Shuru
Apke Nagar Ki App…
पटना के नदी थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए स्मैक की तस्करी में लिप्त एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान श्रवण कुमार (28 वर्ष), पिता विजय राय, निवासी ग्राम गुलमाहिया चक, थाना नदी, जिला पटना के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 13.34 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद की है, जिसके बाद उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में नदी थाना पुलिस ने एक दूसरी कार्रवाई करते हुए रेडियो स्टेशन के पास वाहन जांच अभियान के दौरान रजिस्ट्रेशन संख्या BR01DM5124 की एक चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की है। जांच के दौरान मोटरसाइकिल का चेसिस नंबर घिसा हुआ पाया गया। पुलिस इस मामले में भी जांच करते हुए अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।
Shashi Kumar
पटना के नदी थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए स्मैक की तस्करी में लिप्त एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान श्रवण कुमार (28 वर्ष), पिता विजय राय, निवासी ग्राम गुलमाहिया चक, थाना नदी, जिला पटना के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 13.34 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद की है, जिसके बाद उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में नदी थाना पुलिस ने एक दूसरी कार्रवाई करते हुए रेडियो स्टेशन के पास वाहन जांच अभियान के दौरान रजिस्ट्रेशन संख्या BR01DM5124 की एक चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की है। जांच के दौरान मोटरसाइकिल का चेसिस नंबर घिसा हुआ पाया गया। पुलिस इस मामले में भी जांच करते हुए अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।
More news from Bihar and nearby areas
- पटना के नौबतपुर में दो सगी बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ितों ने बताया कि उन्हें एक तिलक समारोह में डांस कार्यक्रम के बहाने गांव बुलाया गया था, जहां आरोपियों ने उनके साथ रात भर दुष्कर्म किया। घटना के बाद, नौबतपुर थाने में मुन्ना कुमार, सूरज कुमार और भानु कुमार सहित कुल 13 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिनमें तीन नामजद हैं, और पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पीड़िताएं झारखंड के लातेहार जिले की रहने वाली हैं और वर्तमान में पटना के मीठापुर इलाके में किराए के मकान में रहती थीं। पुलिस को दिए गए आवेदन के अनुसार, यह घटना 18 जून की है। कार्यक्रम की बुकिंग भेलुरा रामपुर निवासी मुन्ना कुमार ने 8 हजार रुपए में की थी। आरोप है कि मुन्ना कुमार दोनों बहनों को मीठापुर से स्कूटी पर बैठाकर अपने गांव ले गया। कार्यक्रम स्थल पर ले जाने के बजाय, उसने अपने चचेरे भाई सूरज, भानु कुमार और अन्य युवकों के साथ मिलकर उन्हें जबरन एक सुनसान जगह पर ले जाकर बंधक बना लिया। पीड़िताओं का आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर बारी-बारी से पूरी रात दुष्कर्म किया। जब उन्होंने भागने की कोशिश की, तो उनके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई। अगली सुबह, 19 जून को, आरोपी दोनों बहनों को एक गाड़ी से वापस छोड़ने ले जा रहे थे। जब वाहन फुलवारीशरीफ इलाके में पहुंचा, तो युवतियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसे सुनकर स्थानीय लोग जुट गए और डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। डायल-112 की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर युवतियों को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया और उन्हें फुलवारीशरीफ थाने ले गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए नौबतपुर पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद नौबतपुर थाना की टीम पीड़िताओं को अपने साथ लेकर नौबतपुर थाने चली गई। फुलवारीशरीफ के एसडीपीओ-2 दीपक कुमार ने घटनास्थल का मुआयना किया, और एफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। नौबतपुर थानाध्यक्ष मंजीत कुमार ठाकुर ने बताया कि कुल 13 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।1
- भरत तिवारी से जुड़े मामले में अब नए सवाल खड़े हो गए हैं, जिसमें एक लाइव वीडियो, उनके सरेंडर और बाद में हुई मौत का जिक्र है। इन घटनाओं के क्रम ने इस पूरे प्रकरण में कई अनुत्तरित प्रश्न छोड़ दिए हैं।1
