logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सरमथुरा धौलपुर राजस्थान समाचार नेशन तहसील रिपोर्टर सरमथुरा के पास बड़ेपूरा गांव के पास वन विभाग वालों ने गरीब परिवार के मजदूर खनन को माल को फोड़ दिया सेवा में, माननीय मुख्यमंत्री महोदय, Bhajan Lal Sharma मुख्यमंत्री, राजस्थान सरकार, जयपुर। विषय: सरमथुरा क्षेत्र में लाल पत्थर मजदूरों के साथ हो रहे उत्पीड़न एवं अवैध वसूली के संबंध में शिकायत। महोदय, सविनय निवेदन है कि मैं भरत सिंह मीणा, निवासी Sarmathura जिला Dholpur का रहने वाला हूँ। हमारे क्षेत्र में बहुत से गरीब मजदूर लाल पत्थर का कार्य करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। लेकिन वर्तमान समय में Rajasthan Forest Department के कुछ कर्मचारियों द्वारा मजदूरों से पैसे लेने के बाद भी उनका तैयार किया हुआ पत्थर (माल) तोड़ दिया जाता है और काम बंद करवा दिया जाता है। इससे गरीब मजदूरों को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है और उनके परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। मजदूर लोग दिन-रात मेहनत करके पत्थर निकालते हैं, लेकिन इस प्रकार की कार्रवाई से उनका मेहनत का सारा काम बर्बाद हो जाता है। इससे क्षेत्र के मजदूर बहुत परेशान और दुखी हैं। अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए और मजदूरों के साथ हो रहे अन्याय को रोका जाए, ताकि गरीब मजदूर सम्मानपूर्वक अपना काम कर सकें और अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकें। इसके लिए मैं और समस्त मजदूरगण आपके सदा आभारी रहेंगे। दिनांक: 09/03/2026 भवदीय भरत सिंह मीणा निवासी: सरमथुरा, जिला धौलपुर (राजस्थान) मोबाइल: __9784338933________ हस्ताक्षर: _भरतसिंह_________

1 day ago
user_Bharat SING Meena
Bharat SING Meena
Voice of people सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान•
1 day ago

सरमथुरा धौलपुर राजस्थान समाचार नेशन तहसील रिपोर्टर सरमथुरा के पास बड़ेपूरा गांव के पास वन विभाग वालों ने गरीब परिवार के मजदूर खनन को माल को फोड़ दिया सेवा में, माननीय मुख्यमंत्री महोदय, Bhajan Lal Sharma मुख्यमंत्री, राजस्थान सरकार, जयपुर। विषय: सरमथुरा क्षेत्र में लाल पत्थर मजदूरों के साथ हो रहे उत्पीड़न एवं अवैध वसूली के संबंध में शिकायत। महोदय, सविनय निवेदन है कि मैं भरत सिंह मीणा, निवासी Sarmathura जिला Dholpur का रहने वाला हूँ। हमारे क्षेत्र में बहुत से गरीब मजदूर लाल पत्थर का कार्य करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। लेकिन वर्तमान समय में Rajasthan Forest Department के कुछ कर्मचारियों द्वारा मजदूरों से पैसे लेने के बाद भी उनका तैयार किया हुआ पत्थर (माल) तोड़ दिया जाता है और

काम बंद करवा दिया जाता है। इससे गरीब मजदूरों को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है और उनके परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। मजदूर लोग दिन-रात मेहनत करके पत्थर निकालते हैं, लेकिन इस प्रकार की कार्रवाई से उनका मेहनत का सारा काम बर्बाद हो जाता है। इससे क्षेत्र के मजदूर बहुत परेशान और दुखी हैं। अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए और मजदूरों के साथ हो रहे अन्याय को रोका जाए, ताकि गरीब मजदूर सम्मानपूर्वक अपना काम कर सकें और अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकें। इसके लिए मैं और समस्त मजदूरगण आपके सदा आभारी रहेंगे। दिनांक: 09/03/2026 भवदीय भरत सिंह मीणा निवासी: सरमथुरा, जिला धौलपुर (राजस्थान) मोबाइल: __9784338933________ हस्ताक्षर: _भरतसिंह_________

  • user_Bharat SING Meena
    Bharat SING Meena
    सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान
    सरमथुरा के अंदर बहुत बुरा हुआ वन विभाग वाले भ्रष्टाचार हैं लेकिन खिलाफ कार्रवाई करेंगे
    22 hrs ago
More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by Shri Krishn Meena
    1
    Post by Shri Krishn Meena
    user_Shri Krishn Meena
    Shri Krishn Meena
    Farmer सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान•
    37 min ago
  • Post by Bharat SING Meena
    1
    Post by Bharat SING Meena
    user_Bharat SING Meena
    Bharat SING Meena
    Voice of people सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान•
    50 min ago
  • Post by जिलाध्यक्ष मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया जिला इकाई सबलगढ़ Patrkar
    2
    Post by जिलाध्यक्ष मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया जिला इकाई सबलगढ़ Patrkar
    user_जिलाध्यक्ष मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया जिला इकाई सबलगढ़ Patrkar
    जिलाध्यक्ष मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया जिला इकाई सबलगढ़ Patrkar
    सबलगढ़, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • सूरोठ थाना पुलिस ने चोरी के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एक नाबालिग को निरुद्ध किया है। थाना अधिकारी सोहन सिंह ने सोमवार दोपहर 12:00 बजे बताया कि सूरोठ में हुई चोरी की बारदात का खुलासा करने के एसपी द्वारा निर्देश दिए गए जिस पर एएसआई मुरारी लाल के नेतृत्व कां देशराज कानि राहुल की टीम गठित की गई जिनके द्वारा आसूचना संकलन कर एवं तकनीकी साधनों का उपयोग करते हुये कड़ी मेहनत एवं लगन से चोरी की बारदात का खुलासा कर आरोपी लौकेश गुर्जर पुत्र शेरसिंह गुर्जर निवासी खावदा थाना महवा जिला दौसा व सूरज कश्यप पुत्र राजेन्द्र कहार निवासी खावदा थाना महवा जिला दौसा को गिरफ्तार किया गया। वही एक बालक को को निरूद्ध किया गया। आरोपीयों के कब्जे से चोरी किये गये रूपयों को बरामद किया गया है एवं घटना में संलिप्त आरोपीयों के सम्बन्ध में अनुसंधान जारी है।उक्त चोरी की बारदात का खुलासा करने में कानि देशराज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    1
    सूरोठ थाना पुलिस ने चोरी के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एक  नाबालिग को निरुद्ध किया है। थाना अधिकारी सोहन सिंह ने सोमवार दोपहर 12:00 बजे बताया कि सूरोठ में हुई चोरी की बारदात का खुलासा करने के एसपी द्वारा निर्देश दिए गए जिस पर एएसआई मुरारी लाल के नेतृत्व कां देशराज कानि राहुल की टीम गठित की गई जिनके द्वारा आसूचना संकलन कर एवं तकनीकी साधनों का उपयोग करते हुये कड़ी मेहनत एवं लगन से चोरी की बारदात का खुलासा कर आरोपी लौकेश गुर्जर पुत्र शेरसिंह गुर्जर निवासी खावदा थाना महवा जिला दौसा व सूरज कश्यप पुत्र राजेन्द्र कहार निवासी खावदा थाना महवा जिला दौसा को गिरफ्तार किया गया। वही एक बालक को को निरूद्ध किया गया। आरोपीयों के कब्जे से चोरी किये गये रूपयों को बरामद किया गया है एवं घटना में संलिप्त आरोपीयों के सम्बन्ध में अनुसंधान जारी है।उक्त चोरी की बारदात का खुलासा करने में कानि देशराज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • करौली 9 मार्च। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस का आयोजन चिकित्सा संस्थानो पर किया गया जिसमें उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर उनका ईलाज करने के साथ पोषण युक्त आहार की सलाह दी गई। सीएमएचओ डॉ जयंतीलाल मीणा  ने  सीएचसी कुडगांव  और पीएचसी चैनपुर बर्रिया में  पीएमएसएमए पर आयोजित सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने एफसीएम से लाभान्वित महिलाओं व क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं की जानकारी जुटाते हुए  प्रत्येक गर्भवती महिला का हीमोग्लोबिन जांच कर दिवस पर लाभान्वित करने के निर्देश प्रदान किये । उन्होंने बताया कि पीएमएसएमए दिवस के आयोजन पर गर्भवती महिलाओं के हिमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, शुगर, लंबाई, एचआईवी, सिफलिश आदि जांच कर पौष्टिक आहार लेने की सलाह प्रदान की गई। पीएमएसएमए के निरीक्षण दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी आशुतोष पांडे, जिला कार्यक्रम समन्वयक -आईईसी लखन सिंह लोधा मौजू
    4
    करौली 9 मार्च। 
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस का आयोजन चिकित्सा संस्थानो पर किया गया जिसमें उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर उनका ईलाज करने के साथ पोषण युक्त आहार की सलाह दी गई।
सीएमएचओ डॉ जयंतीलाल मीणा  ने  सीएचसी कुडगांव  और पीएचसी चैनपुर बर्रिया में  पीएमएसएमए पर आयोजित सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने एफसीएम से लाभान्वित महिलाओं व क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं की जानकारी जुटाते हुए  प्रत्येक गर्भवती महिला का हीमोग्लोबिन जांच कर दिवस पर लाभान्वित करने के निर्देश प्रदान किये ।
उन्होंने बताया कि पीएमएसएमए दिवस के आयोजन पर गर्भवती महिलाओं के हिमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, शुगर, लंबाई, एचआईवी, सिफलिश आदि जांच कर पौष्टिक आहार लेने की सलाह प्रदान की गई। पीएमएसएमए के निरीक्षण दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी आशुतोष पांडे, जिला कार्यक्रम समन्वयक -आईईसी लखन सिंह लोधा मौजू
    user_JOURNALIST Rajendra Prasad Kum
    JOURNALIST Rajendra Prasad Kum
    jaurnalist करौली, करौली, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • Post by SNG NEWS LIVE 📺 RAJSTHAN.
    1
    Post by SNG NEWS LIVE 📺 RAJSTHAN.
    user_SNG NEWS LIVE 📺 RAJSTHAN.
    SNG NEWS LIVE 📺 RAJSTHAN.
    Carpenter हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • हिंडौन सिटी। होली के आसपास हिंडौन में हुई चार बडी आपराधिक वारदातों में लिप्त आठ अभियुक्तों को पुलिस ने ताबडतोड कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। यहां रीको स्थित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सोमवार को पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए पुलिस कार्रवाई का खुलासा किया है। पुलिस अधीक्षक सोनवाल का कहना है कि करौली जिले में अपराधियों को किसी भी हाल में नहीं पनपने दिया जाएगा, बल्कि अपराधियों को शरण देने वालों के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पत्रकारों से बातचीत के दौरान हिंडौन के एएसपी सत्येंद्र पाल सिंह, डीएसपी मुनेश कुमार, प्रशिक्षु आरपीएस श्रेष्ठ दीक्षित, पुलिस निरीक्षक सोहन सिंह, पुरुषोत्तम, यातायात प्रभारी रामनिवास आदि मौजूद रहे। वारदात नंबर- 1- भुकरावली हत्याकांड का मुख्य आरोपी निकला रेल कर्मचारी, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष की भूमिका भी संदिग्ध पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने जिन चार बडी वारदातों में लिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी का खुलासा किया है, उनमें एक मुख्य मामला सूरौठ थाना क्षेत्र के गांव भुकरावली में 4 मार्च को युवक रामवीर जाटव की लाठी-डंडों से पीटकर निर्मम हत्या करने का है। इस प्रकरण में मृतक रामवीर के भाई लवकुश जाटव ने सूरौठ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रकरण में 10 अभियुक्तों को नामजद किया गया था। इन सभी नामजद 10 अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक की ओर