।।। समाचार।।। अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकथाम हेतु विधिक सेवा दल सक्रिय, जागरूकता शिविर एवं विवाह स्थलों का निरीक्षण आगर-मालवा, 20 अप्रैल/अक्षय तृतीया के अवसर पर संभावित बाल विवाह की रोकथाम को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगर-मालवा द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्राम पांचारूंडी में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित कर ग्रामीणों को बाल विवाह निषेध संबंधी कानूनों की जानकारी दी गई। यह कार्रवाई मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष डी. एस. चौहान के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। शिविर में जिला विधिक सहायता अधिकारी फारूक अहमद सिद्दीकी ने बताया कि नालसा की “आशा योजना” एवं “बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवा योजना” के अंतर्गत बाल विवाह रोकने के लिए विशेष दल गठित किए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि बाल विवाह एक दंडनीय अपराध है और इसमें शामिल सभी व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। इसके उपरांत विधिक सेवा दल ने महिला एवं बाल विकास विभाग के समन्वय से ग्राम पांचारूंडी के समीप स्थित श्री देवनारायण मंदिर में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन स्थल का निरीक्षण किया। यहां लगभग 95 जोड़ों की जानकारी एकत्रित कर सत्यापन किया गया, जिसमें कोई भी नाबालिग विवाह नहीं पाया गया। निरीक्षण के दौरान परियोजना अधिकारी श्रीमती मनीषा चौबे, पैरा लीगल वॉलंटियर्स श्री जाबिर उद्दीन एवं डॉ. जगदीश मालवीय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इसी क्रम में कानड़ में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन का भी निरीक्षण किया गया। यहां एक नाबालिग बालिका के विवाह की सूचना मिलने पर विधिक सेवा दल एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर समिति सदस्यों से चर्चा की और बाल विवाह न करने के लिए समझाइश दी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आमजन से अपील की है कि बाल विवाह जैसी कुप्रथा को रोकने में प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध मामले की जानकारी तुरंत संबंधित विभाग को दें।

- Post by Niraj Kumar pal ji6
- Post by Shivraj Singh ahirwar1
- Post by Manoj Kumar1
- Post by हर खबर आपके साथ1
- हाइड्रा क्रेन पलटने से युवक की मौत के मामले में मोहन बड़ोदिया पुलिस ने चालक पर मामला दर्ज किया1
- शाजापुर में स्कूलों का समय बदलाः कक्षाएं अब सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक लगेंगी कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जिला शाजापुर (मध्य प्रदेश) शेयर शाजापुर जिले में बढ़ती गर्मी के कारण स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। जिला शिक्षा विभाग ने सोमवार शाम 4 बजे आदेश जारी कर बताया कि अब नर्सरी से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होंगी। यह नया समय 21 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि ग्रीष्म ऋतु में लगातार बढ़ते तापमान से छात्रों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकलप्रभाव की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही, शैक्षणिक स्टाफ को दोपहर 2 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहकर नामांकन, आधार अपडेशन और अपार आईडी जैसे अन्य शैक्षणिक कार्य पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं। जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों का समय भी बच्चों के लिए सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया गया है। शाजापुर में सोमवार सुबह से ही तेज गर्मी का असर महसूस किया जा रहा था, जिससे स्कूली बच्चों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। इसी स्थिति को देखते हुए शिक्षा विभाग ने यह कदम उठाया है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। विशेषज्ञों का अनुमान है कि अप्रैल के अंत तक तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे गर्मी का प्रकोप और बढ़ने की आशंका है।1
- दतिया:दतिया में परशुराम जयंती पर निकली बाइक रैली शहर के मुख्य मार्गो से निकाली गई बाइक रैली। बाइक रैली में भाजपा नेता डॉ सुकर्ण मिश्रा भी हुए शामिल। बाइक रैली में जय जय परशुराम के नारे लगाते निकले युवा। परशुराम जयंती पर युवाओं में दिखा उत्साह, धूमधाम से मनाई जा रही हैं जयंती।।1
- Post by Niraj Kumar pal ji5