हर-हर महादेव से गूंजा मिर्जापुर मिर्जापुर - महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मिर्जापुर आस्था और भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। ऐतिहासिक बूढ़ेनाथ मंदिर से भगवान शिव और माता गौरा की भव्य पालकी यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।बूढ़ेनाथ को काशी विश्वनाथ मंदिर का रात्रि विश्राम स्वरूप माना जाता है। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि इस पावन यात्रा में शामिल होने से कष्ट दूर होते हैं और नगर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।इस भव्य आयोजन ने पूरे नगर को शिवमय कर दिया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और “हर-हर महादेव” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। पारंपरिक वेशभूषा में सजे श्रद्धालु भगवान शिव और माता गौरा की पालकी को कंधे पर लेकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरे। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया धार्मिक मान्यता के अनुसार बाबा बूढ़ेनाथ को काशी विश्वनाथ मंदिर का रात्रि विश्राम स्वरूप माना जाता है। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि इस पावन यात्रा में शामिल होने से कष्ट दूर होते हैं और नगर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। यात्रा के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा और यातायात के व्यापक इंतजाम किए गए है Byte -महंत योगा नंद गिरी पंच दसनाथ जूना अखाड़ा।
हर-हर महादेव से गूंजा मिर्जापुर मिर्जापुर - महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मिर्जापुर आस्था और भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। ऐतिहासिक बूढ़ेनाथ मंदिर से भगवान शिव और माता गौरा की भव्य पालकी यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।बूढ़ेनाथ को काशी विश्वनाथ मंदिर का रात्रि विश्राम स्वरूप माना जाता है। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि इस पावन यात्रा में शामिल
होने से कष्ट दूर होते हैं और नगर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।इस भव्य आयोजन ने पूरे नगर को शिवमय कर दिया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और “हर-हर महादेव” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। पारंपरिक वेशभूषा में सजे श्रद्धालु भगवान शिव और माता गौरा की पालकी को कंधे पर लेकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरे। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया धार्मिक
मान्यता के अनुसार बाबा बूढ़ेनाथ को काशी विश्वनाथ मंदिर का रात्रि विश्राम स्वरूप माना जाता है। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि इस पावन यात्रा में शामिल होने से कष्ट दूर होते हैं और नगर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। यात्रा के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा और यातायात के व्यापक इंतजाम किए गए है Byte -महंत योगा नंद गिरी पंच दसनाथ जूना अखाड़ा।
- विंध्याचल में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट मैच को लेकर उत्साह का माहौल है। माँ विंध्यवासिनी मंदिर में पुरोहितों और श्रद्धालुओं ने विशेष हवन-पूजन कर भारतीय टीम की जीत की कामना की। मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहुति दी गई और भारत की शानदार विजय के लिए प्रार्थना की गई। श्रद्धालुओं का मानना है कि माँ विंध्यवासिनी की कृपा से भारतीय टीम पाकिस्तान को करारी शिकस्त देगी4
- Post by Anupam Newspaper1
- मिर्जापुर : जनपद के लालगंज तहसील क्षेत्र के लहंगपुर गांव से जमीन कब्जे का मामला सामने आया है। जहाँ पीड़ित विक्रम सिंह ने अपनी पैतृक भूमि पर कुछ लोगों द्वारा जबरन कब्जा करने की कोशिश का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि उनकी पुश्तैनी जमीन पर विजय जायसवाल, संजय जायसवाल, अजय जायसवाल और संतोष जायसवाल समेत कई लोग अवैध तरीके से कब्जा कर निर्माण कराना चाहते हैं। विक्रम सिंह के मुताबिक, वह न्याय की उम्मीद में तहसील और थाने के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन आरोप है कि विपक्षी पक्ष की ओर से उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियाँ मिल रही हैं। पीड़ित ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और उनकी पैतृक संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। अब देखना होगा कि प्रशासन इस पूरे मामले में क्या कदम उठाता है।1
