logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नालों की सफाई में लापरवाही पर मंडलायुक्त नाराज, मुख्य अभियंता का वेतन रोकने के निर्देश प्रयागराज। मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. ने मंगलवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, नगर आयुक्त सीलम साईं तेजा समेत संबंधित अधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न इलाकों में नालों की सिल्ट सफाई, चौड़ीकरण और चोक पॉइंट्स को दुरुस्त करने के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जलभराव की समस्या का केवल अस्थायी समाधान न किया जाए, बल्कि स्थायी एवं प्रभावी जल निकासी व्यवस्था विकसित की जाए। मंडलायुक्त ने बालसन चौराहा पहुंचकर दोनों ओर के नालों की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। पूर्व सांसद श्यामाचरण गुप्ता के आवास के नीचे से गुजर रहे नाले की तत्काल सिल्ट सफाई कराने तथा ड्रेनेज सिस्टम में सीवर का पानी न मिलने देने के निर्देश दिए। खुले नालों और दुर्घटना की आशंका वाले स्थानों पर जाल लगाने को भी कहा। इसके बाद जवाहर लाल नेहरू रोड स्थित पार्वती हॉस्पिटल की ओर बने ड्रेन का निरीक्षण किया गया। कई स्थानों पर सफाई संतोषजनक न मिलने और काम की धीमी गति पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जताई। उन्होंने बकेट मशीन से सफाई कराने और कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। लापरवाही एवं अपेक्षित प्रगति न मिलने पर मुख्य अभियंता, नगर निगम का वेतन रोकने के निर्देश भी दिए। मंडलायुक्त ने आवश्यक स्थानों पर ड्रेन की कवरिंग खोलकर सिल्ट निकालने, कंक्रीट कवरिंग की जगह जाल लगाने तथा ड्रेन के ऊपर उगे पेड़-पौधों की छंटाई कराने को कहा। संगम पेट्रोल पंप के सामने आवश्यकतानुसार रोड कटिंग कर ड्रेन को नीचे स्थित नाले से जोड़ने के निर्देश दिए गए। बाइपास नाले के निरीक्षण के दौरान भूमिगत ड्रेन में कई चोक पॉइंट मिले। मंडलायुक्त ने पूरे ड्रेन का मैप तैयार कर चोक पॉइंट्स की पहचान करने तथा जरूरत वाले स्थानों पर सड़क की खुदाई कर स्थायी सफाई व्यवस्था विकसित करने को कहा। सीवाई चिंतामणि रोड स्थित जॉर्जटाउन थाने वाले चौराहे और मेडिकल कॉलेज चौराहे पर भी जल निकासी व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों को आवश्यक स्थानों पर रोड कटिंग और कवरिंग खोलकर सफाई कराने तथा पूरे क्षेत्र की समग्र ड्रेनेज प्लानिंग के तहत सुधार करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा सिविल लाइंस स्थित एमजी रोड का निरीक्षण करते हुए मंडलायुक्त ने सुभाष चौराहे से कॉफी हाउस तक जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया। सड़क पर वाहनों की पार्किंग से लगने वाले जाम को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस को मुख्य मार्ग पर पार्किंग रोकने के निर्देश दिए गए। मंडलायुक्त ने एमजी रोड को जीरो टॉलरेंस रोड के रूप में विकसित कर मॉडल रोड बनाने पर भी चर्चा की। उन्होंने अवैध पार्किंग और अनधिकृत वेंडिंग जोन हटाने, सड़क को अतिक्रमणमुक्त एवं व्यवस्थित करने तथा यातायात, पार्किंग और सौंदर्यीकरण की व्यापक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। अधिकारियों का उद्देश्य एमजी रोड को शहर की एक व्यवस्थित, सुंदर और आदर्श मॉडल रोड के रूप में विकसित करना है।

1 hr ago
user_N24 MEDIA
N24 MEDIA
News Anchor इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
62874b63-84d2-4689-9398-c9712345ae2b

