logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खनिज अधिकारों की रक्षा को लेकर झामुमो की बैठक, सांसद बैद्यनाथ राम की मौजूदगी में बनी रणनीति खनिज अधिकारों की रक्षा को लेकर झामुमो की बैठक, सांसद बैद्यनाथ राम की मौजूदगी में बनी रणनीति लातेहार। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला समिति, लातेहार के तत्वावधान में रविवार को माको डाकबंगला में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता झामुमो जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने की। बैठक में झामुमो केंद्रीय उपाध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम की गरिमामयी उपस्थिति रही। मंच संचालन जिला सचिव बुद्धेश्वर उरांव ने किया। बैठक में केंद्रीय समिति के सदस्य, जिला एवं प्रखंड कमिटी के पदाधिकारी, महिला मोर्चा, पंचायत एवं विभिन्न वर्ग संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्यों के खनिज अधिकारों एवं खनिज संसाधनों से संबंधित कराधान के अधिकारों को प्रभावित करने वाले प्रस्तावित विधेयक और कानूनी प्रावधानों को लेकर पार्टी की स्थिति एवं आगामी रणनीति पर चर्चा करना था। बैठक में नेताओं ने कहा कि झारखंड खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है। राज्य के खनिज संसाधनों से जुड़े अधिकारों एवं उनसे प्राप्त राजस्व का लाभ झारखंड की जनता और विकास कार्यों को मिलना चाहिए। नेताओं ने कहा कि राज्य के हितों को प्रभावित करने वाले किसी भी प्रावधान के खिलाफ पार्टी मजबूती से अपनी आवाज उठाएगी। सांसद बैद्यनाथ राम की मौजूदगी में प्रस्तावित प्रावधान के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। साथ ही केंद्र सरकार एवं संसद के समक्ष झारखंड के हितों को प्रभावी ढंग से रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलनात्मक कार्यक्रम चलाने पर भी विचार-विमर्श हुआ। जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि झामुमो कार्यकर्ता एकजुट होकर झारखंड के अधिकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखते हुए झारखंड के खनिज अधिकार, राजस्व और व्यापक जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

4 hrs ago
user_Nihit Kumar
Nihit Kumar
Latehar, Jharkhand•
4 hrs ago

खनिज अधिकारों की रक्षा को लेकर झामुमो की बैठक, सांसद बैद्यनाथ राम की मौजूदगी में बनी रणनीति खनिज अधिकारों की रक्षा को लेकर झामुमो की बैठक, सांसद बैद्यनाथ राम की मौजूदगी में बनी रणनीति लातेहार। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला समिति, लातेहार के तत्वावधान में रविवार को माको डाकबंगला में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता झामुमो जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने की। बैठक में झामुमो केंद्रीय उपाध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम की गरिमामयी उपस्थिति रही। मंच संचालन जिला सचिव बुद्धेश्वर उरांव ने किया। बैठक में केंद्रीय समिति के सदस्य, जिला एवं प्रखंड कमिटी के पदाधिकारी, महिला मोर्चा, पंचायत एवं विभिन्न वर्ग संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्यों के खनिज अधिकारों एवं खनिज संसाधनों से संबंधित कराधान के अधिकारों को प्रभावित करने वाले प्रस्तावित विधेयक और कानूनी प्रावधानों को लेकर पार्टी की स्थिति एवं आगामी रणनीति पर चर्चा करना था। बैठक में नेताओं ने कहा कि झारखंड खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है। राज्य के खनिज संसाधनों

edb31e19-027e-407f-8799-9597ac4db0e5

