Shuru
Apke Nagar Ki App…
"शाखा डाकघर शतकवीर" अभियान में एक दिन में खोले 111 खाते सवाई माधोपुर परिमंडल कार्यालय जयपुर द्वारा दिए लक्ष्य के परिप्रेक्ष्य में डाक अधीक्षक नरेश कुमार के निर्देशन में सवाई माधोपुर उपखण्ड में आज शाखा डाकघर बहरावंडा खुर्द ने "शाखा डाकघर शतकवीर" अभियान में एक दिन में 111 खाते खोले गए ।शाखा डाकपाल सीताराम मंगल ने सवाई माधोपुर उपखंड में एक साथ इतने खाते खोलकर इतिहास रच दिया । इसी अभियान में बालेर शाखा डाकघर में भी रामेश्वर माली द्वारा एक सौ एक खाते खोले गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाक निरीक्षक विश्वेंद्र दुबे ने बीपीएम सीताराम मंगल को साफा पहनाकर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मेलोसियर रमाकांत शर्मा ,आशाराम बैरवा,प्रतापसिंह डाक सहायक, रामभरोस, खेमराज ,रामस्वरूप , सलोनी बंसल सहित सभी शाखा डाकपाल व ग्रामीण मोजूद रहे।
Rakesh Agarwal
"शाखा डाकघर शतकवीर" अभियान में एक दिन में खोले 111 खाते सवाई माधोपुर परिमंडल कार्यालय जयपुर द्वारा दिए लक्ष्य के परिप्रेक्ष्य में डाक अधीक्षक नरेश कुमार के निर्देशन में सवाई माधोपुर उपखण्ड में आज शाखा डाकघर बहरावंडा खुर्द ने "शाखा डाकघर शतकवीर" अभियान में एक दिन में 111 खाते खोले गए ।शाखा डाकपाल सीताराम मंगल ने सवाई माधोपुर उपखंड में एक साथ इतने खाते खोलकर इतिहास रच दिया । इसी अभियान में बालेर शाखा डाकघर में भी रामेश्वर माली द्वारा एक सौ एक खाते खोले गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाक निरीक्षक विश्वेंद्र दुबे ने बीपीएम सीताराम मंगल को साफा पहनाकर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मेलोसियर रमाकांत शर्मा ,आशाराम बैरवा,प्रतापसिंह डाक सहायक, रामभरोस, खेमराज ,रामस्वरूप , सलोनी बंसल सहित सभी शाखा डाकपाल व ग्रामीण मोजूद रहे।
More news from राजस्थान and nearby areas
- होली से पहले वेतन पेंशन जारी करने की मांग तेज, #rajasthan #baran #antanews #latestupdates1
- दतवास मे रोड पर साफ सफाई नहीं हो रही है कचरा भी नहीं उठाते हैं इसकी ग्राम पंचायत1
- Post by Ankit Vaishnav1
- कोटा जिला कलेक्ट्रेट गेट पर चल रहा जे के सिंथेटिक फैक्ट्री के 4200 मजदूरों को न्याय दिलाने को लेकर सीटू के बैनर तले सैकड़ों मजदूरों और महिलाओं का जे के सिंथेटिक फैक्ट्री की तीनों मजदूर यूनियनों के महामंत्रियों कामरेड हबीब खान कामरेड उमाशंकर कामरेड नरेंद्रसिंह के संयुक्त नेतृत्व में अनिश्चित कालीन धरना आज गुरुवार को 374 वे दिन भी जारी रहा धरने में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और सीटू कार्यकर्ता व जे के मजदूरों के परिजन मौजूद रहे। धरने का संचालन करते हुए कामरेड अशोक सिंह ने कहा कि सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लागू नहीं किया है धरने के दबाव में फैक्ट्री प्लांट की जमीन को अधिग्रहण करके अपने कब्जे में ले लिया है लेकिन अभी तक मजदूरों का 28 साल से फैक्ट्री प्लांट की तरफ बकाया वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा है जिससे धरने में उपस्थित मजदूरों और महिलाओं के साथ कोटा शहर के आमजन में सरकार के खिलाफ रोष व्याप्त है लगातार सैकड़ो जे के मजदूरों के परिजनों और धरने में उपस्थित हमारी माता बहिनों द्वारा जिला कलेक्ट्रेट गेट पर बकाया वेतन सरकार से भुगतान करवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है आज भी जिला कलेक्ट्रेट गेट पर मानव श्रृंखला बनाकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया गया है जिससे सैकड़ों की संख्या में मजदूर मौजूद रहे। धरने में उपस्थित मजदूरों की उपस्थिति के बारे में जानकारी देते हुए कामरेड महावीर प्रसाद ने बताया कि आज धरने पर यूनियन के रजिस्टर में 850 मजदूरों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रही। धरने को कामरेड कालीचरण सोनी, कामरेड केदार जोशी कामरेड सतीश चंद त्रिवेदी कामरेड हनुमान सिंह कामरेड बच्चन जयसवाल कामरेड भुवरलाल शर्मा महिला मजदूर नेता कामरेड राजू वर्मा निर्मला बाई रहीसा बानो रेशमा देवी कैलाशी बाई आदि ने सम्बोधित किया। मजदूर नेताओं ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि तमाम मजदूरों का बकाया वेतन जो 28 साल से फैक्ट्री प्लांट की तरफ 260 करोड रुपयो से अधिक बकाया है उसको 28 साल का ब्याज 18%सहित जोड़कर भुगतान किया जाए मजदूरों का बकाया वेतन अब 500 करोड रुपयो से अधिक बनता है सरकार ने