नालों की सफाई में लापरवाही पर मंडलायुक्त नाराज, मुख्य अभियंता का वेतन रोकने के निर्देश प्रयागराज। मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. ने मंगलवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, नगर आयुक्त सीलम साईं तेजा समेत संबंधित अधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न इलाकों में नालों की सिल्ट सफाई, चौड़ीकरण और चोक पॉइंट्स को दुरुस्त करने के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जलभराव की समस्या का केवल अस्थायी समाधान न किया जाए, बल्कि स्थायी एवं प्रभावी जल निकासी व्यवस्था विकसित की जाए। मंडलायुक्त ने बालसन चौराहा पहुंचकर दोनों ओर के नालों की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। पूर्व सांसद श्यामाचरण गुप्ता के आवास के नीचे से गुजर रहे नाले की तत्काल सिल्ट सफाई कराने तथा ड्रेनेज सिस्टम में सीवर का पानी न मिलने देने के निर्देश दिए। खुले नालों और दुर्घटना की आशंका वाले स्थानों पर जाल लगाने को भी कहा। इसके बाद जवाहर लाल नेहरू रोड स्थित पार्वती हॉस्पिटल की ओर बने ड्रेन का निरीक्षण किया गया। कई स्थानों पर सफाई संतोषजनक न मिलने और काम की धीमी गति पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जताई। उन्होंने बकेट मशीन से सफाई कराने और कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। लापरवाही एवं अपेक्षित प्रगति न मिलने पर मुख्य अभियंता, नगर निगम का वेतन रोकने के निर्देश भी दिए। मंडलायुक्त ने आवश्यक स्थानों पर ड्रेन की कवरिंग खोलकर सिल्ट निकालने, कंक्रीट कवरिंग की जगह जाल लगाने तथा ड्रेन के ऊपर उगे पेड़-पौधों की

927d7d6c-8d17-4883-a213-665a5a05664d

छंटाई कराने को कहा। संगम पेट्रोल पंप के सामने आवश्यकतानुसार रोड कटिंग कर ड्रेन को नीचे स्थित नाले से जोड़ने के निर्देश दिए गए। बाइपास नाले के निरीक्षण के दौरान भूमिगत ड्रेन में कई चोक पॉइंट मिले। मंडलायुक्त ने पूरे ड्रेन का मैप तैयार कर चोक पॉइंट्स की पहचान करने तथा जरूरत वाले स्थानों पर सड़क की खुदाई कर स्थायी सफाई व्यवस्था विकसित करने को कहा। सीवाई चिंतामणि रोड स्थित जॉर्जटाउन थाने वाले चौराहे और मेडिकल कॉलेज चौराहे पर भी जल निकासी व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों को आवश्यक स्थानों पर रोड कटिंग और कवरिंग खोलकर सफाई कराने तथा पूरे क्षेत्र की समग्र ड्रेनेज प्लानिंग के तहत सुधार करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा सिविल लाइंस स्थित एमजी रोड का निरीक्षण करते हुए मंडलायुक्त ने सुभाष चौराहे से कॉफी हाउस तक जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया। सड़क पर वाहनों की पार्किंग से लगने वाले जाम को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस को मुख्य मार्ग पर पार्किंग रोकने के निर्देश दिए गए। मंडलायुक्त ने एमजी रोड को जीरो टॉलरेंस रोड के रूप में विकसित कर मॉडल रोड बनाने पर भी चर्चा की। उन्होंने अवैध पार्किंग और अनधिकृत वेंडिंग जोन हटाने, सड़क को अतिक्रमणमुक्त एवं व्यवस्थित करने तथा यातायात, पार्किंग और सौंदर्यीकरण की व्यापक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। अधिकारियों का उद्देश्य एमजी रोड को शहर की एक व्यवस्थित, सुंदर और आदर्श मॉडल रोड के रूप में विकसित करना है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • 75 रूपया चीनी 75 मे पउवा बतावा तनी मोदी जी चाय पियल जाइ की पउवा #fecebookreels #viralvideo #Foryou #NonFallowers #trendingvideo
    1
    75 रूपया चीनी 75 मे पउवा 
बतावा तनी मोदी जी चाय पियल जाइ की पउवा #fecebookreels #viralvideo #Foryou #NonFallowers #trendingvideo
