Shuru
Apke Nagar Ki App…
औरैया,समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर, दी जानकारी समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर, दी जानकारी।
Jahid Akhter
औरैया,समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर, दी जानकारी समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर, दी जानकारी।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ।डॉ बाबा साहब भीमराव जी की जयंती पर, समाजवादी पार्टी के लोगों ने बाटे फल संवाददाता जाहिद अख्तर औरैया बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सामाजिक सेवा का एक सराहनीय कार्य किया। मंगलवार को पार्टी के जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने औरैया के 50 सैया सरकारी अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल वितरण किया। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने बताया कि आज डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती है। बाबा साहब के आदर्शों और संविधान निर्माता के रूप में उनके योगदान को याद करते हुए हमने सरकारी अस्पताल और अन्य स्थानों पर फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर समाजवादी पार्टी की दर्जनों महिलाएं और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य मरीजों को थोड़ी राहत पहुंचाना और बाबा साहब के विचारों—शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय—को व्यवहार में लाना था। पार्टी कार्यकर्ताओं ने मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत भी की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प दोहराया।1
- *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया* *रिपोर्ट:–आशुतोष अवस्थी* *मो न:–9027303624* ➡️जनपद में पूरे जोश और उल्लास के साथ मनाई गई बाबा साहेब की 135वीं जयंती, सुबह से ही कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू, जगह-जगह श्रद्धांजलि और माल्यार्पण। ➡️विशाल शोभायात्रा का आयोजन, जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाग लिया—हर वर्ग, हर समाज की मौजूदगी ने एकता का मजबूत संदेश दिया। ➡️जय भीम, जय बाबा साहेब और भारत माता की जय के गगनभेदी नारों से गूंजा शहर, पूरे मार्ग में देशभक्ति और सामाजिक जागरूकता का माहौल बना रहा। ➡️महिलाओं और बच्चों की उल्लेखनीय भागीदारी, बड़ी संख्या में महिलाएं नीले परिधान में शामिल हुईं, बच्चों में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। ➡️डीजे और बैंड-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा, युवाओं ने बाबा साहेब के गीतों और देशभक्ति धुनों पर जमकर उत्साह दिखाया। ➡️हाथों में बाबा साहेब की प्रतिमाएं, भारत माता की झांकी, तिरंगा और नीले झंडे, यात्रा में सामाजिक न्याय और संविधान की गरिमा का संदेश साफ दिखाई दिया। ➡️शहर के प्रमुख चौराहों, बाजारों और मार्गों से होकर निकली यात्रा, जगह-जगह पुष्पवर्षा कर लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। ➡️सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद,इस मौके पर सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह, सदर कोतवाल राजकुमार सिंह, चौकी प्रभारी राम मनोज द्विवेदी, जितेंद तिवारी, हेड कांस्टेबल अशोक कुमार, कांस्टेबल नवल कुमार सहित महिला पुलिस और भारी फोर्स तैनात रहा। ➡️यात्रा के दौरान सेवा भाव भी दिखा, कई स्थानों पर समाजसेवियों द्वारा पानी, शर्बत और नाश्ते की व्यवस्था कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। ➡️पूरे आयोजन में अनुशासन और उत्साह का अद्भुत समन्वय, बिना किसी अव्यवस्था के शोभायात्रा शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से संपन्न हुई। वही यात्रा में मौजूद वरिष्ठ अध्यापक डॉ रामप्रसाद ने बताया कि बाबा साहेब का ने देश को संविधान देकर हर नागरिक को समान अधिकार, न्याय और सम्मान दिलाया। उनका जीवन संघर्ष और शिक्षा की ताकत का सबसे बड़ा उदाहरण है। साथ ही कहा कि बाबा साहेब का मूल मंत्र था कि — *“शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो”* — आज भी समाज को आगे बढ़ने की दिशा देता है।4
- तहसील सदर क्षेत्र में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम सभा की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया। उपजिलाधिकारी सदर अजय आनन्द वर्मा के नेतृत्व में राजस्व टीम ने ग्राम इकौरापुर में अभियान चलाकर खसरा संख्या 822 (क्षेत्रफल 0.765 हेक्टेअर), जो राजस्व अभिलेखों में चरागाह के रूप में दर्ज है, तथा खसरा संख्या 908 (क्षेत्रफल 0.461 हेक्टेअर), जो खेल के मैदान के रूप में दर्ज है, को अवैध कब्जे से मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान जेसीबी मशीन की मदद से अतिक्रमण हटाया गया। बताया गया कि हर्ष मिश्रा नामक व्यक्ति द्वारा इन दोनों भूमि पर अवैध रूप से फसल बोकर कब्जा कर लिया गया था। प्रशासन की ओर से पूर्व में नोटिस जारी कर कब्जा हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन नोटिस के बावजूद कब्जा नहीं छोड़ा गया। इसके बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया। राजस्व टीम की इस कार्रवाई के दौरान स्थानीय पुलिस बल भी मौजूद रहा, जिससे पूरे अभियान को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। उपजिलाधिकारी सदर अजय आनंद वर्मा ने बताया कि ग्राम सभा की भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। कब्जा मुक्त कराई गई भूमि का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 90 लाख रुपये बताया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और अवैध कब्जाधारियों में भय का माहौल देखा गया।1
