logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*छेड़छाड़ और आपसी विवाद में खूनी संघर्ष, चिंताहरण मंदिर के सामने सपेरा बस्ती में दो पक्षों के बीच मारपीट, महिला समेत 4 घायल अस्पताल में भर्ती* *छेड़छाड़ और आपसी विवाद में खूनी संघर्ष, चिंताहरण मंदिर के सामने सपेरा बस्ती में दो पक्षों के बीच मारपीट, महिला समेत 4 घायल अस्पताल में भर्ती* गुना । शहर से लगे चिंताहरण मंदिर के सामने स्थित सपेरा बस्ती में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और खूनी संघर्ष की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में दोनों ही पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर अलग-अलग आरोप लगाए जा रहे हैं। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बमोरी कॉलोनी निवासी घायल महिला राममूर्ति ने बताया कि वह अपनी बहन के घर आयोजित सगाई कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। राममूर्ति का आरोप है कि जब वह शौच के लिए जा रही थी, तभी दो-तीन युवकों ने रास्ते में आकर उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। पीडि़ता ने तुरंत इस बात की जानकारी अपने भाई दिनेश को दी। जब दिनेश ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों की इस हरकत का विरोध जताया, तो दबंगों ने गाली-गलौज करते हुए चाकू, फर्सी और अन्य धारदार हथियारों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आई राममूर्ति और उसकी बड़ी बहन पर भी आधा दर्जन से अधिक लोगों ने लाठियों और हथियारों से हमला बोल दिया। हमले में राममूर्ति की बड़ी बहन के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि राममूर्ति चोट लगने के कारण मौके पर ही बेहोश हो गई। परिजन उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहीं, दूसरे पक्ष की महिला का कहना है कि परिवार के सदस्यों में ही जीजा और साले के बीच शराब के नशे में विवाद हुआ था। इस दौरान नशे की हालत में एक युवक का मोबाइल फूट गया था। मोबाइल सुधरवाने की बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जिसने देखते ही देखते उग्र रूप धारण कर लिया और मारपीट हो गई। इस वारदात में दोनों पक्षों के आधा दर्जन के करीब लोग घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर घायलों के बयान दर्ज किए हैं और पूरे मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी है।

6 hrs ago
user_पत्रकार राजा हतम वेग
पत्रकार राजा हतम वेग
Local News Reporter गुना नगर, गुना, मध्य प्रदेश•
6 hrs ago
d94e8140-8e6b-4a21-a8f1-b86dda6aa189

*छेड़छाड़ और आपसी विवाद में खूनी संघर्ष, चिंताहरण मंदिर के सामने सपेरा बस्ती में दो पक्षों के बीच मारपीट, महिला समेत 4 घायल अस्पताल में भर्ती* *छेड़छाड़ और आपसी विवाद में खूनी संघर्ष, चिंताहरण मंदिर के सामने सपेरा बस्ती में दो पक्षों के बीच मारपीट, महिला समेत 4 घायल अस्पताल में भर्ती* गुना । शहर से लगे चिंताहरण मंदिर के सामने स्थित सपेरा बस्ती में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और खूनी संघर्ष की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में दोनों ही पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर अलग-अलग आरोप लगाए जा रहे हैं। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बमोरी कॉलोनी निवासी घायल महिला राममूर्ति ने बताया कि वह अपनी बहन के घर आयोजित सगाई कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। राममूर्ति का आरोप है कि जब वह शौच के लिए जा रही थी, तभी दो-तीन युवकों ने रास्ते में आकर उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। पीडि़ता ने तुरंत इस बात की जानकारी अपने भाई दिनेश को दी। जब दिनेश ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों की इस हरकत का विरोध जताया, तो दबंगों ने गाली-गलौज करते हुए चाकू, फर्सी और अन्य धारदार हथियारों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आई राममूर्ति और उसकी बड़ी बहन पर भी आधा दर्जन से अधिक लोगों ने लाठियों और हथियारों से हमला बोल दिया। हमले में राममूर्ति की बड़ी बहन के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि राममूर्ति चोट लगने के कारण मौके पर ही बेहोश हो गई। परिजन उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहीं, दूसरे पक्ष की महिला का कहना है कि परिवार के सदस्यों में ही जीजा और साले के बीच शराब के नशे में विवाद हुआ था। इस दौरान नशे की हालत में एक युवक का मोबाइल फूट गया था। मोबाइल सुधरवाने की बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जिसने देखते ही देखते उग्र रूप धारण कर लिया और मारपीट हो गई। इस वारदात में दोनों पक्षों के आधा दर्जन के करीब लोग घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर घायलों के बयान दर्ज किए हैं और पूरे मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • वृंदावन बनी धार्मिक नगरी मल्हारगढ़ भक्तों ने लिया बढ़-चढ़कर भाग वृंदावन बनी धार्मिक नगरी मल्हारगढ़ भक्तों ने लिया बढ़-चढ़कर भाग
    1
    वृंदावन बनी धार्मिक नगरी मल्हारगढ़ भक्तों ने लिया बढ़-चढ़कर भाग
वृंदावन बनी धार्मिक नगरी मल्हारगढ़ भक्तों ने लिया बढ़-चढ़कर भाग
    user_Rahul Saxena
    Rahul Saxena
    आरौन, गुना, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • चीनी ₹80 हो गई है आज की ताजा खबर चीनी में मैंने गिरा दिया ₹80 से हो गई 55 रुपए में अब खरीदी है चीनी 😃😃😃😃😄😄
    1
    चीनी ₹80 हो गई है आज की ताजा खबर चीनी में मैंने गिरा दिया ₹80 से हो गई 55 रुपए में अब खरीदी है चीनी 😃😃😃😃😄😄
    user_Arbind Kumar
    Arbind Kumar
    Farmer Badarwas, Shivpuri•
    14 hrs ago
  • नगर पालिका अटरू वार्ड नंबर 6 में हो रही है गंदगी गंदगी के बीच रह रहे हैं वार्ड वासी नगर पालिका प्रशासन की बड़ी लापरवाही 15 सालों से लोग गंदगी के बीच रह रहे हैं प्रशासन का ध्यान नहीं है आखिर कैसे होगा विकास
    1
    नगर पालिका अटरू वार्ड नंबर 6 में हो रही है गंदगी गंदगी के बीच रह रहे हैं वार्ड वासी
नगर पालिका प्रशासन की बड़ी लापरवाही 15 सालों से लोग गंदगी के बीच रह रहे हैं प्रशासन का ध्यान नहीं है आखिर कैसे होगा विकास
    user_Hemant Kapoor
    Hemant Kapoor
    अटरू, बारां, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • ईद-मिलादुन्नबी पर कस्बे में निकला जुलूस, जगह-जगह हुआ स्वागत ईद-मिलादुन्नबी पर कस्बे में निकला जुलूस, जगह-जगह हुआ स्वागत
    1
    ईद-मिलादुन्नबी पर कस्बे में निकला जुलूस, जगह-जगह हुआ स्वागत
ईद-मिलादुन्नबी पर कस्बे में निकला जुलूस, जगह-जगह हुआ स्वागत
    user_विरेन्द्र कुमारशर्मा
    विरेन्द्र कुमारशर्मा
    अटरू, बारां, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • तेज रफ्तार क्रेटा का पीछा कर 137 किलो डोडा-चूरा पकड़ा '''''''''कवाई पुलिस की मुस्तैदी से नाकाम हुई नशे की खेप, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार; क्षतिग्रस्त कार से 9 कट्टे और थैली बरामद कवाई. रात के सन्नाटे में सामने से आ रही सफेद क्रेटा ने जैसे ही पुलिस की गाड़ी देखी, उसकी रफ्तार अचानक बढ़ गई। पुलिस को शक हुआ तो पुलिस वाहन बोलेरो ने पीछा शुरू कर दिया। इस दोरान संदेहप्रद कार चालक ने पुलिस से बचने के लिए कार को सड़क