    user_विकलांग धर्मेद्र हलचल
    विकलांग धर्मेद्र हलचल
    Singer इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • लगातार भारी बारिश से ढहा गरीब का कच्चा आशियाना, परिवार बेघर बारा प्रयागराज लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने बारा थाना क्षेत्र की गौहानी ग्राम सभा में एक गरीब परिवार का आशियाना उजाड़ दिया। भारी बारिश के चलते गुड्डू प्रजापति का कच्चा मकान भरभराकर गिर गया, जिससे पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया। बताया जाता है कि कई दिनों से हो रही बारिश के कारण मकान की बांस-बल्ली और खपरैल कमजोर हो गई थी। बुधवार को अचानक पूरी छत गिर गई। हादसे में घर में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन, बिस्तर और अन्य गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। हादसे के समय परिवार के सभी सदस्य बाहर निकल आए थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता और आवास की मांग की है। ग्रामीणों ने भी राजस्व विभाग से मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन कर तत्काल राहत दिलाने की अपील की है।
    1
    लगातार भारी बारिश से ढहा गरीब का कच्चा आशियाना, परिवार बेघर
बारा प्रयागराज 
लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने बारा थाना क्षेत्र की गौहानी ग्राम सभा में एक गरीब परिवार का आशियाना उजाड़ दिया। भारी बारिश के चलते गुड्डू प्रजापति का कच्चा मकान भरभराकर गिर गया, जिससे पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया।
बताया जाता है कि कई दिनों से हो रही बारिश के कारण मकान की बांस-बल्ली और खपरैल कमजोर हो गई थी। बुधवार को अचानक पूरी छत गिर गई। हादसे में घर में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन, बिस्तर और अन्य गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया।
हादसे के समय परिवार के सभी सदस्य बाहर निकल आए थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता और आवास की मांग की है। ग्रामीणों ने भी राजस्व विभाग से मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन कर तत्काल राहत दिलाने की अपील की है।
    user_राजेश सोनकर पत्रकार
    राजेश सोनकर पत्रकार
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • आस्था और उल्लास के साथ निकला ईद-मिलादुन्नबी का जुलूस, या नबी की सदाओं से गूंज उठा संगम शहर राजेश सरकार प्रयागराज। संगम नगरी में 11 रबीउल अव्वल को ईशा की नमाज के बाद जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का पारंपरिक जुलूस अकीदत और बेहद उल्लास के साथ निकाला गया। पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद की खुशी में निकले इस मुख्य जुलूस में हजारों की संख्या में जायरीन शामिल हुए। जुलूस के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे और पुलिस महकमा मुस्तैद दिखा।
    1
    आस्था और उल्लास के साथ निकला ईद-मिलादुन्नबी का जुलूस, या नबी की सदाओं से गूंज उठा संगम शहर
राजेश सरकार 
प्रयागराज। संगम नगरी में 11 रबीउल अव्वल को ईशा की नमाज के बाद जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का पारंपरिक जुलूस अकीदत और बेहद उल्लास के साथ निकाला गया। पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद की खुशी में निकले इस मुख्य जुलूस में हजारों की संख्या में जायरीन शामिल हुए। जुलूस के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे और पुलिस महकमा मुस्तैद दिखा।
    user_Vishwanath sarkar(Rajesh)
    Vishwanath sarkar(Rajesh)
