बागपत समाधान दिवस में 25 शिकायतें मिलीं: 6 का मौके पर निस्तारण, 19 जांच के लिए भेजी गईं बागपत तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 25 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमे से 6 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष 19 शिकायतों को संबंधित विभागों को जांच और कार्रवाई के लिए भेजा गया। समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी (एडीएम) विनीत कुमार उपाध्याय, एसडीएम दिग्विजय सिंह, क्षेत्राधिकारी (सीओ) सुकन्या, नायब तहसीलदार वंशिका सिंह और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागपत के प्रभारी डॉ. विभाष राजपूत उपस्थित रहे। अधिकारियों ने फरियादियो की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। प्राप्त शिकायतों का विभागवार विवरण भी प्रस्तुत किया गया। इनमें सर्वाधिक 17 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित थीं। इसके अतिरिक्त, विद्युत विभाग और पुलिस विभाग से 2-2 शिकायतें मिलीं। खंड विकास विभाग से भी 2 शिकायतें प्राप्त हुईं, जबकि मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (c.v. ०) और जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) से संबंधित 1-1 शिकायत दर्ज की गई। अधिकारियों ने इस अवसर पर कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबदध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लंबित शिकायतों की गंभीरता से जांच कर जल्द समाधान करने के निर्देश दिए, ताकि फरियादियो को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। समाधान दिवस मे बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे और प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा की। अधिकारियों ने सभी शिकायतकर्ताओं को आश्वस्त किया कि प्रत्येक प्रकरण का नियमानुसार परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

- इस विवाद का क्या नाम दिया जाएं जो बात समझ आ जाये सभी के सनातनी महाराज की नाराज स्पष्ट झलक रही है1
- दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने आज पूर्वी दिल्ली जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) कार्यालय से दिल्ली लक्ष्मी योजना के पंजीकरण पोर्टल का शुभारंभ किया। दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने आज पूर्वी दिल्ली जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) कार्यालय से दिल्ली लक्ष्मी योजना के पंजीकरण पोर्टल का शुभारंभ किया। इसके साथ ही योजना के तहत पात्र महिलाओं के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू हो गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से सभी पात्र महिलाएं सम्मान के साथ अपनी आवश्यकताओं को पूरा कर सकेंगी।1
- साइबर ठगो ने खाते से निकाले 36हजार रूपये पुलिस ने दिलाये वापस शामली के थाना भवन थाना क्षेत्र के गांव हरड फतेहपुर का मामला1
- शामली पुलिस ने साइबर ठग के ग्रुप को किया गिरफ्तार मिली शामली1
- #healthyeating #trendin #health #facebookreel #healthylifestyle #trendingvideo #trendingvideosoninstagram #healthylifestylechange | Hard quiz1
- मुस्लिम बुजुर्ग निकले योगी जी की बड़े फैन। क्या कुछ बोले1
- भम्र में न रहे अमिलेश यादव सपा के हाथों दूर तक नही आती सत्ता में सरकार सैफई की नाच गाने वाली सरकार के मुखिया अब सत्ता में आने का भ्रम छोड़ दें, सौजन्य से यूपी की जनता।1
- कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने राज्य विधानसभा सत्र पर कहा, "सरकार का आधे से ज्यादा कार्यकाल पूरा हो गया है और विधानसभा में सरकार को बहुत कड़वे सवालों का जवाब देना पड़ेगा #WATCH जयपुर: कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने राज्य विधानसभा सत्र पर कहा, "सरकार का आधे से ज्यादा कार्यकाल पूरा हो गया है और विधानसभा में सरकार को बहुत कड़वे सवालों का जवाब देना पड़ेगा। विपक्ष के लोग सरकार को कटघरे में खड़ा करने का काम करेंगे। अब तक जो घोषणाएं की हैं, धरातल पर क्या हो रहा है, इसका सरकार के पास कोई जवाब नहीं है...सुशासन में, ग्रामीण विकास में, कानून-व्यवस्था में सरकार पूरी तरह विफल है....सरकार को सदन में इसका पूरा जवाब देना पड़ेगा..."1
- 25 हजार के इनामी को पुलिस ने किया गिरफ्तार: बागपत में 7 साल से फरार था, नाबालिग को बहलाकर अपने साथ ले गया था बागपत शहर कोतवाली पुलिस ने सात सालो से फरार चल रहे 25 हजार रुपए के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार शाम निवाड़ा चौकी के पास चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। नाबालिग को बहलाकर ले गया था मामला करीब सात वर्ष पुराना है। पुलिस के अनुसार, आरोपी एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। आरोप है कि नाबालिग घर से करीब 2.5 लाख रुपये के आभूषण भी साथ ले गई थी। काफी तलाश के बाद भी लड़की का पता नही चलने पर उसके पिता ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। गिरफ्तारी पर था 25 हजार रुपये का इनाम मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी, लेकिन वह सात वर्षों तक फरार रहा। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक बागपत ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी पुलिस को मुखबिर से आरोपी की मौजूदगी की सूचना मिली। इसके आधार पर चलाए गए अभियान मे पुलिस ने कुमारपाल पुत्र भंवर सिंह, निवासी हरियाणा, को गिरफ्तार कर लिया। शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज चाहल ने बताया कि सात वर्षों से फरार चल रहे इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।1