logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जर्जर स्कूल भवन में पढ़ने को मजबूर नौनिहाल, कब जागेगा जिम्मेदार विभाग? सारंगपुर प्राथमिक स्कूल की हालत खस्ता, अभिभावकों में दहशत; बोले समय रहते नहीं चेते तो हो सकता है बड़ा हादसा श्योपुर जिले के विजयपुर विकासखंड अंतर्गत ’’शासकीय प्राथमिक विद्यालय सारंगपुर, संकुल सहसराम’’ के जर्जर स्कूल भवन ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बदहाल भवन में नौनिहालों की कक्षाएं संचालित होने से अभिभावकों और ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय भवन की हालत देखकर कभी भी अप्रिय स्थिति पैदा हो सकती है। विद्यालय भवन की मौजूदा स्थिति को लेकर अभिभावकों का कहना है कि छोटे-छोटे बच्चे रोजाना इसी भवन में पढ़ने पहुंचते हैं। ऐसे में भवन की जर्जर हालत को नजरअंदाज करना बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से चिंता का विषय है।अभिभावक चाहते हैं कि विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचकर भवन की वास्तविक स्थिति का निरीक्षण करें और आवश्यक कदम उठाएं। ग्रामीणों और अभिभावकों ने शिक्षा विभाग एवं प्रशासन से मांग की है कि ’’विद्यालय भवन का तत्काल निरीक्षण कराया जाए।’’ यदि भवन मरम्मत योग्य है तो शीघ्र मरम्मत कराई जाए और यदि भवन सुरक्षित नहीं है तो बच्चों की पढ़ाई के लिए तत्काल वैकल्पिक सुरक्षित भवन की व्यवस्था की जाए।अभिभावकों का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा से जुड़ा मामला होने के कारण कार्रवाई किसी घटना के बाद नहीं, बल्कि ’’समय रहते एहतियात के तौर पर’’ होनी चाहिए। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से विद्यालय की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। अब देखना यह है कि जिम्मेदार विभाग जर्जर भवन की समस्या को कितनी गंभीरता से लेते हुए बच्चों के लिए सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में कदम उठाता है।

5 hrs ago
user_बलवीर धाकड़
बलवीर धाकड़
Court reporter विजयपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
5 hrs ago
a5a67b1f-058d-45a3-9995-b7c3d6d3cdbb

जर्जर स्कूल भवन में पढ़ने को मजबूर नौनिहाल, कब जागेगा जिम्मेदार विभाग? सारंगपुर प्राथमिक स्कूल की हालत खस्ता, अभिभावकों में दहशत; बोले समय रहते नहीं चेते तो हो सकता है बड़ा हादसा श्योपुर जिले के विजयपुर विकासखंड अंतर्गत ’’शासकीय प्राथमिक विद्यालय सारंगपुर, संकुल सहसराम’’ के जर्जर स्कूल भवन ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बदहाल भवन में नौनिहालों की कक्षाएं संचालित होने से अभिभावकों और ग्रामीणों

में चिंता का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय भवन की हालत देखकर कभी भी अप्रिय स्थिति पैदा हो सकती है। विद्यालय भवन की मौजूदा स्थिति को लेकर अभिभावकों का कहना है कि छोटे-छोटे बच्चे रोजाना इसी भवन में पढ़ने पहुंचते हैं। ऐसे में भवन की जर्जर हालत को नजरअंदाज करना बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से चिंता का विषय है।अभिभावक चाहते हैं कि विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचकर

भवन की वास्तविक स्थिति का निरीक्षण करें और आवश्यक कदम उठाएं। ग्रामीणों और अभिभावकों ने शिक्षा विभाग एवं प्रशासन से मांग की है कि ’’विद्यालय भवन का तत्काल निरीक्षण कराया जाए।’’ यदि भवन मरम्मत योग्य है तो शीघ्र मरम्मत कराई जाए और यदि भवन सुरक्षित नहीं है तो बच्चों की पढ़ाई के लिए तत्काल वैकल्पिक सुरक्षित भवन की व्यवस्था की जाए।अभिभावकों का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा से जुड़ा मामला