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • श्री लीला बाबा महाराज मंदिर परिसर में गिरा पुराना पीपल का पेड़ प्रयागराज। बहादुरपुर क्षेत्र के ग्राम सभा लीलापुर कला गांव स्थित श्री लीला बाबा महाराज मंदिर परिसर में बुधवार को एक पुराना पीपल का पेड़ अचानक गिर गया। पेड़ काफी वर्षों पुराना बताया जा रहा है और मंदिर परिसर में लंबे समय से धार्मिक आस्था एवं श्रद्धा का केंद्र बना हुआ था। पेड़ गिरने की घटना के बाद कुछ समय के लिए मंदिर परिसर में हलचल का माहौल रहा। संयोग से घटना के समय पेड़ के आसपास कोई श्रद्धालु या ग्रामीण मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार, पेड़ काफी पुराना होने के कारण समय के साथ कमजोर हो गया था। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पेड़ का तना और उसकी शाखाएं मंदिर परिसर में गिरने से वहां आवागमन प्रभावित हुआ। ग्रामीणों की ओर से गिरे हुए पेड़ को हटाने के लिए स्थानीय स्तर पर प्रयास शुरू किए गए। ग्रामीणों ने बताया कि पीपल का यह पेड़ लंबे समय से मंदिर परिसर का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा था। धार्मिक महत्व के कारण स्थानीय लोगों की इससे विशेष आस्था जुड़ी हुई थी। पेड़ के गिरने से ग्रामीणों में निराशा भी देखने को मिली। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मंदिर परिसर में गिरे पेड़ के तने और डालियों को शीघ्र हटवाने की मांग की है, ताकि श्रद्धालुओं के आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो और मंदिर परिसर को जल्द व्यवस्थित किया जा सके।
    1
    श्री लीला बाबा महाराज मंदिर परिसर में गिरा पुराना पीपल का पेड़
प्रयागराज। बहादुरपुर क्षेत्र के ग्राम सभा लीलापुर कला गांव स्थित श्री लीला बाबा महाराज मंदिर परिसर में बुधवार को एक पुराना पीपल का पेड़ अचानक गिर गया। पेड़ काफी वर्षों पुराना बताया जा रहा है और मंदिर परिसर में लंबे समय से धार्मिक आस्था एवं श्रद्धा का केंद्र बना हुआ था।
पेड़ गिरने की घटना के बाद कुछ समय के लिए मंदिर परिसर में हलचल का माहौल रहा। संयोग से घटना के समय पेड़ के आसपास कोई श्रद्धालु या ग्रामीण मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार, पेड़ काफी पुराना होने के कारण समय के साथ कमजोर हो गया था।
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पेड़ का तना और उसकी शाखाएं मंदिर परिसर में गिरने से वहां आवागमन प्रभावित हुआ। ग्रामीणों की ओर से गिरे हुए पेड़ को हटाने के लिए स्थानीय स्तर पर प्रयास शुरू किए गए।
ग्रामीणों ने बताया कि पीपल का यह पेड़ लंबे समय से मंदिर परिसर का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा था। धार्मिक महत्व के कारण स्थानीय लोगों की इससे विशेष आस्था जुड़ी हुई थी। पेड़ के गिरने से ग्रामीणों में निराशा भी देखने को मिली।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मंदिर परिसर में गिरे पेड़ के तने और डालियों को शीघ्र हटवाने की मांग की है, ताकि श्रद्धालुओं के आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो और मंदिर परिसर को जल्द व्यवस्थित किया जा सके।
    user_NAGENDRA PRAJAPATI
    NAGENDRA PRAJAPATI