से उसी दिन 10-10 हजार रुपए का ईनाम घोषित कर दिया था। इसके साथ अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन करने के साथ अलग-अलग 11 पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस अधीक्षक सोनवाल ने बताया कि हत्या के इस प्रकरण का मुख्य अभियुक्त भुकरावली निवासी हरिराम मीना उर्फ हल्ली पुत्र रामसहाय मीना था, जो रेलवे में ट्रेडिशियन पद पर पंजाब के भटिंडा में कार्यरत है। वारदात के बाद यह भटिंडा भाग गया था। पुलिस ने पीछा करते हुए इसे भटिंडा से गिरफ्तार कर लिया है। प्रकरण के अन्य अभियुक्तों की भी सघनता से तलाश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने बताया कि उक्त भुकरावली हत्याकांड में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवराज मीना की भूमिका भी संदिग्ध मानी गई है। शिवराज मीना भुकरावली गांव का ही निवासी हैं और हिंडौन पंचायत समिति के प्रधान भी रह चुका है। पुलिस अधीक्षक सोनवाल ने बताया कि पीडित पक्ष की ओर से अपने वयानों में शिवराज मीना की भूमिका को भी नामजद किया है, जिसकी पुलिस पूरी गहनता से जांच कर रही है। शिवराज मीना भी वारदात के बाद से फरार हैं। पकडे जाने पर पूछताछ की जाएगी और दोषी होने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वारदात नंबर- 2- महिला पर होली का रंग डालने से रोका तो की मारपीट और हवाई फायरिंग पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने बताया कि दूसरी बडी वारदात हिंडौन सदर थाना क्षेत्र के रतनपुरा, करसौली की है। प्रकरण में 5 मार्च को रिपोर्ट दर्ज हुई थी। रिपोर्ट में रतनपुरा निवासी गजेन्द्र पुत्र प्रभुलाल जाटव ने उल्लेख किया था कि 4 मार्च के दिन करीब दो बजे नरसिंहपुरा का वीरू गुर्जर आदि स्कार्पियों से गांव रतनपुरा आए और हवाई फायरिंग की। इसके बाद शाम को वीरू आदि के साथ अन्य लोग भी आए और पुनः हवाई फायरिंग की। विवाद महिला को होली पर रंग लगाने से रोकने से पैदा हुआ था। उक्त लोगों को रेखसिंह व सतीश ने हवाई फायरिंग से रोका तो मारपीट कर दी। इस प्रकरण में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नरसिंहपुरा निवासी वीरेन्द्र गुर्जर पुत्र जगदीश गुर्जर और करसौली निवासी महेन्द्र पुत्र सामंता को गिरफ्तार करने के साथ वारदात में प्रयुक्त स्कार्पियों को जब्त कर लिया है। वारदात नंबर- 3- भय पैदा कर जमीन हडपने का प्रयास करते हुए की थी हवाई फायरिंग पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने बताया कि होली से पहले 22 फरवरी को हिंडौन के मंडावरा रोड स्थित बाईपास चैराहे के पास भय पैदा कर जमीन हडपने का प्रयास करते हुए हवाई फायरिंग की गई थी और जेसीबी से चारदीवारी को तोड दिया था। पुलिस जांच में सामने आया कि प्रकरण में हिस्ट्रीशीटर की भूमिका अहम है और वारदात को संगठित अपराध के रूप में अंजाम दिया गया है। इस प्रकरण में दुब्बे पाडा हिंडौन के महेश चंद पुत्र गिर्राज प्रसाद शर्मा और उमेश पुत्र रामखिलाडी ब्राह्मण ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। नई मडी थाना पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए सलेमपुर के मूल निवासी और हाल निवासी पटेल नगर हिंडौन के धर्मराज उर्फ बब्बल गुर्जर पुत्र रामसिह तथा मंडावरा रोड निवासी कल्लू पुत्र दुर्गा गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात नंबर-4- रेस्टोरेन्ट पर बैठे युवक को लाठियों से पीट किया घायल, हवाई फायरिंग कर फैलाई थी दहशत, वारदात के लिए हनुमानगढ से बुलाए थे बदमाश पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने खुलासा किया कि चौथी बडी वारदात 5 मार्च 2026 को ओवरब्रिज के नीचे राधारानी रेस्टोरेन्ट पर हुई थी, जिसमें राजापुरा का मूल निवासी और पीली कोठी के पास का हाल निवासी ओमवीर पुत्र पीतम सिंह गुर्जर घायल हो गया था। उसे होटल संबंधी एक विवाद में कुछ लोगों ने लाठियों से पीटकर घायल कर दिया और हवाई फायरिंग भी की। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। प्रकरण में नई मंडी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सहदगी का पुरा निवासी भूपेन्द्र सिंह गुर्जर पुत्र हरगिलास और सुग्रीव पुत्र महाराज सिंह गुर्जर के साथ हनुमानगढ के डबली कला तलावडा निवासी धनराज पुत्र लाल चंद मेघवाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि हमलावरों ने होटल को लेकर चल रहे विवाद में वारदात को अंजाम देने के लिए हनुमानगढ से बदमाश बुलाए थे। प्रकरण के अन्य अभियुक्तों की भी तलाश की जा रही है।
    1
    हिंडौन सिटी। होली के आसपास हिंडौन में हुई चार बडी आपराधिक वारदातों में लिप्त आठ अभियुक्तों को पुलिस ने ताबडतोड कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। यहां रीको स्थित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सोमवार को पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए पुलिस कार्रवाई का खुलासा किया है। पुलिस अधीक्षक सोनवाल का कहना है कि करौली जिले में अपराधियों को किसी भी हाल में नहीं पनपने दिया जाएगा, बल्कि अपराधियों को शरण देने वालों के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पत्रकारों से बातचीत के दौरान हिंडौन के एएसपी सत्येंद्र पाल सिंह, डीएसपी मुनेश कुमार, प्रशिक्षु आरपीएस श्रेष्ठ दीक्षित, पुलिस निरीक्षक सोहन सिंह, पुरुषोत्तम, यातायात प्रभारी रामनिवास आदि मौजूद रहे। 
वारदात नंबर- 1- भुकरावली हत्याकांड का मुख्य आरोपी निकला रेल कर्मचारी, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष की भूमिका भी संदिग्ध 
पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने जिन चार बडी वारदातों में लिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी का खुलासा किया है, उनमें एक मुख्य मामला सूरौठ थाना क्षेत्र के गांव भुकरावली में 4 मार्च को युवक रामवीर जाटव की लाठी-डंडों से पीटकर निर्मम  हत्या करने का है। इस प्रकरण में मृतक रामवीर के भाई लवकुश जाटव ने सूरौठ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रकरण में 10 अभियुक्तों को नामजद किया गया था। इन सभी नामजद 10 अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक की ओर से उसी दिन 10-10 हजार रुपए का ईनाम घोषित कर दिया था। इसके साथ अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन करने के साथ अलग-अलग 11 पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस अधीक्षक सोनवाल ने बताया कि हत्या के इस प्रकरण का मुख्य अभियुक्त भुकरावली निवासी हरिराम मीना उर्फ हल्ली पुत्र रामसहाय मीना था, जो रेलवे में ट्रेडिशियन पद पर पंजाब के भटिंडा में कार्यरत है। वारदात के बाद यह भटिंडा भाग गया था। पुलिस ने पीछा करते हुए इसे भटिंडा से गिरफ्तार कर लिया है। प्रकरण के अन्य अभियुक्तों की भी सघनता से तलाश की जा रही है। 
पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने बताया कि उक्त भुकरावली हत्याकांड में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवराज मीना की भूमिका भी संदिग्ध मानी गई है। शिवराज मीना भुकरावली गांव का ही निवासी हैं और हिंडौन पंचायत समिति के प्रधान भी रह चुका है। पुलिस अधीक्षक सोनवाल ने बताया कि पीडित पक्ष की ओर से अपने वयानों में शिवराज मीना की भूमिका को भी नामजद किया है, जिसकी पुलिस पूरी गहनता से जांच कर रही है। शिवराज मीना भी वारदात के बाद से फरार हैं। पकडे जाने पर पूछताछ की जाएगी और दोषी होने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
वारदात नंबर- 2- महिला पर होली का रंग डालने से रोका तो की मारपीट और हवाई फायरिंग
पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने बताया कि दूसरी बडी वारदात हिंडौन सदर थाना क्षेत्र के रतनपुरा, करसौली की है। प्रकरण में 5 मार्च को रिपोर्ट दर्ज हुई थी। रिपोर्ट में रतनपुरा निवासी गजेन्द्र पुत्र प्रभुलाल जाटव ने उल्लेख किया था कि 4 मार्च के दिन करीब दो बजे नरसिंहपुरा का वीरू गुर्जर आदि स्कार्पियों से गांव रतनपुरा आए और हवाई फायरिंग की। इसके बाद शाम को वीरू आदि के साथ अन्य लोग भी आए और पुनः हवाई फायरिंग की। विवाद महिला को होली पर रंग लगाने से रोकने से पैदा हुआ था। उक्त लोगों को रेखसिंह व सतीश ने हवाई फायरिंग से रोका तो मारपीट कर दी। इस प्रकरण में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नरसिंहपुरा निवासी वीरेन्द्र गुर्जर पुत्र जगदीश गुर्जर और करसौली निवासी महेन्द्र पुत्र सामंता को गिरफ्तार करने के साथ वारदात में प्रयुक्त स्कार्पियों को जब्त कर लिया है। 
वारदात नंबर- 3- भय पैदा कर जमीन हडपने का प्रयास करते हुए की थी हवाई फायरिंग
पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने बताया कि होली से पहले 22 फरवरी को हिंडौन के मंडावरा रोड स्थित बाईपास चैराहे के पास भय पैदा कर जमीन हडपने का प्रयास करते हुए हवाई फायरिंग की गई थी और जेसीबी से चारदीवारी को तोड दिया था। पुलिस जांच में सामने आया कि प्रकरण में हिस्ट्रीशीटर की भूमिका अहम है और वारदात को संगठित अपराध के रूप में अंजाम दिया गया है। इस प्रकरण में दुब्बे पाडा हिंडौन के महेश चंद पुत्र गिर्राज प्रसाद शर्मा और उमेश पुत्र रामखिलाडी ब्राह्मण ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। नई मडी थाना पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए सलेमपुर के मूल निवासी और हाल निवासी पटेल नगर हिंडौन के धर्मराज उर्फ बब्बल गुर्जर पुत्र रामसिह तथा मंडावरा रोड निवासी कल्लू पुत्र दुर्गा गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है। 
वारदात नंबर-4- रेस्टोरेन्ट पर बैठे युवक को लाठियों से पीट किया घायल, हवाई फायरिंग कर फैलाई थी दहशत, वारदात के लिए हनुमानगढ से बुलाए थे बदमाश
पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने खुलासा किया कि चौथी बडी वारदात 5 मार्च 2026 को ओवरब्रिज के नीचे राधारानी रेस्टोरेन्ट पर हुई थी, जिसमें राजापुरा का मूल निवासी और पीली कोठी के पास का हाल निवासी ओमवीर पुत्र पीतम सिंह गुर्जर घायल हो गया था। उसे होटल संबंधी एक विवाद में कुछ लोगों ने लाठियों से पीटकर घायल कर दिया और हवाई फायरिंग भी की। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। प्रकरण में नई मंडी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सहदगी का पुरा निवासी भूपेन्द्र सिंह गुर्जर पुत्र हरगिलास और सुग्रीव पुत्र महाराज सिंह गुर्जर के साथ हनुमानगढ के डबली कला तलावडा निवासी धनराज पुत्र लाल चंद मेघवाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि हमलावरों ने होटल को लेकर चल रहे विवाद में वारदात को अंजाम देने के लिए हनुमानगढ से बदमाश बुलाए थे। प्रकरण के अन्य अभियुक्तों की भी तलाश की जा रही है।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • Post by जिलाध्यक्ष मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया जिला इकाई सबलगढ़ Patrkar
    4
    Post by जिलाध्यक्ष मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया जिला इकाई सबलगढ़ Patrkar
    user_जिलाध्यक्ष मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया जिला इकाई सबलगढ़ Patrkar
    जिलाध्यक्ष मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया जिला इकाई सबलगढ़ Patrkar
    सबलगढ़, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.