फैक्ट्री प्लांट की जमीन अधिग्रहण करके अपने कब्जे में ले ली है तो मजदूरों का बकाया वेतन सरकार जल्द से जल्द भुगतान करे और सुप्रीम कोर्ट की सभी शर्तों को कोटा के विकास में लागू करने का काम किया जाए अगर सरकार ने जल्द मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान नहीं किया तो सीटू के नेतृत्व में आमजनता को लामबंद करके जनप्रतिनिधि और प्रशासन व शासन के खिलाफ उग्र आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। इसको लेकर आज हमारी तीनों यूनियनों के मजदूर नेताओं की सीपीआईएम पार्टी के नेताओं के साथ मीटिंग है जिसमें मजदूरों और आमजनता के मुद्दों पर निर्णय लिया जा रहा है। इस दौरान धरने व प्रदर्शन में कामरेड जेठाराम, गणेशराम, कामरेड मलखान सिंह यादव शिशुपाल सिंह मोहम्मद मंसूरी कामरेड अब्दुल सलाम कॉमरेड बनेसिंह कामरेड सीताराम कामरेड मांगीलाल कामरेड शिवकुमार, कामरेड घनश्याम कामरेड रामफूल कामरेड तुलसीराम कामरेड ओमप्रकाश पाल रिद्धिदेव राम नरेश हीरालाल बच्चन जयसवाल लटूरलाल बैरवा, गोपाल लाल, मोहम्मद हुसैन मजदूर महिला निर्मला बाई रहीसा बानो रेशमा देवी कैलाशी बाई राजकुमारी पुष्पा बाई मंजू बाई कलावती चंद्रकला कंचन मोडी बाई, मूर्ति बाई कबूतरी बाई सहित अन्य मजदूर और महिलाएं कलेक्ट्रेट गेट पर मानव श्रृंखला में उपस्थित रहे।4
- वार्ड नंबर 8 में चोरी हुई LED लाइटें, नई लाइट लगाने की मांग तेज1
- ब्रेकिंग न्यूज़ |गंगापुर सिटी के कुशालगढ़ बाबा श्याम मंदिर में भंडारे का क्या आयोजन नगर परिषद सभापति शिवरतन अग्रवाल ने की कार्यक्रम में शिरकत फाल्गुन एकादशी के पावन अवसर पर बाबा श्याम मंदिर में आयोजित भव्य मेले एवं विशाल भंडारे में निवर्तमान सभापति शिवरतन अग्रवाल शामिल हुए। श्री राधे रानी सेवा समिति द्वारा आयोजित इस भंडारे में सभापति का पदाधिकारियों द्वारा सम्मान किया गया। इसके बाद उन्होंने श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरण कर सेवा कार्य में सहभागिता निभाई। निवर्तमान सभापति ने बाबा श्याम के दर्शन कर शहर की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने बताया कि 24 फरवरी 2026 से प्रारंभ यह विशाल भंडारा सेवा, समर्पण और श्रद्धा का सुंदर उदाहरण है, जो समाज में भक्ति, सहयोग और एकता की भावना को मजबूत करता है। इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल शर्मा, विजय गोयल, अंकित गोयल, मनीष सिराधना, राहुल गर्ग सहित अनेक श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सेवा समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सहयोगियों को सफल आयोजन हेतु हार्दिक अभिनंदन प्रेषित किया गया। ब्रेकिंग न्यूज़1
- सवाई माधोपुर से खबर भरतपुर रेंज आईजी कैलाश चंद्र बिश्नोई सवाई माधोपुर दौरे पर, मलारना डूंगर थाना एवं कार्यालय व्रत शहर सर्कील स०मा० का किया निरीक्षण , थाने में माल खाना एवं बेरिक का किया भी किया निरीक्षण, थाने में लंबित चल रहे मुकदमो को लेकर दिए दिशा निर्देश शाम करीब 4 बजे तक कर सकते हैं DSP कक्ष का निरीक्षण। दिये आवश्यक दिशा निर्देश ।1
- नैनवां के ऐतिहासिक तालाबों का सौंदर्यीकरण कार्य जल्द शुरू होगा,#rajasthan #bundi #nainwanews1
- भंडारे कार्यक्रम में शामिल हुए निवर्तमान सभापति। फाल्गुन एकादशी के पावन अवसर पर कुशालगढ़ स्थित बाबा श्याम मंदिर में आयोजित भव्य मेले में शामिल होकर श्री राधे रानी सेवा समिति द्वारा आयोजित विशाल भंडारे में निवर्तमान सभापति सभापति शिवरतन अग्रवाल शामिल हुए जहां उनका सेवा समिति के पदाधिकारीयो द्वारा मान सम्मान किया इसके बाद निवर्तमान सभापति ने श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरण की। इस अवसर पर निवर्तमान सभापति ने बाबा श्याम के दर्शन कर शहर के सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर अग्रवाल ने बताया कि दिनांक 24 फरवरी 2026 से प्रारंभ यह विशाल भंडारा कार्यक्रम सेवा, समर्पण और श्रद्धा का सुंदर उदाहरण है। ऐसी पुण्य पहल समाज में भक्ति, सहयोग और एकता की भावना को और अधिक सुदृढ़ करती है। सेवा समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सहयोगियों का इस सराहनीय आयोजन हेतु हार्दिक अभिनंदन। प्रभु श्री श्याम बाबा एवं राधे रानी की कृपा सभी पर बनी रहे। इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल शर्मा, विजय गोयल, अंकित गोयल, मनीष सिराधना , राहुल गर्ग सहित समस्त श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।1