त्योहारों से पहले मोदीनगर-मुरादनगर में खाद्य विभाग की छापेमारी, मिठाई प्रतिष्ठानों से लिए नमूने। गाजियाबाद :- मोदीनगर और मुरादनगर में त्योहारों के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। खाद्य आयुक्त के निर्देशन में टीम ने मिठाई और खाद्य पदार्थों से जुड़े कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर नमूने लिए। मुरादनगर में परम दूध के प्लांट पर भी विभागीय टीम ने पहुंचकर जांच की और सैंपल एकत्र किए। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जिला खाद्य अधिकारी सुरेश मिश्रा ने बताया कि मोदीनगर में मोदी मंदिर के पास स्थित राजा स्वीट्स से नमूने लिए गए। इसके अलावा पास की एक हलवाई की दुकान पर भी कार्रवाई की गई। सीकरी रोड स्थित नॉर्थ हलवाई के गोदाम में निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं मिलने पर सैंपल लेने के साथ लिखापढ़ी कर कठोर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई है। अधिकारी आशुतोष राय ने बताया कि नवरात्र, दशहरा और दीपावली को देखते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए आने वाले दिनों में भी छापेमारी लगातार जारी रहेगी।
त्योहारों से पहले मोदीनगर-मुरादनगर में खाद्य विभाग की छापेमारी, मिठाई प्रतिष्ठानों से लिए नमूने। गाजियाबाद :- मोदीनगर और मुरादनगर में त्योहारों के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। खाद्य आयुक्त के निर्देशन में टीम ने मिठाई और खाद्य पदार्थों से जुड़े कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर नमूने लिए। मुरादनगर में परम दूध के प्लांट पर भी विभागीय टीम ने पहुंचकर जांच की और सैंपल एकत्र किए। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जिला खाद्य अधिकारी सुरेश मिश्रा
ने बताया कि मोदीनगर में मोदी मंदिर के पास स्थित राजा स्वीट्स से नमूने लिए गए। इसके अलावा पास की एक हलवाई की दुकान पर भी कार्रवाई की गई। सीकरी रोड स्थित नॉर्थ हलवाई के गोदाम में निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं मिलने पर सैंपल लेने के साथ लिखापढ़ी कर कठोर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई है। अधिकारी आशुतोष राय ने बताया कि नवरात्र, दशहरा और दीपावली को देखते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए आने वाले दिनों में भी छापेमारी लगातार जारी रहेगी।
- अधिकारियों की आईडी का दुरुपयोग कर बनाते थे फर्जी जन्म प्रमाण पत्र, तीन गिरफ्तार। भदोही पुलिस ने फर्जी जन्म प्रमाण पत्र तैयार करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी भदोही के नेतृत्व में थाना सुरियावां पुलिस ने यह कार्रवाई की।पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी अधिकारियों की आईडी का दुरुपयोग कर सीआरएस पोर्टल पर फर्जी दस्तावेज एवं सादे कागज अपलोड कर कूटरचित जन्म प्रमाण पत्र तैयार करते थे। पूछताछ में पता चला कि गिरोह का मुख्य आरोपी संविदा पंचायत सहायक के रूप में कार्य करता था और संबंधित अधिकारियों से ओटीपी प्राप्त कर पोर्टल पर लॉगिन करता था।वहीं, उसके सहयोगी ग्राहकों से रुपये लेकर उनका डेटा उपलब्ध कराते थे। इसके बाद पोर्टल के माध्यम से फर्जी जन्म प्रमाण पत्र तैयार किए जाते थे। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अब तक करीब 200 से 250 फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाए जाने और इनके जरिए अवैध आर्थिक लाभ कमाने की बात सामने आई है।पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों तथा फर्जी जन्म प्रमाण पत्र तैयार करने के पूरे नेटवर्क के संबंध में भी जांच कर रही है।गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में पुलिस अधीक्षक भदोही अभिनव त्यागी ने बाइट जारी कर कार्रवाई की जानकारी दी।1