किनारे पड़े पत्थरों पर चढ़ा दिया, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बावजूद पुलिस ने पीछा नहीं छोड़ा। आखिरकार सिंधनी तिराहे के पास पुलिस ने बोलेरो कार के आगे लगाकर क्रेटा को रोक लिया। तलाशी ली तो कार की डिग्गी में भरे कट्टों में 137 किलो अवैध अफीम डोडा-चूरा मिला। मामला मंगलवार रात करीब 9.06 बजे का है। पुलिस के अनुसार कवाई थाना पुलिस टीम सालपुरा-कवाई क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान कवाई तिराहे की ओर से आती क्रेटा कार पुलिस वाहन को देखकर तेजी से भागने लगी। पीछा करने पर चालक ने सिंधनी तिराहे से कार को सिंधनी की ओर मोड़ दिया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों सवारों को पकड़ लिया। *****डिग्गी में भरे थे नौ कट्टे****** पुलिस ने कार की तलाशी ली तो डैशबोर्ड पर एक पारदर्शी थैली और पिछली डिग्गी में काले-सफेद रंग के प्लास्टिक कट्टे मिले। तलाशी में कुल 137 किलो डोडा-चूरा बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ के परिवहन में प्रयुक्त हुंडई क्रेटा कार भी जब्त कर ली। ******पंजाब और हरियाणा के हैं आरोपी***** पुलिस ने मामले में पंजाब के मोगा जिले के दातेवाल निवासी विजय सिंह उर्फ बब्बू (23) और हरियाणा के करनाल जिले के पबाना हसनपुर निवासी सुन्दर सिंह (53) को गिरफ्तार किया है। विजय सिंह कार चला रहा था, जबकि सुन्दर सिंह उसके साथ बैठा था। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 व 25 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। *****जंगल से लाने की बात, नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश***** प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने डोडा-चूरा छीपाबड़ौद क्षेत्र के मोतीपुरा के जंगलों से लाना बताया है। पुलिस को मादक पदार्थ उपलब्ध कराने वाले लोगों के नाम और मोबाइल नंबर भी मिलने की बात सामने आई है। अब पुलिस इन जानकारियों के आधार पर नशे की खेप के स्रोत और इससे जुड़े नेटवर्क की पड़ताल कर रही है। मामले का आगे का अनुसंधान उच्चाधिकारियों के निर्देश पर थाना अटरू को सौंपा गया है। *****कांस्टेबल हेमराज की सूचना पर कार्रवाई**** कार्रवाई में थानाधिकारी राजपाल सिंह के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक दिलीप कुमार, कांस्टेबल कपिल कुमार, हेमराज, संदीप सिंह, बृजेश और महेन्द्र सिंह शामिल रहे। पुलिस के अनुसार कांस्टेबल हेमराज की सूझबूझ और मुखबिर सूचना तंत्र की भूमिका कार्रवाई में विशेष रही।
    1
    तेज रफ्तार क्रेटा का पीछा कर 137 किलो डोडा-चूरा पकड़ा 
'''''''''कवाई पुलिस की मुस्तैदी से नाकाम हुई नशे की खेप, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार; क्षतिग्रस्त कार से 9 कट्टे और थैली बरामद
कवाई. रात के सन्नाटे में सामने से आ रही सफेद क्रेटा ने जैसे ही पुलिस की गाड़ी देखी, उसकी रफ्तार अचानक बढ़ गई। पुलिस को शक हुआ तो पुलिस वाहन बोलेरो ने पीछा शुरू कर दिया। इस दोरान संदेहप्रद कार चालक ने पुलिस से बचने के लिए कार को सड़क किनारे पड़े पत्थरों पर चढ़ा दिया, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बावजूद पुलिस ने पीछा नहीं छोड़ा। आखिरकार सिंधनी तिराहे के पास पुलिस ने बोलेरो कार के आगे लगाकर क्रेटा को रोक लिया। तलाशी ली तो कार की डिग्गी में भरे कट्टों में 137 किलो अवैध अफीम डोडा-चूरा मिला। मामला मंगलवार रात करीब 9.06 बजे का है। पुलिस के अनुसार कवाई थाना पुलिस टीम सालपुरा-कवाई क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान कवाई तिराहे की ओर से आती क्रेटा कार पुलिस वाहन को देखकर तेजी से भागने लगी। पीछा करने पर चालक ने सिंधनी तिराहे से कार को सिंधनी की ओर मोड़ दिया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों सवारों को पकड़ लिया। 