से जुड़े अधिकारों एवं उनसे प्राप्त राजस्व का लाभ झारखंड की जनता और विकास कार्यों को मिलना चाहिए। नेताओं ने कहा कि राज्य के हितों को प्रभावित करने वाले किसी भी प्रावधान के खिलाफ पार्टी मजबूती से अपनी आवाज उठाएगी। सांसद बैद्यनाथ राम की मौजूदगी में प्रस्तावित प्रावधान के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। साथ ही केंद्र सरकार एवं संसद के समक्ष झारखंड के हितों को प्रभावी ढंग से रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलनात्मक कार्यक्रम चलाने पर भी विचार-विमर्श हुआ। जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि झामुमो कार्यकर्ता एकजुट होकर झारखंड के अधिकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखते हुए झारखंड के खनिज अधिकार, राजस्व और व्यापक जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

More news from झारखंड and nearby areas
  • मनिका, लातेहार :- मनिका प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नामुदाग पंचायत में स्थित उर्दू मध्य विद्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री उदय कुमार द्वारा झंडोत्तोलन कर की गई। इसके बाद प्रधानाचार्य ने 15 अगस्त के ऐतिहासिक महत्व और शहीदों के बलिदान पर विस्तृत भाषण दिया। त्पश्चात विद्यालय प्रांगण में बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। छात्रों ने देशभक्ति गीत, लोक संगीत और नृत्य से सभी का मन मोह लिया। बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए कार्यक्रम के अंत में पुरस्कार वितरण भी किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष शमशेर आलम, पूर्व अध्यक्ष संजय राम, संयोजिका, पूर्व उपाध्यक्ष कौसर अंसारी, सहायक शिक्षिकाएं आशा देवी, नीलू देवी, सहायक कंप्यूटर शिक्षक सुनील यादव, मुजाहिद अंसारी, मुर्तुज अंसारी, आशिक आलम, राजदेव राम सहित बड़ी संख्या में अभिभावक और ग्रामीण उपस्थित थे।
    1
    मनिका, लातेहार :- मनिका प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नामुदाग पंचायत में स्थित उर्दू मध्य विद्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री उदय कुमार द्वारा झंडोत्तोलन कर की गई। इसके बाद प्रधानाचार्य ने 15 अगस्त के ऐतिहासिक महत्व और शहीदों के बलिदान पर विस्तृत भाषण दिया।
त्पश्चात विद्यालय प्रांगण में बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। छात्रों ने देशभक्ति गीत, लोक संगीत और नृत्य से सभी का मन मोह लिया। बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए कार्यक्रम के अंत में पुरस्कार वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष शमशेर आलम, पूर्व अध्यक्ष संजय राम, संयोजिका, पूर्व उपाध्यक्ष कौसर अंसारी, सहायक शिक्षिकाएं आशा देवी, नीलू देवी, सहायक कंप्यूटर शिक्षक सुनील यादव, मुजाहिद अंसारी, मुर्तुज अंसारी, आशिक आलम, राजदेव राम सहित बड़ी संख्या में अभिभावक और ग्रामीण उपस्थित थे।
    user_Shamsher Alam
    Shamsher Alam
    Local News Reporter मनिका, लातेहार, झारखंड•
    23 hrs ago
  • 9 किलोमीटर दूर 15 दिन से धरना, नहीं सुनी बात अब हेमंत सोरेन के 100 मीटर करीब पहुंचे छात्र! #students
    1
    9 किलोमीटर दूर 15 दिन से धरना, नहीं सुनी बात अब हेमंत सोरेन के 100 मीटर करीब पहुंचे छात्र! #students
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    6 hrs ago
  • तेन्वही तालाब का बांध टूटा, सैकड़ों किसानों की फसल बर्बाद मनिका: बड़काडीह पंचायत के लवागड़ा गांव में तेन्वही तालाब का बांध टूटने से सैकड़ों किसानों के खेतों में पानी भर गया, जिससे धान की फसल बर्बाद हो गई। किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल नुकसान का आकलन कराकर मुआवजा देने और बांध की मरम्मत कराने की मांग की है।
    1
    तेन्वही तालाब का बांध टूटा, सैकड़ों किसानों की फसल बर्बाद