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • प्रयागराज: झूंसी के राधे कृष्णा मंदिर से जुड़ी सड़क बदहाल, बारिश में जलभराव से राहगीर परेशान प्रयागराज। झूंसी क्षेत्र स्थित राधे कृष्णा मंदिर को मेन रोड से जोड़ने वाली सड़क इन दिनों बदहाली का शिकार है। सामने बसंत हॉस्पिटल होने के बावजूद सड़क की स्थिति लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। बारिश के बाद सड़क पर जगह-जगह पानी भर गया है और बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आवागमन मुश्किल हो गया है। वीडियो में सड़क पर जमा पानी और खराब सड़क की स्थिति साफ दिखाई दे रही है। पानी भरे गड्ढों से होकर राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को निकलना पड़ रहा है। जलभराव के कारण सड़क की स्थिति और खराब होती जा रही है, जिससे दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग राधे कृष्णा मंदिर को मुख्य सड़क से जोड़ता है और आसपास के लोगों के साथ-साथ अस्पताल आने-जाने वाले लोगों के लिए भी महत्वपूर्ण है। इसके बावजूद सड़क की मरम्मत और जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से बारिश के समय समस्या बढ़ जाती है। लोगों ने संबंधित नगर निगम अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि सड़क का स्थायी समाधान कराया जाए, गड्ढों की मरम्मत के साथ जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त की जाए, ताकि बारिश के दौरान सड़क पर जलभराव न हो। अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग इस समस्या का संज्ञान लेकर कब तक सड़क की स्थिति सुधारता है।
    1
    प्रयागराज: झूंसी के राधे कृष्णा मंदिर से जुड़ी सड़क बदहाल, बारिश में जलभराव से राहगीर परेशान
प्रयागराज। झूंसी क्षेत्र स्थित राधे कृष्णा मंदिर को मेन रोड से जोड़ने वाली सड़क इन दिनों बदहाली का शिकार है। सामने बसंत हॉस्पिटल होने के बावजूद सड़क की स्थिति लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। बारिश के बाद सड़क पर जगह-जगह पानी भर गया है और बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आवागमन मुश्किल हो गया है।
वीडियो में सड़क पर जमा पानी और खराब सड़क की स्थिति साफ दिखाई दे रही है। पानी भरे गड्ढों से होकर राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को निकलना पड़ रहा है। जलभराव के कारण सड़क की स्थिति और खराब होती जा रही है, जिससे दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग राधे कृष्णा मंदिर को मुख्य सड़क से जोड़ता है और आसपास के लोगों के साथ-साथ अस्पताल आने-जाने वाले लोगों के लिए भी महत्वपूर्ण है। इसके बावजूद सड़क की मरम्मत और जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से बारिश के समय समस्या बढ़ जाती है।
लोगों ने संबंधित नगर निगम अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि सड़क का स्थायी समाधान कराया जाए, गड्ढों की मरम्मत के साथ जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त की जाए, ताकि बारिश के दौरान सड़क पर जलभराव न हो।
अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग इस समस्या का संज्ञान लेकर कब तक सड़क की स्थिति सुधारता है।
    user_SUNIL KUMAR YADAV
    SUNIL KUMAR YADAV
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • पकरी सेवार का आयुष्मान आरोग्य मंदिर भ्रष्टाचार का शिकार
    1
    पकरी सेवार का आयुष्मान आरोग्य मंदिर भ्रष्टाचार का शिकार
    user_Journalist Satish Chandra
    Journalist Satish Chandra