*****डिग्गी में भरे थे नौ कट्टे****** 
पुलिस ने कार की तलाशी ली तो डैशबोर्ड पर एक पारदर्शी थैली और पिछली डिग्गी में काले-सफेद रंग के प्लास्टिक कट्टे मिले। तलाशी में कुल 137 किलो डोडा-चूरा बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ के परिवहन में प्रयुक्त हुंडई क्रेटा कार भी जब्त कर ली। 
******पंजाब और हरियाणा के हैं आरोपी***** 
पुलिस ने मामले में पंजाब के मोगा जिले के दातेवाल निवासी विजय सिंह उर्फ बब्बू (23) और हरियाणा के करनाल जिले के पबाना हसनपुर निवासी सुन्दर सिंह (53) को गिरफ्तार किया है। विजय सिंह कार चला रहा था, जबकि सुन्दर सिंह उसके साथ बैठा था। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 व 25 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। 
*****जंगल से लाने की बात, नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश***** 
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने डोडा-चूरा छीपाबड़ौद क्षेत्र के मोतीपुरा के जंगलों से लाना बताया है। पुलिस को मादक पदार्थ उपलब्ध कराने वाले लोगों के नाम और मोबाइल नंबर भी मिलने की बात सामने आई है। अब पुलिस इन जानकारियों के आधार पर नशे की खेप के स्रोत और इससे जुड़े नेटवर्क की पड़ताल कर रही है। मामले का आगे का अनुसंधान उच्चाधिकारियों के निर्देश पर थाना अटरू को सौंपा गया है। 
*****कांस्टेबल हेमराज की सूचना पर कार्रवाई**** 
कार्रवाई में थानाधिकारी राजपाल सिंह के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक दिलीप कुमार, कांस्टेबल कपिल कुमार, हेमराज, संदीप सिंह, बृजेश और महेन्द्र सिंह शामिल रहे। पुलिस के अनुसार कांस्टेबल हेमराज की सूझबूझ और मुखबिर सूचना तंत्र की भूमिका कार्रवाई में विशेष रही।
    user_Gajendra Gautam
    Gajendra Gautam
    राजस्थान पत्रिका संवाददाता अटरू, बारां, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • 18 बीघा वन भूमि अतिक्रमण मुक्त, भविष्य में रोकथाम के लिए खोदी ट्रेंच समरानिया नाका क्षेत्र के वनखंड रातई के बालाचार में वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए करीब 18 बीघा वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। अतिक्रमण की लगातार शिकायतों के बाद जेसीबी की सहायता से कार्रवाई की गई। भविष्य में दोबारा अतिक्रमण रोकने के लिए वन भूमि पर ट्रेंच भी खोदी गई। कार्रवाई डीएफओ विवेकानंद बड़े के निर्देश पर कार्रवाई हुई। वनरक्षक पवन सैनी, मुकेश मुलोदिया, अमित गुर्जर व राजेंद्र सिंघल सहित कर्मचारी मौजूद रहे।
    1
    18 बीघा वन भूमि अतिक्रमण मुक्त, भविष्य में रोकथाम के लिए खोदी ट्रेंच


समरानिया नाका क्षेत्र के वनखंड रातई के बालाचार  में वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए करीब 18 बीघा वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। अतिक्रमण की लगातार शिकायतों के बाद जेसीबी की सहायता से कार्रवाई की गई। भविष्य में दोबारा अतिक्रमण रोकने के लिए वन भूमि पर ट्रेंच भी खोदी गई। कार्रवाई डीएफओ विवेकानंद बड़े के निर्देश पर  कार्रवाई हुई। वनरक्षक पवन सैनी, मुकेश मुलोदिया, अमित गुर्जर व राजेंद्र सिंघल सहित कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_हर्षित भार्गव
    हर्षित भार्गव
    पत्रकार शाहबाद, बारां, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • सरकारी बादे झूठ रोड पर घूम रहे गोवंश गौशाला पड़ी खाली कोई नहीं सुनने वाला सरकारी बादे झूठ रोड पर घूम रहे गोवंश गौशाला पड़ी खाली कोई नहीं सुनने वाला