- अजयपु्र पुल के पास पिच रोड से सरोज बस्ती तक खडन्जा खराब है जांच करके मरम्मत कराया जाय।1
- आज दिनांक-15.02.2026 को महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष में श्री शैलेष कुमार जिलाधिकारी भदोही व श्री अभिमन्यु मांगलिक पुलिस अधीक्षक भदोही ने जनपद के प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर में दर्शन कर जनपदवासियों के सुख, समृद्धि की कामना की । समस्त क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारियों द्वारा जनपद के समस्त धार्मिक स्थलों हरिहरनाथ मंदिर कस्बा ज्ञानपुर, बड़े शिव मंदिर व सेमराध नाथ धाम का आदि मंदिरों का भ्रमण/निरीक्षण/रूट डायवर्जन/अत्यधिक संख्या में पुलिस बल की ड्यूटी लगाकर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ किया गया है। श्री अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक भदोही की बाईट~2
- भदोही जनपद के बिहरोज पुर बड़ेवीर पर राम विलास निषाद ने बताया कि गंगा घाट के सीढ़ी छती ग्रस्त हो गई हैं श्रद्धालुओं को होती रहती हैं परेशानी सीढ़ी की मरम्मत करवाया जाना अति आवश्यक हैं लेकिन जिम्मेदार है बेखबर1
- लजनपद मिर्जापुर के ब्लॉक पटेहरा अंतर्गत ग्राम पंचायत ककरद में कोटेदार मुनौवर अली पर गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामीणों के अनुसार कोटेदार द्वारा राशन वितरण में अनियमितता बरती जा रही है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले कार्डधारकों को प्रति यूनिट लगभग 1 किलो अनाज कम दिया जा रहा था, साथ ही समय पर वितरण न करने एवं अभद्र व्यवहार की शिकायतें भी सामने आई हैं। मामले की जानकारी मिलने पर जब एक पत्रकार मौके पर स्थिति की जानकारी लेने पहुंचे, तो आरोप है कि कोटेदार ने उनके साथ भी गलत व्यवहार किया। पत्रकार के अनुसार कोटेदार ने उन्हें अपमानजनक शब्द कहते हुए धमकी दी कि “नेता हो तुम, जो उखाड़ना हो उखाड़ लो, और मेरे यहां मत आना, नहीं तो खाल खींच लेंगे।” इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है तथा संबंधित अधिकारी से कोटेदार के खिलाफ जांच कर तत्काल कार्रवाई की मांग की जा रही है।3
- मिर्जापुर - कछवां थाना क्षेत्र के भैंसा निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के नीचे लगा भीषण आग भैंसा ओवर ब्रिज निर्माण का चल रहा कार्य1
- मिर्जापुर में महाशिवरात्रि को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। शुक्रवार की शाम जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बदेवरा चौबे गांव स्थित प्राचीन बाबा बदेवरा नाथ धाम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया और इसके बाद परिसर, प्रवेश और निकास मार्गों के साथ सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया। भीड़ प्रबंधन को लेकर खास तैयारी के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने विशेष रूप से महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर जोर दिया। सीसीटीवी कैमरे, बैरिकेडिंग और कतार व्यवस्था को चेक करते हुए उन्होंने कहा कि 15 फरवरी की भोर से ही भारी भीड़ उमड़ सकती है, इसलिए पर्याप्त संख्या में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की जाए। मंदिर के प्रधान पुजारी माहेश्वरी उपाध्याय के मुताबिक इस बार एक लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। ऐसे में अतिरिक्त पुलिस बल और सुविधाओं की मांग भी रखी गई है। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन मनीष मिश्रा, क्षेत्राधिकारी लालगंज अमर बहादुर सिंह और थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह भी मौजूद रहे। महाशिवरात्रि से पहले प्रशासन का यह दौरा साफ संकेत दे रहा है कि सुरक्षा और व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।1