- फफूंद। डॉक्टर बाबा सहाब भीमराव अंबेडकर की जयंती के शुभ अवसर पर फफूँद कस्बे में रैली निकाली गई। रैली में नगर भ्रमण एवं सभी ग्राम पंचायत में बाबा सहाब के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। वहीं पाता रोड बाईपास पर ए वी मोटर्स के मालिक पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि इजहार अहमद खान एवं अपने सहयोगियों के साथ में रहकर रैली स्वागत किया गया। अतिथियों का जलपान कारकर जल शरबत केला जूस एवं प्रसाद का वितरण किया गया। फूल माला एवं नीला पट्टा डाल कर सभी अंबेडकर रैली में आए अतिथियों का स्वागत किया। अबसार खान, ओसाफ खान, शिवम दुबे, रेनू गुप्ता,,अवनीश, दीपक तोमर, मुस्तकीम मेव मुन्ना अंसारी, अफाक मेव, मोनिश मंसूरी, सानू राइन, जुबेर खान, वहीं पर फफूंद थाना इंचर्ज अपने सभी हमराही एवं पुलिस बल के साथ रैली में उपस्थित रहे।3
- औरैया जिले के तहसील मुख्यालय बिधूना में सोमवार देर शाम भाजपा के प्रदेश संगठन के निर्देशन एवं जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया के नेतृत्व में अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के जिला उपाध्यक्ष ऋषि पाण्डेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पार्क की साफ-सफाई कर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति के समक्ष दीप जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मोमबत्तियां जलाकर नमन किया और “बाबा साहब अमर रहें” के नारों से वातावरण गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष ऋषि पांडेय ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि प्रदेश संगठन के निर्देश पर जिले भर में अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर ऐसे दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मंगलवार को जयंती के अवसर पर जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर संदीप शाक्य (मंडल अध्यक्ष), सुमित सोनी (मंडल उपाध्यक्ष), निर्मला सिंह चौहान (मंडल उपाध्यक्ष), सुधांशु राजावत (मंडल उपाध्यक्ष), कुलदीप पुण्डीर, खुशबू शर्मा (मंडल मंत्री), शिवानी सेंगर, अन्नू सेंगर, संतोष सक्सेना, बीरेंद्र शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- श्री संकट मोचन मंदिर, औरैया मन्दिर स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में पांच दिवसीय भव्य आयोजन श्री संकट मोचन मंदिर समिति द्वारा किया जा रहा है संगीतमय श्री रामचरितमानस पाठ सुंदरकांड भजन कीर्तन के साथ आज बाबा के दरबार में छप्पन भोग प्रसाद लगाया गया 14 अप्रैल 2026 को श्री संकट मोचन महाराज मंदिर के 50 वर्ष पुर्ण होंगे जनपद औरैया में औरैया नगर का बहुत ही प्रतिष्ठित एवं शक्तिशाली बाबा बजरंगबली का दरबार है जिसमें मंदिर में एवं धर्मशाला में समस्त प्रमुख देवी देवताओं को विराजमान किया गया है एवं नियमित पूजा आरती होती है समिति द्वारा मंदिर एवं धर्मशाला का भव्य सौंदर्य करण निर्माण कराया गया है एवं लगातार सौंदर्य करण निर्माण कार्य जारी है जिसमें बाहर के कारीगरों के द्वारा भगवान जी के लिए लकड़ी की डिजाइन के मंडप आसन बनाए गए हैं जो बेहद ही आकर्षक एवं सुंदर है3
- फफूंद,औरैया। आधुनिक भारत के निर्माता और संविधान शिल्पी भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को फफूंद में उत्साह और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में बाबा साहेब के सम्मान में निकाली गई भव्य शोभायात्राओं ने पूरे क्षेत्र को 'भीममय' कर दिया।4
- औरैया। मंगलवार को संविधान निर्माता डॉ भीम राव अंबेडकर जी की जयंती को सपाइयों ने सेवा भाव के रूप में मनाया। समाजसेवा के तहत पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने 50 शैया संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए और उनके स्वास्थ्य की कुशलक्षेम पूछी। इस पहल को आमजन ने सराहा। सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि बाबा साहब ने समाज के वंचित वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनके विचार आज भी समाज को समानता, न्याय और शिक्षा के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।4
- बेला थाना क्षेत्र के दिबियापुर रोड पर स्थित पावर हाउस के सामने मंगलवार को जमकर मारपीट का मामला सामने आया, जिसने स्थानीय कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। बताया जा रहा है कि प्लॉट कब्जे के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। हैरानी की बात यह रही कि मौके पर डायल 112 पुलिस मौजूद थी, लेकिन दबंगों ने खुलेआम गुंडागर्दी करते हुए एक युवक को बाइक से भागते समय खदेड़ लिया और बीच सड़क पर गिराकर बेरहमी से पीटा। इस दौरान आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे, जबकि कुछ लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले से ही जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, जो इस घटना के रूप में सामने आया। घटना के दौरान सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना पुलिस के मुताबिक, इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। साथ ही वायरल वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1