    1
    सरकारी बादे झूठ रोड पर घूम रहे गोवंश गौशाला पड़ी खाली कोई नहीं सुनने वाला
सरकारी बादे झूठ रोड पर घूम रहे गोवंश गौशाला पड़ी खाली कोई नहीं सुनने वाला
    user_Rahul Saxena
    Rahul Saxena
    आरौन, गुना, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • अतिक्रमण हटाते कार्रवाई को देखते हुए खुद ने हटाया आपने घर का अतिक्रमण अतिक्रमण हटाओ अभियान का असर छान में खुद हटाया मकान मीना राजपूत ब्यूरो राजस्थान अतिक्रमण हटाओ अभियान के नतीजे सामने आने लगे हैं प्रशासन की लगातार कार्रवाई समझाइश का असर ग्राम छान में दिखाई दिया अतिक्रमी ने खुद अतिक्रमण हटा लिया एसडीएम पुष्कर मित्तल तहसीलदार माधो लाल बेरवा ने बताया कि ग्राम छान में चारागाह भूमि पर शराफत खान पुत्र भूरेखा निवासी बामनगांव ने करीब दो से तीन बिस्वा में मकान बनाकर अतिक्रमण किया था सरकारी चारागाह भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने की कार्रवाई चल रही थी राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अतिकर्मी को समझाइश दी गई इसके बाद शराफत खान स्वेच्छा से मकान ध्वस्त कर अतिक्रमण हटा लिया तहसीलदार माधोलाल बेरवा ने कहा कि सरकारी चारागाह भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई की जाएगी इसके साथ जो पशु परेशानी झेल रहे हैं उन पशुओ को भी चारागाह भूमि पर राहत मिलेगी
    2
    अतिक्रमण हटाते कार्रवाई को देखते हुए खुद ने हटाया आपने घर का अतिक्रमण
अतिक्रमण हटाओ अभियान का असर छान में खुद हटाया मकान
मीना राजपूत ब्यूरो राजस्थान
अतिक्रमण हटाओ अभियान के नतीजे सामने आने लगे हैं प्रशासन की लगातार कार्रवाई समझाइश का असर ग्राम छान में दिखाई दिया अतिक्रमी ने खुद अतिक्रमण हटा लिया एसडीएम पुष्कर मित्तल तहसीलदार माधो लाल बेरवा ने बताया कि ग्राम छान में चारागाह भूमि पर शराफत खान पुत्र भूरेखा निवासी बामनगांव ने करीब दो से तीन बिस्वा में मकान बनाकर अतिक्रमण किया था सरकारी चारागाह भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने की कार्रवाई चल रही थी राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अतिकर्मी को समझाइश दी गई इसके बाद शराफत खान स्वेच्छा से मकान ध्वस्त कर अतिक्रमण हटा लिया तहसीलदार माधोलाल बेरवा ने कहा कि सरकारी चारागाह भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई की जाएगी इसके साथ जो पशु परेशानी झेल रहे हैं उन पशुओ को भी चारागाह भूमि पर राहत मिलेगी
    user_Hd Rajput
    Hd Rajput
    मनोहर थाना, झालावाड़, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, जिला अस्पताल रेफर देवरी राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर फरेदुआ तलहटी के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में पुराने फरेदुआ तलहटी निवासी दिनेश पुत्र सुआलाल सहरिया (22) गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद बाइक सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
    1
    कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, जिला अस्पताल रेफर


देवरी राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर फरेदुआ तलहटी के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में पुराने फरेदुआ तलहटी निवासी दिनेश पुत्र सुआलाल सहरिया (22) गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद बाइक सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
    user_हर्षित भार्गव
    हर्षित भार्गव
    पत्रकार शाहबाद, बारां, राजस्थान•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.