विद्युत उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: कापरेन क्षेत्र में तीन दिवसीय विशेष समाधान शिविर का आयोजन विद्युत विभाग कापरेन द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं की लंबे समय से लंबित समस्याओं के समाधान के लिए क्षेत्र में तीन दिवसीय विशेष समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में बकाया एवं विवादित विद्युत बिलों से संबंधित मामलों का नियमानुसार मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा, जिससे उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। सहायक अभियंता मोहम्मद शोयब ने बताया कि पहला विशेष समाधान शिविर 10 मार्च 2026 (मंगलवार) को अटल सेवा केंद्र, आजन्दा, दूसरा शिविर 11 मार्च 2026 (बुधवार) को 33/11 केवी जीएसएस, अरनेटा तथा तीसरा शिविर 13 मार्च 2026 (शुक्रवार) को 33/11 केवी जीएसएस, कापरेन में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन शिविरों में डीसी, पीडीसी एवं नियमित विद्युत उपभोक्ताओं के बकाया एवं विवादित विद्युत बिलों का नियमानुसार समाधान किया जाएगा। इसके साथ ही जिन उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन बकाया राशि के कारण कट चुके हैं, वे भी नियमानुसार पूर्व बकाया राशि जमा कराकर अपने प्रकरणों का निस्तारण करवा सकेंगे। यह विशेष समाधान शिविर कापरेन नगर पालिका क्षेत्र सहित हिंगोनिया, बालोद, हंडियाखेड़ा, डॉलर, जगदरी, बोयाखेड़ा, सारसला, अनंतपुरा, जयस्थल, बलकाशा, जलोदा, भिंडी, खेड़ली तथा आसपास के गांवों के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए आयोजित किए जा रहे हैं। शिविर में अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, राजस्व अधिकारी तथा विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहेंगे, जिससे उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर ही त्वरित समाधान किया जा सकेगा। विद्युत विभाग ने क्षेत्र के समस्त उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाएं और अपने लंबित विद्युत बिल संबंधी प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करवाएं। साथ ही क्षेत्र के सम्माननीय जनप्रतिनिधियों से भी आग्रह किया गया है कि वे अपनी गरिमामय उपस्थिति देकर शिविर को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें, ताकि अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।

- लाखेरी - सोमवार को शहर के स्टेशन क्षेत्र की बैरवा बस्ती में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन निवासी विवेक उर्फ रामावतार बैरवा 38 ने अज्ञात कारणों के चलते घर पर फांसी लगा कर आत्म हत्या कर ली। घटना का पता बच्चों के स्कूल से पढ़ कर आने पर लगा। बच्चों की चीख पुकार सुन कर आसपास के लोगों ने मौके पर जाकर देखा तथा स्थिति को भांपते हुए स्थानीय थाना पुलिस को सूचना दी। घटना के समय मृतक की पत्नी एट भट्टे पर मजदूरी करने गई हुई थी। सूचना पर थाना अधिकारी मय जाप्ते के मौके पर पहुंचे तथा शव साड़ी के फंदे से नीचे उतार कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सुपुर्द किया। पुलिस आत्महत्या के कारणों को जानने में जुटी।4
- राजस्थान में खेजड़ी वृक्ष संरक्षण के लिए बनेगा सख्त कानून,#rajasthan #jaipurnews #latestupdates1
- सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर सोमवार को सुबह से ही हम्मीर ब्रिज पर जाम की स्थिति बनी हुई थी। लेकिन शाम को भी जाम की स्थिति जस की तस बनी हुई है। जिसके चलते रोड डायवर्ट किया गया। जिसको सर्किट हाउस बंबोरी चौराहा से लेकर टोंक रोड खेरदा में निकलता है। लेकिन वहां भी जाम की स्थिति बनी हुई है ।108 एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। शादियों का सीजन के चलते एवं ब्रिज का निर्माण कार्य के चलते जाम की स्थिति बनी हुई है।1
- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1
- 🚨⚖️ बेटे को पत्थर पर पटककर मारने का आरोप साबित,कापरेन के डोलर में बेटे की हत्या करने वाले पिता को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा, केशोरायपाटन एडीजे कोर्ट का बड़ा फैसला। “1
- खंडार क्षेत्र के ग्राम बाजोली में सोमवार शाम करीब 5 बजे एक बार फिर भालू का मूवमेंट देखने को मिला, जिससे ग्रामीणों और किसानों में भय का माहौल बन गया है। ग्राम निवासी जितेश बैरवा ने बताया कि वह खेत से घर लौट रहा था, तभी रास्ते में अचानक उसे भालू दिखाई दिया। भालू को देखते ही वह डर के मारे तुरंत घर की ओर भाग गया। ग्रामीणों के अनुसार पिछले कई दिनों से गांव और आसपास के खेतों में भालू का लगातार मूवमेंट बना हुआ है। कुछ दिन पहले भी भालू ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सवाई माधोपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि कई दिनों से भालू की मौजूदगी की जानकारी देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। भालू के डर से गांव के लोग खेतों पर जाने से भी कतराने लगे हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि वन विभाग तुरंत कार्रवाई करते हुए भालू को पकड़कर किसी सुरक्षित जंगल क्षेत्र में छोड़े, ताकि गांव में फैला भय का माहौल खत्म हो सके।1
- सवाई माधोपुर: भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय योजना के अनुसार तय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की जिला कार्यशाला का आयोजन हरिओम इको गार्डन सर्किट हाउस रोड पर जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर की अध्यक्षता में किया गया | भाजपा जिला प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण महाअभियान की कार्यशाला का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।कार्यशाला मे मंडल स्तर पर होने वाले प्रशिक्षण शिविरों की तिथि एवं कार्ययोजना तैयार की गई | कार्यशाला मे मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश मंत्री नारायण मीणा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला संगठन सहप्रभारी शेरसिंह मीणा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रेमप्रकाश शर्मा, केदारलाल मीणा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेशचंद जैन, बजरंगलाल जाट, राष्ट्रीय परिषद सदस्य ओमप्रकाश डांगोरिया, जिला महामंत्री विनोद अटल, बाबूलाल मीणा उपस्थित रहे | कार्यशाला के शुभारंभ पर जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को महाअभियान की विस्तृत जानकारी दी गई । जिलाध्यक्ष ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान पार्टी के प्रमुख कार्यक्रमों में से एक है। इस महाअभियान के माध्यम से पार्टी का उद्देश्य नीचे स्तर तक संगठन और अधिक मजबूत हो और कार्यकर्ता का विकास हो | जिलाध्यक्ष ने कहा देश की पहली राजनैतिक पार्टी है जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता की डिजिटल उपस्थिति होती है, इस महाअभियान के तहत जिले के 17 मंडलों पर दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित होंगे जिनमें जिले से 14 प्रशिक्षित कार्यकर्ता मंडल और शक्ति केंद्र स्तर पर आयोजित सात सत्र में उपस्थित पदाधिकारियों को प्रशिक्षण देंगे | कार्यशाला को मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश मंत्री नारायण मीणा ने भी संबोधित किया1
- मकराना में आशा सहयोगिनियों ने पीएमओ को सौंपा ज्ञापन,#rajasthan #makrananews #latestupdates1