मनिका: बड़काडीह पंचायत के लवागड़ा गांव में तेन्वही तालाब का बांध टूटने से सैकड़ों किसानों के खेतों में पानी भर गया, जिससे धान की फसल बर्बाद हो गई। किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल नुकसान का आकलन कराकर मुआवजा देने और बांध की मरम्मत कराने की मांग की है।
    user_Sonu Ram
    Sonu Ram
    Local News Reporter बरवाडीह, लातेहार, झारखंड•
    16 hrs ago
  • लोहरदगा में इन दिनों शहरवासियों और खासतौर पर बच्चों के लिए आकर्षण का एक नया और बेहद खास केंद्र बना हुआ है लोहरदगा में इन दिनों शहरवासियों और खासतौर पर बच्चों के लिए आकर्षण का एक नया और बेहद खास केंद्र बना हुआ है। शहर के महामाया सिनेमा हॉल के पास एक भव्य मेले का आयोजन किया गया है, जहां बच्चों के खेलने-कूदने और मनोरंजन के लिए एक से बढ़कर एक बेहतरीन सामान आए हैं। इस मेले में बच्चों की पसंद और उनकी सुरक्षा को पूरी तरह ध्यान में रखते हुए कई तरह के नए, आकर्षक और आधुनिक खिलौने, रंग-बिरंगे झूले और खेलकूद की अनगिनत सामग्रियां उपलब्ध कराई गई हैं, जिन्हें देखते ही बच्चों के चेहरे खिल उठते हैं और उनका उत्साह देखते ही बन रहा है।
    1
    लोहरदगा में इन दिनों शहरवासियों और खासतौर पर बच्चों के लिए आकर्षण का एक नया और बेहद खास केंद्र बना हुआ है
लोहरदगा में इन दिनों शहरवासियों और खासतौर पर बच्चों के लिए आकर्षण का एक नया और बेहद खास केंद्र बना हुआ है। शहर के महामाया सिनेमा हॉल के पास एक भव्य मेले का आयोजन किया गया है, जहां बच्चों के खेलने-कूदने और मनोरंजन के लिए एक से बढ़कर एक बेहतरीन सामान आए हैं। इस मेले में बच्चों की पसंद और उनकी सुरक्षा को पूरी तरह ध्यान में रखते हुए कई तरह के नए, आकर्षक और आधुनिक खिलौने, रंग-बिरंगे झूले और खेलकूद की अनगिनत सामग्रियां उपलब्ध कराई गई हैं, जिन्हें देखते ही बच्चों के चेहरे खिल उठते हैं और उनका उत्साह देखते ही बन रहा है।
    user_Altamas rja
    Altamas rja
    News Anchor भंडरा, लोहरदगा, झारखंड•
    3 hrs ago
  • सिसई : स्वतंत्रता दिवस पर ललित उरांव स्टेडियम में खेल प्रतिभाओं ने दिखाया दमखम वार्षिक खेलकूद समारोह में विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन, विजेता प्रतिभागी पुरस्कार से सम्मानित सिसई (गुमला)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिसई के महुआडीपा स्थित ललित उरांव स्टेडियम में नवजीवन खेलकूद क्लब के तत्वावधान में वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं के साथ महिलाओं और पुरुषों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिप सदस्य सिसई उत्तरी विजयलक्ष्मी कुमारी ने फीता काटकर किया। इस दौरान समाजसेवी संजय वर्मा, विहिप बजरंग दल सिसई प्रखंड अध्यक्ष पंकज साहु, संरक्षक मुकेश श्रीवास्तव डेविड, रोहित शर्मा, नवजीवन खेलकूद क्लब के अध्यक्ष महाबीर राम लोहरा, दीपक अधिकारी, संदीप उरांव, रतिया उरांव सहित कई पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रतियोगिता की शुरुआत बालकों के लिए 1500 एवं 3000 मीटर तथा बालिकाओं के लिए 800 एवं 1500 मीटर दौड़ से हुई। इसके बाद 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं के लिए 100 से 600 मीटर दौड़ और लॉन्ग जंप तथा 16 वर्ष से कम आयु वर्ग के प्रतिभागियों के लिए 100 से 800 मीटर दौड़ एवं लॉन्ग जंप प्रतियोगिता आयोजित की गई। छोटे बच्चों के लिए जलेबी रेस, महिलाओं के लिए कुर्सी रेस तथा महिला-पुरुषों के लिए घड़ा फोड़ प्रतियोगिता भी कराई गई, जो आकर्षण का केंद्र रही। समारोह में फुटबॉल का प्रदर्शनी मैच भी खेला गया। मुख्य अतिथि एवं क्लब पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ कराया। समापन समारोह में विजेता एवं उपविजेता टीमों को जर्सी देकर सम्मानित किया गया। 