वर्षीय बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने बच्ची को एट क्षेत्र से सुरक्षित खोज निकालकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्ची के लापता होने की सूचना मिलते ही कोंच पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस टीम ने तत्काल खोजबीन शुरू की और विभिन्न स्थानों पर तलाश अभियान चलाया। लगातार प्रयासों के बाद बच्ची को एट क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया गया। बच्ची के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और कोंच पुलिस की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यशैली की सराहना की। पुलिस द्वारा बच्ची को सकुशल परिजनों के हवाले कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। बाइट :- IPS डॉ. ईशान सोनी ASP जालौन1
- हर घर तिरंगा अभियान को लेकर अपील, 14 और 15 अगस्त को घर-घर फहराएं तिरंगा लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को लेकर लोगों से उत्साहपूर्वक सहभागिता की अपील की गई है। आगामी 14 और 15 अगस्त को नागरिकों से अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं कार्यस्थलों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने का आह्वान किया गया है। अभियान का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को और मजबूत करना तथा नागरिकों को अपनी मातृभूमि के प्रति कर्तव्यों के निर्वहन के लिए प्रेरित करना है। लोगों से अपील की गई है कि वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा एवं सम्मान प्रकट करें। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को और सशक्त बनाने का संदेश दिया गया है। नागरिकों से अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी कर स्वतंत्रता दिवस को देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव के उत्सव के रूप में मनाने की अपील की गई है।1
- 🎤jalaun : ज्ञापन देने गये ग्राम पंचायत अधिकारीयों से DPRO की हुई नोकझोंक🖥️ 📌ग्राम पंचायत अधिकारी संघ ने DPRO पर लगाया बदसलूकी का आरोप* जनपद के मुख्यालय उरई कळक्ट्रेट परिसर मे बने के कार्यालय मे DPRO और कर्मचारीयों के बीच गर्माहट भरा माहौल देखने को मिला दरसल ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के पदाधिकारी और सदस्य ग्राम पंचायत अधिकारियों की सेवा सम्बन्धी समस्याओं के निराकरण के सम्बन्ध में अपनी कुछ मांगो को लेकर DPRO अयोध्या प्रसाद गुप्त के पास अपना ज्ञापन सौपने गये थे जिसमें कर्मचारियों के अवरुद्ध वेतन, इन्क्रीमेंन्ट, बहाली / अन्तिम बहाली एवं चिकित्सा प्रतिपूर्ति आदि समस्यायें है, जिनको जिला पंचायत राज अधिकारी के स्तर से निराकरण किया जाना मगर वहाँ ज्ञापन के बजाय अनशन और धरने वाला माहौल बन गया और फिर संगठन के सभी कर्मचारियों ने DPRO को पानी पी-पी कर कोसना शुरू कर दिया साथ ही DPRO पर बद-जुबानी और गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया मौक़े पर मीडिया का जमवाडा देख और मामले की नजाकत को देखते हुये DPRO अयोध्या प्रसाद गुप्त ऑफिस से बाहर आये और संगठन के कर्मचारियों को समझते हुये ज्ञापन लेकर चले गये अब देखने वाली बात ये है कि कौन किस पर भारी पड़ेगा ये वक़्त बतायेगा संगठन या फिर DPRO साहब अब देखिये इस मामले पर संगठन के पदाधिकारी और DPRO अयोध्या प्रसाद गुप्त का क्या कहना है व्यूरो रिपोर्ट:जनपद जालौन से soni news के लिये अजय सोनी उरई2
- समय से पहले 55 वर्ष की आयु में सेवा से हटाने पर पूर्व सैनिकों का प्रदर्शन 55 वर्ष की आयु में सेवा से हटाने पर पूर्व सैनिकों का प्रदर्शन - मुख्यमंत्री के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन, विद्युत विभाग पर भेदभाव का लगाया आरोप उरई। उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक निगम के माध्यम से दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम में कार्यरत पूर्व सैनिकों को 55 वर्ष की आयु पूरी होने पर सेवा से हटाए जाने के विरोध में सोमवार को पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले पूर्व सैनिकों ने प्रदर्शन किया। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार को सौंपकर कार्रवाई की मांग की। एसोसिएशन के प्रदेश संयोजक कैप्टन अखिलेश नगायच ने कहा कि जिले में 150 से अधिक पूर्व सैनिक विद्युत विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनका आरोप है कि बिना किसी लिखित आदेश के 55 वर्ष से अधिक आयु वाले पूर्व सैनिकों को कार्य से अलग किया जा रहा है, जबकि भारत सरकार के सैनिक पुनर्वास निदेशालय की गाइडलाइन के अनुसार उनकी सेवा आयु 65 वर्ष तक निर्धारित है। उन्होंने कहा कि यदि इस संबंध में कोई नया नियम लागू किया गया है तो वह सभी कर्मचारियों पर समान रूप से लागू होना चाहिए। पूर्व सैनिकों ने इसे भेदभावपूर्ण बताते हुए सरकार से हस्तक्षेप की मांग की। प्रदर्शन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूबेदार उदय पाल सिंह, संगठन सचिव एवं प्रवक्ता नायब सूबेदार दिनेश कुमार निगम, हवलदार रामअवतार सिंह सेगर, हवलदार सुनील कुमार प्रजापति सहित करीब 200 पूर्व सैनिक शामिल रहे।2
- 🎤छाता तहसील में अगस्त माह का पहला संपूर्ण समाधान दिवस हुआ आयोजित🖥️ 📌46 शिकायतों में 5 का मौके पर निस्तारण, नदारत अधिकारियो को कारण बताओं नोटिस हुआ जारी छाता (मथुरा) । मथुरा जिले की छाता तहसील में अगस्त माह का पहला संपूर्ण समाधान दिवस उप जिलाधिकारी अखिलेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। समाधान दिवस में विभिन्न गांवों से अपनी समस्याएं लेकर बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे। इस दौरान कुल 46 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 5 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। समाधान दिवस में तहसीलदार सचिन पवार क्षेत्राधिकारी भूषण वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया। वही तहसील परिसर में शौचालय सहित गंदगी का माहौल देखने को मिला जहां साफ-सफाई का कोई ध्यान नहीं रखा जा रहा है तहसील परिसर के मुख्य गेट से प्लास्टर भरवारा कर गिर पड़ा गनी मत रही कि उसके नीचे कोई आमजन न होकर सिर्फ बाइक खड़ी थी वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था समाधान दिवस में एक भावुक मामला गांव सेमरी से सामने आया, जहां रामबती नामक एक महिला ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसका पति मानसिक रूप से अस्वस्थ (मंदबुद्धि) है। महिला ने आशंका जताई कि कहीं उसके पति द्वारा बच्चों की पैतृक संपत्ति किसी अन्य व्यक्ति के नाम न कर दी जाए। उसने प्रशासन से अपने बच्चों के हितों की रक्षा करने और मामले में उचित कार्रवाई की मांग की। इस पर उप जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को प्रकरण की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जो अधिकारी समाधान दिवस पर उपस्थित नहीं थे उनकी जांच कराकर कारण बताओं नोटिस भारत करने की भी बात कही और उप जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारियों की जनता हितों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी व्यूरो रिपोर्ट:SONI NEWS के लिये जनपद मथुरा से रामकुमार शर्मा गोवर्धन3
- बेटे की शादी के लिए रखे जेवर व ढाई लाख की नकदी चोरी - रामगंज में घर के सभी लोग सोते रहे, चोर अलमारी-बक्से खंगालकर ले गए लाखों का माल कालपी। नगर के मोहल्ला रामगंज में रविवार रात चोरों ने एक मकान में धावा बोलकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मोहल्ला निवासी सरमान सिंह ने बताया कि रात करीब 11:15 बजे तक परिवार के लोग जाग रहे थे। देर रात पत्नी की नींद खुली तो घर के दरवाजे खुले मिले। इसके बाद कमरों की जांच करने पर चोरी का पता चला। आशंका है कि चोर बाउंड्री फांदकर घर में दाखिल हुए और चाबियों से अलमारी व बक्से खोलकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित के अनुसार चोर करीब ढाई लाख रुपये की नकदी, बेटे की शादी के लिए बनवाए गए 10 से 12 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात, एक मोबाइल फोन और घर में रखी रेजगारी तक ले गए। घर में केवल 300 रुपये ही बचे। सूचना पर कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी और क्षेत्राधिकारी राजेश कमल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित की ओर से लिखित तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1