होने के कारण कार्रवाई किसी घटना के बाद नहीं, बल्कि ’’समय रहते एहतियात के तौर पर’’ होनी चाहिए। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से विद्यालय की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। अब देखना यह है कि जिम्मेदार विभाग जर्जर भवन की समस्या को कितनी गंभीरता से लेते हुए बच्चों के लिए सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में कदम उठाता है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • पोहरी थाने के सामने से फिर चोरी अज्ञात चोरों ने बनाया बैटरी की दुकान को निशान। थाने के सामने से लगातार दूसरी चोरी चोरों को नहीं रहा पुलिस का डर। लगातार पोहरी मै हो रही चोरी की घटना से नगर वासी हो रहे परेशान। चोर बना रहे हर बार थाने के आसपास के क्षेत्र को निशाना। इस बार सोनी बेटरी सर्विस की दुकान से दो अज्ञात चोर ले गए बैटरी आखिर क्यों हो रहा ऐसा।
    1
    पोहरी थाने के सामने से फिर चोरी अज्ञात चोरों ने बनाया बैटरी की दुकान को निशान।
थाने के सामने से लगातार दूसरी चोरी चोरों को नहीं रहा पुलिस का डर। 
लगातार पोहरी मै हो रही चोरी की घटना से नगर वासी हो रहे परेशान। चोर बना रहे हर बार थाने के आसपास के क्षेत्र को निशाना।
इस बार सोनी बेटरी सर्विस की दुकान से दो अज्ञात चोर ले गए बैटरी आखिर क्यों हो रहा ऐसा।
    user_रिपोर्टर नितिन राजपूत शिवपुरी
    रिपोर्टर नितिन राजपूत शिवपुरी
    Local News Reporter पोहरी, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • 🌿 आध्यात्मिक चर्चा के प्रसारण का समय व माध्यम: संत रामपाल जी महाराज जी की विशेष आध्यात्मिक डिबेट शनिवार और रविवार, 3 और 4 अक्टूबर 2026 को शाम 7:30 बजे से 9:30 बजे तक 'साधना टीवी' (Sadhana TV) चैनल पर प्रसारित होगी। #शास्त्रार्थ_का_शंखनाद #SantRampalJiMaharaj #SpiritualDebate #vedas #BhagavadGita #indianhistory
    1
    🌿 आध्यात्मिक चर्चा के प्रसारण का समय व माध्यम:  संत रामपाल जी महाराज जी की विशेष आध्यात्मिक डिबेट शनिवार और रविवार, 3 और 4 अक्टूबर 2026 को शाम 7:30 बजे से 9:30 बजे तक 'साधना टीवी' (Sadhana TV) चैनल पर प्रसारित होगी। 

#शास्त्रार्थ_का_शंखनाद
#SantRampalJiMaharaj
#SpiritualDebate #vedas #BhagavadGita #indianhistory
    user_Suresh kushwaha
    Suresh kushwaha
    पत्रकार शिवपुरी, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सेवा-संकल्प अभियान उद्यम क्रांति योजना से गिर्राज वर्मा ने बढ़ाया इलेक्ट्रॉनिक्स व्यवसाय ग्वालियर। हौसले, मेहनत और सरकारी योजना के सहयोग से स्वरोजगार की राह आसान हो सकती है। मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना का लाभ लेकर ग्वालियर के गिर्राज वर्मा ने अपने इलेक्ट्रॉनिक्स व्यवसाय को विस्तार दिया और कारोबार को नई दिशा प्रदान की। गिर्राज वर्मा ने योजना के माध्यम से वित्तीय सहायता प्राप्त कर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़े अपने व्यवसाय में आवश्यक संसाधन जुटाए। इससे उन्हें कारोबार को आगे बढ़ाने, ग्राहकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने और अपनी आय के साधनों को मजबूत करने में मदद मिली। गिर्राज वर्मा बताते हैं कि व्यवसाय को विस्तार देने के लिए पूंजी की आवश्यकता थी। ऐसे समय में मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना उनके लिए सहायक बनी। योजना के माध्यम से मिली मदद का उपयोग उन्होंने व्यवसाय की जरूरतों को पूरा करने में किया। सरकार की स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने वाली योजनाओं से युवाओं और छोटे उद्यमियों को अपने व्यवसाय को स्थापित करने और विस्तार देने का अवसर मिल रहा है। गिर्राज वर्मा की कहानी भी इसी दिशा में आगे बढ़ते एक उद्यमी की कहानी है।
    1
    सेवा-संकल्प अभियान

