प्रथम ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष नवमी एवं पावन सोमवार पर हुआ कन्या पूजन, अन्नपूर्णा प्रसादम एवं धार्मिक आयोजन तेज धूप के बावजूद जसोलधाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की आस्था प्रथम ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष नवमी एवं पावन सोमवार पर हुआ कन्या पूजन, अन्नपूर्णा प्रसादम एवं धार्मिक आयोजन जसोल । बालोतरा श्री राणी भटियाणी मंदिर संस्थान, जसोल में प्रथम ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष नवमी एवं पावन सोमवार के शुभ अवसर पर भक्तिभाव, आस्था एवं धार्मिक उल्लास का विशेष वातावरण देखने को मिला। भीषण गर्मी एवं तेज धूप के बावजूद दिनभर जसोलधाम में श्रद्धालुओं का निरंतर आगमन बना रहा तथा भक्तजन श्रद्धापूर्वक माता के दर्शन कर धर्मलाभ प्राप्त करते रहे। प्रातःकाल से ही मंदिर प्रांगण में पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम आरंभ हुआ। श्रद्धालुओं ने श्री राणीसा भटियाणीसा के पावन दरबार में परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं मंगलकामना हेतु प्रार्थना की। नवमी एवं सोमवार के पावन संयोग के कारण मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक वातावरण बना रहा तथा दूर-दराज क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु जसोलधाम दर्शनार्थ पहुंचे। इस शुभ अवसर पर भोजन प्रसादी (अन्नपूर्णा प्रसादम) का पुण्य लाभ सवाईराम, सुपुत्र समर्थाराम, श्री बंभनिया आर्ट, 30 वृंदावन विहार, मुकुंदपुरा रोड, भंकरोटा, जयपुर निवासी परिवार द्वारा लिया गया। लाभार्थी परिवार की ओर से मंदिर प्रांगण स्थित समस्त मंदिरों में विधिवत पूजा-अर्चना कर भोग अर्पित किया गया। तत्पश्चात जसोलधाम में दर्शनार्थ पधारे हजारों श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों में श्रद्धा, सेवा एवं धर्मभाव के साथ भोजन प्रसादी का वितरण किया गया। प्रसादी वितरण व्यवस्था दिनभर सुव्यवस्थित रूप से संचालित होती रही, जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ प्राप्त किया। इसी क्रम में लाभार्थी परिवार द्वारा सर्व समाज (छत्तीशी कौम) की कन्याओं का विधिवत पूजन किया गया। कन्याओं का पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार तिलक, पूजन एवं सम्मान कर उन्हें दक्षिणा एवं प्रसाद भेंट किया गया। लाभार्थी परिवार की ओर से मातृशक्ति के प्रति सम्मान एवं सनातन परंपराओं के निर्वहन का यह आयोजन श्रद्धा एवं सेवा भावना का प्रेरणादायी उदाहरण बना। मंदिर संस्थान की ओर से लाभार्थी परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, सुख-समृद्धि एवं धार्मिक सेवा कार्यों में निरंतर सहभागिता हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
प्रथम ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष नवमी एवं पावन सोमवार पर हुआ कन्या पूजन, अन्नपूर्णा प्रसादम एवं धार्मिक आयोजन तेज धूप के बावजूद जसोलधाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की आस्था प्रथम ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष नवमी एवं पावन सोमवार पर हुआ कन्या पूजन, अन्नपूर्णा प्रसादम एवं धार्मिक आयोजन जसोल । बालोतरा श्री राणी भटियाणी मंदिर संस्थान, जसोल में प्रथम ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष नवमी एवं पावन सोमवार के शुभ अवसर पर भक्तिभाव, आस्था एवं धार्मिक उल्लास का विशेष वातावरण देखने को मिला। भीषण गर्मी एवं तेज धूप के बावजूद दिनभर जसोलधाम में श्रद्धालुओं का निरंतर आगमन बना रहा तथा भक्तजन श्रद्धापूर्वक माता के दर्शन कर धर्मलाभ प्राप्त करते रहे। प्रातःकाल से ही मंदिर प्रांगण में पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का
क्रम आरंभ हुआ। श्रद्धालुओं ने श्री राणीसा भटियाणीसा के पावन दरबार में परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं मंगलकामना हेतु प्रार्थना की। नवमी एवं सोमवार के पावन संयोग के कारण मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक वातावरण बना रहा तथा दूर-दराज क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु जसोलधाम दर्शनार्थ पहुंचे। इस शुभ अवसर पर भोजन प्रसादी (अन्नपूर्णा प्रसादम) का पुण्य लाभ सवाईराम, सुपुत्र समर्थाराम, श्री बंभनिया आर्ट, 30 वृंदावन विहार, मुकुंदपुरा रोड, भंकरोटा, जयपुर निवासी परिवार द्वारा लिया गया। लाभार्थी परिवार की ओर से मंदिर प्रांगण स्थित समस्त मंदिरों में विधिवत पूजा-अर्चना कर भोग अर्पित किया गया। तत्पश्चात जसोलधाम में दर्शनार्थ पधारे हजारों श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों में श्रद्धा, सेवा एवं धर्मभाव के साथ भोजन प्रसादी का वितरण
