*जहांगीराबाद में झड़पों से बढ़ा साम्प्रदायिक तनाव, मौके पर एसएसपी-एडीएम व कई सीओ, डिबाई विधायक भी मौजूद !!* *जहांगीराबाद में झड़पों से बढ़ा साम्प्रदायिक तनाव, मौके पर एसएसपी-एडीएम व कई सीओ, डिबाई विधायक भी मौजूद !!* *ईदी देने जा रहे चार युवकों से मारपीट, SSP समेत प्रशासनिक अधिकारी मौके पर डटे* जहांगीराबाद। कस्बे में दो समुदायों के बीच हुई झड़पों के बाद माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन प्रमोद कुमार तथा भाजपा विधायक सीपी सिंह लोधी भी मौके पर पहुंच गए और नगर वासियों से शांति बनाए रखने की अपील की। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह स्वयं मौके पर कैंप कर पूरे घटनाक्रम की संवेदनशीलता को देखते हुए हालात की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। कस्बे में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई सर्किल के अधिकारी, कई थानों की फोर्स व पीएसी जवानों की टोली संवेदनशील इलाकों में लगातार पेट्रोलिंग कर रही हैं। बताया जाता है कि शुक्रवार देर शाम दो समुदायों के बीच हुए विवाद में कुलदीप नामक युवक पर समुदाय विशेष के कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। पुलिस ने रात में ही मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया था, लेकिन शनिवार सुबह एक बार फिर तनाव की स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार ब्रेड लेने गए दो युवकों के साथ बदसलूकी कर उन्हें नाले में धक्का दे दिया गया। इसी दौरान हुए पथराव में 13 वर्षीय किशोरी शिफा पुत्री रईस घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। शनिवार दोपहर को एक और मामला सामने आया। नगर के बालाजी रोड स्थित जहांगीराबाद ब्लॉक के पास ईदी देने जा रहे दो बाइक पर सवार चार युवकों को कुछ लोगों ने रोककर मारपीट कर दी। मारपीट में आमिर, साहिल, रिहान और इनायत घायल बताए जा रहे हैं। युवकों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पूरे घटनाक्रम को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है और दोनों पक्षों के आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि किसी को भी शहर की फिजा खराब करने की अनुमति नहीं दी जाएगी और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। *वसीम सैफी*

- Post by न्यूज़ आइकॉन 241
- Post by सनव्वर सिद्दीकी1
- बुलंदशहर ब्रेकिंग खुर्जा में अवैध गैस रिफिलिंग के बड़े खेल का भंडाफोड़ जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासन ने शिवांश भारत गैस एजेंसी पर छापा मारकर अवैध गैस रिफिलिंग का पर्दाफाश किया है। मौके से विभिन्न कंपनियों (भारत, इंडेन, एचपी) के करीब 1000 सिलेंडर और गैस चोरी के उपकरण बरामद। गैस ट्रांसफर करने के 32 रिफिलर यंत्र (बांसुरी) और 3 बड़े पाइप जब्त। अभय सिंह डीएसओ बुलंदशहर, एसडीएम खुर्जा और आपूर्ति विभाग की टीम ने की छापेमारी, Essential Commodities Act के तहत FIR दर्ज करने के आदेश। कमर्शियल सिलेंडरों में अवैध रिफिलिंग की सूचना पर हुई इस कार्रवाई से इलाके के गैस माफियाओं में मचा हड़कंप। खुर्जा देहात क्षेत्र के अगोरा अमीरपुर का मामला। बाइट- अभय सिंह डीएसओ बुलंदशहर बाइट - प्रतीक्षा पाण्डेय एसडीएम खुर्जा1
- न्यूज़: आज Rekha Gupta ने अपने विधानसभा क्षेत्र Shalimar Bagh में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सरकार की कई जनकल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास, बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने और स्थानीय लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें कहीं। कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य क्षेत्र के हर नागरिक तक विकास की योजनाओं को पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में क्षेत्र में सड़क, सफाई, पानी और अन्य जरूरी सुविधाओं को और मजबूत किया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, जिन्होंने क्षेत्र के विकास से जुड़ी अपनी मांगें और सुझाव भी रखे। अगर आप चाहें तो मैं इसे और तेज़ हेडलाइन, फेसबुक पोस्ट या न्यूज चैनल स्टाइल में भी बना सकता हूँ, ताकि यह ज्यादा वायरल हो सके।1
- Post by फरमान इदरीसी1
- भजनपुरा के अंदर में लोगों के अंदर खुशी का माहौल है1
- Post by Ajay Juicer4
- Post by न्यूज़ आइकॉन 241