- री-NEET 2026 परीक्षा के दौरान बिहार के लखीसराय में एक बड़े कथित सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह असली अभ्यर्थियों की जगह दूसरे लोगों को परीक्षा में बैठाने के लिए ₹30 लाख से ₹40 लाख तक की मोटी रकम की डील करता था। इस मामले में अब तक कुल 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 5 मेडिकल छात्र भी शामिल हैं। इन गिरफ्तार मेडिकल छात्रों में पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) का एक छात्र भी बताया जा रहा है। पुलिस इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और इस फर्जीवाड़े से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।1
- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में योग किया।1
- पटना के मसौढ़ी थाना क्षेत्र के तुलसीचक गांव में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिससे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, यह घटना 20 जून की रात करीब 9 बजे हुई, जब पीड़िता अपने घर से पश्चिम दिशा में शौच के लिए जा रही थी। रास्ते में पहले से मौजूद दो युवकों ने उसे पकड़ लिया। आरोप है कि दोनों आरोपियों ने युवती के हाथ-पैर बांध दिए और मुंह बंद कर उसे सुनसान स्थान पर ले गए। पीड़िता के लिखित आवेदन के मुताबिक, आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर मारपीट भी की। घटना को अंजाम देने के बाद उन्होंने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी, यदि उसने किसी को जानकारी दी। आरोपी फरार होने के बाद पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताई, जिसके बाद परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मसौढ़ी थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता के आवेदन के आधार पर मसौढ़ी थाना कांड संख्या-519/26 दर्ज किया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित गंभीर धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। कांड दर्ज होने के तुरंत बाद पुलिस ने छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनोज मांझी (पिता- लालचंद मांझी) और मिथलेश मांझी उर्फ भीम (पिता- स्वर्गीय सागर मांझी) के रूप में हुई है, जो दोनों तुलसीचक मुसहरी, थाना मसौढ़ी, जिला पटना के निवासी हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि मामले के अन्य पहलुओं और साक्ष्यों की जांच जारी है। इस घटना के सामने आने के बाद गांव में लोगों में आक्रोश व्याप्त है और ग्रामीण दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच की जा रही है और पीड़िता को हर संभव कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।1
- पटना सिविल कोर्ट में रौशन आनंद के भाई और उनके एक कर्मी को ज़मानत नहीं मिल पाई है। कोर्ट ने इस मामले में दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद LCR (लोअर कोर्ट रिकॉर्ड) की मांग की है। अब इस प्रकरण पर अगली निर्धारित तारीख को सुनवाई की जाएगी।1
- भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने हाल ही में एक फाइनल मुकाबले में विस्फोटक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 29 गेंदों में 94 रन बनाकर नया इतिहास रच दिया है। श्रीलंका-ए के खिलाफ खेले गए इस मैच में उन्होंने अपनी पारी के दौरान महज़ 11 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा कर एक और नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है। यह वैभव का पहला ऐसा शानदार प्रदर्शन नहीं है; वह इससे पहले भी कई बड़े मुकाबलों में बेहतरीन खेल दिखा चुके हैं। अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में उन्होंने 175 रनों की एक यादगार पारी खेली थी, और आईपीएल के नॉकआउट मैचों में भी 97 व 96 रन की धमाकेदार पारियां खेलकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। अपने लगातार शानदार प्रदर्शन के चलते वैभव सूर्यवंशी को 'बेबी बॉस' के नाम से भी जाना जाता है। उनकी बल्लेबाजी बड़े और महत्वपूर्ण मुकाबलों में और भी खतरनाक हो जाती है, जिससे भारतीय क्रिकेट को भविष्य में एक नया मैच विनर मिलने की उम्मीदें बढ़ गई हैं।1
- वैशाली के लालगंज में एक अज्ञात बोलेरो वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुई महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस दुखद सड़क हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया, जिसके परिणामस्वरूप चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया है।1