- ललितपुर: एडीजी जोन कानपुर ने वार्षिक निरीक्षण को लेकर की प्रेस वार्ता। ललितपुर में एडीजी जोन कानपुर श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ द्वारा वार्षिक निरीक्षण के संबंध में प्रेस वार्ता की गई। इस दौरान उन्होंने निरीक्षण से जुड़े विभिन्न बिंदुओं और पुलिस व्यवस्था को लेकर जानकारी साझा की।प्रेस वार्ता के दौरान एडीजी जोन ने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली, व्यवस्थाओं और निरीक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी मीडिया के साथ साझा की।इस दौरान उनके द्वारा दी गई बाइट में वार्षिक निरीक्षण से जुड़े प्रमुख पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई।1
- दलित आदिवासी समाज का राष्ट्रीय अधिवेशन कई राज्यों से लोग शामिल हुए दिल्ली कांस्टीट्यूशन क्लब में1
- प्रमोद कश्यप मोदीनगर एवं बागपत जिला प्रभारी निषाद पार्टी मोदीनगर मेरठ दिल्ली रोड पर दो पक्षों में भयंकर मारपीट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल1
- *उपाध्यक्ष कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने कांग्रेस नेताओं के साथ बेसिक शिक्षा विभाग जनपद बुलंदशहर की अव्यवस्थाओं को लेकर प्रभारी अधिकारी बीएसए को सौंपा ज्ञापन।* *उपाध्यक्ष कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने कांग्रेस नेताओं के साथ बेसिक शिक्षा विभाग जनपद बुलंदशहर की अव्यवस्थाओं को लेकर प्रभारी अधिकारी बीएसए को सौंपा ज्ञापन।*1
- दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में दलित आदिवासी समाज की मीटिंग में शामिल हुए ऋषि पाल धिगान जी1
- पूर्वी दिल्ली जिला की ANS की टीम ने ऑपरेशन कवच के दौरान 5 ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया एंटी-नारकोटिक्स स्क्वॉड, ईस्ट डिस्ट्रिक्ट ने ऑपरेशन कवच के तहत, सोर्स समेत 05 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 100 gm MDMA (कमर्शियल क्वांटिटी), 61 gm स्मैक, 3.816 kg गांजा, ₹42,540 कैश, और 02 ज़िंदा कारतूस के साथ एक ऑटोमैटिक पिस्टल बरामद की। इस ऑपरेशन में एक ड्रग-सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ जो लोकल डिस्ट्रीब्यूशन के लिए नशीले पदार्थों को खरीदने और रीपैकेज करने में शामिल था; एक अलग आर्म्स एक्ट केस भी दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है।1
- आज एक मुस्लिम भाई का फोन आया। उनकी गारमेंट्स कंपनी से जुड़ी कुछ समस्या थी, इसलिए उनसे मिलने के लिए निकलना हुआ। रास्ते में अचानक कबूतरों को देखा तो गाड़ी रोककर उन्हें दाना खिलाया। कुछ पल उनके साथ बिताकर मन को एक अलग ही सुकून मिला। मजहब अलग हो सकते हैं, लेकिन इंसानियत, मदद और दया का रिश्ता सबसे बड़ा होता है। किसी जरूरतमंद की मदद करना और किसी बेजुबान को दाना देना—दोनों ही दिल को सुकून देते हैं। ❤️🕊️1
- Breaking News:- नेपाल में फिर बारिश का कहर, 14 की मौत और 11 लापता! नेपाल में एक बार फिर बारिश ने मचाई भारी तबाही! लगातार हो रही तेज बारिश के चलते नेपाल के कई इलाकों में बाढ़ और लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ गया है। चितवन में नारायणी नदी का जलस्तर खतरे के निशान से काफी ऊपर पहुंच गया है, जिससे आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, अब तक कम से कम 14 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 11 लोग लापता बताए जा रहे हैं। चितवन सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में शामिल है। हालात को देखते हुए नेपाल के करीब 49 जिलों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है। सबसे चिंता की बात ये है कि नेपाल अभी पिछली भीषण आपदा से पूरी तरह उबर भी नहीं पाया था, जिसमें करीब 1,450 लोगों की जान चली गई थी। लगातार बारिश ने एक बार फिर नेपाल के सामने बड़ी मुश्किल खड़ी कर दी है और राहत-बचाव एजेंसियां हालात पर नजर बनाए हुए हैं।1