किया गया। प्रसादी वितरण व्यवस्था दिनभर सुव्यवस्थित रूप से संचालित होती रही, जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ प्राप्त किया। इसी क्रम में लाभार्थी परिवार द्वारा सर्व समाज (छत्तीशी कौम) की कन्याओं का विधिवत पूजन किया गया। कन्याओं का पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार तिलक, पूजन एवं सम्मान कर उन्हें दक्षिणा एवं प्रसाद भेंट किया गया। लाभार्थी परिवार की ओर से मातृशक्ति के प्रति सम्मान एवं सनातन परंपराओं के निर्वहन का यह आयोजन श्रद्धा एवं सेवा भावना का प्रेरणादायी उदाहरण बना। मंदिर संस्थान की ओर से लाभार्थी परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, सुख-समृद्धि एवं धार्मिक सेवा कार्यों में निरंतर सहभागिता हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
- #जोधपुर जोधपुर पुलिस और बजरी माफिया का बड़ा खेल! एक दिन पहले जोधपुर जिले के लूणी थाना क्षेत्र की धुंधाड़ा पुलिस चौकी में दो ओवरलोड बजरी भरे डंपर जब्त कर चौकी में खड़े किए गए दूसरे दिन रात को क्या हुआ — चौकी प्रभारी ड्यूटी पर थे, लेकिन एक डंपर गायब हो गया बाद में वे खाली करके फिर से चौकी में खड़े पाए गए सवाल पूरे राजस्थान के लोगों के मन में है — क्या यह बजरी माफिया की चोरी थी या पुलिस कर्मचारियों की मिलीभगत? एक छोटे कर्मचारी की लापरवाही या समझौता पूरे राजस्थान पुलिस के विश्वास को हिला रहा है जनता अब पूछ रही है — क्या पुलिस का काम माफिया की मदद करना है या कानून लागू करना?अगर ऐसी घटनाएं होती रहेंगी तो बड़े अधिकारी और सरकार को जवाबदेही चुकानी पड़ेगी, लेकिन असली जिम्मेदार छोटे स्तर पर ही बैठे हैं हम मांग करते हैं:इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच हो और दोषियों का नाम सार्वजनिक किया जाए। दोषी पुलिस कर्मचारी/अधिकारी को निलंबन नहीं, तुरंत बर्खास्त किया जाए बजरी माफिया पर सख्त कार्रवाई हो और अवैध खनन पर पूर्ण रोक लगे राजस्थान पुलिस परिवार से भी अपील है — ऐसे कुछ बदअप्पे कर्मचारियों की वजह से पूरे बल का इज्जत खराब हो रहा है व्यवस्था परिवर्तन की जरूरत है सख्त अनुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही से ही पुलिस का जनता में विश्वास बहाल होगा1
- बाड़मेर के इंदिरा नगर में होमगार्ड के लिए एक नए भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। इस निर्माण से होमगार्ड कर्मियों को बेहतर सुविधाएँ मिल सकेंगी और उनके कामकाज में सुधार आएगा।1
- Post by दिना नाथ राठोड़1
- जोधपुर के सोजती गेट इलाके में किन्नरों के दो गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान एक गुट ने दूसरे गुट के सदस्यों को बेरहमी से पीटा, जिससे सड़कों पर अफरा-तफरी मच गई।1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- बाँगड अस्पताल में घटिया निर्माण का आरोप, शिवसेना का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन पाली।शहर के बाँगड अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन प्रसूति भवन में घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग को लेकर सोमवार को शिवसेना (शिंदे) ने कलेक्ट्रेट पर हल्ला बोला। जिला प्रमुख तख्तसिंह सोलंकी व जिला प्रवक्ता राजु देवासी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर निर्माण कार्य की जाँच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि एमसीएच विंग के पीछे बन रहे वार्डों में ठेकेदार द्वारा निविदा शर्तों की अनदेखी की जा रही है। सीमेंट-रेत का मिश्रण मानक के अनुरूप नहीं होने से प्लास्टर अभी से झड़ने लगा है। साथ ही उपयोग में लिया जा रहा सरिया, कंक्रीट और टाइल्स भी निम्न स्तर की हैं। कार्यकर्ताओं ने रोष जताया कि संबंधित विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत के चलते यह खेल खुलेआम चल रहा है। प्रदर्शन के दौरान जिला महासचिव मनोज कुमार गर्ग, उदय शेट्टी, राजु सिंह रावत, लीलावती राव, मनीषा कुमारी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा।1
- जोधपुर के सिवांची गेट स्थित बाबा नाड़ी में पिछले कई दिनों से लाखों लीटर पानी सड़क पर व्यर्थ बह रहा है। शहर में पानी की किल्लत के बावजूद जलदाय विभाग इस बर्बादी पर ध्यान नहीं दे रहा, जिससे जनता में गहरा रोष है।1
- जोधपुर के देवनगर चौराहे पर आए दिन ट्रैफिक जाम की समस्या से आम जनता परेशान है। गर्मी के कारण सिग्नलों पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी मौजूद नहीं रहते, जिससे स्थिति और बिगड़ जाती है और लोगों को भारी असुविधा होती है।1
- बाड़मेर सर्किट हाउस से शहर की तीन अहम दिशाओं में सड़कों का विकास किया जा रहा है। ये रास्ते मोती नगर, जैसलमेर रोड और शिव शक्ति धाम को जोड़ेंगे, जिससे पूरे बाड़मेर के विकास को गति मिलेगी।1