1500 व 3000 मीटर दौड़ तथा 800 व 1500 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बालक-बालिकाओं को माही ट्रैवल्स के सौजन्य से ट्रॉली बैग प्रदान किए गए। अन्य स्पर्धाओं के विजेताओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं स्टेडियम के लिए भूमि दान करने वाले भूमि दाताओं को भी मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। मुख्य अतिथि विजयलक्ष्मी कुमारी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि ललित उरांव स्टेडियम से प्रशिक्षण प्राप्त कर कई खिलाड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं में आगे बढ़ रहे हैं तथा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य व देश का प्रतिनिधित्व कर क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने प्रतिभागियों से निरंतर अभ्यास करते हुए लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों, प्रतिभागियों, दर्शकों एवं क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। समारोह में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष दर्शक एवं खेलप्रेमी मौजूद रहे।
    4
    सिसई : स्वतंत्रता दिवस पर ललित उरांव स्टेडियम में खेल प्रतिभाओं ने दिखाया दमखम

वार्षिक खेलकूद समारोह में विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन, विजेता प्रतिभागी पुरस्कार से सम्मानित
सिसई (गुमला)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिसई के महुआडीपा स्थित ललित उरांव स्टेडियम में नवजीवन खेलकूद क्लब के तत्वावधान में वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं के साथ महिलाओं और पुरुषों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिप सदस्य सिसई उत्तरी विजयलक्ष्मी कुमारी ने फीता काटकर किया। इस दौरान समाजसेवी संजय वर्मा, विहिप बजरंग दल सिसई प्रखंड अध्यक्ष पंकज साहु, संरक्षक मुकेश श्रीवास्तव डेविड, रोहित शर्मा, नवजीवन खेलकूद क्लब के अध्यक्ष महाबीर राम लोहरा, दीपक अधिकारी, संदीप उरांव, रतिया उरांव सहित कई पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
प्रतियोगिता की शुरुआत बालकों के लिए 1500 एवं 3000 मीटर तथा बालिकाओं के लिए 800 एवं 1500 मीटर दौड़ से हुई। इसके बाद 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं के लिए 100 से 600 मीटर दौड़ और लॉन्ग जंप तथा 16 वर्ष से कम आयु वर्ग के प्रतिभागियों के लिए 100 से 800 मीटर दौड़ एवं लॉन्ग जंप प्रतियोगिता आयोजित की गई। छोटे बच्चों के लिए जलेबी रेस, महिलाओं के लिए कुर्सी रेस तथा महिला-पुरुषों के लिए घड़ा फोड़ प्रतियोगिता भी कराई गई, जो आकर्षण का केंद्र रही।
समारोह में फुटबॉल का प्रदर्शनी मैच भी खेला गया। मुख्य अतिथि एवं क्लब पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ कराया।
समापन समारोह में विजेता एवं उपविजेता टीमों को जर्सी देकर सम्मानित किया गया। 1500 व 3000 मीटर दौड़ तथा 800 व 1500 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बालक-बालिकाओं को माही ट्रैवल्स के सौजन्य से ट्रॉली बैग प्रदान किए गए। अन्य स्पर्धाओं के विजेताओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं स्टेडियम के लिए भूमि दान करने वाले भूमि दाताओं को भी मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि विजयलक्ष्मी कुमारी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि ललित उरांव स्टेडियम से प्रशिक्षण प्राप्त कर कई खिलाड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं में आगे बढ़ रहे हैं तथा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य व देश का प्रतिनिधित्व कर क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने प्रतिभागियों से निरंतर अभ्यास करते हुए लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
