Shuru
Apke Nagar Ki App…
*बड़ी खबर* चित्रकूट जनपद मे आयुष्मान कार्ड की जमींनी हकीकत सरिया गॉव की मुस्लिम पुरवा आदिवासी बस्ती की 15 वर्ष की आदिवासी बच्ची दवा के आभाव मे गिन रही आखरी सांसे परिजन मौत का तमाशा देखने के लिए मजबूर है जानकारी के अनुसार किसी भी आदिवासी का आयुष्मान कार्ड नहीं बना
चित्रकूट न्यूज लाइव
*बड़ी खबर* चित्रकूट जनपद मे आयुष्मान कार्ड की जमींनी हकीकत सरिया गॉव की मुस्लिम पुरवा आदिवासी बस्ती की 15 वर्ष की आदिवासी बच्ची दवा के आभाव मे गिन रही आखरी सांसे परिजन मौत का तमाशा देखने के लिए मजबूर है जानकारी के अनुसार किसी भी आदिवासी का आयुष्मान कार्ड नहीं बना
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण चित्रकूट श्रीमती इला चौधरी की मेगा/ बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के संबंध में बाइट।1
- चित्रकूट कर्वी के लोढ़वारा में शराब पी रहे दबंगों द्वारा गाली गलौज करने विरोध करने पर दबंगों ने की मारपीट महिला सहित 4 घायल कोतवाली में दी तहरीर मामला चित्रकूट जनपद के कर्वी कोतवाली क्षेत्र के लोढ़वारा गांव का बीते मंगलवार की रात्रि 10:30 बजे का जहां दबंगों की मारपीट से महिला सहित 4 घायल हो गए मारपीट में घायल नीरज पुत्र कामता ने आज बुधवार की सुबह 11 बजे घटना की जानकरी देते हुए बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता है जो गांव में एक मकान का लेंटर डाल कर अपने घर लौट रहा था तभी घर के पास ही उनके पड़ोसी रामू अपने 3 दोस्तो के साथ शराब पी रहे और उसे देखते ही गाली गलौज करने लगे जिसका विरोध करने पर रामू सहित चारों लोगों ने नीरज के साथ मारपीट करने लगे जिसको बचाने गई नीरज की सास मीरा देवी साले कमलेश और नीरज के साथ भी दबंगों ने मारपीट की है जिसकी तहरीर पीड़ितों ने कोतवाली कर्वी में दी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है1
- *उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद परीक्षा-2026: कौशांबी में कड़ी सुरक्षा के बीच शुरुआत* *कौशाम्बी संदेश* *जनपद कौशांबी* जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा-2026 बुधवार से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। पहले दिन परीक्षार्थियों में उत्साह के साथ अनुशासन का माहौल देखने को मिला। जनपद के 80 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा संपन्न कराई जा रही है। परीक्षा की निगरानी के लिए 6 सचल दल, 15 मजिस्ट्रेट और 3 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। केंद्रों पर प्रवेश से पहले गेट पर सघन तलाशी ली गई, इसके बाद ही छात्रों को कक्षाओं में प्रवेश दिया गया। प्रशासन की ओर से नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जिलाधिकारी अमित पाल ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि नकल करते पाए जाने पर संबंधित परीक्षार्थी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापकों को सतर्क रहकर पारदर्शी, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।1
- नव विवाहिता की ससुराल में संदिग्ध मौत, मां बाप ने लगाया हत्या का आरोप मध्यप्रदेश के रीवा जिले में नव विवाहिता रीना साकेत की ससुराल में निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। मृतिका के पिता सुखेंद्र साकेत ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की हत्या उसके पति रावेन्द्र साकेत, ससुर राम कीर्तन साकेत, सास बतसिया, जेठानी शिवानी साकेत और जेठ अनिल साकेत ने मिलकर की है। रीना साकेत के पिता सुखेंद्र साकेत और माँ ललिता साकेत, ग्राम सुरसा कला के निवासी हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की हत्या ससुराल वालों ने दहेज के लिए या अन्य किसी कारण से की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। इस घटना ने समाज में एक बार फिर से दहेज प्रथा और महिलाओं के खिलाफ हिंसा के मुद्दे को उठाया है। स्थानीय लोगों ने इस घटना की निंदा की है और आरोपियों को सजा दिलाने की मांग की है।1
- Post by कौशांबी संदेश1
- कौशाम्बी न्यूज1
- उन्नाव जिले का रहने वाला संजय सिंह चढ़ा पुलिस के हत्थे पुलिस की वर्दी पहनकर शहर में घूमकर दिखाता था भौकाल अनवरगंज थाने की पुलिस ने फर्जी दरोगा को पकड़कर किया खुलासा पकड़े गए युवक के पास से वर्दी एक लाइटर वाली पिस्टल और कार बरामद हुई बरामद कार का गाड़ी नंबर लखनऊ के एक पुलिस अधिकारी के नाम रजिस्टर्ड है इस गिरफ्तारी में मुख्य रूप से चौकी प्रभारी बांसमंडी राहुल शुक्ला, उप निरीक्षक खालिद खान,का.धर्मेंद्र कुमार,का.धर्मेंद्र तिवारी,का.अंकित चौधरी की अहम भूमिका रही1
- अमेठी ब्रेकिंग - पुलिस की कार्यशैली से नाराज़ पीड़िता अपने मां के साथ पहुंची एसपी कार्यालय, पीड़ित का आरोप है कि गांव के ही एक युवक द्वारा लगातार किया जा रहा है प्रताड़ित, पीड़िता का आरोप है की गांव का एक दबंग युवक आये दिन छेड़खानी व अश्लील हरकतें करता है, जिसको लेकर स्थानीय थाने में शिकायत की जाती है लेकिन नहीं होती कोई कार्यवाही, स्थानीय पुलिस पर कार्यवाही न करने का लगा आरोप जामों थाना क्षेत्र का है मामला1
- *कौशाम्बी में ओवरलोड ट्रक की टक्कर से कार पलटी, बड़ा हादसा टला* *कौशाम्बी संदेश* *कौशाम्बी। जनपद* करारी थाना क्षेत्र के म्योहर गांव के पास बुधवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। ओवरलोड बालू लदे तेज रफ्तार ट्रक ने सामने जा रही चार पहिया कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा पलटी।कार में सवार डॉ. अलीम एक बच्चे को लेकर प्रयागराज जा रही थीं। अचानक हुए हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कार में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। राहत की बात यह रही कि किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई। सूचना मिलते ही करारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने ट्रक और उसके चालक के संबंध में जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। हादसे के चलते कुछ समय तक मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा।1