उद्यम क्रांति योजना से गिर्राज वर्मा ने बढ़ाया इलेक्ट्रॉनिक्स व्यवसाय
ग्वालियर। हौसले, मेहनत और सरकारी योजना के सहयोग से स्वरोजगार की राह आसान हो सकती है। मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना का लाभ लेकर ग्वालियर के गिर्राज वर्मा ने अपने इलेक्ट्रॉनिक्स व्यवसाय को विस्तार दिया और कारोबार को नई दिशा प्रदान की।
गिर्राज वर्मा ने योजना के माध्यम से वित्तीय सहायता प्राप्त कर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़े अपने व्यवसाय में आवश्यक संसाधन जुटाए। इससे उन्हें कारोबार को आगे बढ़ाने, ग्राहकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने और अपनी आय के साधनों को मजबूत करने में मदद मिली।
गिर्राज वर्मा बताते हैं कि व्यवसाय को विस्तार देने के लिए पूंजी की आवश्यकता थी। ऐसे समय में मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना उनके लिए सहायक बनी। योजना के माध्यम से मिली मदद का उपयोग उन्होंने व्यवसाय की जरूरतों को पूरा करने में किया।
सरकार की स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने वाली योजनाओं से युवाओं और छोटे उद्यमियों को अपने व्यवसाय को स्थापित करने और विस्तार देने का अवसर मिल रहा है। गिर्राज वर्मा की कहानी भी इसी दिशा में आगे बढ़ते एक उद्यमी की कहानी है।
    user_सूर्य प्रकाश खरे
    सूर्य प्रकाश खरे
    गिर्द, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • *बैराड़ तहसील अंतर्गत सरकारी तालाब में गणेश विशर्जन रोकने पर बड़ा विवाद।* बैराड़ थाना अंतर्गत ग्राम माता का बीलवरा में कल कुछ गांव वाले गणेश विशर्जन करने सरकारी तालाब पर गए जहां विशर्जन को लेकर विवाद खड़ा हो गया। गांव वालों ने तहसीलदार और थाना प्रभारी बैराड़ को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि जिस जमीन पर तालाब और कुंड बना है वह शासकीय है और दौलत राम रावत ने माता के मंदिर के नाम पर सम्पूर्ण चरनोई भूमि घेर ली है व गांव बालों द्वारा बनाई गई धर्म शाला पर भी कब्जा कर लिया है और पूरे परिवार के साथ रह रहा है। गांव वालों ने यह भी चेतावनी दी है अगर सरकारी भूमि प्रशासन ने अतिक्रमण मुक्त नहीं कराई तो हम सभी ग्राम बासी शिवपुरी कलेक्टर जी को भी आवेदन देंगे और बैराड़ तहसील पर धरना प्रदर्शन करेंगे।
    3
    *बैराड़ तहसील अंतर्गत सरकारी तालाब में गणेश विशर्जन रोकने पर बड़ा विवाद।*