उन्होंने सभी खिलाड़ियों, प्रतिभागियों, दर्शकों एवं क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। समारोह में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष दर्शक एवं खेलप्रेमी मौजूद रहे।
    user_SHAMBHU. S. CHAUHAN
    SHAMBHU. S. CHAUHAN
    Business Networking Company सिसई, गुमला, झारखंड•
    1 hr ago
  • fसीक्रेट नॉलेज पब्लिक स्कूल में शान से फहराया तिरंगा, छात्रों ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रम
    1
    fसीक्रेट नॉलेज पब्लिक स्कूल में शान से फहराया तिरंगा, छात्रों ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रम
    user_Sanjay kumar
    Sanjay kumar
    Newspaper publisher बुरमू, रांची, झारखंड•
    2 hrs ago
  • गांधी चौक महुआडार में शनिवार की सुबह 9:00 बजे ध्वज रोहण प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार बैठने किया। इस मौके पर उपस्थित प्रखंड प्रमुख कंचन कुजूर जिला परिषद सदस्य स्टेला नगेसिया अनुमंडल पदाधिकारी सुलेमान मुंदरी प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार बैठा एवं गण्यमान्य लोगों ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किया। गांधी चौक महुआडार में शनिवार की सुबह 9:00 बजे ध्वज रोहण प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार बैठने किया। इस मौके पर उपस्थित प्रखंड प्रमुख कंचन कुजूर जिला परिषद सदस्य स्टेला नगेसिया अनुमंडल पदाधिकारी सुलेमान मुंदरी प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार बैठा एवं गण्यमान्य लोगों ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किया।
    1
    गांधी चौक महुआडार में शनिवार की सुबह 9:00 बजे ध्वज रोहण प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार बैठने किया। इस मौके पर उपस्थित प्रखंड प्रमुख कंचन कुजूर जिला परिषद सदस्य स्टेला नगेसिया अनुमंडल पदाधिकारी सुलेमान मुंदरी प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार बैठा एवं गण्यमान्य लोगों ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किया।
गांधी चौक महुआडार में शनिवार की सुबह 9:00 बजे ध्वज रोहण प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार बैठने किया। इस मौके पर उपस्थित प्रखंड प्रमुख कंचन कुजूर जिला परिषद सदस्य स्टेला नगेसिया अनुमंडल पदाधिकारी सुलेमान मुंदरी प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार बैठा एवं गण्यमान्य लोगों ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किया।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    21 hrs ago
  • गार्जियन से छिप-छिपकर आंदोलन में पहुंच रहे छात्र.😱 #shorts #shortvideo #students #ranchi #news
    1
    गार्जियन से छिप-छिपकर आंदोलन में पहुंच रहे छात्र.😱 #shorts #shortvideo #students #ranchi #news
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    9 hrs ago
  • किस्को परिसर में एक दिवसीय खेल-कूद सह प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। किस्को, लोहरदगा से रिपोर्ट। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर फ्रेंडशिप क्लब, किस्को द्वारा मिडिल स्कूल, किस्को परिसर में एक दिवसीय खेल-कूद सह प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया।
    1
    किस्को परिसर में एक दिवसीय खेल-कूद सह प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया।
किस्को, लोहरदगा से रिपोर्ट। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर फ्रेंडशिप क्लब, किस्को द्वारा मिडिल स्कूल, किस्को परिसर में एक दिवसीय खेल-कूद सह प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया।
    user_Altamas rja
    Altamas rja
    News Anchor भंडरा, लोहरदगा, झारखंड•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.