logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

HS TV पत्रकार को भी कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त होनी चाहिए HS TV पत्रकार को भी कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त होनी चाहिए

2 hrs ago
user_HS TV
HS TV
TV News Anchor शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

HS TV पत्रकार को भी कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त होनी चाहिए HS TV पत्रकार को भी कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त होनी चाहिए

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *थाना बण्डा क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 06.04.2026 को गेहूँ से भरे ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 01 व्यक्ति की मृत्यु होने की घटना व पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के संबंध में क्षेत्राधिकारी पुवायाँ महोदय की बाइट।* #holidaygreeting #holidays #holidaygreetings #christianholiday #christianity #religiouscelebration #jesus #spiritual #faith
    1
    *थाना बण्डा क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 06.04.2026 को गेहूँ से भरे ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 01 व्यक्ति की मृत्यु होने की घटना व पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के संबंध में क्षेत्राधिकारी पुवायाँ महोदय की बाइट।*
#holidaygreeting
#holidays
#holidaygreetings
#christianholiday
#christianity
#religiouscelebration
#jesus
#spiritual
#faith
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • शाहजहांपुर / थाना रोजा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सरही में गेहूं कटाई के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। कंबाइन मशीन की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रोजा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि जिस खेत में गेहूं की कटाई हो रही थी, वह खेत मृतक महिला का ही था। किसी कारणवश महिला कंबाइन मशीन के बेहद करीब पहुंच गई और मशीन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मामले में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा कंबाइन मशीन को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    शाहजहांपुर / थाना रोजा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सरही में गेहूं कटाई के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। कंबाइन मशीन की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही रोजा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि जिस खेत में गेहूं की कटाई हो रही थी, वह खेत मृतक महिला का ही था। किसी कारणवश महिला कंबाइन मशीन के बेहद करीब पहुंच गई और मशीन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार मामले में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा कंबाइन मशीन को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • HS TV कुलदीप ठाकुर 15 को बुजुर्गों को निशुल्क कराएँगे कैला देवी यात्रा
    1
    HS TV कुलदीप ठाकुर 15 को बुजुर्गों को निशुल्क कराएँगे कैला देवी यात्रा
    user_HS TV
    HS TV
    TV News Anchor शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • खबरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें अनुभवी पत्रकारों की आवश्यकता है मेल व फीमेल
    1
    खबरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें अनुभवी पत्रकारों की आवश्यकता है मेल व फीमेल
    user_मीडिया संपादक /अनीश खान
    मीडिया संपादक /अनीश खान
    Court reporter Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    20 hrs ago
  • शाहजहांपुर। महिला थाना क्षेत्र के अंतर्गत जलालनगर मोहल्ले में एक दूध, दही और पनीर की दुकान में अचानक आग लग गई। दुकान से धुआं निकलता देख मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना तत्काल शाहजहांपुर कंट्रोल रूम को दी गई। ​सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए फायर सर्विस यूनिट सदर की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह से नियंत्रित कर बुझा दिया। समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया और आसपास की दुकानें सुरक्षित बच गईं। आग लगने का कारण प्राथमिक रूप से शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
    1
    शाहजहांपुर। महिला थाना क्षेत्र के अंतर्गत जलालनगर मोहल्ले में एक दूध, दही और पनीर की दुकान में अचानक आग लग गई। दुकान से धुआं निकलता देख मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना तत्काल शाहजहांपुर कंट्रोल रूम को दी गई।
​सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए फायर सर्विस यूनिट सदर की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह से नियंत्रित कर बुझा दिया। समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया और आसपास की दुकानें सुरक्षित बच गईं। आग लगने का कारण प्राथमिक रूप से शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
    user_A K DIXIT
    A K DIXIT
    8 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में कार्य शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • शाहजहांपुर लाला तेली बजरिया में स्वास्थ्य दिवस मनाया गया
    1
    शाहजहांपुर लाला तेली बजरिया में स्वास्थ्य दिवस मनाया गया
    user_Ajeet Mishra
    Ajeet Mishra
    Local News Reporter तिलहर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    44 min ago
  • पीड़िता ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार, निष्पक्ष पुनः जांच कराने की मांग शाहजहांपुर। आरसी मिशन थाना क्षेत्र की एक महिला ने पति की दूसरी शादी, दहेज उत्पीड़न और पुलिस विवेचना में लापरवाही के गंभीर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह को प्रार्थना पत्र सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष पुनः जांच किसी राजपत्रित अधिकारी से कराए जाने की मांग की है। पीड़िता के मुताबिक उसकी शादी 7 मई 2019 को गांव चौढ़रा निवासी गया प्रसाद के पुत्र विवेक के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। विवाह के दौरान उसके परिजनों ने अपनी क्षमता के अनुसार खर्च किया, लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही पति और ससुराल पक्ष की ओर से दो लाख रुपये नकद और एक कार की मांग की जाने लगी। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। महिला का कहना है कि ससुराल पक्ष ने उसे धमकी दी थी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो विवेक की दूसरी शादी कर दी जाएगी। कुछ समय बाद उसके साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद उसके पति ने रिंकी नाम की युवती से मंदिर में दूसरी शादी कर ली। पीड़िता ने बताया कि उसने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस की विवेचना निष्पक्ष नहीं रही। उसका आरोप है कि विवेचकों ने अहम साक्ष्यों को नजरअंदाज करते हुए आरोपियों को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया। इतना ही नहीं, गंभीर धाराओं को हटाकर कमजोर चार्जशीट अदालत में दाखिल कर दी गई। महिला ने यह भी दावा किया कि उसने दूसरी पत्नी के गर्भवती होने से जुड़े प्रमाण पुलिस को सौंपे थे, लेकिन उन्हें भी विवेचना का हिस्सा नहीं बनाया गया। इससे उसे न्याय मिलने की उम्मीद कम हो गई है। पीड़िता ने जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित से मांग की है कि पूरे मामले की दोबारा निष्पक्ष जांच कराई जाए और लापरवाही बरतने वाले विवेचकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि उसे न्याय मिल सके।
    1
    पीड़िता ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार, निष्पक्ष पुनः जांच कराने की मांग
शाहजहांपुर। आरसी मिशन थाना क्षेत्र की एक महिला ने पति की दूसरी शादी, दहेज उत्पीड़न और पुलिस विवेचना में लापरवाही के गंभीर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह को प्रार्थना पत्र सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष पुनः जांच किसी राजपत्रित अधिकारी से कराए जाने की मांग की है।
पीड़िता के मुताबिक उसकी शादी 7 मई 2019 को गांव चौढ़रा निवासी गया प्रसाद के पुत्र विवेक के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। विवाह के दौरान उसके परिजनों ने अपनी क्षमता के अनुसार खर्च किया, लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही पति और ससुराल पक्ष की ओर से दो लाख रुपये नकद और एक कार की मांग की जाने लगी। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया।
महिला का कहना है कि ससुराल पक्ष ने उसे धमकी दी थी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो विवेक की दूसरी शादी कर दी जाएगी। कुछ समय बाद उसके साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद उसके पति ने रिंकी नाम की युवती से मंदिर में दूसरी शादी कर ली।
पीड़िता ने बताया कि उसने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस की विवेचना निष्पक्ष नहीं रही। उसका आरोप है कि विवेचकों ने अहम साक्ष्यों को नजरअंदाज करते हुए आरोपियों को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया। इतना ही नहीं, गंभीर धाराओं को हटाकर कमजोर चार्जशीट अदालत में दाखिल कर दी गई।
महिला ने यह भी दावा किया कि उसने दूसरी पत्नी के गर्भवती होने से जुड़े प्रमाण पुलिस को सौंपे थे, लेकिन उन्हें भी विवेचना का हिस्सा नहीं बनाया गया। इससे उसे न्याय मिलने की उम्मीद कम हो गई है।
पीड़िता ने जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित से मांग की है कि पूरे मामले की दोबारा निष्पक्ष जांच कराई जाए और लापरवाही बरतने वाले विवेचकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि उसे न्याय मिल सके।
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • शाहजहांपुर, । जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को आधुनिक पोस्टमार्टम हाउस का औचक निरीक्षण कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मूलभूत सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छाया, पेयजल, बैठने की व्यवस्था समेत अन्य आवश्यक सुविधाओं की स्थिति का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं तत्काल दुरुस्त करने को कहा। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि निरीक्षण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बाहर से आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने पेयजल स्थल पर स्पष्ट सूचना अंकित कराने, पर्याप्त छाया की व्यवस्था करने तथा परिसर में टाइल्स लगवाने के निर्देश दिए। साथ ही पोस्टमार्टम हाउस परिसर में बैठने के लिए शेड निर्माण और कुर्सियों की व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर कराने को कहा। संवेदनशीलता पर जोर देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि यहां आने वाले लोग पहले से ही दुखद परिस्थितियों में होते हैं, इसलिए उनके लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने छाया, पेयजल और बैठने की सुविधा सहित सभी व्यवस्थाएं 15 दिनों के भीतर पूर्ण करने का अल्टीमेटम दिया। इसके अलावा पोस्टमार्टम हाउस में शवों के सुरक्षित संरक्षण के लिए फ्रीजर की व्यवस्था कराने के भी निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, एसीएमओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
    1
    शाहजहांपुर, । जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को आधुनिक पोस्टमार्टम हाउस का औचक निरीक्षण कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मूलभूत सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने छाया, पेयजल, बैठने की व्यवस्था समेत अन्य आवश्यक सुविधाओं की स्थिति का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं तत्काल दुरुस्त करने को कहा। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि निरीक्षण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बाहर से आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
उन्होंने पेयजल स्थल पर स्पष्ट सूचना अंकित कराने, पर्याप्त छाया की व्यवस्था करने तथा परिसर में टाइल्स लगवाने के निर्देश दिए। साथ ही पोस्टमार्टम हाउस परिसर में बैठने के लिए शेड निर्माण और कुर्सियों की व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर कराने को कहा।
संवेदनशीलता पर जोर देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि यहां आने वाले लोग पहले से ही दुखद परिस्थितियों में होते हैं, इसलिए उनके लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने छाया, पेयजल और बैठने की सुविधा सहित सभी व्यवस्थाएं 15 दिनों के भीतर पूर्ण करने का अल्टीमेटम दिया।
इसके अलावा पोस्टमार्टम हाउस में शवों के सुरक्षित संरक्षण के लिए फ्रीजर की व्यवस्था कराने के भी निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, एसीएमओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • रोजा मंडी में रात के अंधेरे में गेहूं खरीद का खेल, विधायक ने लगाई अधिकारियों की क्लास
    1
    रोजा मंडी में रात के अंधेरे में गेहूं खरीद का खेल, विधायक ने लगाई अधिकारियों की क्लास
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.