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • प्रयागराज में जलभराव को लेकर हरिकृष्ण शुक्ला ने उठाए सवाल, बोले - हर साल खर्च के बाद भी समाधान क्यों नहीं प्रयागराज प्रयागराज की जलभराव समस्या पर वरिष्ठ अधिवक्ता, किसान पुत्र एवं राष्ट्र चिंतक आचार्य हरिकृष्ण शुक्ला गुरुजी ने शासन-प्रशासन से गंभीरता से ध्यान देने की अपील किया है और कहा कि राष्ट्र प्रथम की भावना से प्रयागराज, यमुनापार,गंगापार सहित पूरे प्रदेश के विकास के लिए प्रयास होना चाहिए, लेकिन शहर में हर बरसात में जलभराव की समस्या आम जनता के लिए बड़ी परेशानी बन जाती है।उन्होंने कहा कि बरसात आने से पहले सामान्य व्यक्ति भी अपने घर की मरम्मत करा लेता है ताकि वर्षा में परेशानी न हो।जब शासन प्रशासन को पहले से पता है कि प्रयागराज में जल भराव होता है, तो इसका स्थायी समाधान क्यों नहीं होता गुरुजी ने सवाल उठाया कि नगर निगम, जिला पंचायत एवं अन्य विभागों में विकास और मरम्मत के नाम पर लगातार सरकारी धन खर्च होता है, लेकिन समस्या हर वर्ष जस की तस बनी रहती है।धन खर्च होने के बाद भी समाधान न होना व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
    1
    प्रयागराज में जलभराव को लेकर हरिकृष्ण शुक्ला ने उठाए सवाल, बोले - हर साल खर्च के बाद भी समाधान क्यों नहीं
प्रयागराज प्रयागराज की जलभराव समस्या पर वरिष्ठ अधिवक्ता, किसान पुत्र एवं राष्ट्र चिंतक आचार्य हरिकृष्ण शुक्ला गुरुजी ने शासन-प्रशासन से गंभीरता से ध्यान देने की अपील किया है और कहा कि राष्ट्र प्रथम की भावना से प्रयागराज, यमुनापार,गंगापार सहित पूरे प्रदेश के विकास के लिए प्रयास होना चाहिए, लेकिन शहर में हर बरसात में जलभराव की समस्या आम जनता के लिए बड़ी परेशानी बन जाती है।उन्होंने कहा कि बरसात आने से पहले सामान्य व्यक्ति भी अपने घर की मरम्मत करा लेता है ताकि वर्षा में परेशानी न हो।जब शासन प्रशासन को पहले से पता है कि प्रयागराज में जल भराव होता है, तो इसका स्थायी समाधान क्यों नहीं होता गुरुजी ने सवाल उठाया कि नगर निगम, जिला पंचायत एवं अन्य विभागों में विकास और मरम्मत के नाम पर लगातार सरकारी धन खर्च होता है, लेकिन समस्या हर वर्ष जस की तस बनी रहती है।धन खर्च होने के बाद भी समाधान न होना व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
    user_पुष्पराज सिंह
    पुष्पराज सिंह
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • युवक का अपरहण कर 70 किलोमीटर कार से घुमाया,दो गिरफ्तार प्रयागराज: झूसी के अंदावा में एक युवक को कार में खींचकर अगवा करने के बाद करीब 70 किमी तक घुमाया गया। रास्ते भर उसे असलहे की बट से पीटा गया। बाद में घेराबंदी की भनक लगने पर छोड़ दिया,पुलिस ने कार सहित तीन लड़को क़ो हिरासत मे ले लिया हैं और दो असलहे भी बरामद हुए हैं,झूसी पुलिस पकड़े गए युवकों से पूछ ताछ कर रही हैं,जानकारी के अनुसार गेमिंग ऐप मे पैसा हारने पर युवक क़ो झूसी के अंदावा से अगवा कर लिया गया था,पीड़ित युवक धूमन गंज का रहने वाला हैं,पुलिस ने शिवम सिंह को सकुशल बरामद कर लिया,सकुशल बरामदगी के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।
    1
    युवक का अपरहण कर 70 किलोमीटर कार से घुमाया,दो गिरफ्तार
प्रयागराज: झूसी के अंदावा में एक युवक को कार में खींचकर अगवा करने के बाद करीब 70 किमी तक घुमाया गया। रास्ते भर उसे असलहे की बट से पीटा गया। बाद में घेराबंदी की भनक लगने पर छोड़ दिया,पुलिस ने कार सहित तीन लड़को क़ो हिरासत मे ले लिया हैं और दो असलहे भी बरामद हुए हैं,झूसी पुलिस पकड़े गए युवकों से पूछ ताछ कर रही हैं,जानकारी के अनुसार गेमिंग ऐप मे पैसा हारने पर युवक क़ो झूसी के अंदावा से अगवा कर लिया गया था,पीड़ित युवक धूमन गंज का रहने वाला हैं,पुलिस ने शिवम सिंह को सकुशल बरामद कर लिया,सकुशल बरामदगी के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।
    user_अजय सरोज~पत्रकार
    अजय सरोज~पत्रकार
    Media house इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.