बैराड़ थाना अंतर्गत ग्राम माता का बीलवरा में कल कुछ गांव वाले गणेश विशर्जन करने सरकारी तालाब पर गए जहां विशर्जन को लेकर विवाद खड़ा हो गया। गांव वालों ने तहसीलदार और थाना प्रभारी बैराड़ को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि जिस जमीन पर तालाब और कुंड बना है वह शासकीय है और दौलत राम रावत ने माता के मंदिर के नाम पर सम्पूर्ण चरनोई भूमि घेर ली है व गांव बालों द्वारा बनाई गई धर्म शाला पर भी कब्जा कर लिया है और पूरे परिवार के साथ रह रहा है। गांव वालों ने यह भी चेतावनी दी है अगर सरकारी भूमि प्रशासन ने अतिक्रमण मुक्त नहीं कराई तो हम सभी ग्राम बासी शिवपुरी कलेक्टर जी को भी आवेदन देंगे और बैराड़ तहसील पर धरना प्रदर्शन करेंगे।
    user_Anuj balothiya
    Anuj balothiya
    Local News Reporter शिवपुरी नगर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • श्योपुर में किन्नरों पर हमला करने के आरोपलूट की घटना हुई
    1
    श्योपुर में किन्नरों पर हमला करने के आरोपलूट की घटना हुई
    user_SHEOPUR NEWS FIRST
    SHEOPUR NEWS FIRST
    Building society Sheopur, Madhya Pradesh•
    7 hrs ago
  • पंचायत चुनाव 2026 राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 राजस्थान
    1
    पंचायत चुनाव 2026 राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 राजस्थान
    user_राजू काँकोरिया खण्डार
    राजू काँकोरिया खण्डार
    Contractor खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • ब्रैकिग डबरा- ग्वालियर जिले के डबरा के स्कूल में आपसी शिक्षकों का विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस तो पुलिस पर हावी हुए शिक्षक, 112 डायल से शिक्षक के गाड़ी में ले जाती पुलिस। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल।
    1
    ब्रैकिग डबरा- ग्वालियर जिले के डबरा के स्कूल में आपसी शिक्षकों का विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस तो पुलिस पर हावी हुए शिक्षक, 112 डायल से शिक्षक के गाड़ी में ले जाती पुलिस। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल।
    user_Lokesh shukla
    Lokesh shukla
    कैलारस, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • बमरा ग्राम में। 11 kv लाईन बनी लोगों के लिए जान का खतरा जिम्मेदार खामोश शिवपुरी जिले के पोहरी विधानसभा के बमरा ग्राम मै 11 केवी की लाइन रोड से मात्र 8 फुट की ऊंचाई पर जिस से बढ़ रहा करेंट का खतरा मामला है मेहतर बस्ती का जहां आज जनता ने मांग की है कि हमारे घर के ऊपर से बड़ी लाइन निकल रही है जिस से करेंट का खतरा लगातार बढ़ रहा है कृपया लाइन को कहीं ओर शिफ्ट किया जाए कि मांग करते हुए शासन को चेताने की कोशिश की गई है।
    1
    बमरा ग्राम में। 11 kv लाईन बनी लोगों के लिए जान का खतरा जिम्मेदार खामोश
शिवपुरी जिले के पोहरी विधानसभा के बमरा ग्राम मै 11 केवी की लाइन रोड से मात्र 8 फुट की ऊंचाई पर जिस से बढ़ रहा करेंट का खतरा मामला है मेहतर बस्ती का जहां आज जनता ने मांग की है कि हमारे घर के ऊपर से बड़ी लाइन निकल रही है जिस से करेंट का खतरा लगातार बढ़ रहा है कृपया लाइन को कहीं ओर शिफ्ट किया जाए कि मांग करते हुए शासन को चेताने की कोशिश की गई है।
    user_रिपोर्टर नितिन राजपूत शिवपुरी
    रिपोर्टर नितिन राजपूत शिवपुरी
    Local News Reporter पोहरी, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • बैराड़ (शिवपुरी) में बड़ी कार्रवाई: 1 किलो 138 ग्राम गांजे और नगदी के साथ एक तस्कर गिरफ्तार शिवपुरी बैराड़ पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. बरामदगी: आरोपी के कब्जे से 01 किलो 138 ग्राम गांजा और 3,730 रुपये नगद (कुल कीमत लगभग 23,730 रुपये) का माल बरामद किया गया है. पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन और अधिकारियों के मार्गदर्शन में, 24.09.2026 को मुखबिर की सूचना पर बैराड़ पुलिस ने वार्ड क्र. 06 निवासी मातादीन शर्मा की दुकान पर दबिश दी. गिरफ्तारी और पूछताछ: आरोपी अपनी दुकान पर बैठकर आम जनता को अवैध रूप से गांजा बेच रहा था. पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह यह गांजा भल्लू बाबा (गोस्वामी) निवासी पोहरी से खरीदकर लाता है. कानूनी कार्रवाई: आरोपी के विरुद्ध अप.क्र. 369/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है और उसे माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है. सराहनीय भूमिका: निरीक्षक सुरेश शर्मा, उनि सत्येंद्र सिंह भदौरिया, सउनि केदार सिंह, आर. ज्ञान सिंह, आर. रविन्द्र धाकड़, आर. धर्मपाल धाकड़, आर. अतरसिंह, आर. राजेन्द्र प्रसाद और चा.आर. मनीष परिहार की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
    2
    बैराड़ (शिवपुरी) में बड़ी कार्रवाई: 1 किलो 138 ग्राम गांजे और नगदी के साथ एक तस्कर गिरफ्तार


शिवपुरी बैराड़ पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.  
बरामदगी: आरोपी के कब्जे से 01 किलो 138 ग्राम गांजा और 3,730 रुपये नगद (कुल कीमत लगभग 23,730 रुपये) का माल बरामद किया गया है.  
पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन और अधिकारियों के मार्गदर्शन में, 24.09.2026 को मुखबिर की सूचना पर बैराड़ पुलिस ने वार्ड क्र. 06 निवासी मातादीन शर्मा की दुकान पर दबिश दी.  
गिरफ्तारी और पूछताछ: आरोपी अपनी दुकान पर बैठकर आम जनता को अवैध रूप से गांजा बेच रहा था. पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह यह गांजा भल्लू बाबा (गोस्वामी) निवासी पोहरी से खरीदकर लाता है.  
कानूनी कार्रवाई: आरोपी के विरुद्ध अप.क्र. 369/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है और उसे माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है.  
सराहनीय भूमिका:  निरीक्षक सुरेश शर्मा, उनि सत्येंद्र सिंह भदौरिया, सउनि केदार सिंह, आर. ज्ञान सिंह, आर.  रविन्द्र धाकड़, आर.  धर्मपाल धाकड़, आर. अतरसिंह, आर.  राजेन्द्र प्रसाद और चा.आर. मनीष परिहार की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
    user_Anuj balothiya
    Anuj balothiya
    Local News Reporter शिवपुरी नगर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.