Shuru
Apke Nagar Ki App…
पैदल गश्त पर उतरी पुलिस, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा। शाहजहाँपुर: पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में एसपी ग्रामीण द्वारा क्षेत्राधिकारी जलालाबाद व थाना जलालाबाद पुलिस बल के साथ क्षेत्र में पैदल गश्त की गई। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया गया और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। पैदल गश्त से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ और लोगों में भरोसा बढ़ा।
भूपेंद्र शर्मा
पैदल गश्त पर उतरी पुलिस, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा। शाहजहाँपुर: पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में एसपी ग्रामीण द्वारा क्षेत्राधिकारी जलालाबाद व थाना जलालाबाद पुलिस बल के साथ क्षेत्र में पैदल गश्त की गई। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया गया और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। पैदल गश्त से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ और लोगों में भरोसा बढ़ा।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- डीएम ज्ञानेंद्र सिंह का सख्त रुख: निर्माणाधीन गौशाला का औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश। भूपेंद्र शर्मा पीलीभीत। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने विकासखंड ललौरीखेड़ा के ग्राम मीरापुर पट्टी में निर्माणाधीन गौशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, प्रगति और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गौशाला का निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण कराया जाए। साथ ही पशुओं के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।4
- बरेली से बड़ी स्वास्थ्य खबर सामने आई है। शहर के प्रतिष्ठित अनीस सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड फहमी आईवीएफ सेंटर में अब किडनी मरीजों के लिए अत्याधुनिक नेफ्रोलॉजी सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, अब मरीजों को किडनी से जुड़ी गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए बड़े शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। यहां एमबीबीएस, एमडी मेडिसिन और डीएम नेफ्रोलॉजी विशेषज्ञों की टीम उन्नत तकनीकों के साथ इलाज करेगी। अस्पताल के प्रबंधक डॉ. अनीस बेग ने बताया कि आज के समय में डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर के कारण किडनी रोग तेजी से बढ़ रहे हैं, इसलिए इस नई सुविधा की शुरुआत की गई है। नई सेवाओं के तहत एक्यूट और क्रॉनिक किडनी डिजीज, डायबिटिक किडनी, ग्लोमेरुलर रोग, क्रिटिकल केयर नेफ्रोलॉजी, इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन और गर्भावस्था से जुड़ी किडनी समस्याओं का इलाज किया जाएगा। नव नियुक्त नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. मोहम्मद आमिर अंसारी ने बताया कि किडनी की बीमारी का असर पूरे शरीर पर पड़ता है, इसलिए समय पर जांच और सही इलाज बेहद जरूरी है। इस मौके पर डॉ. शोएब, डॉ. फहमी, डॉ. जावेद, अध्यक्ष डॉ. ग्यासुल रहमान समेत पूरा हॉस्पिटल स्टाफ मौजूद रहा। इस पहल से बरेली और आसपास के मरीजों को अब अपने ही शहर में बेहतर और आधुनिक इलाज मिल सकेगा।1
- जनसेवा के कर्तव्य पथ पर बढ़ते अविराम कदम... मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर आयोजित 'जनता दर्शन' में प्रदेशभर से आए नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु निर्देशित किया।1
- Post by जिला संवाददाता हरपाल यादव बरेल1
- Bareilly Ke Thana navabganj Se Badi khabar/ apradhik mamla navabganj/ khabar Judi Gau taskar se/ Gau taskar ki hui girftari/ teen 3 gokas girftar/ chitradhikari Nilesh Mishr ka bada byan/ Ghayal hua apraadhi navabganj1
- 24 अप्रैल से शुरू होगा वली मियां का 36वां उर्स, देश-विदेश से आएंगे जायरीन बरेली से अवधेश शर्मा की रिपोर्ट बरेली। आस्ताना ए आलिया मोहम्मदिया (दरगाह वली मियां) में हज़रत अल्हाज मौलाना वली मोहम्मद साहब रहमतुल्लाह अलैह (वली मियां) के 36वें चार रोज़ा उर्स-ए-मोहम्मदी को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पोस्टर जारी किया गया। बताया1
- बरेली में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश व्यापारियों की बैठक, अकरम खान बने जिला अध्यक्ष, कमल गुप्ता महामंत्री माला पहनाकर किया जोरदार स्वागत, बरेली सोमवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल, उत्तर प्रदेश (पंजी.) की एक महत्वपूर्ण बैठक बरेली स्थित रॉयल पटियाला अजंता में व्यापारियों की एकजुटता, अधिकारों की रक्षा और सरकारी विभागों द्वारा हो रहे कथित उत्पीड़न के मुद्दे जोर-शोर से उठाए गए। बैठक में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में व्यापारियों के लिए संगठित रहना और संबंधित एक्ट व नियमों का अध्ययन करना अत्यंत आवश्यक हो गया है। इस अवसर पर संगठनात्मक विस्तार करते हुए अकरम खान को बरेली का जिला अध्यक्ष तथा कमल गुप्ता को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए लोकेश अग्रवाल ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में जिले के व्यापारियों के सम्मान की रक्षा होगी और उन्हें अनावश्यक उत्पीड़न से राहत मिलेगी। बैठक में व्यापारियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज व्यापारी लगभग 28 विभागों की प्रताड़ना झेल रहा है, जिससे व्यापार करना कठिन होता जा रहा है। उन्होंने स्मार्ट मीटर व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिजली विभाग को पहले अपने सर्वर सिस्टम को दुरुस्त करना चाहिए, उसके बाद ही स्मार्ट मीटर लागू किए जाने चाहिए। लोकेश अग्रवाल ने यह भी कहा कि समाज में व्यापारियों की छवि को गलत तरीके से अपराधी के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है, जिसे बदलने की आवश्यकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बड़े उद्योग घरानों और ऑनलाइन कारोबार के लिए अलग नियम लागू कर रही है, जबकि छोटे व्यापारियों पर सख्ती बढ़ाई जा रही है। फूड विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा बार-बार सैंपलिंग कर व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है, जबकि खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता पर प्रभाव डालने वाले कारकों जैसे भूगर्भ जल, नदियों व नहरों के पानी में रसायनों की मौजूदगी तथा कृषि में इस्तेमाल होने वाले कीटनाशकों के लिए स्पष्ट मानक तय नहीं हैं। ऐसे में केवल व्यापारियों पर कार्रवाई करना अनुचित है। बैठक में प्रीपेड मीटर के विरोध को लेकर भी बड़ा निर्णय लिया गया। संगठन ने घोषणा की कि पूरे प्रदेश में जिला मुख्यालयों पर रैलियां निकालकर प्रीपेड मीटर का विरोध किया जाएगा और पुतला दहन किया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देकर मांग की जाएगी कि प्रीपेड मीटर केवल उपभोक्ता की सहमति से ही लगाए जाएं और जिन उपभोक्ताओं पर जबरन लगाए गए हैं, उन्हें हटाकर पोस्टपेड मीटर पुनः लगाए जाएं। कार्यक्रम के अंत में संगठन ने व्यापारियों से एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया।1
- सचिव की मनमानी से मोहनपुर में विकास ठप, प्रधान ने हटाने की उठाई मांग।4